आधार कार्ड ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ? 2026 की आसान प्रक्रिया

आधार कार्ड ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?

हम सब ने देखा है की जन्म के बाद से लेकर हमें अपनी पहचान का प्रमाण देने के लिए कई दस्तावेजों की ज़रुरत पड़ती है इन्ही दस्तावेजों में सबसे खास है आधार कार्ड | आज के डिजिटल दौर में हमारी पहचान के रूप में सबसे ज्यादा उपयोग होने वाला सरकारी दस्तावेज आधार कार्ड को ही माना जाता है फिर चाहे बैंक में कोई खाता खोलना हो या फिर किसी सरकारी योजना का लाभ लेना हो, आज के इस ब्लॉग में आप जानेंगे की नया आधार कार्ड कैसे बनाये, अवश्यक दस्तावेज, लाभ और सभी महत्वपूर्ण जानकारियों के बारे में |

आधार कार्ड क्या होता है ?

आधार कार्ड भारत सरकार द्वारा जारी किया जाने वाला एक महत्वपूर्ण सरकारी डॉक्यूमेंट है इस कार्ड में प्रत्येक धारक को एक यूनिक पहचान संख्या दी जाती है जिसका इस्तेमाल किसी भी योजना का लाभ लेने में पहचान और पते के प्रमाण के रूप में उपयोग किया जाता है और यह पूरे भारत में मान्य होता है |

Aadhaar Card के लाभ :

आधार कार्ड न केवल हमारे लिए पहचान का आधार है बल्कि इससे हमे कई लाभ भी मिलते है –

1. प्रमाणिकता

आधार कार्ड पूरे भारत में हमारी पहचान को प्रमाणित करता है |

2. योजना लाभ

हर सरकारी और निजी योजना का लाभ लेने के लिए आवश्यक होता है |

3. बैंकिंग सेवाएँ

यह कार्ड बैंकिंग और वित्तीय सेवाओं के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है |

4. मोबाइल सिम

नई सिम लेने और मोबाइल सेवाओं में जरूरी होता है |

5. डिजिटल पहचान

ऑनलाइन सेवाओं में सुनिश्चित और तेज पहचान के रूप में उपयोग होता है |

आधार कार्ड पूरी तरह ऑनलाइन बन सकता है ?

अक्सर लोगों के मन में एक सवाल होता है की आधार कार्ड पूरी तरह ऑनलाइन बना सकते है या नही तो आप जान लें की आधार कार्ड की प्रक्रिया ऑनलाइन नही है केवल आप ऑनलाइन फॉर्म भर सकते है जानकारी में बदलाव कर सकते है और अपॉइंटमेंट बुक कर सकते है लेकिन बायोमेट्रिक सत्यापन करने के लिए आधार सेवा केंद्र जाना होगा |

आवश्यक दस्तावेज :

अगर आप भी आवेदन करने जा रहे है आधार कार्ड के लिए तो इस सूची में महत्वपूर्ण दस्तावेज जरूर देखे –

1. पहचान प्रमाण (POI)

  • वोटर आईडी कार्ड
  • पासपोर्ट
  • ड्राइविंग लाइसेंस
  • पैन कार्ड

2. पते हेतु प्रमाण (POA)

  • बिजली बिल
  • राशन कार्ड
  • बैंक पासबुक
  • गैस कनेक्शन बिल

3. जन्म प्रमाण (DOB)

  • जन्म प्रमाण पत्र
  • 10वीं मार्कशीट
  • पासपोर्ट

आधार कार्ड ऑनलाइन आवेदन कैसे करें :

UIDAI द्वारा आधार कार्ड ऑनलाइन अवेदन की प्रक्रिया को बेहद सरल और आसान कर दिया गया है जिससे आवेदकों का समय बच सके –

1. आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको UIDAI की अधिकारिक पोर्टल https://myaadhaar.uidai.gov.in पर जाना होगा

2. फिर “Book an Appointment” के विकल्प को चुने

3. जहाँ आपके शहर का नाम और आधार सेवा केंद्र डालकर अपॉइंटमेंट बुक करें

4. मोबाइल नंबर और OTP सत्यापन करें

5. आवश्यक व्यक्तिगत जानकारी भरें

6. अपनी सुविधा अनुसार समय और तारीख चुनकर अपॉइंटमेंट बुक करें

7. निर्धारित तारीख में आधार सेवा केंद्र जाएं

8. जहाँ आपको बायोमेट्रिक डेटा का सत्यापन करना होगा

9. प्रक्रिया पूरी होने के बाद एनरोलमेंट आईडी की रसीद प्राप्त करें

10. जिससे भविष्य में आवेदन स्थिति की जाँच की जा सके

आवेदन स्थिति की जाँच कैसे करें ?

आवेदन की प्रक्रिया पूरा करने के बाद आप घर बैठे ही ऑनलाइन माध्यम से स्थिति की जाँच कर सकते हैं –

» सबसे पहले UIDAI की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा

» इसके बाद “Check Aadhaar Status” के विकल्प को चुने

» प्राप्त एनरोलमेंट आईडी की संख्या डाले

» कैप्चा कोड भरें

» और अंत में सबमिट बटन पर क्लिक करें

e-Aadhaar Card कैसे डाउनलोड करें :

अब आप घर बैठे ही आधार कार्ड की डिजिटल यानि e-Aadhaar Card डाउनलोड कर सकते है जिसके लिए –

  1. UIDAI पोर्टल पर जाएं
  2. Download Aadhaar पर क्लिक करें
  3. आधार संख्या या एनरोलमेंट आईडी डाले
  4. OTP सत्यापन करें
  5. आधार कार्ड का PDF डाउनलोड करें

बच्चों का आधार कार्ड कैसे बनेगा ?

लोगो का अक्सर ये सवाल होता है की बच्चों का आधार कैसे बनेगा तो जान लें यदि आपके घर में भी 5 साल से कम उम्र के बच्चे है तो उनके लिए बाल आधार जारी होगा जिसे बनवने के लिए माता – पिता का आधार कार्ड और बच्चे के जन्म प्रमाण पत्र की ज़रुरत होगी और जब बच्चा 5 साल से अधिक उम्र का हो जाए तो बायोमेट्रिक अपडेट करना होता है |

समय सीमा :

आमतौर पर आधार कार्ड का आवेदन करने के बाद 7 से 30 दिनों का समय लगता है और कुछ राज्यों में यह समय बढ़ भी सकता है लेकिन एक बार आधार एनरोलमेंट संख्या जनरेट हो जाए तो आप e-Aadhaar Card डाउनलोड कर सकते है |

आवेदन शुक्ल :

ज्यादातर लोग सोचते है की आधार कार्ड बनवाने के लिए उन्हें कोई बड़ी रकम की अदायीगी करनी होती है लेकिन असल में इसका उल्टा है अगर आप पहली बार आधार कार्ड के लिए आवेदन कर रहें है तो यह प्रक्रिया आपके लिए निशुल्क होती है लेकिन अगर आधार में कोई बदलाव कर रहे है तो आपको निर्धारित शुल्क देना होता है |

महत्वपूर्ण बातें –

आधार आवेदन प्रक्रिया जितनी सरल हैं उससे ज्यादा जटिल भी है जरा सी गलती से आपका आवेदन रिजेक्ट भी हो सकता है :

  • केवल अधिकृत आधार सेवा केंद्र पर ही जाएं
  • दस्तावेजों की मूल प्रति साथ लेकर जाएं
  • मोबाइल नंबर जोड़ना अवश्यक रूप से दर्ज करें
  • जन्म तिथि और नाम सही से भरे
  • एनरोलमेंट स्लिप सुरक्षित रखें

सामान्य प्रश्न (FAQs):

1. क्या आधार में मोबाइल नंबर जोड़ना ज़रूरी है ?

हाँ जिससे आप भविष्य में कोई भी बदलाव कर सकें |

2. कौन से दस्तावेज पता प्रमाण के रूप में उपयोगी हैं ?

बिजली बिल, गैस कनेक्शन और राशन कार्ड पते के प्रमाण रूप में मान्य हैं |

3. आधार कार्ड बनवाने के लिए फीस कितनी देनी होगी ?

यदि आप पहली बार आधार बनवा रहे है तो यह प्रक्रिया निशुल्क होती है |

4. क्या बच्चों का भी आधार बन सकता है ?

हाँ बच्चों के लिए बाल आधार जारी किया जाता है |

5. आधार सेवा केंद्र स्लॉट कैसे बुक करें ?

UIDAI की अधिकारिक पोर्टल की मदद से आधार केंद्र स्लॉट बुक कर सकते है |

Leave a Comment