ABHA Card Kaise Banaye Online 2026
अगर आप भी किसी डॉक्टर के पास जाने से पहले अपनी मोटी-मोटी फाइलों, पुराने चेकअप रिपोर्ट साथ लेकर जाने से परेशान हो चुकें है, तो आज के इस आर्टिकल को आप से बेहतर कोई समझ नहीं सकता है आज के इस ब्लॉग में मैं आपको एक ABHA Card के बारे में जानकारी दूंगा जो आपके मेडिकल हिस्ट्री को डिजिटल फॉर्म में सेव करके रखता है जिससे कभी किसी डॉक्टर के यहाँ जाने पर आपको कोई भारी-भरकम पुरानी रिपोर्टों का बोझ न उठाना पड़े, तो चलिए जानते है की क्या है आभा कार्ड और इसे कैसे बनायें ?
Quick Summary
- क्या है – आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत जारी होने वाला डिजिटल हेल्थ कार्ड
- मुख्य फायदा – अस्पतालों में पुराने रिकॉर्ड लेकर जाने से छुटकारा
- सुरक्षा – बिना अनुमति के कोई भी रिकॉर्ड नहीं देख सकता
- कैसे बनाये – ABHA Portal
आज के डिजिटल युग में ABHA (Ayushman Bharat Health Account) Card हर भारतीय नागरिक के लिए एक महत्वपूर्ण डिजिटल हेल्थ पहचान बन चुका है। ABHA कार्ड की मदद से आप अपने मेडिकल रिकॉर्ड को सुरक्षित रूप से ऑनलाइन स्टोर कर सकते हैं और जरूरत पड़ने पर किसी भी अस्पताल या डॉक्टर के साथ अपनी अनुमति से साझा कर सकते हैं। इससे बार-बार पुराने मेडिकल दस्तावेज़ साथ रखने की आवश्यकता नहीं रहती और इलाज की प्रक्रिया पहले से अधिक तेज़ एवं सुविधाजनक हो जाती है।

ABHA Card Kaise Banaye
ABHA Health ID बनाना पूरी तरह फ्री है और इसे आप अपने मोबाइल या कंप्यूटर से कुछ ही मिनटों में ऑनलाइन बना सकते हैं। इसके लिए आपके पास आधार कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस, मोबाइल नंबर और इंटरनेट कनेक्शन होना चाहिए। आधार के माध्यम से ABHA ID बनाने पर OTP सत्यापन के बाद आपकी डिजिटल हेल्थ आईडी तुरंत तैयार हो जाती है।
यदि आप अपने स्वास्थ्य रिकॉर्ड को डिजिटल बनाना चाहते हैं और भविष्य में अस्पतालों, लैब्स तथा हेल्थ सेवाओं का लाभ आसान तरीके से लेना चाहते हैं, तो आभा कार्ड आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प है। इस विस्तृत गाइड में दी गई स्टेप-बाय-स्टेप जानकारी का पालन करके आप घर बैठे आसानी से अपना ABHA Card Online बना सकते हैं, डाउनलोड कर सकते हैं और भारत के डिजिटल हेल्थ मिशन का हिस्सा बन सकते हैं।
ABHA Card Kaise Banaye – Overview
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| योजना | Ayushman Bharat Digital Mission |
| कार्ड का नाम | ABHA Card |
| जारी करने वाली संस्था | National Health Authority (NHA) |
| आवेदन प्रक्रिया | Online |
| शुल्क | बिल्कुल निःशुल्क |
| आयु सीमा | सभी भारतीय नागरिक |
| हेल्थ आईडी | 14 Digit Unique Number |
| आधिकारिक पोर्टल | Click Here |
ABHA Card Kya Hai?
आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट 14 अंकों का एक यूनिक डिजिटल हेल्थ आईडी नंबर होता है। यह कार्ड आपके सभी मेडिकल रिकॉर्ड्स – जैसे डॉक्टरों के प्रिस्क्रिप्शन, ब्लड टेस्ट रिपोर्ट्स, एक्स-रे, स्कैन, दवाइयों की जानकारी और अस्पताल के डिस्चार्ज समरी—को डिजिटल रूप से सुरक्षित रखता है, सरल शब्दों में कहें तो जिस तरह आधार कार्ड आपकी नागरिकता की पहचान है और पैन कार्ड वित्तीय लेन-देन की, ठीक उसी तरह आभा कार्ड आपके स्वास्थ्य इतिहास (Medical History) का डिजिटल लॉकर है।
ABHA Card Benefits
- फाइलों के झंझट से मुक्ति – अब आपको किसी डॉक्टर के पास पुरानी मेडिकल रिकॉर्ड फाइलों को ले जाने की कोई ज़रुरत नहीं, अब के सभी मेडिकल रिकॉर्ड का ब्योरा आपके ABHA Card से लिंक रहता है।
- पूरे भारत में मान्य – मान लीजिये आपको इलाज के लिए किसी दूसरे शहर या देश के किसी कोने में जाने की ज़रुरत पड़ती है तो ऐसे में आपकी अनुमति से कोई भी डॉक्टर आपके पुराने मेडिकल रिकॉर्ड की हिस्ट्री देख सकता है।
- स्कैन और शेयर – अस्पतालों के काउंटर पर फॉर्म भरने की ज़रुरत नहीं बस हॉस्पिटल के QR को स्कैन करें और तुरंत आपका इलाज शुरू।
- आयुष और एलोपैथी का एकीकृत रिकॉर्ड – चाहे आपका इलाज एलोपैथी, होमियोपैथी या किसी भी तरह का से हुआ हो आपका सारा डेटा इस कार्ड में सेव रहता है।
Eligibility For ABHA Card
Abha Card बनवाने के लिए सरकार ने कोई कठिन शर्तें नहीं लागू की हैं भारत में कोई भी इस डिजिटल हेल्थ कार्ड के लिए आवेदन कर सकता है बस कुछ ही बातों का ध्यान रखना होगा जो इस प्रकार है :
1. नागरिकता – आवेदक को भारतीय नागरिक होना चाहिए।
2. आयु सीमा – नवजात शिशु से लेकर वरिष्ठ नागरिक (बुजुर्ग) तक की आयु वाला कोई भी इस कार्ड को बनवा सकता है।
3. आय सीमा – इस कार्ड को बनाने के लिए न्यूनतम या अधिकतम आय की कोई शर्त नहीं है कोई भी अमीर या गरीब इस योजना में आवेदन कर सकतें हैं।
4. आवश्यक डॉक्यूमेंट – आपके पास केवल आधार कार्ड या फिर ड्राइविंग लाइसेंस का होना काफी है।
How to Make Abha Card Online
दोस्तों आभा कार्ड ऑनलाइन बनाने की प्रतिक्रिया बहुत आसान है जिसके ज़रिये आप घर बैठे मात्र 10 मिनट में अपना हेल्थ कार्ड बना सकते है जिसके लिए मैं आपको कुछ आसान से स्टेप बताऊंगा जिन्हें आपको फॉलो करना होगा :

Step#1
- सबसे पहले आपको अपने मोबाइल फ़ोन या कंप्यूटर के ब्राउज़र में ABHA Card सर्च करना होगा।
- आभा कार्ड ऑनलाइन बनाने के लिए आपको पहले ही लिंक पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको होम पेज पर Create ABHA Number का आप्शन चुनना होगा।
- इसके बाद आपके सामने आधार कार्ड और ड्राइविंग लिसेंस का विकल्प आयेगा लेकिन आप आधार वाला विकल्प चुने।
- अब आपसे 12 डिजिट्स का आधार नंबर दर्ज करने को कहाँ जायेगा इसके बाद आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर प्राप्त OTP दर्ज करें।
- इसके बाद आप सभी को Enter Email Address वाले कॉलम में अपनी ईमेल आईडी दर्ज करनी होगी।

Step#2
- इसके बाद आपके सामने एक कॉलम दिखाई देगा जिसमे Enter ABHA Address लिखा होगा।
- उसमे आपको UPI ID की तरह एक आभा आईडी बनानी होगी इसके बाद Create Abha पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने आपका ABHA Card का प्रीव्यू आ जायगा जिसकी एक बार जाँच कर लें।
- और फिर आभा कार्ड का डिजिटल PDF कार्ड डाउनलोड कर लें, या फिर उसका PVC कार्ड मंगवा लें।
Pro Tip : ध्यान रहें की आभा कार्ड बनाने के लिए केवल आधार से लिंक मोबाइल नंबर का ही उपयोग करें।
ABHA Card Download Kaise Kare
अगर आपने भी अपना ABHA Card ऑनलाइन माध्यम से बना लिया है लेकिन अब सोच रहे है की इस कार्ड को दोबारा ऑनलाइन माध्यम से कैसे डाउनलोड करें तो जिसके लिए आपको मेरे बताये हुए इस गाइडलाइन का उपयोग करना होगा :
-
आधिकारिक वेबसाइट abha.abdm.gov.in पर जाएं।
-
Login बटन पर क्लिक करें।
-
अपना ABHA Number या पंजीकृत मोबाइल नंबर दर्ज करें।
-
प्राप्त OTP दर्ज करके लॉग इन करें।
-
डैशबोर्ड खुलते ही View/Download ABHA Card पर क्लिक करें और कार्ड डाउनलोड कर लें।
| Service Name | Official Links |
|---|---|
| Apply ABHA Card | Click Here |
| Download ABHA Card | Click Here |
| आधार मोबाइल नंबर लिंक ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? | Read Article |
Expert Tip : याद रखें ABHA कार्ड बनाने के लिए केवल अधिकारिक पोर्टल का ही इस्तेमाल करें ताकि आपको किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।
ABHA Card And Ayushman Card Me Kya Difference Hai?
आज के दौर में जब भी ABHA कार्ड की बात होती है तो लोगो के मन में पहला ख्याल यहीं आता है की ABHA Card और Ayushman Card दोनों एक ही है लेकिन वास्तव में ऐसा नहीं है याद रखिये की Ayushman Card से आपको हार साल 5 लाख का कैशलेस इलाज की सुविधा मिलती है लेकिन ABHA Card में ऐसी कोई Scheme नहीं है यह कार्ड केवल आपके मेडिकल रिकॉर्ड को डिजिटल और एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर रखने की अनुमति देता है।
FAQs – Aksar Pooche Jane Wale Sawal
Q1. ABHA Card Kya Hota hai?
ABHA Card ek Aisa Card hai Jo aapke Medical Records Ko Digital Form Me Ek Jagah Save Rakhta hai.
Q2. Kya ABHA Card Aur Ayushman Card ek Hi Hai?
Nhi ABHA Card kewal Aapke Medical Records Ko Digital Form Me Ek Jagah Save Rakhta hai And Ayushman Card Me Aapko 5Lakh ka cashless Treatment Ki Suvidha Milti Hai.
Q3. Is Health Card ke Liye Kya Eligibility hai?
ABHA Card Banwane ke liye bs Aapka Indian Citizen Hona Aur Aapke Pass Aadhaar Card hona Kaafi hai.
Q4. Kya ABHA Card ke Liye Koi Shulk Dena Padta Hai?
Nhi Sarkar ke Niyamo Ke Anusaar Is Card Ko Banwane Ke Liye Koi Shulk Jaari Nahi Kiya Gya Hai.
Q5. क्या बच्चों का ABHA Card बन सकता है?
हाँ ABHA Card बनवाने के लिए नवजात शिशु से लेकर बुजुर्ग तक सभी आवेदन कर सकते है।
Q6. किसी भी समस्या या शिकायत के लिए कहाँ संपर्क करें?
ABHA Card से जुड़ी समस्या के लिए आप हेल्पलाइन नंबर 1800-11-4477 या 14477 पर कॉल कर सकते हैं।
Nishkarsh:
तो दोस्तों ये थी आज की खास जानकारी जिसमे हमने आपको ABHA Card Kaise Banaye के बारे में विस्तार से बताया गया है मैं उम्मीद करता हूँ की इस आर्टिकल की जानकारी आपके लिए काफी उपयोगी साबित हुई होगी लेकिन अगर आपके मन में अभी भी कोई सवाल रह गया है तो आप कमेंट के ज़रिये हमसे पूँछ सकते है क्यूंकि आप को अपडेट रखना हमारी जिम्मेदारी है।

हर ब्रांड के पीछे एक कहानी होती है, और मेरा काम उस कहानी को शब्दों में पिरोना है। एक वेबसाइट राइटर के तौर पर, मैं सिर्फ पेज भरने के लिए नहीं लिखता, बल्कि यह सोचकर लिखता हूँ कि वेबसाइट पर आने वाले विज़िटर को क्या पढ़कर अच्छा लगेगा। मुझे रिसर्च करना और फिर उसे एक आसान, खूबसूरत कंटेंट का रूप देना पसंद है।