Ayushman Card Me Name Kaise Jode 2026: Dekhein Poora Process

Ayushman Card Me Name Kaise Jode 2026:

जैसा की हम सब जानते है की सरकार द्वारा चलाई जाने वाली आयुष्मान भारत योजना सबसे महत्वपूर्ण हेल्थ योजनाओं में से एक है जिसके तहत हर लाभार्थी को प्रतिवर्ष 5 लाख रूपए तक का स्वास्थ्य बीमा मिलता है, लेकिन ऐसे में लोगों के मन में एक सवाल ये ज़रूर आता है की परिवार के उन सदस्यों का नाम Ayushman Card Me Name Kaise Jode जो हालही में परिवार में जुड़े है, अगर आप भी इन्ही सवालों को लेकर चिंतित है तो आज का ये आर्टिकल आप लोगों के लिए बहुत उपयोगी साबित होने वाला है।

Quick Summary

  • उद्देश्य: परिवार के नए सदस्यों (नवजात शिशु, नई बहू या छूटे हुए सदस्य) का नाम Ayushman Card Me Name Kaise Jode साथ ही 5 लाख रुपये तक का सालाना मुफ्त इलाज प्राप्त करना।
  • जरूरी शर्तें: परिवार का नाम पहले से SECC 2011 या राशन कार्ड (NFSA) लिस्ट में होना चाहिए।
  • आवश्यक दस्तावेज: राशन कार्ड, नए सदस्य का आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र (बच्चे के लिए) या मैरिज सर्टिफिकेट (बहू के लिए), और एक्टिव मोबाइल नंबर।
  • समय व शुल्क: आवेदन अप्रूव होने में 7 से 15 दिन का समय लगता है। यह प्रक्रिया पूर्णतः नि:शुल्क (Free) है।
  • कार्ड डाउनलोड: स्टेटस Approved होने के बाद उसी पोर्टल से आधार OTP वेरिफाई करके नया आयुष्मान कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Ayushman Card Me Name Kaise Jode

आर्टिकल में आगे बढ़ने से पहले एक बार समझ लेते है की आयुष्मान कार्ड और इससे मिलने वाले लाभ क्या है तो जैसा की हम सब जानते है की भारत सरकार ने वर्ष 2018 में इस लाभकारी स्वास्थ्य योजना की शुरुआत की थी जिसके अंतर्गत पंजीकरण कर आयुष्मान कार्ड बनवाने वाले लाभार्थियों को हर साल 5 लाख तक का कैशलेस इलाज करवाने की सुविधा मिलती है और इसे गोल्डन कार्ड के नाम से भी जाना जाता है, इस योजना के तहत अब तक पूरे देश में लगभग 43.71 करोड़ से भी अधिक लोगों ने आयुष्मान कार्ड बनवाकर योजना का लाभ उठा रहें है।

Ayushman Card Me Naye Name Jodna Kyu Zaroori Hai?

चुकीं आयुष्मान भारत योजना दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा योजनाओं में से एक है। इसके तहत सूचीबद्ध (Empaneled) सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में कैशलेस इलाज की सुविधा मिलती है। अगर आपके परिवार में किसी नवजात शिशु का जन्म हुआ है, किसी सदस्य की शादी के बाद नई बहू आई है, या फिर गलती से आयुष्मान भारत योजना की लिस्ट से किसी परिजन का नाम छूट गया है तो उसे आप घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से भी जोड़ सकते है।

  • जिस सदस्य का नाम कार्ड/लिस्ट में दर्ज होगा, केवल उसी को 5 लाख रुपये तक का फ्री इलाज मिलेगा।

  • अस्पताल में भर्ती होते समय बायोमेट्रिक सत्यापन (e-KYC) के लिए नाम का डेटाबेस में होना अनिवार्य है।

  • नए जन्मे बच्चों और नई बहू का नाम न जोड़ने पर वे इस योजना के लाभ से वंचित रह जाते हैं।

Ayushman Card Me Name Kaise Jode 2026 – Overview

पॉइंट जानकारी
योजना का नाम आयुष्मान भारत PM-JAY
काम आयुष्मान कार्ड में पात्र सदस्य का नाम जोड़ना
किसका नाम जोड़ा जा सकता है पात्र परिवार के नए सदस्य का
आवेदन माध्यम ऑनलाइन/अधिकृत केंद्र के माध्यम से
मुख्य पहचान आधार कार्ड
e-KYC आधार आधारित e-KYC आवश्यक हो सकती है
जरूरी दस्तावेज आधार कार्ड एवं पात्रता/परिवार से संबंधित दस्तावेज
प्रक्रिया पात्रता जांच → सदस्य की जानकारी → e-KYC/सत्यापन → नाम अपडेट
कार्ड अपडेट नाम जुड़ने के बाद पात्र सदस्य का आयुष्मान कार्ड बनाया/अपडेट किया जा सकता है
ध्यान देने योग्य बात नाम जोड़ने की सुविधा परिवार की पात्रता और उपलब्ध सरकारी रिकॉर्ड पर निर्भर करती है

Eligibility Criteria To Ayushman Card Add New Member

आयुष्मान भारत योजना में नए नाम जोड़ने से पहले यह ज़रूर सुनिश्चित कर लें की आपका परिवार सरकार द्वारा आवेदन के लिए निर्धारित शर्तों के पात्र है या नही:

  1. आपके परिवार के मुख्य या किसी अन्य सदस्य का नाम SECC 2011 (सामाजिक-आर्थिक जातीय जनगणना) या राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) यानी राशन कार्ड की लिस्ट में होना चाहिए।
  2. अगर आप किसी नए जन्मे बच्चे या बहु का नाम आयुष्मान कार्ड में जोड़ना चाहते है तो पहले उनका नाम राशन कार्ड में जुड़ा होना अनिवार्य है।
  3. चूँकि यह पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से पूरी की जाती है इसलिए उनका मोबाइल नंबर आधार से लिंक होना चाहिए।

Documents Required

हर साल 5 लाख का मुफ्त इलाज पाने के लिए और आयुष्मान भारत योजना में नए नाम जोड़ने के लिए बहुत ही कम डाक्यूमेंट्स की ज़रुरत होती है जिसकी जानकारी नीचे सूची में दी गयी है :

  • राशन कार्ड- परिवार का अपडेटेड राशन कार्ड में जिसने नए सदस्य का नाम मौजूद हो।
  • आधार कार्ड- जुड़ने वाले नए सदस्य का आधार नंबर।
  • जन्म प्रमाण पत्र- हालही में जन्मे नवजात शिशु का नाम जोड़ने के लिए।
  • मैरिज सर्टिफिकेट- नई शादीशुदा बहु का नाम जोड़ने के लिए।
  • मोबाइल नंबर- OTP वेरिफिकेशन के लिए आधार से लिंक मोबाइल नंबर।
  • मुख्य लाभार्थी का कार्ड- परिवार में पहले से बने आयुष्मान कार्ड की कॉपी।

Important Links & Resources

Application Links
PMJAY Beneficiary Portal Click Now
Ayushman Card Add New Member Click Now
Empaneled Hospitals Search Click Now

Ayushman Card Me Name Kaise Jode Online Process

आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत नए परिवार के सदस्यों का नाम ऑनलाइन माध्यम से घर बैठे जोड़ने की प्रक्रिया बहुत सरल और तेज है, लेकिन इसके लिए आपको केवल अधिकारिक वेबसाइट का ही प्रयोग करना है, तो चलिए जानतें है आयुष्मान कार्ड में नाम जोड़ने के लिए किन-किन स्टेप्स को फॉलो करना पड़ेगा:

Ayushman Card Me Name Kaise Jode

Step#1

  • सबसे पहले अपने फ़ोन या कंप्यूटर के ब्राउज़र में CGRMS सर्च करें और रिजल्ट में आने वाले पहले ही लिंक पर क्लिक करें।
  • होम पेज पर आपको Login करने का विकल्प देखेगा जिसमे कैप्चा कोड, Scheme,
  • अब आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर वेरिफिकेशन के लिए OTP आयेंगा जिसे बॉक्स में भरकर Submit के टैब पर क्लिक करें।
  •  पोर्टल पर लॉग इन होम के बाद आपके सामने एक नया इंटरफ़ेस खुलेगा जहाँ आपको Grievance by
  • यहाँ आपको Applicant Detail भरनी होगी जिसमे नाम, राज्य, मोबाइल नंबर और स्कीम दर्ज करें, याद रहें जो भी जानकारी आप दर्ज करेंगे वो आधार कार्ड पर दर्ज हो।
  • इसके बाद

Ayushman Card Me Name Kaise Jode

Step#2

  • यहाँ आपको ग्रिएवांस टाइप में Name Not In The List भरें और अपने जिले का चयन करें।
  • अब नीचे की तरफ आपको एक बॉक्स देखने को मिलेगा जिसमे Complaint दर्ज करनी होगी, आप जिस भी भाषा में कंप्लेंट लिखना चाहते है उसका चयन कर सकते है।
  • कंप्लेंट सफलता से भरने के बाद पेज पर नीचे आपको दो Supporting Documents अपलोड करने होंगे।
  • जिसमे आप आधार कार्ड और राशन कार्ड की कॉपी अपलोड कर सकतें है आगे आपको I Here By पर टिक करके Preview का विकल्प चुनना होगा।
  • अब अभी तक जो भी जानकारी आपने दर्ज की है उसकी जाँच करें और Submit के विकल्प पर क्लिक करें।
  • इतना करने के बाद आपके आयुष्मान कार्ड में नाम जोड़ने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी स्क्रीन पर दिख रहें UGN Number को सुरक्षित नोट कर लें।

Note: याद रहे Ayushman Card Me Name Jodne के लिए आपका Complaint दर्ज करना ज़रूरी है तब आयुष्मान भारत योजना में नाम जोड़ा जा सकता है।

Grievance Complaint Kaise Likhe?

बहुत से लोग ऐसे भी है जिन्हें ये पता ही नही है की ऑनलाइन कंप्लेंट किसे लिखनी है और उसमे क्या लिखना है, मैंने आपकी सुविधा के लिए Complaint Format तैयार किया है जिसे यहाँ से कॉपी करके पोर्टल पर पेस्ट कर सकते है:

फॉर्मेट कब उपयोग करें? आवेदन में क्या लिखें?
फॉर्मेट 1: नाम जोड़ने हेतु सामान्य आवेदन जब परिवार के सदस्य का नाम आयुष्मान सूची में नहीं दिख रहा हो कॉपी करें
फॉर्मेट 2: Technical Issue / Rejection शिकायत जब e-KYC, Add Member, Portal Error या Data Mismatch के कारण आवेदन रिजेक्ट हो कॉपी करें
फॉर्मेट 3: CMO / आयुष्मान मित्र को आवेदन जब लिखित रूप से CMO, जिला नोडल अधिकारी या आयुष्मान मित्र के पास आवेदन देना हो कॉपी करें

फॉर्मेट 1: आयुष्मान कार्ड में नया नाम जोड़ने हेतु आवेदन

सेवा में,

ज़िला नोडल अधिकारी / आयुष्मान भारत योजना प्रभारी,

[अपने ज़िले का नाम], [राज्य का नाम]।

विषय: आयुष्मान भारत योजना की सूची में नाम जोड़ने हेतु शिकायत/आवेदन।

महोदय/महोदया,

सविनय निवेदन है कि मैं [आपका नाम], निवासी [पूरा पता दर्ज करें] का रहने वाला/वाली हूँ। मेरे परिवार की राशन कार्ड संख्या [राशन कार्ड नंबर] है तथा परिवार का नाम आयुष्मान भारत योजना/खाद्य सुरक्षा की सूची में पंजीकृत है।

मेरे परिवार के निम्नलिखित सदस्य/सदस्यों का नाम आयुष्मान सूची में अभी तक शामिल नहीं हो पाया है:

नाम: [सदस्य का नाम] | उम्र: [आयु] | संबंध: [जैसे: पुत्र/पुत्री/पत्नी] | आधार नंबर: [आधार संख्या]

नाम: [सदस्य का नाम] | उम्र: [आयु] | संबंध: [संबंध] | आधार नंबर: [आधार संख्या]

मैंने इसके लिए पूर्व में भी आवेदन किया था / हमारे राशन कार्ड में नाम दर्ज होने के बाद भी आयुष्मान पोर्टल पर नाम प्रदर्शित नहीं हो रहा है, जिससे हमें योजना के तहत स्वास्थ्य लाभ लेने में कठिनाई आ रही है।
अतः आपसे निवेदन है कि कृपया हमारे मामले का संज्ञान लेते हुए उक्त सदस्य/सदस्यों का नाम आयुष्मान भारत की सूची में जोड़ने की कृपा करें।

संलग्न दस्तावेज:

राशन कार्ड की छायाप्रति
संबंधित सदस्यों के आधार कार्ड
पूर्व आवेदन/पावती की प्रति (यदि उपलब्ध हो)

भवदीय/भवदीया,
नाम: [आपका नाम]
मोबाइल नंबर: [10 अंकों का मोबाइल नंबर]
दिनांक: [आज की तिथि]

फॉर्मेट 2: तकनीकी समस्या (Technical Issue/Rejection) के लिए शिकायत

विषय: आयुष्मान पोर्टल (Beneficiary Portal) पर e-KYC/Add Member रिजेक्ट होने के संबंध में शिकायत।

महोदय,

मैं [आपका नाम] (फैमिली आईडी / राशन कार्ड नंबर: [आईडी नंबर]) यह शिकायत दर्ज कराना चाहता/चाहती हूँ कि मैं अपने परिवार के सदस्य [नए सदस्य का नाम] का नाम आयुष्मान भारत योजना में जोड़ने के लिए पोर्टल पर आवेदन कर रहा/रही हूँ।

आवेदन की स्थिति और समस्या का विवरण नीचे दिया गया है:

रेफरेंस आईडी / Grievance Ref No (यदि हो): [नंबर दर्ज करें]

समस्या का प्रकार: [जैसे: “Portal Error / e-KYC Rejected / Data Mismatch”]

समस्या का विवरण: नया नाम जोड़ते समय [आधार OTP / नाम स्पेलिंग मिसमैच / सर्वर एरर] के कारण आवेदन बार-बार रिजेक्ट हो रहा है।

सदस्य के सभी दस्तावेज (आधार कार्ड और राशन कार्ड) में विवरण बिल्कुल एक समान हैं। कृपया इस तकनीकी त्रुटि का समाधान करें और संबंधित सदस्य का नाम आयुष्मान सूची में स्वीकृत करने का कष्ट करें।

धन्यवाद,

नाम: [आपका नाम]

मोबाइल नंबर: [मोबाइल नंबर]

ईमेल: [ईमेल आईडी]

फॉर्मेट 3: जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) / आयुष्मान मित्र को लिखित आवेदन

सेवा में,

मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) / जिला नोडल अधिकारी,

आयुष्मान भारत योजना,

जिला – [अपने जिले का नाम], [राज्य का नाम]

विषय: राशन कार्ड में दर्ज नए सदस्य का नाम आयुष्मान भारत कार्ड सूची में दर्ज करने हेतु आवेदन पत्र।

महोदय,

सविनय निवेदन है कि मैं [आपका नाम], ग्राम/मोहल्ला [गांव/शहर का नाम], ब्लॉक [ब्लॉक का नाम], जिला [जिले का नाम] का स्थाई निवासी हूँ।

मेरे परिवार का नाम आयुष्मान भारत योजना (PM-JAY) में शामिल है और मुख्य लाभार्थी के रूप में मेरा आयुष्मान कार्ड बना हुआ है। हाल ही में मेरे परिवार में [बच्चे का जन्म हुआ है / नई बहू का आगमन हुआ है], जिसका विवरण निम्न प्रकार है:

नए सदस्य का नाम: [सदस्य का नाम]

पिता/पति का नाम: [पिता या पति का नाम]

जन्म तिथि: [DD/MM/YYYY]

मुख्य लाभार्थी से संबंध: [जैसे- बेटा/बहू]

आधार नंबर: [आधार कार्ड संख्या]

उक्त सदस्य का नाम हमारे राशन कार्ड में जोड़ा जा चुका है, लेकिन आयुष्मान भारत पोर्टल पर नाम प्रदर्शित नहीं हो रहा है।

अतः आपसे नम्र निवेदन है कि संलग्न दस्तावेजों की जांच कर नए सदस्य का नाम आयुष्मान भारत योजना की सूची में जोड़ने की कृपा करें ताकि उन्हें भी स्वास्थ्य सुरक्षा का लाभ मिल सके।

संलग्नक (छायाप्रति):

अपडेटेड राशन कार्ड की कॉपी
नए सदस्य का आधार कार्ड
जन्म प्रमाण पत्र / मैरिज सर्टिफिकेट
मुख्य कार्डधारक का आयुष्मान कार्ड

भवदीय,

नाम: [आपका नाम]

पता: [पूरा पता]

मो. नं.: [मोबाइल नंबर]

Ayushman Card Approved Hone Ke Baad Card Kaise Download Kre

अगर आपने भी ऑनलाइन आवेदन पूरा कर लिया है तो ऑनलाइन माध्यम से अपने आवेदन की स्थिति की जाँच करें जिसके लिए आप सबसे पहले NHA Portal पर लॉग इन करें, इसके बाद आपके सामने एक नया इंटरफ़ेस खुलेगा जिसमे आपको स्कीम, राज्य, जिला चुनना होगा और फिर Search By वाले आप्शन में Aadhaar Card का विकल्प चुने,इतना करने के बाद आपको अपने आधार नंबर को बॉक्स में भरना होगा और स्क्रीन पर दिख रहें कैप्चा कोड को भरकर Search के विकल्प पर क्लिक करना होगा इसके बाद अगर आपका आवेदन स्वीकृत हुआ होगा तो आपको ‘Approved’ दिख रहा होगा।

लेकिन अगर आपको आयुष्मान कार्ड डाउनलोड करना है तो ‘Approved’ स्टेटस में बगल में दिए गए ‘Download Card’ आइकन पर क्लिक करें। Aadhaar OTP से वेरिफाई करें और कार्ड की PDF फाइल अपने फोन या कंप्यूटर में सेव कर लें।

Related Articles

नए नियम अनुसार अब ऐसे बनेगा राशन कार्ड ! Click Now
Aadhaar Card Correction Kaise kare? Address, Name, DOB, Click Now
How to apply for PM Kisan Yojana? Click Now

Nishkarsh:

तो दोस्तों ये थी आज की खास जानकारी जिसमे हमने आपको Ayushman Card Me Name Kaise Jode के बारे में विस्तार से बताया गया है मैं उम्मीद करता हूँ की इस आर्टिकल की जानकारी आपके लिए काफी उपयोगी साबित हुई होगी लेकिन अगर आपके मन में अभी भी कोई सवाल रह गया है तो आप कमेंट के ज़रिये हमसे पूँछ सकते है क्यूंकि आप को अपडेट रखना हमारी जिम्मेदारी है।

FAQs-Aksar Pooche Jane Wale Sawal 

Q1. Ayushman Card Me New Name Add Hone Me Kitna Time Lagta Hai?

Online Complaint Krne Ke Baad Ayushman Card Approved Hone Me 15 se 30 Dino Ka Samay Lagta Hai.

Q2. Kya New Born Baby Ka Ayushman Card Ban Sakta Hai?

Han Iske Liye Bacche Ka Birth Certificate Aur Ration Card Me Name Juda Hona Zaroori Hai.

Q3. Ayushman Card Me Name Jodne Ke Liye Fees Kitni Hai?

Ayushman Bharat Yojana Ke Tahat Name Jodne Aur Card Banwane Ka Process Bilkul Free Hai.

Leave a Comment