Ayushman card e-KYC Online 2026
क्या आप भी आयुष्मान कार्ड होल्डर है या अभी तक बिमारियों में उठा रहे है प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का लाभ तो अब हो जाइये होशियार क्युकी नए नियम के अनुसार वही लोग 5 लाख रु मुफ्त इलाज प्राप्त कर सकते है जिनके Ayushman card e-KYC पूरी होगी, तो चलिए जानते है की आयुष्मान कार्ड KYC कैसे करें और इसके लिए क्या करना होगा !
Quick Summary
- योजना – प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PMJAY)
- Important – Ayushman card e-KYC
- लाभ – 5 लाख तक का मुफ्त इलाज
- प्रक्रिया – पूरी तरह ऑनलाइन
- फीस – निशुल्क
- Official Website – PMJAY Beneficiary Portal
दोस्तों अगर आप भी प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का लाभ लेना चाहतें है तो अब आपको अपने आयुष्मान कार्ड की e-KYC करना बहुत ज़रूरी हो गया है क्यूंकि e-KYC के माध्यम से लाभार्थियों की पहचान, आधार कार्ड, मोबाइल नंबर और अन्य दस्तावेज सत्यापित किये जाते है, जिसके कारण आपका आयुष्मान कार्ड प्रमाणित और उपयोग के लिए तैयार हो जाता है सरकार ने इस योजना का लाभ लेने वाले लाभार्थियों के लिए और ज्यादा आसान बनाया है अब लोग घर बैठे ही Ayushman card e-KYC पूरी कर सकते है।

ऑनलाइन e-KYC करने के बाद आयुष्मान कार्ड एक्टिव हो जाता है तो यदि आप भी योजना के तहत सूचीबद्ध सरकारी और निजी अस्पतालों में 5 लाख तक का कैशलेस इलाज करवाना चाहतें है तो e-KYC करना बहुत ज़रूरी है इस ऑनलाइन प्रोसेस को समझने के लिए इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें !
Ayushman card e-KYC kaise kare?
इस ब्लॉग में आप जानेंगे कि Ayushman Card e-KYC Online कैसे करें, कौन-कौन से दस्तावेज आवश्यक हैं, पात्रता क्या है, OTP के माध्यम से आधार सत्यापन कैसे किया जाता है, e-KYC के दौरान आने वाली सामान्य समस्याओं का समाधान कैसे करें तथा सफल e-KYC के बाद आयुष्मान कार्ड कैसे डाउनलोड करें। तो अगर आप पहली बार आयुष्मान कार्ड बनवा रहे हैं या पहले से बने कार्ड में e-KYC अपडेट करना चाहते हैं, तो यह विस्तृत जानकारी आपके लिए बेहद उपयोगी होगी।
Overview Ayusman Card Yojana
| Article Name | Ayushman card e-KYC |
| जारीकर्ता | भारत सरकार |
| जारीवर्ष | 23 सितम्बर 2018 |
| उद्देश्य | समय पर उचित इलाज मिलना |
| लाभार्थी | आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के नागरिक |
| आवेदन प्रकार | ऑनलाइन |
| ऑफिसियल वेबसाइट |
Ayushman card Kya Hai?
आर्टिकल में आगे बढ़ने से पहले एक बार समझ लेते है की आयुष्मान कार्ड और इससे मिलने वाले लाभ क्या है तो जैसा की हम सब जानते है की भारत सरकार ने वर्ष 2018 में इस लाभकारी स्वास्थ्य योजना की शुरुआत की थी जिसके अंतर्गत पंजीकरण कर आयुष्मान कार्ड बनवाने वाले लाभार्थियों को हर साल 5 लाख तक का कैशलेस इलाज करवाने की सुविधा मिलती है और इसे गोल्डन कार्ड के नाम से भी जाना जाता है, इस योजना के तहत अब तक पूरे देश में लगभग 43.71 करोड़ से भी अधिक लोगों ने आयुष्मान कार्ड बनवाकर योजना का लाभ उठा रहें है।
What’s New In 2026
प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत साल 2026 में कई बड़े बदलाव किये गये है जिसके चलते अब कोई भी आवेदक इस योजना के अंतर्गत कई सारे लाभ ऑनलाइन माध्यम से उठा सकते है तो चलिए एक बार नजर डालते है इस साल होने वाले महत्वपूर्ण बदलावों पर :
1. वय वंदना कार्ड : 70 वर्ष या उससे अधिक आयु वाले बुजुर्गों को रु5 लाख तक का मुफ्त सालाना इलाज कवर दिया जा रहा है तथा e-KYC की प्रक्रिया पूरा करने के बाद उन्हें एक वय वंदना कार्ड जारी किया जाता है।
2. Redo e-KYC और डेटा अपडेट का नया विकल्प : अगर आपके आयुष्मान कार्ड में कोई गलती है या आपकी पहचान वाली फोटो धुंधली है तो कोई भी आयुष्मान कार्ड धारक ऑनलाइन माध्यम से Redo e-KYC के माध्यम से अपनी जानकारी को ऑनलाइन अपडेट करने की सुविधा मिलती है।
3. रियल टाइम अप्रूवल : यदि e-KYC में आधार डेटा और PMJAY डेटा का मैचिंग स्कोर 80% तक आ जाता है तो आयुष्मान कार्ड ऑटो अप्रूवल हो जाता है जिसके तहत 5 मिनट के अन्दर आप डिजिटल आयुष्मान कार्ड डाउनलोड कर सकते है।
4. स्ट्रिक्ट आधार मैचिंग रूल्स : 2026 में पोर्टल का सिक्योरिटी एल्गोरिदम और अधिक सख्त कर दिया गया है। यदि आपके नाम की स्पेलिंग, लिंग या जन्मतिथि (DOB) आधार कार्ड से थोड़ा भी भिन्न है, तो e-KYC सीधे Reject या Pending में चली जाती है।
Documents Required For Ayushman card e-KYC
हर साल 5 लाख का मुफ्त इलाज पाने के लिए आयुष्मान कार्ड की e-KYC करना अनिवार्य है जिसके लिए बहुत ही कम डाक्यूमेंट्स की ज़रुरत होती है जिसकी जानकारी नीचे सूची में दी गयी है :
-
आधार कार्ड नंबर: लाभार्थी का 12 अंकों का आधार नंबर।
-
आधार से लिंक मोबाइल नंबर: OTP सत्यापन के लिए आधार में एक्टिव मोबाइल नंबर दर्ज होना जरूरी है।
-
राशन कार्ड / फैमिली आईडी (Family ID): परिवार का विवरण खोजने के लिए।
-
स्मार्टफोन या कंप्यूटर: इंटरनेट कनेक्टिविटी के साथ।
-
Aadhaar FaceRD App (मोबाइल ऐप से e-KYC के लिए): यदि आप चेहरे (Face Authentication) से वेरिफिकेशन करना चाहते हैं।
| Service Name | Official Links |
|---|---|
| PMJAY Beneficiary Portal | Click Here |
| Online e-KYC App | Click Here |
| आधार मोबाइल नंबर लिंक ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? | Read Article |
Pro Tip : ध्यान रहें की ऑनलाइन e-KYC प्रक्रिया को पूरा करने के लिए Aadhaar FaceRD App को अपने फ़ोन में इनस्टॉल करना अनिवार्य है।
Online Ayushman card e-KYC kaise kare?
ऑनलाइन माध्यम से घर बैठे e-KYC करने की प्रक्रिया बहुत सरल है जिसके लिए मैं आपको कुछ आसान से स्टेप्स को बताऊंगा जिसके फॉलो करके आप भी 10 से 15 मिनटों में अपने आयुष्मान कार्ड की e-KYC को कर सकते है तो चलिए जानते है क्या है प्रक्रिया :

Step#1
- सबसे पहले अपने फ़ोन या कंप्यूटर के ब्राउज़र में PMJAY की अधिकारिक वेबसाइट https://beneficiary.nha.gov.in/ पर जाएं।
- ऑनलाइन e-KYC करने के लिए आपको होम पेज पर दिखाई दे रहे Login के विकल्प को चुनना होगा।
- जिसमें आपको Beneficiary आप्शन पर क्लिक करके अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।
- अब आपके आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर OTP प्राप्त होगा जिसके दर्ज करके कैप्चा कोड भरें।
- इसके बाद Login के आप्शन कर क्लिक करें।

Step#2
- लॉग इन करने के बाद आपके सामने कई सारे आप्शन चुनने के विकल्प दिखाई देंगे।
- जिसमे आपको Scheme, State, Sub Scheme, District और Search By का आप्शन देखने को मिलेगा।
- इसके बाद आपको अपना आधार नंबर दर्ज करके कैप्चा कोड भरना होगा और सर्च के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने फैमिली आईडी आ चुकी है जिसमे आपका नाम और अन्य परिवार के सदस्यों का नाम शामिल है।
- इसके बाद आपको जिस कार्ड की e-KYC करनी है उसके सामने डाउनलोड के आप्शन पर क्लिक कर दें।

Step#3
- अब आपके स्क्रीन पर दिख रहे Redo e-KYC वाले कॉलम पर क्लिक करें जो आपको पोर्टल के दूसरे पेज पर ले जायेगा।
- इसी के साथ आपको e-KYC करने के लिए तीन विकल्प दिखेंगे आपको Aadhaar OTP पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपको अपना आधार नंबर दर्ज करके OTP सत्यापन पूरा करना होगा।
- अब यहाँ आपको अपनी लाइव फोटो कैप्चर करनी होगी और फिर अपनी व्यक्तिगत बुनियादी जानकारी दर्ज करें।
- इसके बाद Submit के विकल्प पर क्लिक करते ही आपकी ऑनलाइन e-KYC की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
Important Tip : याद रहे ऑनलाइन ई-केवाईसी के दौरान OTP वेरिफिकेशन के लिए आधार लिंक मोबाइल नंबर का ही उपयोग करें।
e-KYC Ke Baad Ayushman Card Kaise Download Kre
ई-केवाईसी करने के बाद जब आपका आयुष्मान कार्ड अप्रूव हो जाता है तो उसके आप ऑनलाइन पोर्टल की मदद से डाउनलोड भी कर सकते है जिसके लिए आपको इस प्रक्रिया को फॉलो करें :
1. पोर्टल पर लॉग इन करने के बाद अपने नाम के आगे बने Download Card विकल्प पर क्लिक करें।
2. आधार OTP या Face Auth से दोबारा वेरिफिकेशन करें।
3. आपके परिवार के अप्रूव्ड सदस्यों के कार्ड स्क्रीन पर आ जाएंगे।
4. जिस सदस्य का कार्ड चाहिए, उस पर टिक करें और Download बटन दबाएं।
5. आयुष्मान कार्ड की उच्च गुणवत्ता वाली PDF फाइल डाउनलोड हो जाएगी, जिसे आप प्रिंट कराकर रख सकते हैं।
About Us For more Information
| Important Links : | |
| Follow Our Youtube Channel | Click Here |
| Follow Our Website | Click Here |
| Follow Our Facebook Page | Click Here |
Aksar Hone Wali Galtiyan
अगर e-KYC की प्रक्रिया को पूरा करना है या फिर बिना किसी परेशानी के इस योजना का लाभ लेना चाहतें है तो KYC के दौरान होने वाली इन महत्वपूर्ण गलतियों से बचे जिसके कारण आपका आवेदन भी पहली बार में अप्रूवल हो जाएं :
आधार कार्ड और राशन कार्ड/PMJAY लिस्ट में नाम की स्पेलिंग में अंतर होना।
कई लोग मोबाइल गैलरी में रखी पुरानी फोटो अपलोड करने की कोशिश करते हैं, जबकि सिस्टम लाइव कैमरे (Live Capture) की फोटो ही स्वीकार करता है।
OTP का चयन करना लेकिन वह पुराना मोबाइल नंबर बंद होना या किसी और का नंबर लिंक होना।
‘Beneficiary’ मोड की जगह गलती से ‘Operator’ मोड चुनकर लॉगिन करने की कोशिश करना।
परिवार के बाकी सदस्यों का e-KYC करने से पहले यह सुनिश्चित न करना कि मुखिया का e-KYC हुआ है या नहीं।
Quick Tip: e-KYC शुरू करने से पहले आधार कार्ड और राशन कार्ड के विवरण का मिलान कर लें। यदि दोनों में बड़ा अंतर है, तो पहले आधार या राशन कार्ड में सुधार करवा लें, फिर e-KYC करें!
FAQs – Aksar Pooche Jane Wale Sawal
Q1. Online e-KYC Karne Ki Fees Kitni Hoti Hai?
PMJAY Portal Se Khud Online KYC Par Koi Bhi Fees Dene Ki Koi Zaroorat Nhi Hai Yah Puri Tarah Free Hai.
Q2. eKYC Submit Karne Ke Kitne Din Baad Ayushman Card Download Hota Hai?
Agar Aapka Adhaar aur PMJAY Data Mach 80% Aata Hai To Aap 5 Minut Me Apna Card Download Kar sakte hai.
Q3. Redo e-KYC Kab Karna Chahiye?
Jab aapke Ayushman Card me Koi Galti Ho Ya Fir Photo Purani Ho To e-KYC Krna Bahut Zaroori Hota hai.
Q4. Kya Family Ke Logon Ka Alag-Alag e-KYC Karna Zaroori hai?
Ha Ration Card Ya Family ID Bhale Ek Hi Ho Lekin Ayushman Sabka Alag Hota Hai Isliye Sabki e-KYC Alag Hoti hai.
Q5. क्या बिना आधार कार्ड के e-KYC हो सकती है?
नहीं eKYC की पूरी प्रक्रिया आधार पहचान पर ही टिकी है इसलिए बिना आधार के e-KYC करना संभव नहीं है।
Q6. आयुष्मान कार्ड e-KYC की किसी भी तकनिकी समस्या के लिए कहाँ संपर्क करें ?
किसी भी पोर्टल एरर या सहायता के लिए आप टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 14555 या 1800-111-565 पर संपर्क कर सकते हैं।
Nishkarsh:
तो दोस्तों ये थी आज की खास जानकारी जिसमे हमने आपको Ayushman card e-KYC के बारे में विस्तार से बताया गया है मैं उम्मीद करता हूँ की इस आर्टिकल की जानकारी आपके लिए काफी उपयोगी साबित हुई होगी लेकिन अगर आपके मन में अभी भी कोई सवाल रह गया है तो आप कमेंट के ज़रिये हमसे पूँछ सकते है क्यूंकि आप को अपडेट रखना हमारी जिम्मेदारी है।

हर ब्रांड के पीछे एक कहानी होती है, और मेरा काम उस कहानी को शब्दों में पिरोना है। एक वेबसाइट राइटर के तौर पर, मैं सिर्फ पेज भरने के लिए नहीं लिखता, बल्कि यह सोचकर लिखता हूँ कि वेबसाइट पर आने वाले विज़िटर को क्या पढ़कर अच्छा लगेगा। मुझे रिसर्च करना और फिर उसे एक आसान, खूबसूरत कंटेंट का रूप देना पसंद है।