आधार मोबाइल नंबर लिंक ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? पूरी जानकारी

आधार मोबाइल नंबर लिंक ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

हम ऑनलाइन बैकिंग, सरकरी योजना, गैस कनेक्शन और अन्य सेवाओं का लाभ ऑनलाइन माध्यम से लेते है इन ऑनलाइन प्रक्रियाओं में भाग लेने के लिए हमे अपना मोबाइल नंबर अपने आधार कार्ड से लिंक करवाने की ज़रुरत होती है तो अगर आपने भी अपना मोबाइल नंबर बदला है या पुराने नंबर को अपडेट करना चाहते है तो ये ब्लॉग आपके लिए लाभकारी साबित होगा आज हम जानेंगे आधार कार्ड में मोबाइल नंबर कैसे लिंक करें, ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया क्या है, कौन-कौन से दस्तावेज लगते हैं और इससे मिलने वाले फायदे क्या हैं।

आधार मोबाइल नंबर से क्या होगा ?

आधार कार्ड भारतीय नागरिकों के लिए सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज है, जो लोगों की पहचान प्रमाणिकता को बताता है लेकिन अगर आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक हो जाए तो यही हमे कई योजनाओं का लाभ लेने के पात्र बना देता है –

मुख्य लाभ :

  • बैंक KYC की प्रक्रिया में सहायता
  • सरकारी योजनाओं के लाभ
  • DigiLocker और कई डिजिटल सेवाओं में उपयोग
  • ऑनलाइन e-Aadhar डाउनलोड की सुविधा
  • आधार अपडेट की आसान प्रक्रिया

क्या आधार मोबाइल नंबर लिंक ऑनलाइन कर सकते है ?

UIDAI सुरक्षा कारणों के चलते आज के समय में घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से आधार कार्ड लिंक नही किया जा सकता है क्यूंकि इसमें बायोमेट्रिक की सत्यापन प्रक्रिया शामिल है लेकिन आधार में मोबाइल नंबर जोड़ने के लिए आप ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुक कर सकते हैं और फिर नजदीकी आधार सेवा केंद्र जाकर मोबाइल नंबर अपडेट या लिंक करा सकते हैं।

आवश्यक दस्तावेज :

ऑनलाइन माध्यम से आधार में मोबाइल नंबर जोड़ने की अपॉइंटमेंट बुक करने हेतु ज़रूरी दस्तावेज

यहाँ भी पढ़ें : आधार कार्ड ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?

  • आधार कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • बायोमेट्रिक सत्यापन

आधार मोबाइल नंबर लिंक ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

यह प्रक्रिया बेहद सरल और सुरक्षित है ऑनलाइन आवेदन करने के लिए इन चरणों को देखे –

1. सबसे पहले UIDAI के अधिकारिक पोर्टल http://myaadhaar.uidai.gov.in पर जाएं

2. “Book Appointment” विकल्प को चुनें

3. मोबाइल नंबर दर्ज करके OTP सत्यापित करें

4. अपने शहर और नजदीकी आधार सेवा केंद्र का चयन करें

5. अपने हिसाब से दिन और तारीख का चयन करें

6. Mobile Number Update के विकल्प को चुने

7. निर्धारित फीस का भुगतान करें

8. Acknowledgement स्लिप को डाउनलोड करें

आधार सेवा केंद्र पर क्या करें ?

अपॉइंटमेंट बुक करने के बाद अपने चुंनिंदा आधार सेवा केंद्र पर जाएं जहाँ इन प्रक्रियां को पूरा करें –

  • आधार नंबर सत्यापन
  • नया मोबाइल नंबर दर्ज करना
  • बायोमेट्रिक सत्यापन
  • आवेदन जमा करना
  • अपडेट URN नंबर रसीद प्राप्त करना

आधार मोबाइल नंबर अपडेट शुल्क :

UIDAI द्वारा आधार कार्ड अपडेट के लिए अलग – अलग शुल्क निर्धारित किये गये है जिसमे आपके चुनिन्दा अपडेट के मुताबिक भुगतान करना होता है आधार कार्ड के मोबाइल नंबर लिंक करने में मात्र 75 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा |

आवेदन स्थिति की जाँच कैसे करें ?

अगर आपने भी आधार कार्ड में अपडेट की पूरी प्रक्रिया कर ली है और आवेदन स्थिति की जाँच करना चाहते है तो नीचे दिए गये चरणों को फॉलो करें –

  1. सबसे पहले UIDAI की अधिकारिक पोर्टल पर लॉग इन करें
  2. “Check Update Status” विकल्प को चुनें
  3. अब प्राप्त URN संख्या दर्ज करें
  4. कैप्चा कोड भरें
  5. जिसके बाद आवेदन की स्थिति आपके स्क्रीन पर दिख जाएगी

मोबाइल नंबर अपडेट होने में कितना समय लगेगा ?

आमतौर पर यह प्रक्रिया 7 से 10 दिनों के भीतर हो जाती है लेकिन कुछ मामलों में इसमें समय लग सकता है जैस e-

» आधार कार्ड में आवेदक की जानकारी मैच न होना

यहाँ भी पढ़ें : आधार कार्ड ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?

» बायोमेट्रिक सत्यापन में कठिनाई आना

» आधार सेवा केंद्र पर समय पर न पहुचना

ध्यान देने योग्य बातें :

  • ऑनलाइन आवेदन करने के लिए इन बातों को जानना आपके लिए आवश्यक है –
  • अपॉइंटमेंट हेतु केवल अधिकृत आधार सेवा केंद्र का चयन करें
  • हमेशा सक्रिय मोबाइल नंबर दर्ज करें
  • बायोमेट्रिक सत्यापन जरूर करें
  • आवेदन की रसीद प्राप्त करें
  • किसी के साथ OTP साझा न करें

सामान्य प्रश्न (FAQs):

1. क्या एक मोबाइल नंबर से कई आधार लिंक हो सकते है ?

हाँ एक मोबाइल नंबर से कई आधार लिंक करवाना मुमकिन है |

2. बिना मोबाइल नंबर के आधार कैसे डाउनलोड करें ?

नहीं, OTP सत्यापन के बिना आधार कार्ड डाउनलोड नही कर सकते है |

यहाँ भी पढ़ें : आधार कार्ड ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?

3. आधार से मोबाइल नंबर लिंक करना आवश्यक है ?

हाँ सरकारी योजनाओं और OTP आधारित सेवाओं के लिए यह ज़रूरी है |

4. आधार मोबाइल लिंक स्टेट्स कैसे देखे ?

URN नंबर की सहायता से UIDAI पोर्टल पर आवेदन की स्थिति देखी जाती है |

5. पुराने नंबर बंद होने पर नया नंबर जोड़ सकते है क्या ?

हाँ नया मोबाइल नंबर आधार में आसानी से अपडेट कराया जा सकता है |

इन्हें भी देखें –

Leave a Comment