Ayushman Card Apply Online 2026 :
आज के समय में किसी के लिए भी बिमारियों में होने वाले खर्च को उठा पना बहुत मुश्किल है, फिर चाहे वो गरीब हो या अमीर हर वर्ग के लोग इस परेशानी से बेहाल है लेकिन अब आप को और परेशान होने की ज़रुरत नहीं है आज के आर्टिकल में आप लोगों को ऐसी जानकारी दी जाएगी जिसके जानने के बाद आप योजना में आवेदन करने के लिए खुद को रोक नहीं पाएंगे तो चलिए जानते है क्या है योजना और कैसे कर सकते है अप्लाई ?
Quick Summary
- योजना का नाम – आयुष्मान भारत योजना (PM-JAY)
- मिलने वाला लाभ – प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज।
- दस्तावेज – आधार कार्ड, राशन कार्ड या फैमिली आईडी।
- आवेदन प्रक्रिया – ऑनलाइन एप्लीकेशन प्रोसेस।
अगर आप Ayushman Card Apply Online करना चाहते हैं, तो अब यह प्रक्रिया पहले की तुलना में काफी आसान और तेज़ हो गई है। भारत सरकार की आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PMJAY) के तहत पात्र नागरिकों को हर वर्ष ₹5 लाख तक का कैशलेस स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध कराया जाता है। अब 2026 में ऑनलाइन आवेदन, पात्रता जांच, ई-केवाईसी (eKYC) और आयुष्मान कार्ड डाउनलोड जैसी सुविधाएं डिजिटल माध्यम से उपलब्ध हैं, जिससे घर बैठे ही आवेदन करना संभव हो गया है।

इस आर्टिकल में आपको Ayushman Card Apply Online Kaise Kare, पात्रता कैसे जांचें, कौन-कौन से दस्तावेज आवश्यक हैं, eKYC कैसे करें, आवेदन की पूरी प्रक्रिया, कार्ड डाउनलोड करने का तरीका, आवेदन का स्टेटस चेक करने की जानकारी, सामान्य समस्याओं के समाधान तथा 2026 के नए अपडेट विस्तार से बताए गए हैं।
Ayushman Card Kya Hota Hai?
दराशल आयुष्मान भारत योजना, जिसे प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) भी कहा जाता है, विश्व की सबसे बड़ी स्वास्थ्य आश्वासन योजनाओं में से एक है। इसका मुख्य उद्देश्य देश के लगभग 12 करोड़ से अधिक जरूरतमंद परिवारों को सालाना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त स्वास्थ्य कवर प्रदान करना है। इस योजना के अंतर्गत आवेदकों को एक कार्ड प्रधान किया जाता है जिसके आयुष्मान कार्ड या गोल्डन कार्ड के नाम से भी जाना जाता है, इस कार्ड को ऑनलाइन बनाने की प्रक्रिया आपको इस आर्टिकल में नीचे बताई गयी है जिसका उपयोग करके आप भी इस योजना में आवेदन कर सकते है।
Ayushman Card Apply – Overview
| योजना | आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना |
|---|---|
| लाभ | ₹5 लाख तक मुफ्त इलाज |
| लाभार्थी | पात्र भारतीय परिवार |
| आवेदन | ऑनलाइन |
| कार्ड | डिजिटल एवं फिजिकल |
| आधिकारिक पोर्टल | Click Here |
| विभाग | National Health Authority |
Ayushman Card Apply – What’s New In 2026
भारत सरकार नागरिकों के लिए आसान आवेदन प्रक्रिया और ज्यादा लाभकारी सेवाएं प्रदान करने के लिए लगातार कई बदलाव कर रही है तो चलिए एक बार जानते है की साल 2026 में क्या नए बदलाव किये गये है और क्या नई सुविधाएँ लोगों को प्रदान की जा रहीं है :
- 43.52 करोड़ आयुष्मान कार्ड जारी – भारत सरकार के अनुसार 28 फरवरी 2026 तक 43.52 करोड़ से अधिक Ayushman Card जारी किये जा चुके है जिसके करोड़ों लोग योजना का लाभ प्राप्त कर रहें है।
- Beneficiary Portal से स्वयं कार्ड बनाने की सुविधा – National Health Authority के Beneficiary Portal पर पात्र लाभार्थी मोबाइल OTP और e-KYC के माध्यम से स्वयं अपना आयुष्मान कार्ड बना और डाउनलोड कर सकते हैं।
- e-KYC पर जोर – 2026 में डिजिटल सत्यापन (e-KYC) प्रक्रिया को और मजबूत किया गया है ताकि केवल पात्र लाभार्थियों को ही कार्ड जारी हो और फर्जी आवेदन कम हों।
- 10 लाख रूपए का कवर प्रस्ताव – संसदीय स्थायी समिति ने PM-JAY का वार्षिक स्वास्थ्य कवर ₹5 लाख से बढ़ाकर ₹10 लाख करने की सिफारिश की है। यह केवल एक सिफारिश है, सरकार द्वारा अभी तक लागू नहीं किया गया है।
- अधिक अस्पताल योजना में शामिल – देश के विभिन्न राज्यों में नए सरकारी और निजी अस्पताल PM-JAY नेटवर्क से जोड़े जा रहे हैं। उदाहरण के लिए, हाल ही में बिहार के गया जिले में 6 नए निजी अस्पताल सूचीबद्ध किए गए।
Ayushman Card Eligibility Criteria 2026
आयुष्मान कार्ड योजना में आवेदन से पहले एक बार आवेदन की शर्तों को ज़रूर जान लें ताकि किसी भी प्रकार की समस्या का सामना करना न पड़े, सामाजिक-आर्थिक जाति जनगणना (SECC) 2011 डेटा के तहत लाभार्थी के रूप में सूचीबद्ध कोई भी व्यक्ति आवेदन करने के योग्य है, हमने अपने आर्टिकल में योग्यताओं को 2 भागों में बाटा है जिससे आपको समझने में आसानी हो ;
ग्रामीण क्षेत्रों के लिए पात्रता :
-
कच्चे मकानों में रहने वाले परिवार
-
वो परिवार जिसमे 16 से 59 वर्ष की आयु का कोई पुरुष सदस्य न हो
-
भूमिहीन मजदूरी करने वाले परिवार
- अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के परिवार
- जिनके पास अंत्योदय या 6+ सदस्यों वाला राशन कार्ड है।
शहरी क्षेत्रों के लिए पात्रता
-
कचरा बीनने वाले (Ragpickers), घरेलू कामगार।
-
रेहड़ी-पटरी वाले (Street Vendors), मोची, निर्माण कार्य करने वाले मजदूर।
-
प्लंबर, पेंटर, वेल्डर, रिक्शा चालक, सुरक्षा गार्ड और दुकान पर काम करने वाले कर्मचारी।
Required Documents – Ayushman Card Apply
आयुष्मान कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन करने से पहले सूची में बताएं जाने वाले डॉक्यूमेंट को तैयार रखें ताकि e-KYC की प्रक्रिया को पूरा किया जा सकें :
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड या फैमिली आईडी
- सक्रिय मोबाइल नंबर
- निवास प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज़ फोटो

Important Links – Ayushman Card Apply
| सेवा | लिंक |
|---|---|
| Ayushman Bharat Beneficiary Portal | beneficiary.nha.gov.in |
| Ayushman Card Eligibility Check | Eligibility Check Portal |
| Empanelled Hospital Search | PM-JAY Hospital Search |
| National Health Authority (NHA) Official Website | National Health Authority |
Ayushman Card Apply Online (Step-by-Step Guide)
दोस्तों योजना में ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (NHA) ने ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया को काफी सरल बना दिया है। आप Beneficiary Portal के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

सबसे पहले राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (NHA) के आधिकारिक बेनेफिशरी पोर्टल (beneficiary.nha.gov.in) पर जाएं।
होमपेज पर आपको ‘Beneficiary’ का विकल्प चुनना होगा। इसके बाद अपना 10 अंकों का मोबाइल नंबर दर्ज करें और ‘Verify’ पर क्लिक करें। आपके मोबाइल पर आए OTP को दर्ज करके लॉगिन करें।
लॉगिन करने के बाद स्क्रीन पर एक सर्च फॉर्म खुलेगा। इसमें अपना राज्य (State), योजना का नाम (PMJAY), जिला (District) और सर्च बाय (Aadhaar Number / Ration Card / Name) चुनें। जानकारी दर्ज करके ‘Search’ बटन पर क्लिक करें।
यदि आपका नाम सूची में दिखाई देता है, तो आपके नाम के आगे ‘Action’ कॉलम में ‘e-KYC’ या ‘Action Icon’ पर क्लिक करें। e-KYC के लिए Aadhaar OTP का विकल्प चुनें। आपके आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर OTP आएगा, उसे दर्ज करके सबमिट करें।
वेरिफिकेशन के बाद अपनी पासपोर्ट साइज लाइव फोटो कैप्चर/अपलोड करें, अपना पता और मोबाइल नंबर दोबारा चेक करें और ‘Submit’ पर क्लिक करें। आपका आवेदन सफलतापूर्वक जमा हो जाएगा।
Pro Tip : ध्यान रहें आयुष्मान कार्ड योजना में आवेदन करने के लिए आप का नाम सामाजिक-आर्थिक जाति जनगणना (SECC) 2011 की सूची में होना अवश्यक है।
Status & Download
अगर आपने भी ऑनलाइन आवेदन पूरा कर लिया है तो ऑनलाइन माध्यम से अपने आवेदन की स्थिति की जाँच करें जिसके लिए आप सबसे पहले NHA Portal पर दोबारा लॉग इन करें फिर अपना आधार या राशन कार्ड नंबर सर्च करें इसके बाद अगर आपका आवेदन स्वीकृत हुआ होगा तो आपको ‘Approved’ दिख रहा होगा
लेकिन अगर आपको आयुष्मान कार्ड डाउनलोड करना है तो ‘Approved’ स्टेटस में बगल में दिए गए ‘Download Card’ आइकन पर क्लिक करें। Aadhaar OTP से वेरिफाई करें और कार्ड की PDF फाइल अपने फोन या कंप्यूटर में सेव कर लें।
Free medical treatment for all senior citizens above the age of 70.
आपको बताते चलें की 70 साल या उससे अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिकों को आयुष्मान योजना के तहत एक विशेष ‘Ayushman Vay Vandana Card’ जारी किया जाता है, इसमें पारिवारिक आय या सामाजिक-आर्थिक स्थिति की कोई शर्त नहीं है, यदि परिवार पहले से आयुष्मान कार्ड धारक है, तो 70+ वर्ष के बुजुर्ग को परिवार के ₹5 लाख के कवर के अलावा अलग से ₹5 लाख का एक्सक्लूसिव टॉप-अप कवर मिलता है।

Related Articles
| नए नियम अनुसार अब ऐसे बनेगा राशन कार्ड ! | Click Now |
|---|---|
| Aadhaar Card Correction Kaise kare? Address, Name, DOB, | Click Now |
| How to apply for PM Kisan Yojana? | Click Now |
FAQs – Aksar Pooche Jane Wale Sawal
Q1. Kya Ayushman Card Apply Krne Ke Liye Koi Shulk Dena Hota Hai?
Nhi Ayushman Card Apply Karne Ke Liye Koi Fees Nhi Deni Padti Yah Puri Tarah Se Nishukl Sewa Hai.
Q2. Agar (SECC) 2011 List Me Name Na Hoto Kya Ayushman Card Ban sakta hai ?
Nhi Agar List Me Name Nhi Hai To Aap Ayushman Card Apply Nhi Kar Sakte.
Q3. Ayushman Card Banne me Kitna Time Lagta Hai?
Online e-KYC Puri Karne Ke Baad 24 hour se 7 Days Ke Ander Card Ban Jata Hai.
Q4. Kya Private Hospital Me Bhi Ayushman Card Accept Kiya Jata Hai?
han wo Sabhi Hospital Jo PM-JAY Ke Tahat List Me Registard hai Wahan Free Treatment Krwa Sakte Hai.
Q5. क्या आयुष्मान कार्ड पूरे भारत में मान्य है ?
हाँ यह हेल्थ कार्ड पूरे देश भर के सूचीबद्ध सरकारी और निजी अस्पतालों में मान्य है |
Nishkarsh:
तो दोस्तों ये थी आज की खास जानकारी जिसमे हमने आपको Ayushman Card Apply के बारे में विस्तार से बताया गया है मैं उम्मीद करता हूँ की इस आर्टिकल की जानकारी आपके लिए काफी उपयोगी साबित हुई होगी लेकिन अगर आपके मन में अभी भी कोई सवाल रह गया है तो आप कमेंट के ज़रिये हमसे पूँछ सकते है क्यूंकि आप को अपडेट रखना हमारी जिम्मेदारी है।

हर ब्रांड के पीछे एक कहानी होती है, और मेरा काम उस कहानी को शब्दों में पिरोना है। एक वेबसाइट राइटर के तौर पर, मैं सिर्फ पेज भरने के लिए नहीं लिखता, बल्कि यह सोचकर लिखता हूँ कि वेबसाइट पर आने वाले विज़िटर को क्या पढ़कर अच्छा लगेगा। मुझे रिसर्च करना और फिर उसे एक आसान, खूबसूरत कंटेंट का रूप देना पसंद है।