APAAR ID Card : जानें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, डाउनलोड और फायदे !

APAAR ID Card Online Apply 2026

क्या आप भी एक विद्यार्थी हैं और परेशान हो चुकें है बार-बार अपने सारे अकादमिक सर्टिफिकेट को एक साथ जोड़ते हुए तो आज का ये लेख खास आपके लिए है भारत सरकार की नई शिक्षा निति (NEP 2020) के तहत सभी छात्र और छात्राओं को डिजिटल पहचान देने के लिए APAAR ID शुरू की गई है, इस यूनिक आईडी की मदद से स्कूल बदलने, कॉलेज में एडमिशन लेने, छात्रवृत्ति का लाभ प्राप्त करने और भविष्य में विभिन्न शैक्षणिक सेवाओं का उपयोग करने में सुविधा मिलती है।

यहाँ आपको APAAR ID से जुड़े सामान्य प्रश्नों के उत्तर भी मिलेंगे, ताकि आवेदन करते समय किसी प्रकार की परेशानी न हो। यदि आप छात्र, अभिभावक या शिक्षक हैं और APAAR ID Card के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, तो यह गाइड आपके लिए उपयोगी साबित होगी। यहाँ दी गई जानकारी नवीनतम दिशा-निर्देशों के आधार पर सरल भाषा में प्रस्तुत की गई है, जिससे आप बिना किसी भ्रम के ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को आसानी से समझ सकें।

दोस्तों तो अगर आप जानना चाहते हैं कि APAAR ID Card Online कैसे बनवाएं, तो यह ब्लॉग आपके लिए उपयोगी साबित होगा। यहां हम APAAR ID से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी विस्तार से बताएंगे।

APAAR ID Card क्या है ?

भारत सरकार की नई शिक्षा निति (NEP 2020) के तहत सभी विद्यार्थियों के लिए APAAR ID (Automated Permanent Academic Account Registry) शुरू की गयी है, यह 12 अंको की यूनिक स्टूडेंट आईडी है जो स्टूडेंट के सारे शैक्षणिक रिकॉर्ड को एक ही साथ एक प्लेटफार्म पर डिजिटल माध्यम से रखने की सुविधा प्रदान करता है |

Objective of अपार आईडी कार्ड 

स्टूडेंट आईडी के इस डिजिटल कार्ड को शुरू करने लिए सरकार के कई उद्देश्य शामिल है :

कागजी दस्तावेजों से मुक्ति:

छात्रों को अपने रिजल्ट और डिग्री को फिजिकल फॉर्म में संभालने की जरूरत नहीं होगी।

धोखाधड़ी और फर्जी डिग्री पर लगाम:

APAAR ID के जरिए किसी भी छात्र का पूरा रिकॉर्ड एक क्लिक पर वेरिफाई किया जा सकेगा ।

छात्रों की ट्रैकिंग आसान बनाना:

सरकार इसके जरिए आसानी से ट्रैक कर सकेगी कि कितने छात्र स्कूल छोड़ रहे हैं, ताकि शिक्षा नीतियों में सुधार किया जा सके।

Benefits of अपार आईडी कार्ड 

इस कार्ड से क्या फायदा होगा तो जान लीजिये इसके कई फायदें होते है :

आजीवन मान्य –

यह 12 अंकों की आईडी एक बार बनने पर आजीवन मान्य होती है, फिर चाहे आप स्कूल बदलें या किसी दूसरे राज्य का कॉलेज |

आसान ट्रांसफर –

अगर आप कोई कॉलेज बदलते है तो केवल आपके APAAR ID Card के नंबर से सारा पुराना डाटा ले लिया जाता है |

DigiLocker Link –

अपार आईडी पूरी तरह से DigiLocker से लिंक होती है जिसके आपके सभी सर्टिफिकेट डिजिटल रूप से सुरक्षित रहेंगे |

स्कॉलरशिप लाभ –

इससे स्कॉलरशिप, स्टूडेंट लोन और अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी देरी के सीधे छात्रों को मिल सकेगा |

स्किल रिकॉर्ड –

केवल पढ़ाई ही नहीं, अगर आपने कोई नेशनल लेवल का स्पोर्ट्स इवेंट जीता है, तो वह भी आपकी APAAR ID में दर्ज होगा |

इसे भी पढ़ें : Education Loan कैसे मिलता है ?

Documents Required

आवेदन की यह प्रक्रिया बेहद सरल है ऑनलाइन आवेदन करने से पहले इस डाक्यूमेंट्स को रखें तैयार :

  • आधार कार्ड (Aadhaar Card): छात्र का आधार कार्ड सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज है।

  • आधार से लिंक मोबाइल नंबर: वेरिफिकेशन के लिए ओटीपी (OTP) उसी नंबर पर आएगा जो आधार से लिंक है।

  • शैक्षणिक दस्तावेज: वर्तमान स्कूल या कॉलेज का नाम, रोल नंबर, और एडमिशन का वर्ष।

  • माता-पिता की सहमति (Consent Form): नाबालिग छात्रों के मामले में माता-पिता की लिखित या डिजिटल सहमति जरूरी है।

APAAR ID Card Online Apply Process

अब आप घर बैठे ही कुछ मिनटों में आवेदन कर सकते है जिसके लिए नीचे दिए हुए स्टेप्स को समझे –

APAAR ID Card
APAAR ID Card

1.आधिकारिक पोर्टल

सबसे पहले अपने ब्राउज़र में एकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट्स की आधिकारिक वेबसाइट ABC या सीधे apaar.education.gov.in पर जाएं।

2.लॉगिन/साइन-अप प्रक्रिया

होमपेज पर दाईं ओर दिए गए ‘My Account’ बटन पर क्लिक करें और ‘Student’ विकल्प को चुनें, यदि अकाउंट नहीं है, तो ‘Sign Up’ पर क्लिक करके नया अकाउंट बनाएं।

APAAR ID Card
APAAR ID Card

3.आधार वेरिफिकेशन

लॉगिन करने के बाद अपना आधार कार्ड नंबर दर्ज करें। OTP संख्या को बॉक्स में भरकर ‘Verify’ पर क्लिक करें।

4.शैक्षणिक विवरण दर्ज करें

अब आपके सामने एक फॉर्म खुलेगा जिसमें आपको अपने शैक्षणिक संस्थान का रोल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करना होगा।

5.सबमिट करें

सभी विवरणों को ध्यानपूर्वक जांचने के बाद, ‘I Agree’ पर टिक करें और ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें।

APAAR ID Card
APAAR ID Card

6.APAAR ID डाउनलोड करें

सफलतापूर्वक सबमिट होते ही आपकी स्क्रीन पर 12 अंकों की APAAR ID दिखाई देगी जिसे आप PDF के रूप में डाउनलोड कर सकते हैं या प्रिंट निकाल सकते हैं।

How to download the APAAR ID

यदि आप भी अपार आईडी को ऑनलाइन माध्यम से डाउनलोड करना चाहतें है तो यह प्रक्रिया चुने –

  • सबसे पहले DigiLocker की अधिकारिक पोर्टल या मोबाइल एप पर जाएं
  • आधार लिंक मोबाइल नंबर से लॉग इन या साइन इन करें
APAAR ID Card
APAAR ID Card
  •  “Issued Documents” पर क्लिक करके अपना अपार आईडी ढूंढे
  • अब आपर आईडी Download करके भविष्य के उपयोगों के लिए प्रिंट कर लें

How to get APAAR ID through school or college?

अगर आपको ऑनलाइन इस आईडी को बनाने में कोई परेशानी हो रही है तो आप इसे स्कूल या कॉलेज से बनवा सकते है :

  • आपके स्कूल/कॉलेज द्वारा आपको एक सहमति पत्र दिया जाएगा।

  • इस फॉर्म को भरकर और माता-पिता के हस्ताक्षर करवाकर आपको अपने स्कूल में जमा करना होगा।

  • इसके साथ आधार कार्ड की फोटोकॉपी देनी होगी।

  • स्कूल के शिक्षक या नोडल अधिकारी अपने पोर्टल से आपके डेटा को सत्यापित करेंगे और आपकी APAAR ID जनरेट करके आपको दे देंगे।

इसे भी पढ़ें : Education Loan कैसे मिलता है ?

Is the APAAR ID completely secure?

अपार कार्ड सुनते ही स्टूडेंट के मन में एक सवाल जरूर आता है की क्या इस पोर्टल पर शैक्षिणिक डाटा रखना सुरक्षित होता है ?

भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा ये स्पष्ट किया गया है की इस पोर्टल पर छात्रों का सारा डाटा सुरक्षित और गोपनीय रहता है इसके अलावा बिना छात्रों की अनुमति के कोई भी इस डेटा को नही देख सकता |

General Questions (FAQs)

Q1. अपार आईडी क्या होती है ?

भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा शुरू की गयी यह एक स्टूडेंट आईडी होती है इसका उपयोग छात्रों के शैक्षिणिक डाटा को देखने के लिए किया जाता है |

Q2. Apaar ID बनाने के लिए कौन का एप होता है ?

इस आईडी कार्ड को बनाने के लिए आप DigiLocker या UMANG का उपयोग करके सिर्फ 5 मिनट में आईडी कार्ड बना सकते है |

Q3. Apaar ID डाउनलोड कैसे करें ?

अपार कार्ड बनाने के लिए कोई सीधी वेबसाइट नही है इसके लिए DigiLocker या ABC के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है |

Q4. अपार आईडी बनने में कितना समय लगता है ?

यह ऑनलाइन माध्यम से कुछ ही समय में बन जाती है आमतौर पर 2 से 5 मिनट ही लगते है इसे बनाने में |

Q5. अपार आईडी क्यों ज़रूरी है ?

वन नेशन वन स्टूडेंट आईडी के कई उपयोग है कॉलेज बदलने, छात्रवृति, पुरस्कार आदि का डाटा एकीकृत होता है |

Leave a Comment