Aadhaar Card Correction Kaise kare? 2026
दोस्तों क्या आपके भी आधार कार्ड में कोई जानकारी गलत दर्ज है और आपको समझ नहीं आ रहा की जानकारी कैसे बदलें या पहले क्या करना होगा तो आपके इन सवालों का जवाब मैंने इस आर्टिकल में दिया है तो इस ब्लॉग को ध्यान से पढ़ें।
Quick Summary:
- Official Portal- My Aadhaar
- Select location- अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र को चुने।
- Select the update option- आपको अपने आधार में जो जानकारी बदलनी है उसका चयन करें।
- Confirmation and Payment- ऑनलाइन पेमेंट का भुगतान करके प्रोसेस को सफल बनायें।
आधार कार्ड केवल एक दस्तावेज ही नहीं है बल्कि इससे हमारी डिजिटल पहचान को भी प्रमाणिकता मिलती है जैसे किसी सरकारी योजना का लाभ लेना हो या किसी बैंक में नया बैंक खाता खुलवाना हो तो सबसे पहले हमसे Aadhaar कार्ड की ही मांग की जाती है लेकिन अक्सर लोगो के Aadhaar Card में गलतियाँ होने के कारण कई लोग इन सरकारी लाभकारी सेवाओं का लाभ नहीं उठा पाते तो अगर आपके साथ भी ऐसा ही कुछ हो रहा है तो घबराये नहीं !
आज का यह आर्टिकल आप लोगों के लिए बहुत ज्यादा उपयोगी साबित होने वाला है क्यूंकि आज के हमारे इस ब्लॉग में Aadhaar Card Correction Kaise kare? के बारे में विस्तार से बताया गया है साथ ही 2026 में कौन से नए बदलाव किये गये है इस पर विस्तार से चर्चा की गयीं है इस लिए इस आर्टिकल को ध्यान से पूरा पढ़ें।

Aadhaar Card Correction Kaise kare?
आज के समय में Aadhaar Card भारत के सबसे महत्वपूर्ण पहचान दस्तावेजों में से एक है। बैंक खाता खोलने से लेकर सरकारी योजनाओं का लाभ लेने, PAN लिंक करने, मोबाइल सिम खरीदने और पासपोर्ट बनवाने तक लगभग हर जगह आधार की आवश्यकता होती है। इसलिए आधार में दर्ज जानकारी सही और अपडेट होना बेहद जरूरी है। सरकार द्वारा निर्धारिक नए नियमों के अनुसार अब आधार कार्ड में करेक्शन करने के लिए डॉक्यूमेंट की सूची में बदलाव किये गयें है जिससे इस प्रक्रिया को और सरल बनाया जा सकें।
तो अगर आपके आधार कार्ड में भी Name, Address, Mobile Number, DOB, ईमेल आईडी या अन्य जानकारी गलत है, तो आप इसे आसानी से अपडेट कर सकते हैं। UIDAI नागरिकों को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आधार अपडेट करने की सुविधा प्रदान करता है, जिसका इस्तेमाल करके आप आसानी से Aadhaar Update कर सकते है।
Aadhaar Card Correction Chart (2026 New Rules)
| सुधार का प्रकार (Correction Type) | मोड (Online / Offline) | 2026 के नए नियम व लिमिट (New Rules & Limits) | सरकारी फीस (Fee) | आवश्यक दस्तावेज़ (Required Documents) |
| नाम (Name) | ऑनलाइन / ऑफलाइन | जीवन में केवल 2 बार बदल सकते हैं। शादी के बाद सरनेम बदलने की प्रक्रिया अब अधिक डिजिटल हो गई है। | ₹50 | पैन कार्ड, पासपोर्ट, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस |
| जन्मतिथि (DOB) | ऑनलाइन / ऑफलाइन | जीवन में केवल 1 बार बदल सकते हैं। 2026 के नियमों के अनुसार केवल वैध जन्म प्रमाण पत्र (Birth Certificate) या 10वीं की मार्कशीट ही मुख्य रूप से स्वीकार्य है। | ₹50 | जन्म प्रमाण पत्र, 10th मार्कशीट, पासपोर्ट |
| लिंग (Gender) | ऑफलाइन (आधार केंद्र) | जीवन में केवल 1 बार बदला जा सकता है। अब इसके लिए बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन और आधार केंद्र जाना अनिवार्य है। | ₹50 | स्व-घोषणा पत्र या मेडिकल सर्टिफिकेट (यदि लागू हो) |
| पता (Address) | ऑनलाइन / ऑफलाइन | इसे आप असीमित बार (No Limit) बदल सकते हैं। यदि आपके पास कोई डॉक्यूमेंट नहीं है, तो ‘Head of Family’ (HOF) के आधार पर ऑनलाइन बदलना अब और आसान हो गया है। | ₹50 | बिजली बिल, रेंट एग्रीमेंट, बैंक पासबुक, पानी का बिल |
| मोबाइल नंबर / ईमेल | सिर्फ ऑफलाइन | सुरक्षा कारणों से यह ऑनलाइन नहीं होता। हालांकि, 2026 में IPPB (डाकिया सेवा) के जरिए घर बैठे या ऑनलाइन स्लॉट बुक करके केंद्र पर तुरंत अपडेट कराया जा सकता है। | ₹50 | किसी दस्तावेज़ की आवश्यकता नहीं (No Document Required) |
| बायोमेट्रिक्स (फोटो/फिंगरप्रिंट) | सिर्फ ऑफलाइन (आधार केंद्र) | 5 और 15 साल की उम्र के बच्चों के लिए अनिवार्य (Mandatory) बायोमेट्रिक अपडेट बिल्कुल फ्री है। बड़ों के लिए अपडेट कराने पर शुल्क लागू है। | ₹100 | किसी दस्तावेज़ की आवश्यकता नहीं (No Document Required) |
Eligibility To Aadhar Correction
दोस्तों अगर आप भी अपने आधार में किसी भी प्रकार का बदलाव करना चाहतें है तो एक बार UIDAI द्वारा निर्मित कुछ महत्वपूर्ण शर्तों को एक बार जरूर जाँच ले ताकि प्रक्रिया के दौरान की परेशनी का सामना न करना पड़ें :
-
नाम सुधार (Name Correction): आपके पास नया कानूनी नाम दर्शाने वाला वैध सरकारी दस्तावेज होना चाहिए।
-
जन्मतिथि सुधार (DOB Correction): आपके पास केवल एक बार सुधार का मौका होता है, जिसके लिए आधिकारिक जन्म प्रमाण पत्र या 10वीं की मार्कशीट होना अनिवार्य है।
-
पता सुधार (Address Correction): आपके नाम पर वर्तमान पते का प्रमाण होना चाहिए या आप परिवार के मुखिया (HOF) की सहमति से इसे बदल सकते हैं।
-
मोबाइल नंबर अपडेट (Mobile Number Update): इसके लिए किसी दस्तावेज़ की आवश्यकता नहीं है, बस आपको स्वयं आधार केंद्र पर उपस्थित होना होगा।
-
ऑनलाइन सुधार की मुख्य शर्त: आपका वर्तमान या पुराना कोई भी एक मोबाइल नंबर आधार से लिंक होना चाहिए ताकि लॉगिन के लिए OTP प्राप्त हो सके।
Read Also: Kaise Pata Kre Aapke Naam Se Kitne SIM Card Active Hai?
Documents For Aadhaar Correction
2026 के नए नियमों के अनुसार अगर आपको किसी भी प्रकार का कोई बदलाव अपने आधार कार्ड में करवाना है तो आपको कुछ डॉक्यूमेंट की आवश्यकता होती है जो इस सूची में बताये गये है :
1. प्रूफ ऑफ़ आइडेंटिटी – पैन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या फिर पासपोर्ट
2. प्रूफ ऑफ़ DOB – 10वीं की मार्कशीट या जन्म प्रमाण पत्र
3. प्रूफ ऑफ़ एड्रेस – बिजली का बिल, पानी का बिल और बैंक पासबुक
4. मोबाइल नंबर – OTP वेरिफिकेशन के लिए
Important Links for Aadhaar Correction Online (2026)
| सेवा का नाम (Service Name) | मुख्य काम (Purpose) | आधिकारिक लिंक (Official Link) |
| मुख्य आधार पोर्टल (MyAadhaar) | लॉगिन, नाम/पता सुधार, और सभी ऑनलाइन सेवाएं | Click Here |
| अपॉइंटमेंट बुकिंग (Slot Booking) | मोबाइल नंबर बदलने या नया आधार बनाने के लिए स्लॉट बुक करना | Click Here |
| स्टेटस चेक (Check Status) | सुधार (Correction) या नए आधार का स्टेटस ट्रैक करना | Click Here |
| डाकिया सेवा (IPPB Request) | घर बैठे डाकिया (Postman) के जरिए मोबाइल नंबर अपडेट कराना | Click Here |
Online Aadhar Card Correction Kaise kare?
अगर आपके के भी आधार कार्ड में किसी प्रकार की कोई त्रुटी है तो ऑनलाइन माध्यम से बदलाव करना अब और भी आसान हो गया है आधार कार्ड में Name, Address, Mobile Number, DOB किसी भी गलती को सुधारने के लिए इन आसान से स्टेप्स को फॉलो करें :

Step#1
- सबसे पहले आपको अपने फ़ोन या फिर कंप्यूटर से My Aadhaar की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- जहाँ पोर्टल के होम पेज पर आपको कुछ इस तरह का इंटरफ़ेस दिखाई देगा।
- फिर इसके बाद नीचे की तरफ स्क्रॉल करने पर आपको ‘Book Appointment’ एक ऑप्शन देखेगा जिस पर क्लिक करें।
- जैसे ही आप ऑप्शन पर क्लिक करेंगे तो अब आपको पोर्टल पर लॉग इन करने को कहा जायेगा।
- अब इसके बाद आपको अपना नाम और मोबाइल नम्बर डालकर OTP द्वारा वेरिफिकेशन करना होगा।

Step#2
- जब आप पोर्टल पर लॉग इन हो जायेंगे उसके बाद आपको अपॉइंटमेंट बुक करने के कुछ जानकारी भरनी होंगी।
- सबसे पहले आपको अपना Age Group सेलेक्ट करना होगा, फिर किस टाइप की सर्विस आपको चाहिए इसका विकल्प चुनना होगा।
- पोर्टल पर यह जानकारी भरने के बाद आपको अपना आधार सेंटर चुनना होगा जहाँ आप सेंटर लोकेशन से भी ढूंढ सकते है।
- अब आपके सामने आधार सेवा केंद्र की पूरी लिस्ट आ जायगी जिसमे अपनी सुविधा के हिसाब से सेंटर का चयन करें।
- इसके बाद Book वाले ऑप्शन पर क्लिक करके तारीख और समय चुनें।

Step#3
- आपके सामने एक पेज खुलेगा जहाँ आपको वह ऑप्शन चुने जिसमे आपको करेक्शन करना है।
- अब आपके नीचे वाले कॉलम में आपको अपना नया नाम लिखना होगा।
- इसके साथ आपको यह सलेक्ट करना होगा की नाम सुधारने के लिए आप कौन सा डॉक्यूमेंट दे रहे है।
- अब आप सभी को अपनी नई DOB और उससे रिलेटेड डॉक्यूमेंट को चुनना होता है।
- इसके बाद अपना नया मोबाइल नम्बर और ईमेल आईडी दर्ज करें।
Read Also: Kaise Pata Kre Aapke Naam Se Kitne SIM Card Active Hai?

Step#4
- समरी पेज को एक बार सहीं से जांचने के बाद NEXT टैब पर क्लिक करें।
- यहाँ आपको आधार करेक्शन के लिए फीस का भुगतान करना होगा, फिर डाउनलोड स्लिप करके उसे सुरक्षित रखें।
- इसके बाद आपको चुने हुए निर्धारित समय पर आधार सेवा केंद्र जाना होगा।
- जहाँ आपको अपना बायोमेट्रिक सत्यापन करना होगा फिर आपका आधार करेक्शन का प्रोसेस पूरा हो जायेगा।
Important Information
ध्यान रहें की आधार कार्ड में केवल एड्रेस बदलने के लिए आपको किसी भी Appointment को बुक करने की ज़रुरत नहीं है पता आप ऑनलाइन माध्यम से घर बैठे ही बदल सकते है बस आपको कोई मौजूदा पते का प्रमाण देना होता है और निर्धारित फीस का ऑनलाइन भुगतान करना होता है इसके अलावा किसी भी आधार सेवा केंद्र पर जाने की कोई आवश्यकता नहीं पड़ती।
Aadhar Card Correction Status Kaise Check kare?
Aadhaar Update रिक्वेस्ट के बाद आप ऑनलाइन ही आवेदन की स्थिति की जाँच कर सकते है की आपका आधार अभी सुधरा या नहीं जिसके लिए इस स्टेप्स को फॉलो करें :
-
MyAadhaar पोर्टल पर जाएं।
-
‘Check Enrolment & Update Status’ पर क्लिक करें।
-
अपना SRN (Service Request Number) दर्ज करें।
-
कैप्चा कोड डालकर सबमिट करें। आपको स्क्रीन पर दिख जाएगा कि आपकी रिक्वेस्ट ‘In Process’ है, ‘Accepted’ हो चुकी है या ‘Rejected’।
Expert Tip – आधार कार्ड में ऑनलाइन सुधार सबमिट करने से पहले अपलोड किए गए दस्तावेज़ की स्पष्टता और स्पेलिंग को अच्छी तरह जांच लें, क्योंकि विवरण मैच न होने पर UIDAI आपकी रिक्वेस्ट रिजेक्ट कर देता है और फीस वापस नहीं होती।
FAQs- Aksar Pooche Jane Wale Sawal
Q1. Kya Aadhaar Me Mobile Number Badalne Ki koi Online Prakriya hai?
Nhi Agar Aap Mobile Number Badalna Chahte hai To Apko Online Appointment Book Krni Padegi.
Q2. Main Aadhaar Card Me Apna Name Kitni Baar Badal Sakta Hoon?
UIDAI Ke Rules Ke Hisaab Se Aadhaar Me Sirf 2 Baar Hi Name Chenge Kr Sakte Hai.
Q3. DOB Correction Ki Limit Kya Hai?
Aap Aadhaar Me DOB Life Time Me Sirf Ek Hi Baar Sudhaar Sakte Hai.
Q4. क्या बिना किसी डॉक्यूमेंट के आधार में पता बदला जा सकता है?
हाँ आप Head of Family – HOF (परिवार के मुखिया) के विकल्प से बिना किसी डॉक्यूमेंट के आराम से पता बदल सकते है।
Q5. 2026 में DOB के लिए क्या ज़रूरी है?
नए नियम के तहत अब आधार में DOB बदलने के लिए 10वीं की मार्कशीट और जन्म प्रमाण पत्र देना अनिवार्य है।
Q6. 10 साल पुराने आधार कार्ड के लिए नया नियम क्या है?
जिन लोगों का आधार 10 साल पुराना है उन्हें आधार डॉक्यूमेंट अपडेट करना अनिवार्य है।
Nishkarsh:
तो दोस्तों ये थी आज की खास जानकारी जिसमे हमे आपको Aadhaar Card Correction Kaise kare? के बारे में विस्तार से बताया गया है मैं उम्मीद करता हूँ की इस आर्टिकल की जानकारी आपके लिए काफी उपयोगी साबित हुई होगी लेकिन अगर आपके मन में अभी भी कोई सवाल रह गया है तो आप कमेंट के ज़रिये हमसे पूँछ सकते है क्यूंकि आप को अपडेट रखना हमारी जिम्मेदारी है।

हर ब्रांड के पीछे एक कहानी होती है, और मेरा काम उस कहानी को शब्दों में पिरोना है। एक वेबसाइट राइटर के तौर पर, मैं सिर्फ पेज भरने के लिए नहीं लिखता, बल्कि यह सोचकर लिखता हूँ कि वेबसाइट पर आने वाले विज़िटर को क्या पढ़कर अच्छा लगेगा। मुझे रिसर्च करना और फिर उसे एक आसान, खूबसूरत कंटेंट का रूप देना पसंद है।