Ayushman Card Online Apply 2026
आज के दौर में सबसे ज्यादा खर्च किसी बीमारी का इलाज करवाने में होता है कई बार ये खर्च इंसान को कर्जों के बोझ तले दबा देता है लेकिन भारत सरकार ने एक नई योजना की शुरुआत की है जिसके अंतर्गत गरीब परिवारों को मिलेगा 5 लाख तक मुफ्त इलाज आज इस लेख में हम जानेंगे की कैसे हम भी इस योजना का लाभ लें, आवेदन करें और योजना से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियों को विस्तार से समझेंगे।
Ayushman Card Kya Hota Hai?
आयुष्मान कार्ड एक डिजिटल हेल्थ कार्ड है जिसकी मदद से लाभार्थी मुफ्त इलाज की सुविधा प्राप्त कर सकता है सरकार देश के हेल्थ सेक्टर को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है जिसमें आयुष्मान कार्ड योजना एक बेहतर कदम साबित हुई है |
Ayushman Card के उद्देश्य :
आयुष्मान कार्ड के उद्देश्य इस प्रकार है –
गरीब परिवारों का मुफ्त इलाज
डिजिटल स्वास्थ्य सेवा को मजबूत बनाना
सभी अस्पतालों में इलाज की गुणवत्ता को बढ़ाना
ग्रामीण क्षेत्रों में हेल्थ सेवाओं को बढ़ाना
गंभीर बीमारियों के इलाज खर्च को कम करना
Overview Ayusman Card Yojana
| Article Name | Ayushman card e-KYC |
| जारीकर्ता | भारत सरकार |
| जारीवर्ष | 23 सितम्बर 2018 |
| उद्देश्य | समय पर उचित इलाज मिलना |
| लाभार्थी | आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के नागरिक |
| आवेदन प्रकार | ऑनलाइन |
| ऑफिसियल वेबसाइट |
आयुष्मान भारत योजना के लाभ :
सभी आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थी कई प्रकार के लाभ प्राप्त कर सकते है –
1. मुफ्त इलाज
इस योजना में सभी लाभार्थी हर साल 5 लाख तक का मुफ्त इलाज करवा सकता है |
2. कैशलेस सुविधा
अब अस्पताल में पहले पैसे जमा करने की आवश्यकता नही है |
3. भारत भर में मान्य
यह कार्ड पूरे भारत में चिकित्सा के रूप में मान्य होता है |
4. सरकारी और निजी व्यवस्था
लाभार्थी सरकारी और गैर सरकारी अस्पतालों में इलाज करवा सकते है |
5. हर बीमारी कवर
यह कार्ड आपके शरीर में पहले से मौजूद बिमारियों को भी कवर करता है |
पात्रता :
इस योजना में आवेदन करने के लिए मुख्य रूप से सामाजिक – आर्थिक जनगणना का भागीदार होना ज़रूरी है –
ग्रामीण क्षेत्रों में पात्र परिवार
- भूमिहीन मजदूर
- कच्चे मकान में रहने वाले
- दिहाड़ी मजदूर
- अनुसूचित जनजाति परिवार
- वित्तीय रूप से कमजोर परिवार
शहरी इलाके के परिवार
- घरेलू कामगार
- मजदूर
- रिक्शा चालक
- निर्माण कार्य मजदूर
- सफाई कर्मी
महत्वपूर्ण दस्तावेज :
यदि आप भी आवेदन करने जा रहे है तो एक बार यह सूची ज़रूर देखे –
» आधार कार्ड
» आय प्रमाण पत्र
» निवास प्रमाण पत्र
» राशन कार्ड
» आधार लिंक मोबाइल नंबर
Ayushman Card ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?
आयुष्मान कार्ड का आवेदन ऑनलाइन माध्यम से करने के लिए नीचे दिए चरणों को देखे –

1. सबसे पहले आयुष्मान भारत योजना की अधिकारिक पोर्टल http://beneficiary.nha.gov.in पर जाएं
2. वेबसाइट के होमपेज पर “Beneficiary Login” विकल्प पर क्लिक करें
3. मोबाइल नंबर और OTP द्वारा सत्यापन करके लॉग इन करें
4. लॉग इन करने के बाद अपना राज्य, जिला और अन्य जानकारी भरें
5. यदि आपका नाम सूची में है तो आधार आधारिक e – KYC करें
6. सभी विवरण देने के बाद फॉर्म सबमिट करें
Ayushman Card कैसे डाउनलोड करें ?
आवेदन स्वीकृत होने के बाद आप आयुष्मान कार्ड ऑनलाइन माध्यम से डाउनलोड कर सकते है –

1. पोर्टल पर लॉगिन करें।
2. Beneficiary Search विकल्प चुनें।
3. अपना मोबाइल नंबर या आधार नंबर दर्ज करें।
4. OTP सत्यापन करें।
5. Download Ayushman Card पर क्लिक करें।
6. PDF फाइल डाउनलोड कर लें।
Ayushman Card स्थिति की जाँच कैसे करें ?
अगर आपने भी आवेदन कर दिया है और आवेदन स्थिति की जाँच करना चाहते है तो
- PMJAY के पोर्टल पर जाएं |
- Application Status विकल्प चुनें।
- मोबाइल नंबर या आधार नंबर दर्ज करें।
- OTP सत्यापन करें।
- आवेदन की वर्तमान स्थिति स्क्रीन पर दिखाई देगी।
Ayushman Card से होने वाली बिमारियों के इलाज
इस योजना के अंतर्गत कई गंभीर बिमारियों का इलाज शामिल है जैसे :
- ह्रदय रोग
- कैंसर
- किडनी रोग
- न्यूरोलोजी समस्या
- ओपरेशन और सर्जरी
- डायलिसिस
- दुर्घटना उपचार
आयुष्मान कार्ड प्रक्रिया में ध्यान देने योग्य बातें
आपके द्वारा की गयी एक छोटी गलती भी आवेदन अस्वीकृत होने की वजह बन सकती है
आवेदन करते समय सही जानकारी भरें ।
दस्तावेज साफ़ और वैध होने चाहिए ।
आवेदन करने के लिए केवल अधिकारिक पोर्टल का उपयोग करें ।
आधार से लिंक मोबाइल नंबर सक्रिय रखे ।
OTP किसी अन्य व्यक्ति से साथ साझा न करें ।
सामान्य प्रश्न (FAQs):
1. आयुष्मान कार्ड क्या है ?
यह कार्ड भारत सरकार द्वारा जारी किया जाने वाला हेल्थ कार्ड है जिसके अंतर्गत पीड़ित परिवारों को 5 लाख तक मुफ्त इलाज मिलता है |
2. Health Card का मुख्य लाभ क्या है ?
इस कार्ड से सरकारी तथा गैर सरकारी आस्पतालों में कैशलेस इलाज की सुविधा मिलती है |
3. क्या आयुष्मान योजना पुरे भारत में मान्य है ?
हाँ यह कार्ड देशभर के सूचीबद्ध अस्पतालों में उपयोग किया जा सकता है |
4. क्या इस योजना के लिए कोई शुल्क देना पड़ता है ?
सरकारी प्रक्रिया के अनुसार कार्ड का कोई शुल्क नही है लेकिन CSC सेंटर द्वारा प्रिंटिंग का चार्ज लिया जा सकता है |
5. कार्ड के खो जाने पर क्या करें ?
यदि आपका कार्ड खो जाए तो आप इसे दोबारा अधिकारिक पोर्टल के जरिये डाउनलोड कर सकते है |
इन्हें भी देखे –

हर ब्रांड के पीछे एक कहानी होती है, और मेरा काम उस कहानी को शब्दों में पिरोना है। एक वेबसाइट राइटर के तौर पर, मैं सिर्फ पेज भरने के लिए नहीं लिखता, बल्कि यह सोचकर लिखता हूँ कि वेबसाइट पर आने वाले विज़िटर को क्या पढ़कर अच्छा लगेगा। मुझे रिसर्च करना और फिर उसे एक आसान, खूबसूरत कंटेंट का रूप देना पसंद है।