Axis Bank Zero Balance Account Opening :
आज ऑनलाइन सेवाओं के ज़माने में लोग घर बैठे केवल Video KYC से ही किसी भी बैंक में अपना अकाउंट खोल सकते है, जिसमे Axis Bank भी आपको यह सुविधा देता है, लेकिन अगर आप जानना चाहते है की Axis Bank Zero Balance Account आपके लिए सही है या नहीं तो आप बिल्कुल सही जगह आयें है आज के इस आर्टिकल में हम जानेंगे की Axis Amaze Saving Account क्या है, इसके अलावा Benefits, Interest OR Apply Process के बारे में !
Quick Summary
- खाते का नाम: Axis Bank Zero Balance Account
- न्यूनतम बैलेंस (MAB): ₹0 (Zero Balance) — कोई न्यूनतम राशि बनाए रखने की बाध्यता नहीं और न ही कोई पेनाल्टी।
- खाता खोलने का माध्यम: 100% डिजिटल (घर बैठे Video KYC के द्वारा 5-7 मिनट में)।
- आवश्यक दस्तावेज़: मूल PAN Card, Aadhaar Card (लिंक मोबाइल नंबर के साथ), और प्लेन पेपर पर लाइव सिग्नेचर।
Axis Bank Zero Balance Account Online आज के समय में उन लोगों के लिए एक बेहतरीन बैंकिंग विकल्प है जो बिना न्यूनतम बैलेंस बनाए अपना बचत खाता संचालित करना चाहते हैं। यदि आप घर बैठे अकाउंट खोलना चाहते हैं, तो अब यह प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल हो चुकी है। आधार कार्ड, पैन कार्ड और मोबाइल नंबर की सहायता से वीडियो KYC के माध्यम से कुछ ही मिनटों में अपना अकाउंट शुरू किया जा सकता है। इस खाते के माध्यम से आपको UPI, इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, डेबिट कार्ड, डिजिटल भुगतान, फंड ट्रांसफर और कई अन्य बैंकिंग सुविधाओं का लाभ मिलता है।

Axis Bank Zero Balance Account Kya hai?
देखिये इस बात को नॉर्मल तरीके से समझते है सामान्य बैंक खातें में ग्राहकों को हर महीने एक निश्चित राशी रखने के लिए बैंक निर्देश देता है, अगर कोई भी खाता धारक इस राशी को अपने बैंक खातें में नहीं रखता तो फिर बैंक उस ग्राहक पर पेनल्टी या जुर्माना लगता है लेकिन इसके विपरीत जीरो बैलेंस खाते में ग्राहक पर कोई पेनल्टी नहीं लगती फिर चाहें खाता धारक के अकाउंट में पैसे हो या न हो।
Types of Axis Bank Zero Balance Accounts
एक्सिस बैंक अपने ग्राहकों को दो तरह के जीरो बैलेंस खाते खोलने की इजाजत देता है, तो चलिए जानते है की ये अकाउंट कौन से है, और क्या सच में ये लोगों के लिए फायदेमंद है:
1. Axis Amaze Savings Account
Axis Bank का Amaze Saving Account एक ऐसा आधुनिक डिजिटल जीरो बैलेंस खाता है, जिसमे आपको किसी प्रकार के कोई न्यूनतम बैलेंस को मेंटेन करने की कोई ज़रुरत नहीं होती है, यहाँ सेविंग अकाउंट खोलने के लिए आपको पहले 10,000 की प्राम्भिक फंडिंग करनी होती है, जिसे आप खाता खोलने के बाद तुरंत उपयोग कर सकते है, इसके अलावा इस बैंक खाते में आपको ₹200 प्रति माह का सब्सक्रिप्शन चार्ज देना होता है। इस जीरो बैलेंस अकाउंट में फ्री वर्चुअल एवं फिजिकल डेबिट कार्ड, अनलिमिटेड डोमेस्टिक डिजिटल ट्रांजैक्शन, मूवी टिकट ऑफर्स और हर महीने रिवॉर्ड पॉइंट्स मिलते है।
2. Basic Savings Bank Deposit Account (BSBDA)
यह खाता भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के दिशानिर्देशों के तहत वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने के लिए दिया जाता है, इस सेविंग अकाउंट में आपको कोई भी मेंटेनेस चार्ज नहीं देना होता है इसके अलावा इसमें हर महीने 4 फ्री डेबिट/निकासी ट्रांजैक्शन की अनुमति होती है।
Important Note : याद रखें की Axis Bank पहले आपको इस खाते को खोलने की अनुमति नहीं देता है, आप सेविंग अकाउंट खुलवाने के 6 महीने बाद अपने बैंक खाते को इसमें में बदल सकते है।
Benefits – Axis Bank Zero Balance Account
अगर आप भी एक्सिस बैंक के साथ अपने सफ़र की शुरुआत करने जा रहें है तो यह जान लीजिये की जीरो बैलेंस खाते में आपको क्या-क्या लाभ मिलते है और किस प्रकार की सुविधाएँ आप उठा सकते है, जिसके लिए नीचे दी गयी सूची को देखें :
| कैटेगरी / बेनेफिट | विवरण और फ़ायदे |
| बैलेन्स मेंटेनेंस | ₹0 Minimum Balance — खाते में शून्य रुपये रहने पर भी कोई जुर्माना (Non-maintenance penalty) नहीं लगता। |
| डेबिट कार्ड | फ्री Virtual & Physical Card — तुरंत ऑनलाइन वर्चुअल कार्ड और 7 दिनों में फिजिकल डेबिट कार्ड डिलीवर। |
| कैशबैक व रिवॉर्ड्स | EDGE REWARD Points — Amazon, Flipkart, Myntra आदि पर शॉपिंग और खर्चों पर हर महीने रिवॉर्ड पॉइंट्स। |
| एंटरटेनमेंट ऑफर्स | Movie & Dining Offers — BookMyShow पर टिकट डिस्काउंट और ईज़ीडाइन (EazyDiner) पर फूड बिल में छूट। |
| ट्रांजैक्शन लिमिट | अनलिमिटेड डिजिटल ट्रांजैक्शन — Axis ATMs, UPI, NEFT, RTGS और IMPS के जरिए अनलिमिटेड फ्री ट्रांजैक्शन। |
| इन्श्योरेंस कवर | मुफ्त बीमा सुरक्षा — डेबिट कार्ड के साथ एक्सीडेंटल डेथ कवर और एयर एक्सीडेंट इन्श्योरेंस की सुविधा। |
| अकाउंट ओपनिंग | 100% डिजिटल व इंस्टेंट — बिना ब्रांच जाए, घर बैठे 5-10 मिनट में Video KYC के जरिए खाता चालू। |
नोट: खाते के लिए शुरुआती ₹10,000 की इनिशियल फंडिंग (Initial Deposit) करनी होती है, जो आपके ही खाते में जमा रहती है और आप इसे तुरंत इस्तेमाल कर सकते हैं।
Required Documents For Account Opening
Online Video KYC के माध्यम से बैंक खाता खोलने के लिए आपको किसी भी फिजिकल डॉक्यूमेंट की कोई ज़रुरत नहीं होती है, लेकिन KYC को पूरा करने के लिए इन डॉक्यूमेंट को तैयार रखें :
- ओरिजिनल पैन कार्ड
- आधार कार्ड
- सफ़ेद कागज और पैन
- स्मार्टफोन/ कंप्यूटर
Important Links
| Amaze Zero Balance Account | Amaze Zero Balance Account |
| Digital Saving Account Portal | Axis Digital Savings Account Portal |
| Video KYC Guide | Video KYC Process Information |
Axis Bank Zero Balance Account Online Opening Process
एक्सिस बैंक में Video KYC के माध्यम से जीरो बैलेंस खाता खोलने की प्रक्रिया बहुत आसान है जिसे आप कुछ मामूली से स्टेप्स को फॉलो करके पूरा कर सकते है, आज मैं आपको इसी से रिलेटेड पूरी जानकारी दूंगा।

Step#1
- सबसे पहले आपको अपने मोबाइल या कंप्यूटर के ब्राउज़र में एक्सिस बैंक की अधिकारिक वेबसाइट https://www.axis.bank.in/ सर्च करना होगा।
- यहाँ आपको होम पेज पर Accounts पर क्लिक करके Saving Account का विकल्प चुनना होगा।
- इसके बाद नीचे की तरफ स्क्रॉल करके ‘Amaze Zero Balance Savings Account’ वाले सेक्शन पर क्लिक करें।
- अब Open Online पर क्लिक करें जहाँ अपना मोबाइल नंबर, पैन नंबर तथा आधार संख्या दर्ज करें फिर Proceed पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपके आधार लिंक मोबाइल नंबर पर OTP प्राप्त होगी जिसको कॉलम में दर्ज करें और eKYC की प्रक्रिया पूरी करें।

Step#2
- आप देखेगें की KYC करने की वजह से आपकी जानकारी फैच हो चुकी है लेकिन जो जानकारी फैच नहीं हुई उसे दर्ज करें।
- इसके बाद अपनी Family Detail भरें और परिवार के किसी के सदस्य को Nominee बनायें
- अब आपको अपना स्थायी पता दर्ज करना होगा और Next की टैब पर क्लिक करें
- आपके सामने एक समरी पेज आयेगा जिसमे जो भी जानकारी आपने दर्ज करी है उसका मिलान करें
- अब आपको Complete KYC पर क्लिक करना होगा, इसके बाद आपके सामने Video KYC से जुड़े जानकारी आएगी।
- जिसमे मांगी जाने वाली चीजों को अपने पास तैयार रखें, ताकि KYC के दौरान कोई परेशानी न हो।
- Video KYC करने के लिए अपना मोबाइल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें, इसके बाद Start Video KYC पर क्लिक करें।

Step#3
- वीडियो केवाईसी सफल होने के बाद ₹10,000 की इनिशियल फंडिंग (Initial Deposit) करें।
- जिसे आप यह भुगतान UPI, नेट बैंकिंग या डेबिट कार्ड से कर सकते हैं।
- फंडिंग पूरा होते ही आपका अकाउंट नंबर, IFSC कोड और वर्चुअल डेबिट कार्ड तुरंत स्क्रीन पर आ जाता है।
- आपका फिजिकल एटीएम कार्ड 5-7 कार्य दिवसों में पंजीकृत पते पर पहुंच जाएगा।
Expert Tip : याद रहे Video KYC के दौरान आपको बैंक अधिकारी को अपने ओरिग्नल डॉक्यूमेंट दिखाने होते है इस लिए उन्हें अपने पास तैयार रखें।
Axis Amaze And Other Zero Balance Savings Account
अगर आपको लगता है की आपको दूसरे बैंकों के जीरो बैलेंस खाते को जानना चाहिए तो मैंने आपकी सुविधा के लिए Axis Amaze और दूसरे Zero Balance Account की एक लिस्ट तैयार की है जिसमें आपको बैंक, खाते का प्रकार, मिलने वाली ब्याज दरें और ऑनलाइन सुविधा की जानकारी दी गयी है जिसकी जानकारी लेने के लिए नीचे इस सूची को देखें :
| Kotak Mahindra Bank | Kotak 811 Digital | 5.00% – 5.25% | मुफ्त (Free) | हाँ (Yes) | |
| State Bank of India | SBI Insta Plus | 2.50% | मुफ्त (RuPay) | हाँ (YONO ऐप) | |
| Bank of Baroda | BOB LITE Savings | 2.75% | उपलब्ध | हाँ (bob World) | |
| IndusInd Bank | Indus Delite | 2.50% – 4.00% | उपलब्ध | हाँ (Yes) | |
| Axis Bank | Axis Amaze Digital | 3.00% – 3.50% | मुफ्त वर्चुअल कार्ड | हाँ (Yes) |
FAQs – Aksar Pooche Jane Wale Sawal
Q1. Kya Axis Bank Amaze Account Me Minimum Balance Maintain Nhi Karna Padta?
Han Yah Puri Tarah Zero Balance Account Hai Lekin Isme Aapko ₹200 Per Month Subscription charge dena hota hai.
Q2. Kya Account Open Karne Ke Liye Bank Jana Zaroori Hai?
Nhi Aap Video KYC Ki Madad Se Online And Paperless Tareeke se 15 Minute Me Account Khol sakte Hai.
Q3. Vedio KYC Ke Time Per Kon Se Documents Pass Rakhne Honge?
Aapko Apna Original Pan Card, Aadhaar Card And Paper/Pan Apne Pass Rakhna Hoga.
Q4. Kya Student aur Unemployed Vyakti Ye Zero Balance Account Open Kar Sakte Hai?
Han Agar Aap Student hai Ya Unemployed Vyakti Hai Fir Bhi Aap Axis Bank Ka Zero balance Khol Sakte Hai.
Q5. अगर Video KYC बीच में कट हो जाए तो क्या करें?
ऐसे में आपको घबराने की ज़रुरत नहीं है, आप अधिकारिक लिंक पर जाकर दोबारा से प्रोसेस शुरू कर सकते है।
Nishkarsh:
जान लीजिये की एक्सिस बैंक अपने ग्राहकों को सीधे जीरो बैलेंस अकाउंट खोलने की इजाजत नहीं देता है, आप सेविंग खाता खुलवाने के 6 महीने बाद जीरो बैलेंस के लिए आवेदन कर सकतें है, तो दोस्तों ये थी आज की खास जानकारी जिसमे हमे आपको Axis Bank Zero Balance Account के बारे में विस्तार से बताया गया है मैं उम्मीद करता हूँ की इस आर्टिकल की जानकारी आपके लिए काफी उपयोगी साबित हुई होगी लेकिन अगर आपके मन में अभी भी कोई सवाल रह गया है तो आप कमेंट के ज़रिये हमसे पूँछ सकते है क्यूंकि आप को अपडेट रखना हमारी जिम्मेदारी है।

हर ब्रांड के पीछे एक कहानी होती है, और मेरा काम उस कहानी को शब्दों में पिरोना है। एक वेबसाइट राइटर के तौर पर, मैं सिर्फ पेज भरने के लिए नहीं लिखता, बल्कि यह सोचकर लिखता हूँ कि वेबसाइट पर आने वाले विज़िटर को क्या पढ़कर अच्छा लगेगा। मुझे रिसर्च करना और फिर उसे एक आसान, खूबसूरत कंटेंट का रूप देना पसंद है।