Aadhar Card Address Kaise Change Kare | लागू हुयें नए नियम

अगर आपने नया घर लिया है, किराए के मकान में शिफ्ट हुए हैं, शादी के बाद पता बदल गया है या किसी अन्य कारण से आपका पता बदल चुका है, तो Aadhar Card Address Change Online की सुविधा के माध्यम से आप घर बैठे आसानी से अपना नया पता अपडेट कर सकते हैं। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने यह प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन और सुरक्षित बनाई है, जिससे आधार धारक बिना किसी लंबी लाइन या कार्यालय के चक्कर लगाए अपने पते में संशोधन कर सकते हैं।

ऑनलाइन आधार एड्रेस अपडेट करने के लिए आपके आधार नंबर से मोबाइल नंबर लिंक होना आवश्यक है, क्योंकि सत्यापन के लिए OTP उसी नंबर पर भेजा जाता है। लॉगिन करने के बाद नया पता दर्ज करना होता है और आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करने होते हैं। दस्तावेज़ सफलतापूर्वक सत्यापित होने के बाद आपका नया पता आधार डेटाबेस में अपडेट कर दिया जाता है।

आज इस आर्टिकल में हम आपको Aadhar Card Address Change Online की पूरी प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज़, पात्रता, शुल्क, स्टेटस चेक करने का तरीका, सामान्य समस्याओं के समाधान और महत्वपूर्ण सुझावों की विस्तृत जानकारी देंगे।

Why is important to update address on the Aadhaar card?

आधार कार्ड में पता अपडेट होने के कई महत्वपूर्ण कारण है इस प्रकार है :

  • आधिकारिक पहचान: यह आपके वर्तमान निवास स्थान का सबसे मजबूत कानूनी प्रमाण है।

  • सरकारी योजनाएं: कई राज्य और केंद्र सरकार की योजनाएं आपके स्थानीय पते के आधार पर ही लाभ प्रदान करती हैं।

  • बैंकिंग सेवाएं: नया बैंक खाता खोलने या मौजूदा खाते में केवाईसी (KYC) अपडेट करने के लिए सही पते की आवश्यकता होती है।

  • दस्तावेजों का वितरण: यदि आप नया पैन कार्ड, पासपोर्ट या एटीएम कार्ड अप्लाई करते हैं, तो वह आपके आधार वाले पते पर ही भेजा जाता है।

Eligibility for changing Aadhaar address

ऑनलाइन Aadhar Card Address Change करने के लिए आपके साथ इस सूची में बताई जाने वाली चींजों का होना अवश्यक है :

  1. आधार नंबर
  2. आधार से लिंक मोबाइल नंबर
  3. इंटरनेट कनेक्शन
  4. वैध Address Proof

Valid Documents List For Aadhar Card Address Change

क्र.सं. दस्तावेज़ का प्रकार विवरण
1 पासपोर्ट (Passport) भारतीय पासपोर्ट (वैध अवधि के भीतर)
2 बैंक पासबुक (Bank Passbook) फोटो के साथ बैंक स्टेटमेंट या पासबुक (3 महीने से पुराना न हो)
3 वोटर आईडी (Voter ID Card) मतदाता पहचान पत्र / ई-वोटर कार्ड
4 ड्राइविंग लाइसेंस (Driving License) वैध ड्राइविंग लाइसेंस
5 बिजली/पानी/गैस बिल नवीनतम उपयोगिता बिल (3 महीने से अधिक पुराना नहीं होना चाहिए)
6 राशन कार्ड (Ration Card) परिवार का राशन कार्ड जिसमें आपका नाम हो
7 रेंट एग्रीमेंट (Registered Rent Agreement) पंजीकृत किराया समझौता

How to change the address on Aadhaar card online?

UIDAI के myAadhaar पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन पता बदलना बेहद आसान है। नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:

Aadhar Card Address
Aadhar Card Address

1. आधिकारिक पोर्टल पर जाएं

सबसे पहले अपने कंप्यूटर या मोबाइल के ब्राउज़र में UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट खोलें।

2. लॉग-इन करें

  1. होमपेज पर आपको ‘Login’ का बटन दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।

  2. अपना 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करें।

  3. स्क्रीन पर दिखाई दे रहा कैप्चा कोड भरें।

  4. ‘Send OTP’ पर क्लिक करें। आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा।

  5. ओटीपी दर्ज करके ‘Login’ बटन पर क्लिक करें।

3. ‘Address Update’ विकल्प चुनें 

सफलतापूर्वक लॉग-इन करने के बाद, आपको कई सेवाओं के डैशबोर्ड दिखाई देंगे। यहाँ आपको ‘Address Update’ वाले विकल्प पर क्लिक करना होगा।

4. ‘Update Aadhaar Online’ चुनें

अगली स्क्रीन पर आपको दो विकल्प मिलेंगे:

  1. Update Aadhaar Online: यदि आपके पास अपने नाम का वैध पता प्रमाण (Address Proof) है।

  2. Head of Family Based Address Update: यदि आपके पास खुद का कोई दस्तावेज़ नहीं है और आप परिवार के मुखिया के पते का उपयोग करना चाहते हैं।

मान लेते हैं कि आपके पास अपना दस्तावेज़ है, तो ‘Update Aadhaar Online’ पर क्लिक करें।

5. ‘Proceed to Update Aadhaar’ पर क्लिक करें

नीचे दिए गए ‘Proceed to Update Aadhaar’ बटन पर क्लिक करें। इसके बाद ‘Address’ विकल्प को चुनें और दोबारा प्रोसीड करें।

6. नया पता और विवरण दर्ज करें 

अब आपके सामने एक फॉर्म खुलेगा जहां आपको निम्नलिखित विवरण भरने होंगे:

  • Care of (C/O): यहाँ अपने पिता, पति या अभिभावक का नाम दर्ज करें।

  • घर/मकान/अपार्टमेंट संख्या: अपने घर का नंबर लिखें।

  • सड़क/मार्ग/गली: अपनी गली या सड़क का नाम दर्ज करें।

  • इलाका/क्षेत्र/लोकेलिटी: अपने क्षेत्र का नाम भरें।

  • लैंडमार्क (Landmark): पास की कोई प्रसिद्ध जगह (यदि कोई हो)।

  • पिन कोड (Pin Code): अपने नए क्षेत्र का 6 अंकों का पिन कोड दर्ज करें। पिन कोड डालते ही राज्य, जिला और गांव/शहर के विकल्प स्वतः आ जाएंगे।

Aadhar Card Address
Aadhar Card Address

7. Supporting Document

  1. ‘Select Valid Supporting Document Type’ ड्रॉप-डाउन मेनू से उस दस्तावेज़ को चुनें जिसे आप प्रमाण के रूप में दे रहे हैं  बिल आदि)।

  2. दस्तावेज़ की स्कैन कॉपी या साफ फोटो (JPEG/PNG/PDF फॉर्मेट में) अपलोड करें।

8. प्रिव्यू और जांच

दस्तावेज़ अपलोड करने के बाद ‘Next’ पर क्लिक करें। आपके सामने नए पते का एक प्रिव्यू दिखाई देगा। विवरण को ध्यान से जांच लें कि कहीं कोई गलती तो नहीं है। यदि सब सही है, तो नियमों और शर्तों वाले चेकबॉक्स पर टिक करें।

9. ऑनलाइन शुल्क का भुगतान

आधार में पता अपडेट करने के लिए UIDAI ₹75 का मामूली शुल्क लेता है।

  • भुगतान करने के लिए पेमेंट गेटवे (जैसे- डेबिट/क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, या UPI) का चयन करें।

  • भुगतान सफल होने के बाद, आपको एक पावती रसीद (Acknowledgement Receipt) मिलेगी।

इस रसीद में एक SRN (Service Request Number) होता है, जिसे आपको सुरक्षित रख लेना चाहिए। इसकी मदद से आप बाद में अपने स्टेटस की जांच कर सकते हैं।

HoF Based Update Aadhar Card Address:

अगर मान लीजिये की आपके पास पता अपडेट करने के लिए कोई भी डॉक्यूमेंट नही है तो ऐसे में आप Head of Family (HoF) आधारित प्रक्रिया का उपयोग करके बड़े ही आराम से अपने आधार कार्ड के पते हो बदल सकतें हैं :

इसे भी पढ़ें : आधार मोबाइल नंबर लिंक ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? पूरी जानकारी

इसके लिए आवश्यक शर्तें:

  • परिवार के मुखिया का आधार कार्ड होना चाहिए।

  • मुखिया के आधार में वह नया पता पहले से अपडेट होना चाहिए।

  • आपके पास मुखिया के साथ संबंध स्थापित करने वाला एक दस्तावेज़ होना चाहिए या फिर UIDAI द्वारा निर्धारित एक स्व-घोषणा पत्र।

Aadhar Card Address
Aadhar Card Address

Process:

  • myAadhaar पोर्टल पर लॉग-इन करके ‘Head of Family (HoF) Based Address Update’ विकल्प चुनें।

  • अपने परिवार के मुखिया का आधार नंबर दर्ज करें।

  • संबंध का चयन करें और संबंध प्रमाण पत्र अपलोड करें।

  • ₹75 का शुल्क भुगतान करें।

  • इसके बाद मुखिया को अपने स्वयं के myAadhaar पोर्टल पर लॉग-इन करके 30 दिनों के भीतर आपकी इस रिक्वेस्ट को ‘Accept’ (स्वीकार) करना होगा। उनके स्वीकार करते ही आपकी पता बदलने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

About Us For more Information

Important Links :
Follow Our Youtube Channel Click Here
Follow Our Website Click Here
Follow Our Facebook Page Click Here

How to check the application status:

आमतौर पर ऑनलाइन आवेदन करने के बाद 7 से 15 दिनों के बीच आपका आधार कार्ड आपके नए पते पर पहुच जाता है लेकिन अगर ऐसा न हो तो आप ऑनलाइन आवेदन स्थिति की जांच भी कर सकते है :

  1. UIDAI के myAadhaar पोर्टल पर जाएं।

  2. होमपेज पर नीचे स्क्रॉल करें और ‘Check Enrolment & Update Status’ पर क्लिक करें।

  3. अपनी पावती रसीद से देखकर SRN और कैप्चा कोड दर्ज करें।

  4. ‘Submit’ पर क्लिक करते ही आपके स्क्रीन पर आवेदन की वर्तमान स्थिति आ जाएगी।

General Questions (FAQs):

Q1. क्या Aadhar Card Address कई बार बदला जा सकता है ?

हाँ नाम और जन्मतिथि बदलने की एक सीमा है लेकिन पता बदलने के लिए कोई निर्धारित सीमा नही तय की गयी है |

Q2. अगर मेरा आवेदन रिजेक्ट हो जाए तो क्या मुझे रिफंड मिलेगा ?

नहीं आवेदन रिजेक्ट होने पर शुल्क वापस नही किया जाता है आपको जानकारी सुधार कर दोबारा आवेदन करना होगा |

Q3. रेंट एग्रीमेंट के जरिये पता बदलने में किन बातों का ध्यान देना चाहिए ?

रेंट एग्रीमेंट पंजीकृत होना चाहिए साथ ही आपना नाम किरायेदार के रूप में स्पष्ट होना चाहिए |

Q4. मुझे पता बदलने के बाद आधार कार्ड कैसे मिलेगा ?

पता बालने के बाद e-Aadhaar तुरंत डाउनलोड कर सकते है इसके अलावा PVC Card के लिए आवेदन भी कर सकते है |

Q5. क्या ऑनलाइन माध्यम से आधार में मोबाइल नंबर बदला जा सकता है ?

अगर आप ऑनलाइन माध्यम से आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट करना चाहतें है तो इसे देखें –

आधार मोबाइल नंबर लिंक ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? पूरी जानकारी

Conclusion: 

आधार कार्ड में ऑनलाइन पता बदलने की यह सबसे आसान प्रक्रिया है जिसके माध्यम से आप घर बैठे आराम से अपने आधार कार्ड में पता बदल सकते है लेकिन अगर इस आर्टिकल से रिलेटेड कोई भी प्रश्न आपके मन में रह गया है तो आप कमेंट करके उस सवाल का जवाब हासिल कर सकते है मैं आशा करता हूँ आज ये ब्लॉग आपके लिए उपयोगी साबित होगा |

Leave a Comment