Ayushman Vaya Vandana Card | 70+ Senior Citizen’s Ka Health Card

Ayushman Vaya Vandana Card Online 2026:

आज के दौर में अमीर और गरीब दोनों के लिए बिमारियों में होने वाले खर्च को आर्थिक रूप से झेल पाना कोई आसान काम नहीं है, आये दिन अपने करीबियों को अस्पताल लेकर जाना और दवाई, टेस्ट, बेड और डॉक्टर की फीस जैसे तमाम खर्चें जो उन्हें क़र्ज़ तक लेने के लिए मजबूर कर देतें है, इसके अलावा ये परेशानी तब ज्यादा बढ़ती है जब हमारे घर में कोई बुजुर्ग व्यक्ति हों तब अस्पताल का यह खर्च दोगुना हो जाता है।

लेकिन अगर मैं कहूँ की अब देश में हर 70+ वरिष्ठ नागरिक को सरकार की तरफ से हर साल ₹5 लाख मुफ्त इलाज दिया जा रहा है, तो आपका इस बात पर यकीन कर पाना थोड़ा मुश्किल हो सकता हो, दराशल सरकार सभी 70 वर्ष से अधिक आयु वाले नागरिकों के लिए एक हेल्थ कार्ड बना रही है जिसे Ayushman Vaya Vandana Card कहतें है आईये जानते है इस हेल्थ कार्ड के बारे में !

Quick Summary

  • पात्रता – 70 वर्ष या उससे अधिक आयु वाले भारतीय नागरिक इस कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
  • हेल्थ कवर – हर साल ₹5 लाख मुफ्त और कैशलेस इलाज किसी भी सूचीबध्य अस्पताल में जो आयुष्मान भारत योजना में जुड़ा हो।
  • अतिरिक्त लाभ – अगर किसी परिवार के पास पहले से आयुष्मान कार्ड है तो 70+ बुजुर्ग को ₹5 लाख का अलग टॉपअप कवर मिलता है।
  • बिमारियों में कवरेज – कार्ड का आवेदन स्वीकृत होते ही वर्तमान और पिछली तमाम बिमारियों पर यह कार्ड कार्य करता है।
  • जरूरी डॉक्यूमेंट – केवल आपका आधार कार्ड और आधार से लिंक मोबाइल नंबर।
  • आवेदन प्रक्रिया – पूरी तरह से निशुल्क और ऑनलाइन ताकि बुजुगों को कहीं जाने की तकलीफ न हो।

देखिये Ayushman Vaya Vandana Card के बारे में जानने से पहले एक बार यह ज़रूर समझ लीजिये की सरकार द्वारा आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत इस हेल्थ कार्ड को लाने का मुख्य उद्देश्य है की जो भी बुजुर्ग 70 साल से अधिक आयु के है उनके लिए बेहतर इलाज की पहुँच को आसान बनाना फिर चाहे वह किसी भी वर्ग के हो, इस हेल्थ कार्ड की सबसे अच्छी बात यह है की आप के परिवार की आय कितनी भी हो लेकिन अगर कोई वरिष्ठ नागरिक 70 साल से ज्यादा उम्र का है तो वह आयुष्मान वय वंदना कार्ड के लिए आवेदन कर सकता है।

Ayushman Vaya Vandana Card

तो अगर आप भी अपने परिवार के बुजुर्गों के लिए Ayushman Vaya Vandana Card बनवाने की सोच रहें है तो सबसे पहले पात्रता को देखें और जो भी इम्पोर्टेन्ट डॉक्यूमेंट है उन्हें आवेदन से पहले तैयार रखें।

Ayushman Vaya Vandana Card Kya Hai?

केंद्र सरकार द्वारा जारी की जाने वाली योजना आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत इस कार्ड का निर्माण किया गया है यह हेल्थ का मुख्य रूप से उन व्याक्तियों के लिए है जिनकी उम्र 70 से अधिक है, यहाँ मैं बताता चलूं की अगर आपके परिवार का आयुष्मान कार्ड पहले से बना है और आप उसका लाभ उठा रहें है तो भी आपके परिवार के वरिष्ठ नागरिक इस कार्ड के लिए आवेदन कर सकतें है, इस हेल्थ कार्ड की सबसे अच्छी बात यह है की आयुष्मान कार्ड में आपके पूरे परिवार को हर साल ₹5 लाख मुफ्त और कैशलेस इलाज मिलता है लेकिन अगर किसी बुजुर्ग का आयुष्मान वय वंदना कार्ड बना है तो उसे अलग से ₹5 लाख मुफ्त मिलेगा।

Ayushman Vaya Vandana Card 2026 – Overview

विवरण जानकारी
कार्ड का नाम Ayushman Vaya Vandana Card
योजना Ayushman Bharat PM-JAY
लाभार्थी 70 वर्ष या उससे अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिक
आय सीमा कोई आय सीमा नहीं
स्वास्थ्य कवरेज ₹5 लाख तक प्रति वर्ष
मुख्य पहचान Aadhaar Card
e-KYC Aadhaar आधारित e-KYC जरूरी
कार्ड Senior Citizen के लिए Ayushman Card
आवेदन ऑनलाइन/अधिकृत माध्यम से
इलाज पात्र पैकेज के अनुसार empanelled hospitals में
लाभ की शुरुआत नामांकन/पात्रता सत्यापन के बाद
आधिकारिक पोर्टल beneficiary.nha.gov.in

 

Documents And Eligibility Criteria

इस हेल्थ कार्ड के लिए आवेदन करने से पहले यह जान लें की आयुष्मान भारत योजना के द्वारा जारी किये जाने वाले इस कार्ड के लिए आपको केंद्र सरकार की कुछ निर्धारित शर्तों को पूरा करना होगा तो आईये जानतें है की वह शर्तें कौन सी है :

1. आयु सीमा – कोई भी नागरिक जिसकी आयु 70 साल से अधिक है वह इस कार्ड को बनवाने के लिए आवेदन करके ₹5 लाख तक प्रति वर्ष मुफ्त इलाज कराने की सुविधा प्राप्त कर सकता है।

2. नागरिकता – आयुष्मान योजना के अंतर्गत यह सुनिश्चित किया गया है की कोई भी आवेदक मूल रूप से भारतीय नागरिक है तो ही इस हेल्थ कार्ड के लिए आवेदन कर सकता है।

3. आयु सीमा – आपको जान के हैरानी होगी की आयुष्मान वय वंदना कार्ड के लिए किसी तरह की आय का कोई निर्धारण नहीं किया गया है, कोई भी अमीर या गरीब इस योजना के लिये आवेदन कर सकता है बस उसकी आयु 70 साल या उससे ज्यादा होनी है।

4. आवश्यक डॉक्यूमेंट – अगर आप किसी योजना में आवेदन करतें है तो आपको दस्तावेजों की एक लम्बी लिस्ट देनी पड़ती है लेकिन इसमें दस्तावेजों के नाम पर बस एक आधार कार्ड और आधार से लिंक मोबाइल नंबर की ज़रुरत पड़ती है।

Important Portal Links

Portal Links
Ayushman Vaya Vandana Card / Beneficiary Portal Click Here 
Ayushman Bharat PM-JAY Official Website Click Here 
National Health Authority (NHA) Click Here 
PM-JAY Hospital Search Click Here 
Ayushman Bharat Official Portal Click Here 

 

Ayushman Vaya Vandana Card Online Apply Kaise Kre

भारत सरकार के डिजिटल इंडिया मिशन के तहत हर योजना का आवेदन आप घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से कर सकते है ऑनलाइन की यह प्रक्रिया बहुत आसान है जिसे नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आप भी आयुष्मान वय वंदना कार्ड बना सकते है, नीचे देखें क्या है प्रक्रिया :

Ayushman Vaya Vandana Card

Step#1 

  • सबसे पहले अपने फ़ोन या कंप्यूटर के ब्राउज़र में सर्च करें https://beneficiary.nha.gov.in/ और पहले लिंक कर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपके सामने PMJAY का होम पेज आयेगा जहाँ आपको लॉग इन करने का आप्शन दिखेगा।
  • लेकिन अगर आप खुद से आवेदन कर रहें है तो आपको Beneficiary वाले बिंदु पर क्लिक करना होगा।
  • अब अपना आधार से लिंक मोबाइल नंबर दर्ज करें और OTP वेरिफिकेशन को पूरा करें।
  • इसके बाद स्क्रीन पर मौजूद कैप्चा कोड को भरें और Login के टैब पर क्लिक करें।
  • लॉग इन करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जहाँ आपको Senior Citizen का बैनर दिखेगा।
  • बैनर में मौजूद Click Here To Enroll वाले विकल्प को चुने और अपना आधार नंबर दर्ज करें।
  • इसके बाद कैप्चा कोड को भरें और Search वाले टैब पर क्लिक करें।

Ayushman Vaya Vandana Card

Step#2

  • सर्च करने के बाद आपके सामने एक पॉपअप आएगा Please Click Here For Fresh Enrollment इस पर क्लिक करें।
  • अब स्क्रीन पर आप देखेंगे की आपका आधार नंबर पहलें से दर्ज है लेकिन आपको e-KYC करने के लिए उसे Verify करना होगा।
  • वेरीफाई करने के लिए आपको दो OTP दर्ज करने होंगे जिसमे एक OTP जिससे आपका मोबाइल नंबर लिंक है और दूसरा OTP जिससे अपने पोर्टल पर लॉग इन किया है।
  • अब आपसे पूछा जायेगा की आप किसी अन्य हेल्थ योजना का लाभ उठा रहें है, अगर नहीं तो Non Of The Above पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपकी KYC पूरी जाएगी और आपकी आधार कार्ड की जानकारी ऑटोमेटिक फैच हो कर आ जाएगी।
  • अब आपको अपनों एक लेटेस्ट फोटो खीचना होगा जिसके लिए Capture Photo पर क्लिक करें।

Ayushman Vaya Vandana Card

Step#3

  • फोटो अपलोड करने के बाद Additional Information ( श्रेणी, पिन कोड, शहर और जिला ) दर्ज करना होगा।
  • अब इसके बाद आपको पूरी जानकारी एक बार जाँच लेनी होगी और फिर Submit विकल्प पर क्लिक करें।
  • आपकी स्क्रीन पर एक मेसेज आएगा की Enrollment Proceed पूरा हो गया है।
  • प्रक्रिया पूरी करने के 15 से 20 मिनट बाद आप हेल्थ कार्ड डाउनलोड कर सकते है।

Important Tip : याद रहें की Ayushman Vaya Vandana Card Online बनाने के लिए मोबाइल नंबर आधार से होना बहुत ज़रूरी है।

Ayushman Mobile App Se Vaya Vandana Card Kaise Banaye?

अब जो लोग आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से आवेदन करने में डरतें है तो वह अपने मोबाइल फ़ोन से भी वय वंदना कार्ड के लिए आवेदन कर सकते है जिसके लिए आपको Google Play Store से Ayushman Mobile Application डाउनलोड करनी होगी, एप ओपेन करने के बाद आपको Beneficiary के रूप में लॉग इन करना होगा, जिसके बाद आपको स्क्रीन पर वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक बैनर दिखेगा ‘Click here for Enrollment of 70 years or more’ पर क्लिक करें।

अब अपना आधार नंबर और कैप्चा कोड भर कर Search पर क्लिक करें, अगर लिस्ट में नाम नहीं होगा तो Error दिखाई देगा, इनता करने के बाद आपका KYC का आप्शन खुल जायेगा, Aadhaar OTP Verification करें और अपनी जानकारी दर्ज करें सभी जानकारी को दर्ज करने के बाद एक बार उसकी जाँच करें अगर सब सही है तो सबमिट करें, आवेदन Submit करने के बाद प्रोसेस पूरा हो जायेगा और 15 से 20 मिनट बाद Ayushman Vaya Vandana Card Download करें।

Ayushman Vaya Vandana Card Download Kaise Kre

लोगों का सबसे बड़ा सवाल यही होता है की हमने वय वंदना हेल्थ कार्ड तो बना लिया है लेकिन उसे डाउनलोड कैसे करें इस बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं होती है, लेकिन आर्टिकल में आपको मैं ये भी बता रहा हूँ की हेल्थ कार्ड कैसे डाउनलोड कर सकते है तो आपको करना क्या होगा सबसे पहले आधिकारिक Beneficiary Portal या Ayushman App पर जाएँ, फिर मोबाइल नंबर और OTP माध्यम से पोर्टल पर Login करें Search विकल्प में अपना Aadhaar Number दर्ज करें। अब सर्च रिजल्ट में आपको अपना Ayushman Vaya Vandana Card दिखाई देगा, जिसे Download PDF पर क्लिक करके सेव और प्रिंट कर सकते है।

Artical Bonus Reward

क्या आप भी जानना चाहते है की बिना आधार सेवा केंद्र जाए अपने आधार से मोबाइल नंबर कैसे लिंक करें, आज के डिजिटल और में आपका मोबाइल नंबर अगर आपने आधार से लिंक नहीं है तो आप किसी भी सरकारी और प्राइवेट योजना का लाभ लेने के पात्र नहीं है, तो आधार से मोबाइल नंबर लिंक करने के लिए आपको सबसे पहले और पढ़े…

Ayushmann Vaya Vandana Card: Covered Diseases and Treatments

बीमारी/स्वास्थ्य समस्या संभावित इलाज/प्रमुख उपचार
हृदय रोग एंजियोप्लास्टी, कार्डियक सर्जरी और अन्य पात्र हृदय उपचार
कैंसर पात्र कैंसर उपचार, कीमोथेरेपी और संबंधित प्रक्रियाएँ
किडनी रोग डायलिसिस और पात्र नेफ्रोलॉजी उपचार
मोतियाबिंद मोतियाबिंद की सर्जरी एवं संबंधित उपचार
हड्डी एवं जोड़ की समस्या फ्रैक्चर उपचार, ऑर्थोपेडिक सर्जरी और अन्य पात्र प्रक्रियाएँ
न्यूरोलॉजिकल रोग स्ट्रोक तथा अन्य पात्र न्यूरोसर्जिकल/न्यूरोलॉजी उपचार
पेट एवं आंत की बीमारी आवश्यक सर्जरी और अस्पताल में भर्ती से जुड़े पात्र उपचार
सांस संबंधी बीमारी गंभीर श्वसन समस्याओं के लिए पात्र अस्पताल उपचार
मूत्र संबंधी रोग यूरोलॉजी की पात्र सर्जरी और उपचार
महत्वपूर्ण सर्जरी PM-JAY में शामिल विभिन्न surgical procedures
अस्पताल में भर्ती पात्र पैकेज के अनुसार inpatient treatment
अन्य गंभीर बीमारियाँ PM-JAY के निर्धारित पैकेज में शामिल उपचार

 

Expert Tip : याद रहे की Ayushman Vaya Vandana Card में मुफ्त इलाज केवल आयुष्मान योजना के अंतर्गत सूचीबद्ध ही अस्पतालों में करवाया जा सकता है।

FAQs – Aksar Pooche Jaane Wale Sawal 

Q1. Ayushman Vaya Vandana Card Kya Hai?

Ayushman Bharat Yojana Based Jaari Kiya Jane Wala Ek Health Card Hai Jo Ki Kewal 70+ Senior Citizen ke Liye Banta Hai.

Q2. Is Card Ke Liye Kon Eligible Hota hai?

Wo Senior Citizen Jinki Age 70+ Years Hai wo Online Application Dene Ke Eligible Hote Hai.

Q3. Agar Kisi Family Ke Pass Pehle Se Ayushman Card Hai to Kya 70+Senior Citizen ko Alag Se Benefit Milega?

Han Kisi Family ke Pass Pehle Se ₹5 Lakh Ka Ayushman Cover Hai To 70+Senior Citizen ko Alag Se Benefit Milega.

Q4. Online Apply Krne Ke Liye Kon Se Document Chahiye?

Age Proof ke Liye Aadhaar Card Aur Aadhaar Se Link Mobile Number.

Q5. Kya Private Insurance Wale Citizen Bhi Apply Kar Sakte Hai?

Han Private Insurance Policy Ya ESIC Wale Citizen Bhi Apply Kar Sakte Hai.

Nishkarsh:

आयुष्मान वय वंदना कार्ड जो भारत के प्रत्येक वरिष्ठ नागरिक को बीमारी और चिंता मुक्त जीवन प्रदान कर की केंद्र सरकार की एक पहल है जिसके तहत कोई भी बुजुर्ग आवेदन कर सकता है, तो दोस्तों ये थी आज की खास जानकारी जिसमे हमने आपको Ayushman Vaya Vandana Card के बारे में विस्तार से बताया गया है मैं उम्मीद करता हूँ की इस आर्टिकल की जानकारी आपके लिए काफी उपयोगी साबित हुई होगी लेकिन अगर आपके मन में अभी भी कोई सवाल रह गया है तो आप कमेंट के ज़रिये हमसे पूँछ सकते है क्यूंकि आप को अपडेट रखना हमारी जिम्मेदारी है।

Leave a Comment