Aadhar Address Update : अब ऐसे बदला जायेगा आधार कार्ड में पता !

Aadhar address Update Online 2026

आधार कार्ड में सही पता होना बेहद जरूरी है, क्योंकि यह भारत में सबसे महत्वपूर्ण पहचान और पता प्रमाण दस्तावेज़ों में से एक है। यदि आपने नया घर खरीदा है, किराए के मकान में शिफ्ट हुए हैं, शहर बदला है या आपके पते में किसी प्रकार का बदलाव हुआ है, तो आपको जल्द से जल्द Aadhar Address Update कर लेना चाहिए। सही पता होने से बैंक खाता खुलवाने, पासपोर्ट बनवाने, गैस कनेक्शन लेने, सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने और विभिन्न सरकारी एवं निजी सेवाओं का उपयोग करने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होती।

UIDAI द्वारा आवेदन की जांच पूरी होने के बाद आपका नया पता आधार डेटाबेस में अपडेट कर दिया जाता है। इसके बाद आप अपडेटेड ई-आधार (e-Aadhaar) डाउनलोड कर सकते हैं या आवश्यकता होने पर नया आधार कार्ड प्रिंट करवा सकते हैं। ध्यान रखें कि आधार में पता अपडेट कराने के लिए UIDAI द्वारा निर्धारित शुल्क लागू हो सकता है, इसलिए केवल आधिकारिक पोर्टल या अधिकृत आधार सेवा केंद्र का ही उपयोग करें।

तो यदि आपने भी हालही में अपना घर बदला है और किसी नए पते पर रहने के लिए आयें है ऐसे में आधार कार्ड में पुराना एड्रेस होने के कारण काफी परेशानी उठा रहें है और अब समझ नही पा रहें की क्या करें तो यकीन करें आज का ये ब्लॉग आपके लिए बेहद उपयोगी साबित होने वाला है, इस आर्टिकल में हम आधार कार्ड में ऑनलाइन पता बदलने की पूरी प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज़, शुल्क, समय और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी विस्तार से बताएंगे।

Aadhar address Update Kya hota Hai?

Aadhaar Address Update का सीधा सा मतलब है अपने आधार कार्ड में दर्ज पुराने पते (Address) को बदलकर उसकी जगह अपना नया या वर्तमान पता दर्ज कराना, जब आप अपना घर बदलते हैं, किसी दूसरे शहर या राज्य में शिफ्ट होते हैं, या शादी के बाद नए पते पर जाते हैं, तब आपको अपने आधार कार्ड में यह बदलाव करना होता है।

यह क्यों ज़रूरी होता है :

  • बैंक KYC में परेशानी
  • सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में दिक्कत
  • पासपोर्ट आवेदन में समस्या
  • गैस कनेक्शन और अन्य सेवाओं में बाधा
  • वोटर आईडी और अन्य दस्तावेज़ों के सत्यापन में समस्या

benefits For Update Online Aadhar address 

आधार कार्ड में ऑनलाइन एड्रेस अपडेट करने के कई लाभ होते है जिनमे से ये मुख्य है :

ο समय बचत 

ऑनलाइन माध्यम से आप घर बैठे, ऑफिस में या यात्रा करते समय भी मात्र 10-15 मिनट में यह काम पूरा कर सकते हैं।

ο कम सरकारी शुल्क

UIDAI के ‘myAadhaar’ पोर्टल पर ऑनलाइन एड्रेस चेंज करने की फीस मात्र ₹50 से ₹75 (नियमों के अनुसार) होती है, जो बेहद किफायती है।

ο योजनाओं का लाभ

सरकारी योजनाओंका लाभ उठाने के लिए आपके आधार में वर्तमान पता अपडेट होना अनिवार्य है।

ο बैंकिंग सेवाओं में आसानी 

नया बैंक खाता खुलवाना हो, क्रेडिट कार्ड के लिए अप्लाई करना हो या लोन लेना हो बैंक हमेशा अपडेट आधार ही मांगता है।

ο e-Aadhaar सुविधा

पोर्टल से डिजिटल e-Aadhaar डाउनलोड कर सकते हैं। यह डिजिटल कॉपी हर जगह कानूनी रूप से उतनी ही मान्य है।

इसे भी पढ़ें : आधार मोबाइल नंबर लिंक ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? 

Requirements for changing the address

ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू करने से पहले सुनिश्चित करें ये चीज़ें आपके पास हों :

  • लिंक मोबाइल नंबर: आपके आधार कार्ड के साथ आपका वर्तमान मोबाइल नंबर लिंक होना अनिवार्य है, क्योंकि लॉगिन और वेरिफिकेशन के लिए उसी पर OTP आएगा।

  • Valid Address Proof: आपके पास नए पते का एक वैध दस्तावेज (Scan Copy) होना चाहिए।

  • इंटरनेट कनेक्टिविटी: एक स्मार्टफोन या कंप्यूटर और अच्छा इंटरनेट कनेक्शन।

Documents For Aadhaar Address Update 

UIDAI ने आधार में पता बदलने के लिए एक लम्बी सूची दी है जिसमे से केवल एक डॉक्यूमेंट की कॉपी या PDF फॉर्म देना होता है :

  • पासपोर्ट (Passport)

  • बैंक स्टेटमेंट या पासबुक (पिछले 3 महीने का)

  • रेंट एग्रीमेंट (Registered Rent Agreement)

  • वोटर आईडी कार्ड (Voter ID Card)

  • ड्राइविंग लाइसेंस (Driving License)

  • बिजली, पानी या गैस कनेक्शन का बिल (3 महीने से पुराना न हो)

  • राशन कार्ड (Ration Card)

  • पति/पत्नी का पासपोर्ट (Spouse’s Passport)

Aadhar address Update Online kaise kren?

दोस्तों पता बदलने की यह ऑनलाइन सुविधा बहुत ही सरल है जिसके लिए इन चरणों को फॉलो करें :

Aadhar Address Update
Aadhar Address Update
1.myAadhaar पोर्टल पर लॉग इन करें

सबसे पहले UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर दिख रहे ‘Login’ बटन पर क्लिक करें। अपना आधार नंबर और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए OTP को दर्ज करके लॉग इन करें।

2.’Address Update’ विकल्प का चयन करें

यहाँ ‘Address Update’ वाले टैब पर क्लिक करें जिसके बाद आपको ‘Update Aadhaar Online’ का विकल्प चुनना होगा |

3.नया पता दर्ज करें

आपका पुराना पता स्क्रीन पर दिखाई देगा, नीचे ‘Details to be Updated’ का सेक्शन होगा। यहाँ अपना नया पता बिल्कुल सही-सही भरें |

4.दस्तावेज अपलोड करें

अब आपको ‘Select Valid Supporting Document Type’ पर क्लिक करें, रंगीन डिजिटल कॉपी (PDF या JPEG) अपलोड करें और ‘Next’ पर क्लिक करें।

Aadhar Address Update
Aadhar Address Update

5.प्रीव्यू और ऑनलाइन भुगतान करें

स्क्रीन पर आपके नए पते का प्रीव्यू दिखाई देगा। इसे ध्यान से जांच लें, अब आपको ₹75 का ऑनलाइन अपडेट शुल्क देना होगा। आप यह भुगतान UPI, नेट बैंकिंग, क्रेडिट या डेबिट कार्ड के माध्यम से सुरक्षित रूप से कर सकते हैं।

How to change the address through the head of the family

अगर आप किराये के मकान में रहते है और एड्रेस प्रूफ के लिए आपके पास कोई डॉक्यूमेंट नही है तो Head of Family के विकल्प से भी आधार में पता बदल सकते है इसके लिए आपको ‘Address Update’ सेक्शन में जाकर ‘Head of Family (HOF) based Address Update’ चुनना होता है। यहाँ मुखिया का आधार नंबर डालना होता है और एक Proof of Relationship दस्तावेज (जैसे मैरिज सर्टिफिकेट या बर्थ सर्टिफिकेट) अपलोड करना पड़ता है। इसके बाद मुखिया के पोर्टल पर जाकर इस रिक्वेस्ट को अप्रूव करना होता है।

 Aadhaar Update Status kaise Track Kren:

आपके अगर इस प्रक्रिया को पूरा कर लिए है तो आवेदन जमा करने पर प्राप्त हुई URN Slip की मदद से आवेदन की स्थिति की जाँच कर सकते है :

  • myAadhaar पोर्टल पर जाएं और बिना लॉग इन किए भी ‘Check Enrolment & Update Status’ पर क्लिक करें।

  • अपडेट होने के बाद आप इसी पोर्टल से अपना e-Aadhaar Card डाउनलोड कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें : आधार मोबाइल नंबर लिंक ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? 

Important Points:

दोस्तों कई बार लोग ऑनलाइन आवेदन तो कर देतें है लेकिन छोटी सी गलती की वजह से उनका आवेदन रिजेक्ट कर दिया जाता है :

  • अस्पष्ट दस्तावेज: हमेशा ओरिजिनल डॉक्यूमेंट का साफ और कलर्ड स्कैन ही अपलोड करें।

  • नाम का मिसमैच: आपके आधार कार्ड में जो नाम है, आपके एड्रेस प्रूफ वाले डॉक्यूमेंट में भी वही नाम होना चाहिए।

  • अधूरा पता: नया पता भरते समय पिनकोड, जिला और राज्य की जानकारी बिल्कुल सही और दस्तावेज के अनुसार ही भरें।

General Questions (FAQs):

Q1. आधार में पता बदलने का नया नियम क्या है ?

UIDAI के नये नियम से अब ‘Head of Family (HOF) based Address Update’ के आधार से पता बदल सकते है|

Q2. क्या आधार में पता अपडेट करना निशुक्ल है ?

नही आधार में एड्रेस अपडेट करने लिए 75 रूपए का शुक्ल देना होगा |

Q3. पता बदलने के लिए कौन से डॉक्यूमेंट मान्य होते है ?

पासपोर्ट, बैंक स्टेटमेंट पिछले 3 महीने का), रेंट एग्रीमेंट, वोटर आईडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस आदि डॉक्यूमेंट मान्य है |

Q4. आधार में पता बदलने में कितने दिन लागतें है ?

ऑनलाइन एड्रेस अपडेट सबसे तेज है आमतौर पर इसमें 3 से 7 दिन लागतें है |

Q5. क्या पता बदलने के बाद आधार कार्ड डिलीवरी किया जायेगा ?

आवेदन करने के बाद 30 से 45 दिनों के भीतर आधार कार्ड की फिजिकल कॉपी आपके नये पते पर भेज दी जाएगी |

इन्हें भी देखें –

Leave a Comment