Aadhaar Document Update | How to Update Aadhaar Card Online

Aadhaar Document Update Online 2026

क्या आप जानते है की UIDAI ने 10 साल पुराने आधार कार्ड में डॉक्यूमेंट अपडेट करना अवश्यक कर दिया है बिना अपडेट के आप आधार अमान्य भी घोषित हो सकता है तो अगर आपने भी अभी तक अपने आधार में डॉक्यूमेंट अपडेट नही किये है तो आज का ये आर्टिकल आप लोगों के लिए ही है !

Quick Summary

  • ऑफिसियल पोर्टल – My Aadhaar 
  • किन्हें करना अनिवार्य – जिन लोगों का आधार 10 साल पुराना है
  • फ्री ऑनलाइन समय-सीमा – 14 जून 2027 तक यह ऑनलाइन सेवा मुफ्त है
  • ऑफलाइन शुल्क – 75रु का भुगतान करना होगा

आधार कार्ड आज भारत के सबसे महत्वपूर्ण पहचान दस्तावेज़ों में से एक है। बैंक खाता खोलने से लेकर सरकारी योजनाओं का लाभ लेने, मोबाइल सिम खरीदने, पैन कार्ड लिंक करने और पासपोर्ट बनवाने तक लगभग हर जगह आधार की आवश्यकता पड़ती है तो अगर आपका भी आधार बने हुए 10 वर्ष या उससे अधिक समय हो गया है और उसके बाद कोई दस्तावेज़ अपडेट नहीं किया गया है, तो नवीनतम दस्तावेज़ अपलोड करके Aadhaar Card रिकॉर्ड को अपडेट करें। इससे आधार डेटाबेस अधिक सटीक और सुरक्षित बना रहता है तथा सरकारी योजनाओं, बैंकिंग सेवाओं, पेंशन, छात्रवृत्ति, गैस सब्सिडी, मोबाइल सिम सत्यापन और अन्य डिजिटल सेवाओं का लाभ लेने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होती।

Aadhaar Document Update Kaise Kre?

Aadhaar Document Update Online की प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल है और इसे घर बैठे UIDAI के आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से पूरा किया जा सकता है। उपयोगकर्ता अपने आधार नंबर और OTP के जरिए लॉगिन करके आवश्यक पहचान एवं पते के दस्तावेज़ अपलोड कर सकते हैं। दस्तावेज़ जमा होने के बाद UIDAI द्वारा उनका सत्यापन किया जाता है और सफल सत्यापन के पश्चात अपडेट की जानकारी आधार रिकॉर्ड में दर्ज कर दी जाती है।

यदि आपका पता बदल गया है या आपके पास नया पहचान प्रमाण उपलब्ध है, तो समय पर दस्तावेज़ अपडेट करना बेहतर रहता है। अपडेट के बाद आप ऑनलाइन स्टेटस भी ट्रैक कर सकते हैं और आवश्यकता होने पर नया e-Aadhaar डाउनलोड कर सकते हैं।

Aadhaar Document Update Highlights

विषय जानकारी
लेख का नाम Aadhaar Document Update Online 2026
संबंधित विभाग UIDAI (भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण)
सेवा आधार दस्तावेज़ ऑनलाइन अपडेट
आवेदन का माध्यम ऑनलाइन
आधिकारिक पोर्टल myAadhaar / UIDAI

Aadhaar Document Update Kya Hai?

आधार दस्तावेज अपडेट का तात्पर्य अपने आधार रिकॉर्ड में अपनी वर्तमान पहचान का प्रमाण (Proof of Identity – POI) और पते का प्रमाण (Proof of Address – POA) को पुनः सत्यापित करने के लिए नए वैध दस्तावेजों को अपलोड करना है। यह प्रक्रिया आधार में नाम, जन्मतिथि या पता बदलने से अलग है। इसमें केवल आधार रिकॉर्ड को नए और वैध दस्तावेज़ों के माध्यम से सत्यापित किया जाता है।

Kyu Zaroori hai 10 Years Old Aadhaar Documents Update Karna? 

UIDAI की ऑफिसियल गाइडलाइन के मुताबित अगर आपका आधार कार्ड 10 साल पहले बना है इसके अलावा आपने अभी तक इसमें कोई भी डॉक्यूमेंट को अपडेट नहीं कराया है तो आपको अपने आधार डॉक्यूमेंट को re-validate करना अनिवार्य है, आधार डॉक्यूमेंट अपडेट से हमें कई लाभ भी मिलते है:

मुख्य लाभ :

  • सटीक पहचान रिकॉर्ड – बायोमेट्रिक डेटा को धोखाधड़ी से बचाना
  • KYC में आसानी – बैंक खाता खोलते समय या नया सिम कार्ड लेने के टाइम पर वेरिफिकेशन में कोई परेशानी न होना
  • DBT ट्रांसफर – सरकारी योजनाओं में DBT के माध्यम से पैसे सीधे बैंक खाते में पहुँचाने की सुविधा

Aadhar Update Document List :

दोस्तों अगर आप भी ऑनलाइन अपने आधार कार्ड में डाक्यूमेंट्स अपडेट करना चाहते है आपको नीचे List Of Aadhaar Update Document दिखाई दे रही होगी जिसे आपको सुनिश्चित तौर आवेदन से पहले तैयार रखना होगा :

Proof Of Identity (POI) 

  • पासपोर्ट
  • पैन कार्ड / e-PAN Card
  • ड्राइविंग लाइसेंस
  • वोटर आईडी कार्ड
  • राशन कार्ड
  • नरेगा/ मनरेगा जॉब कार्ड

Proof Of Address (POA)

  • राशन कार्ड
  • 3 महीने पुराना बिजली का बिल
  • गैस कनेक्शन बिल
  • रेंटल एग्रीमेंट
  • पासपोर्ट
  • प्रोपर्टी टैक्स रसीद

What’s New in 2026:

क्या आप जानते है UIDAI की ऑफिसियल गाइडलाइन के मुताबित कई नए बदलाव किये गये है जिसे जानना आप सभी लोगो के लिए बहुत ज़रूरी है तो आईये जानते है की पहले के मुकाबलें साल 2026 में ऑफिसियल पोर्टल में कौन-कौन से बदलाव किये गये है :

विषय / सेवा (Feature) पुराने नियम (Previous Rules) 2026 के नए नियम (New Rules 2026)
फ्री ऑनलाइन अपडेट डेडलाइन 14 जून 2026 तक 14 जून 2027 तक बढ़ा दी गई
मान्य दस्तावेज़ (Valid Documents) सीमित दस्तावेज़ सूची विस्तारित सूची: e-Voter ID, e-Ration Card, CGHS/ECHS/ESIC कार्ड, मैरिज/डिवोर्स सर्टिफिकेट, इंश्योरेंस पॉलिसी, राशन/पेंशन कार्ड आदि शामिल।
ऑफलाइन सेंटर शुल्क  डेमोग्राफिक: ₹50/- डेमोग्राफिक/डॉक्यूमेंट अपडेट: ₹75/-
बायोमेट्रिक अपडेट शुल्क ₹125/- ₹125/- (नोट: 7 से 15 वर्ष के बच्चों के लिए अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट मुफ़्त)
डिजिटल डॉक्यूमेंट्स की मान्यता केवल फिजिकल स्कैंड कॉपी DigiLocker और ऑनलाइन वेरिफाइड e-Documents को प्राथमिकता।
बच्चों और परिवारों के लिए अपडेट जटिल प्रक्रिया Head of Family (HoF) आधारित प्रक्रिया को बेहद सरल किया गया।
जन्म तिथि (DOB) / लिंग संशोधन सामान्य नियम जीवन में केवल 1 बार (Strict 1-time Correction) संशोधन की अनुमति।

Read Also : How to apply online to link your mobile number with Aadhaar? Complete details.

Aadhaar Document Update Online Kaise Kre?

अगर आपका मोबाइल नंबर आधार कार्ड से लिंक है तो आप भी घर बैठे इस ऑनलाइन सेवा का लाभ उठाकर फ्री में अपने आधार के डॉक्यूमेंट को अपडेट कर सकते है जिसके लिए आपको मेरे बताये गये इन आसान स्टेप्स को फॉलो करना होगा :

Step#1

  • सबसे पहले अपने ब्राउज़र में My Aadhaar की ऑफिसियल पोर्टल पर जाएं
  • जहाँ आपको होम पेज पर नीचे की तरह स्क्रोल करने पर आपको Document Update का विकल्प दिखाई देगा
  • जिस पर क्लिक करते ही आपके सामने Supporting Document की लिस्ट आएगी
  • इसके बाद Click To Submit पर क्लिक करें
  • अब आपके सामने Login With Aadhaar OTP का विकल्प आयेगा जहाँ आपको आधार नंबर दर्ज करना होगा
  • फिर इसके बाद कैप्चा कोड भरकर Login With OTP पर क्लिक करें
Aadhaar Document Update
Aadhaar Document Update

Step#2

  • लॉग इन करने के बाद आपके फिर से Document Update के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • आपकी स्क्रीन पर आपका नाम, लिंग, जन्मतिथि और पता दिखाई देगा।
  • यदि दी गई जानकारी सही है, तो नीचे दिए गए “I verify that the above details are correct” के चेकबॉक्स पर टिक करें और “Next” पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपके सामने डॉक्यूमेंट अपलोड करने का पेज खुल जायेगा।
  • ड्रॉपडाउन मेनू से अपनी पसंद का पहचान प्रमाण पत्र (जैसे- PAN Card, Voter ID) चुनें और उसकी स्कैन कॉपी/फोटो अपलोड करें।
  • इसके बाद पते के प्रमाण पत्र (जैसे- Electricity Bill, Bank Statement) का चयन करें और संबंधित दस्तावेज अपलोड करें।
  • दस्तावेज अपलोड करने के बाद नियमों और शर्तों पर सहमति दें और “Submit” पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर 14-अंकों का Update Request Number (URN) जनरेट होगा।

Pro Tip: ध्यान रहे की जो भी डॉक्यूमेंट आप अपलोड करने वाले है उसका साइज़ 2 MB से ज्यादा नहीं होना चाहिए 

Yahan Click Karke Kren Documents Resize.

My Aadhaar Document Update Status Check:

क्या आप जानते है की आधार ऑनलाइन डॉक्यूमेंट अपडेट करने के बाद मुख्यता 30 से 40 दिन लगते है अपडेट होने में लेकिन आप ऑनलाइन माध्यम से आवेदन की स्थिति की जाँच भी कर सकते है और पता लगा सकते है की क्या आपके आधार में डॉक्यूमेंट अपडेट हुए है या नहीं :

https://myaadhaar.uidai.gov.in/ पोर्टल पर जाएं।

“Check Enrolment & Update Status” के विकल्प पर क्लिक करें।

अपनी रसीद पर दिया गया 14-अंकों का URN नंबर दर्ज करें और कैप्चा भरें।

आपका अपडेट का वर्तमान स्टेटस (जैसे- Under Process, Success, or Rejected) स्क्रीन पर दिखाई देगा।

Important Points:

  • स्पष्ट स्कैन कॉपी: केवल साफ और पढ़ने योग्य दस्तावेज़ ही अपलोड करें। धुंधली (Blur) तस्वीरें रिजेक्ट हो सकती हैं।

  • नाम व पते का मिलान: आपके द्वारा अपलोड किए गए कागजात में नाम और एड्रेस का स्पेलिंग आधार रिकॉर्ड से मेल खाना चाहिए।

  • मूल दस्तावेज: ज़ेरॉक्स (Xerox) के बजाय हमेशा ओरिजिनल कॉपी को स्कैन करके अपलोड करें।

  • सपोर्टेड फॉर्मेट: फाइल केवल PDF, JPEG, या PNG फॉर्मेट में ही होनी चाहिए और उसका साइज़ 2MB तक सीमित होना चाहिए।

Expert Tip: हमेशा आधिकारिक पोर्टल (myAadhaar) का ही उपयोग करें और अपलोड करने से पहले यह सुनिश्चित करें कि आपके दस्तावेज में नाम व पता आपके आधार के विवरण से बिल्कुल मेल खाते हैं।

FAQs – Aksar Pooche Jane Wale Sawal

Q1. Aadhaar Card Online Document Update Krne Ki Last Date Kya Hai?

UIDAI Ke Anusaar Documents Update Me Badlaav Kiye Gye Hai Ab New Date 14 June 2027 Hai.

Q2. Online Aadhaar Document Update Ki Fees Kitni Hai?

Agar Aap Online Madhyam Se Apne Adhaar Document Ko Update Krte Hai To Aapke Liye Yah Process Ek Dum Free Hai.

Q3. Kin Logo Ke Liye Apna Adhaar Update Krna Zaroori Hai?

Agar aapka Adhaar Card Bane 10 Saal Ho gye hai to aapko apne Adhar Document Update karna Zaroori hai.

Q4. Kya Document Update Krne Pe Mere Adhaar me Name aur Address Badal Jayega?

Nhi Yah Process Keval Aadhar me Apki Jankari Update krne ke liye hai Aadhaar me badal ke liye Aapko Dusra Process Chunna Hoga.

Q5. डॉक्यूमेंट अपडेट करने के लिए क्या आवश्यक है?

आपके आधार का मोबाइल नंबर से लिंक होना ताकि OTP के जरिये लॉग इन किया जा सके

Q6. आवेदन करने के बाद अपडेट डॉक्यूमेंट अपडेट होने में कितना समय लगता है?

ऑनलाइन आवेदन करने के बाद आधार में डॉक्यूमेंट अपडेट होने में 15 से 30 दिन का समय लगता है

Q7. बिना मोबाइल नंबर लिंक हुए आधार में डॉक्यूमेंट अपडेट कैसे करें?

इसके लिए आपको आधार सेवा केंद्र जाना होगा और ऑपरेटर से बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन से अपडेट करने होगा

Q8. Which Documents are Required For Aadhar card update?

To update your Aadhaar card, you need two types of documents: proof of identity and proof of address.

Nishkarsh:

तो दोस्तों ये थी आज की खास जानकारी जिसमे हमे आपको Aadhaar Document Update के बारे में विस्तार से बताया गया है मैं उम्मीद करता हूँ की इस आर्टिकल की जानकारी आपके लिए काफी उपयोगी साबित हुई होगी लेकिन अगर आपके मन में अभी भी कोई सवाल रह गया है तो आप कमेंट के ज़रिये हमसे पूँछ सकते है क्यूंकि आप को अपडेट रखना हमारी जिम्मेदारी है।

Leave a Comment