Ayushman Card Pending Problem 2026:
क्या आपको भी आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन करे बहुत दिन बीत चुके है लेकिन अभी भी स्टेटस देखने पर Ayushman Card Pending दिखा रहा है, अब समझ नही आ रहा है की क्या करें, तो महीनों Ayushman Card Approval का इन्तेजार करने के बाद अब और परेशान होने की ज़रुरत नहीं है, क्योंकि आज के आर्टिकल में मैं लाया हूँ आप सभी लोगों के लिए ऐसी जानकारी जिसे फॉलो करके आप बड़े आराम से Ayushman Card Pending Problem को सोल्व कर सकते है तो अगर आपका भी आयुष्मान कार्ड ‘Pending for Approval’ या ‘Verification Pending’ दिखा रहा है तो आज का ये आर्टिकल आपके लिए बहुत उपयोगी साबित होने वाला है।
Quick Summary
- समस्या: KYC के बाद आयुष्मान कार्ड पेंडिंग दिखाना जिससे कारण कार्ड डाउनलोड करने में समस्या आ रही है।
- मुख्य कारण: आधार या राशन कार्ड की जानकरियों का मिसमैच होना या ई-केवाईसी की प्रक्रिया अधूरी रहना।
- समाधान: कारण जानने के बाद नेशनल ग्रीवांस पोर्टल पर आयुष्मान कार्ड पेंडिंग की शिकायत दर्ज करना।
- समय: शिकायत दर्ज करने के बाद आमतौर पर आयुष्मान कार्ड 24 से 48 घंटों के भीतर अप्रूव हो जाता है।
भारत सरकार की लाभकारी योजनाओं में से एक आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) है जिसके तहत भारत के हर गरीब परिवार को 5 लाख तक का मुफ्त स्वास्थ्य बीमा प्रदान किया जाता है, योजना में आवेदन करने वाले सभी आवेदकों को एक आयुष्मान कार्ड दिया जाता है लेकिन कुछ समय से Ayushman Card को लेकर करोड़ो लोगों को एक समस्या आ रही है लोगों के मुताबिक e-KYC करने के बाद भी Ayushman Card Verification Pending दिखा रहा है।

एक समस्या को दूर करने के लिए सरकार ने एक समाधान निकला है जिसमे आपको ग्रीवांस पोर्टल पर जाकर एक शिकायत करनी होती है जिसके बाद ही 24 से 48 घंटों के भीतर Ayushman Card Approval हो जाता है, अगर आप भी इस समस्या का समाधान ढूंढ रहे है तो आर्टिकल में बताये जाने वाले सभी स्टेप्स को फॉलो करें और बिना कहीं जाए ऑनलाइन माध्यम से समस्या का समाधान निकालें।
Ayushman Card Pending Problem Kya Hai?
आयुष्मान कार्ड में पेंडिंग की प्रॉब्लम तब आती है जब ऑनलाइन आवेदन या ई-केवाईसी करने के बाद भी स्टेटस देखने पर लगातार Pending दिख रहा हो, ऐसे में जब आयुष्मान कार्ड धारक कार्ड को डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक पोर्टल पर जाता है तो उसका कार्ड अप्रूवल न होने के कारण डाउनलोड नहीं होता है और अधिकतर मामलों में अगर ज्यादा दिन हो जाते है तो आवेदन रिजेक्ट भी हो जाता है।
इस लिए अगर केवाईसी कर ली तो उसे छोड़ें नहीं बल्कि आर्टिकल में बताये जाने वाले तरीके से अपने आयुष्मान कार्ड को 24 से 48 घंटों में अप्रूवल कराएँ, जिससे समय रहते मुफ्त इलाज मिल सके और योजना का लाभ भी उठा सकें।
Ayushman Card Pending Problem 2026 – Overview
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| योजना का नाम | आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB PM-JAY) |
| समस्या | Ayushman Card Pending Problem |
| संबंधित विभाग | National Health Authority (NHA) और राज्य स्वास्थ्य एजेंसी |
| मुख्य कारण | e-KYC लंबित, विवरण में अंतर या सत्यापन बाकी होना |
| स्टेटस चेक | आधिकारिक लाभार्थी पोर्टल |
| आधिकारिक पोर्टल | https://beneficiary.nha.gov.in/ |
| मोबाइल ऐप | Ayushman App |
| जरूरी दस्तावेज | आधार कार्ड और उपलब्ध लाभार्थी/परिवार संबंधी विवरण |
| समाधान | स्टेटस जांचना, जरूरी सत्यापन पूरा करना और सहायता लेना |
| हेल्पलाइन नंबर | 14555 |
| शिकायत पोर्टल | https://cgrms.pmjay.gov.in/ |
Ayushman Card Pending Problem Ke Main Resons
देखिये यहाँ आपको एक बात समझने की ज़रुरत है, जब आपका Ayushman Card लम्बे समय से पेंडिंग दिखाता है तो इसके पीछे मुख्यतः तकनीकी या कागजी कमियां हो सकती है, चलिए जानते है की वो कमियां कौन-कौन सी हो सकती है:
डेटा मिसमैच: आयुष्मान कार्ड अप्रूवल में देरी का कारण अधिकतर मामलों में आधार या राशन कार्ड की जानकरियों में नाम की स्पेलिंग, जन्मतिथि या माता-पिता के नाम में अंतर होने से होता है इस लिए जब भी नए आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन करें तो याद रखें की सभी जानकारियों की जाँच जाँच करना ज़रूरी है।
सर्वर लोड या तकनीकी खराबी: इन दिनों आयुष्मान भारत योजना के तहत 70+ वरिष्ठ नागरिकों के लिए वाया वंदना कार्ड के लिए मुफ्त रजिस्ट्रेशन हो रहें है, जिसके कारण करोडो लोग पोर्टल का उपयोग कर रहें है ऐसे में सर्वर पर अत्यधिक दबाव पड़ने के कारण कई समस्याएँ उत्पन्न हो रही है।
फिजिकल वेरिफिकेशन में देरी: आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन करने के बाद CMO Officer द्वारा भौतिक रूप से आवेदन की जाँच की जाती है, ऐसे में कभी-कभी भौतिक रूप से वेरिफिकेशन में देरी होने के कारण भी Ayushman Card Pending Problem का सामना करना पड़ता है।
अधूरी e-KYC प्रक्रिया: PM-JAY के तहत लाभार्थी के नाम से आयुष्मान कार्ड जारी करने के लिए बायोमेट्रिक और ओटीपी ऑथेंटिकेशन सत्यापन ज़रूरी होता है, सत्यापन पूरा न होने के कारण आवेदन की स्थिति आगे बढ़ने के बजाये वहीँ रुक जाती है।
Related Articles
- 70+ Senior Citizen’s Ka Ayushman Card Free Me Kaise Banaye
- Ayushman Card Me Name Kaise Jode 2026
- Ayushman Card Online Download Kaise Kre
Ayushman Card Status Check Kaise Kre
समस्या का समाधान करने से पहले ये ज़रूरी है की पहले ये जान लिया जाए की आयुष्मान कार्ड वास्तव में की स्टेज पर अटका है, इसे देखने के लिए पहले Ayushman Card Status Check करें जिससे आपको यह कन्फर्म हो जायेगा की Ayushman Card Pending Problem में कैसे कार्ड को अप्रूवल करें:
इसके लिए सबसे पहले आपको आयुष्मान भारत के आधिकारिक पोर्टल beneficiary.nha.gov.in पर जाना होगा, होम पेज पर मोबाइल नंबर और OTP के जरिये ‘Beneficiary’ लॉग इन करें, इसके बाद आपका राज्य, जिला और सर्च केटेगरी की जानकारी के बारे में पुछा जायेगा, केटेगरी के सेक्शन में आधार नंबर या फैमिली आईडी दर्ज करें सर्च पर क्लिक करें।
इतना करने के बाद आप देखेंगे की आपके सभी परिवार के सदस्यों की लिस्ट आपके सामने आ जाएगी, यही से आप सभी सदस्यों के नाम के आगे Ayushman Card Approved, Pending या Rejected का स्टेटस देख सकते हैं।
Important Links And Resources
| Application | Links |
|---|---|
| Ayushman Bharat Official Website | Click Hare |
| Ayushman Card Pending Problem Grievance | Click Hare |
| Official Helpline Number | Click Hare |
Ayushman Card Pending Problem Kaise Solve Kre
आयुष्मान कार्ड से जुड़ी इस समस्या को दूर करने के लिए आपको Grievance रजिस्टर करनी होगी जिसे करने के बाद 24 से 48 घंटों के अंदर आपकी प्रॉब्लम को हल कर दिया जायेगा और फिर आप Ayushman Card Download करके 5 लाख रूपए तक का मुफ्त इलाज प्राप्त कर सकते है:

How To Solve Ayushman Card Pending Problem
ग्रिएवांस दर्ज करने के लिए सबसे पहले अपने फ़ोन या कंप्यूटर के ब्राउज़र में CGMRS NHA सर्च करें, अब पहले ही लिंक पर क्लिक करें जिसके बाद आपके सामने सरकार की आधिकारिक वेबसाइट का होम पेज खुलकर आ जायेगा।
यहाँ होम पेज पर मौजूद बॉक्स में Select Scheme, Mobile Number, Verification OTP और कैप्चा कोड के माध्यम से अपना आधिकारिक पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करें, इतना करने के बाद आप पोर्टल पर लॉग इन हो जायेंगे।
आगे आपको Application Details दर्ज करनी होगी जिसमे नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी से जुड़ी जानकारियां शामिल है, मांगी जाने वाली सभी जानकारियां दर्ज करने के बाद पोर्टल पर नीचे की तरफ स्क्रॉल करने पर Against Details का विकल्प दिखेगा।
जिसमे सबसे पहले Others चुने फिर लिस्ट में Card Approval Pending के टैप पर क्लिक करें Grievance Details के सेक्शन में जाएं, इस बॉक्स में अपनी समस्या से जुड़ी शिकायत दर्ज करके Submit के विकल्प पर क्लिक करें।
इतना करने के बाद आपकी स्क्रीन पर UGN Reference Number जनरेट हो आ जायेगा जिसे अपने पास सुरक्षित नोट करके रख लें ताकि आप अपनी शिकायत के आवेदन की स्थिति की जाँच समय से कर सकें।
Note: याद रहे Grievance दर्ज करने के 24 से 48 घंटों में ही समस्या का समाधान हो जाता है लेकिन अगर आपके पास समय कम है तो आप इसे जल्दी से हल करने के लिए अपने जिले के CMO Office पर भी जा सकते है।
Ayushman Card Approval Ke Liye Grievance
विषय: आयुष्मान कार्ड पेंडिंग समस्या के समाधान हेतु शिकायत
महोदय/महोदया,
मैंने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB PM-JAY) के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए आवेदन किया है, लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी मेरे कार्ड का स्टेटस अभी तक Pending दिखा रहा है।इस कारण मैं आयुष्मान कार्ड डाउनलोड नहीं कर पा रहा/रही हूँ और योजना के अंतर्गत मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ लेने में परेशानी हो रही है।
अतः आपसे विनम्र अनुरोध है कि कृपया मेरे आवेदन की जाँच करें, पेंडिंग रहने का कारण बताएं और आवश्यक सत्यापन पूरा करके मेरे आयुष्मान कार्ड को जल्द से जल्द स्वीकृत करने की कृपा करें।
आवेदक का विवरण:
- आवेदक का नाम: [अपना नाम लिखें]
- आवेदन संख्या/Reference ID: [अपनी आवेदन संख्या लिखें]
- आवेदन की तारीख: [तारीख लिखें]
- पंजीकृत मोबाइल नंबर: [मोबाइल नंबर लिखें]
- वर्तमान स्टेटस: Pending
कृपया मेरी शिकायत पर उचित कार्रवाई करके समस्या का समाधान करें।
धन्यवाद।
Ayushman Grievance Register Karne Ke Baad
लम्बे समय से पेंडिंग में पड़ी आयुष्मान कार्ड की रिक्वेस्ट को अप्रूवल करने के लिए पोर्टल पर ग्रिएवांस अनिवार्य है जिसके बाद अधिकतर मामलों में 24 से 48 घंटों के भीतर ही समस्या का समाधान हो जाता है, लेकिन अगर आपके केस में ऐसा नहीं होता है या फिर आप चाहते है की जल्द-जल्द Ayushman Card Approval मिल जाए तो Online Grievance के बाद आप अपने एरिया के CMO Office जाकर प्रक्रिया को और तेज कर सकतें है।
लेकिन जब भी आप सीएमओ ऑफिस जाएं तो याद रहे अपने साथ शिकायत की कॉपी और मौजूदा दस्तावेज लेकर जा सकें ताकि आपके आवेदन को जल्द-जल्द स्वीकृति मिल सके, इसके अलावा आप तकनीकी सहायता या तुरंत जानकारी के लिए सरकार द्वारा जारी किये जाने वाले आयुष्मान भारत हेल्पलाइन नंबर: 14555 या 1800-111-565 पर भी संपर्क कर सकते है।
Related Articles
- 70+ Senior Citizen’s Ka Ayushman Card Free Me Kaise Banaye
- Ayushman Card Me Name Kaise Jode 2026
- Ayushman Card Online Download Kaise Kre
Nishkarsh:
अगर आयुष्मान कार्ड ऑनलाइन आवेदन करने के बाद या Online e-KYC के बाद भी लम्बे समय से कार्ड पेंडिंग दिखा रहा है तो इंतेजार करने के बजाये आर्टिकल में बताई गयी गाइड को फॉलो करे और कुछ ही घंटो में कार्ड अप्रूवल करें, तो दोस्तों ये थी आज की खास जानकारी जिसमे हमने आपको Ayushman Card Pending Problem के बारे में विस्तार से बताया गया है मैं उम्मीद करता हूँ की इस आर्टिकल की जानकारी आपके लिए काफी उपयोगी साबित हुई होगी लेकिन अगर आपके मन में अभी भी कोई सवाल रह गया है तो आप कमेंट के ज़रिये हमसे पूँछ सकते है क्यूंकि आप को अपडेट रखना हमारी जिम्मेदारी है।
FAQs-Aksar Pooche Jane Wale Sawal
Q1. Ayushman Card Pending Problem Kyu Aati Hai?
Mainly Aadhar And Ration Card me Jankari na Milne Ya Verification Process Delay hone Se.
Q2. Ayushman Pending Problem Ko Kaise Solve Kre?
CGMRS NHA Portal Par Grievance Register Ya Fir Toll Free Number 14555 Par Call Karke.
Q3. Kya Pending Ayushman Card Bhi Download Kar Sakte Hai?
Nhi Ayushman Card Approval Ke Baad Hi Download Kiya ja Sakta Hai.
Q4. Kya Ayushman Card Approval Ke Liye Paise Dene Hote hai?
Nhi Pura Process Online Hi Work Krta Hai Aur Iske Liye Koi Bhi Fee Nhi Deni Hoti.
Q5. PM-JAY Se Judi Shikayat Kaha Darj Kre?
Complain Register Krne Ke Liye CGMRS Portal Ya Helpline Number 14555 Par Call Kr Sakte Hai.

हर ब्रांड के पीछे एक कहानी होती है, और मेरा काम उस कहानी को शब्दों में पिरोना है। एक वेबसाइट राइटर के तौर पर, मैं सिर्फ पेज भरने के लिए नहीं लिखता, बल्कि यह सोचकर लिखता हूँ कि वेबसाइट पर आने वाले विज़िटर को क्या पढ़कर अच्छा लगेगा। मुझे रिसर्च करना और फिर उसे एक आसान, खूबसूरत कंटेंट का रूप देना पसंद है।