Bajaj Finance Loan : इन्हें ही मिलेगा बजाज पर्सनल लोन का लाभ !

Bajaj Finance Loan Online Apply 2026

क्या आपको भी कभी अचानक पैसों की जरूरत पड़ी है या फिर कभी लोन लेने के लिए बैंकों की लम्बी लाइनों में लगें है अगर हाँ तो आज के इस आर्टिकल में मैं आपको ऐसी जानकारी दूंगा जिसके बाद आप हैरान हो कर पूछेंगे अरे ऐसा कैसे हो सकता है ? आज मैं बात करूंगा बजाज फाइनेंस के पर्सनल लोन के बारें में जो की पूरी तरह ऑनलाइन माध्यम से लोन प्राप्त करने की एक बेहतरीन सेवा है जिसकी मदद से आप 40,000 से लेकर 55 लाख तक का लोन बड़े आराम से घर बैठे ही पा सकते है।

Bajaj Finance Loan Online की सबसे बड़ी विशेषता इसकी तेज़ प्रोसेसिंग, सरल आवेदन प्रक्रिया और डिजिटल दस्तावेज़ सत्यापन है। कई मामलों में प्री-अप्रूव्ड ग्राहकों को और भी तेज़ स्वीकृति मिल सकती है। हालांकि, लोन लेने से पहले ब्याज दर, प्रोसेसिंग फीस, EMI, लोन अवधि और अन्य नियम एवं शर्तों को ध्यान से पढ़ना आवश्यक है। इससे आपको भविष्य में किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा।

तो अगर आप भी अचानक आई पैसों की इस समस्या को चुटकियों में हल करना चाहतें है तो इस आर्टिकल में मौजूद सभी जानकारी को ध्यान से पढ़ियेगा ताकि आपका पहला लोन पूरी तरह से सुरक्षित और भरोसेलायक बन सकें।

Bajaj Finance loan Kya Hota Hai?

लोग अक्सर ये सवाल करते है की जहाँ इतने सारे बैंक लोन लेने के लिए है तो हम बजाज फाइनेंस को ही क्यों चुने तो ये रहा जवाब – बजाज फाइनेंस भारत की प्रमुख Non-Banking Financial Company है, जो ग्राहकों को बिना बैंक जाने ऑनलाइन पर्सनल लोन उपलब्ध कराती है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि पात्र ग्राहकों को कुछ ही मिनटों में लोन अप्रूव हो सकता है और राशि सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जाती है।

Types of loans at Bajaj Finance

Instant Personal Loan शादी, मेडिकल इमरजेंसी, घर की मरम्मत या छुट्टियों पर जाने के लिए तुरंत मिलने वाला लोन।
Business Loan व्यापारियों और स्वरोजगार लोगों के लिए अपने बिजनेस को बढ़ाने या वर्किंग कैपिटल के लिए लोन।
Gold Loan आपके पास रखे सोने के बदले तुरंत और कम ब्याज दर पर मिलने वाला सुरक्षित लोन।
Home Loan अपने सपनों का घर खरीदने या नया घर बनाने के लिए आकर्षक ब्याज दरों पर बड़ा लोन।
Two-Wheeler Loan नई बाइक या स्कूटर खरीदने के लिए आसान और पेपरलेस लोन प्रक्रिया।

Uses of Bajaj Finance Loans

यह लोन कई उद्देश्यों के लिए लिया जा सकता है आमतौर पर कुछ कारण ये है- मेडिकल इमरजेंसी, बच्चों की फीस, विदेश यात्रा, घरेलू खर्च, बिजनेस विस्तार, शादी, घर की मरम्मत, इलेक्ट्रॉनिक्स खरीदना आदि शामिल है |

इसे भी पढ़ें : पीएफ का पैसा ऑनलाइन कैसे निकालें?

Benefits To Bajaj Finance Loan

दोस्तों यह नॉन बैंकिंग फाइनेंसियल कंपनी केवल आपको लोन की राशि ही प्रदान नही करती बल्कि आप इससे लोन लेने के कई और लाभ प्राप्त कर सकतें है जो इस प्रकार है :

» डिजिटल और पेपरलेस प्रक्रिया:

आपको किसी भी दस्तावेज की हार्ड कॉपी जमा करने या बैंक के चक्कर काटने की जरूरत नहीं होती। लोन एप्लीकेशन से लेकर केवाईसी (KYC) तक सब कुछ मोबाइल से ऑनलाइन हो जाता है।

» क्विक डिस्बर्सल (तुरंत पैसा):

लोन अप्रूव होने के बाद मात्र 24 घंटे के भीतर लोन की राशि सीधे आपके बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जाती है।

» लंबा रीपेमेंट समय:

लोन चुकाने के लिए 12 से 108 महीने तक की लंबी अवधि मिलती है, जिससे आप अपने बजट के अनुसार मासिक किस्त (EMI) तय कर सकते हैं।

» कोई हिडेन चार्ज नहीं :

लोन से जुड़ी सभी फीस, ब्याज दरें और शर्तें ऐप पर साफ-साफ दिखाई देती हैं, जिससे किसी भी तरह के छुपे हुए चार्ज का खतरा नहीं रहता।

» मल्टीपर्पज ऐप:

इस ऐप से आप सिर्फ लोन ही नहीं ले सकते, बल्कि फ्री में सिबिल स्कोर चेक कर सकते हैं, यूटिलिटी बिल का भुगतान कर सकते हैं।

Bajaj Finance Loan Online Eligibility

अब चलिए जानते है की बजाज से पर्सनल लोन लेने के लिए आपको किन जरूरी शर्तों को पूरा करना होगा :

  1. भारतीय नागरिक
  2. नियमित आय का स्रोत
  3. अच्छी क्रेडिट हिस्ट्री
  4. बैंक अकाउंट
  5. आवश्यक KYC दस्तावेज़
  6. कंपनी या व्यवसाय की आय संबंधी जानकारी

Documents Required for Online Loan

ऑनलाइन आवेदन के दौरान निम्न दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ सकती है—

  • पहचान का प्रमाण : पैन कार्ड (PAN Card) – यह सबसे महत्वपूर्ण है।

  • पते का प्रमाण : आधार कार्ड (Aadhaar Card) या वोटर आईडी।

  • आय का प्रमाण : सैलरीड लोगों के लिए पिछले 3 महीने की सैलरी स्लिप और बैंक अकाउंट स्टेटमेंट।

  • बैंक मैंडेट: ई-मैंडेट (e-Mandate) सेटअप करने के लिए एक कैंसिल्ड चेक या इंटरनेट बैंकिंग विवरण ताकि EMI अपने आप कट सके।

How to get a Bajaj Finance loan online?

अगर आप पहली बार किसी लोन का आवेदन ऑनलाइन करने जा रहे है तो नीचे दिए गये इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें :

Bajaj Finance loan
Bajaj Finance loan

1.ऐप डाउनलोड और लॉगिन करें

सबसे पहले Google Play Store से Bajaj Finance UPI & Loan App डाउनलोड करें। अपना 10-अंकों का मोबाइल नंबर दर्ज करें और प्राप्त हुए OTP की मदद से लॉगिन करें।

2.लोन विकल्प चुनें और विवरण भरें

ऐप के होमपेज पर ‘Loans’ सेक्शन में जाएं और Personal Loan पर क्लिक करें। यहाँ अपना मूल विवरण जैसे पूरा नाम, पैन कार्ड नंबर, जन्मतिथि और पिन कोड दर्ज करें।

3.लोन राशि और अवधि चुनें

अपनी योग्यता के अनुसार आपको एक प्री-अप्रूव्ड ऑफर दिखाई देगा। अपनी जरूरत के हिसाब से लोन राशि चुनें और 12 से 108 महीनों के बीच की सुविधाजनक पुनर्भुगतान अवधि (Repayment Tenure) का चयन करें।

Bajaj Finance Loan
Bajaj Finance Loan
4.डिजिटल KYC पूरा करें
अपने आधार कार्ड और डिजीलॉकर की मदद से अपनी Online KYC प्रक्रिया को पूरा करें। इसके लिए आपके आधार से मोबाइल नंबर लिंक होना जरूरी है।

5.बैंक विवरण और ई-मैंडेट सेटअप करें.

उस बैंक खाते की जानकारी दर्ज करें जिसमें आप लोन का पैसा पाना चाहते हैं। इसके बाद ऑटो-डेबिट (e-Mandate) सेट करें ताकि हर महीने की निश्चित तारीख को आपकी EMI अपने आप कट जाए।

6.वेरिफिकेशन और डिस्बर्सल

एप्लीकेशन सबमिट होने के बाद बजाज फाइनेंस की टीम आपके दस्तावेजों की जांच करेगी। वेरिफिकेशन सफल होने के बाद 24 घंटे के भीतर लोन की राशि सीधे आपके बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी।

Who can apply for a Bajaj Finance loan online?

लोग ये सोचते है की मैं तो बिजनेस करता हूँ और मेरे पास कोई और पैसे कमाने का जरिया भी नही है क्या मैं बजाज से लोन लें भी सकता हूँ या नही?

  • नौकरीपेशा व्यक्ति
  • स्वरोजगार करने वाले
  • छोटे व्यापारी
  • प्रोफेशनल्स
  • मेडिकल जरूरत वाले लोग
  • शिक्षा के लिए वित्तीय सहायता चाहने वाले

इसे भी पढ़ें : पीएफ का पैसा ऑनलाइन कैसे निकालें?

Interest Rates & Charges:

लोन लेते समय सिर्फ ब्याज दर ही नहीं, बल्कि अन्य छिपे हुए शुल्कों के बारे में जानना भी जरूरी है।

  1. ब्याज दर: बजाज फाइनेंस की पर्सनल लोन ब्याज दरें 10% से लेकर 31% प्रति वर्ष तक होती हैं। यह आपके क्रेडिट प्रोफाइल और सिबिल स्कोर पर निर्भर करता है।

  2. प्रोसेसिंग फीस: लोन राशि का 3.93% तक प्रोसेसिंग फीस के रूप में लिया जा सकता है।

  3. बाउंस चार्ज: यदि किसी महीने बैंक खाते में बैलेंस न होने के कारण EMI बाउंस होती है, तो कंपनी द्वारा बाउंस चार्ज वसूला जाता है।

  4. फोरक्लोजर चार्ज: यदि आप समय से पहले पूरा लोन बंद करना चाहते हैं, तो शर्तों के अनुसार कुछ शुल्क लागू हो सकते हैं, हालांकि कुछ विशिष्ट वेरिएंट्स में इसमें छूट भी मिलती है।

How is the EMI determined?

अगर आप डर रहे है इस बात से की लोन की हर महीने की EMI कैसे तय होगी तो जान लें की बजाज फाइनेंस में लोन लेते समय आपकी लोन राशि, ब्याज दर और लोन चुकाने के लिए अपने कितना समय चुना है इससे के माध्यम से आपके हर महीने की EMI सुनिश्चित की जाती है जिसे आप अपनी सुविधा के हिसाब से चुन सकते है |

Important Points

  • केवल उतनी ही राशि लें जितनी आवश्यकता हो।
  • EMI समय पर भरें।
  • ब्याज दर और सभी शुल्क ध्यान से पढ़ें।
  • प्रोसेसिंग फीस की जानकारी लें।
  • लोन एग्रीमेंट अच्छी तरह पढ़ें।
  • समय पर भुगतान करके अपना CIBIL Score बेहतर बनाए रखें।

About Us For more Information

Important Links :
Follow Our Youtube Channel Click Here
Follow Our Website Click Here
Follow Our Facebook Page Click Here

Disadvantages of Bajaj Finance Loan

  • पात्रता सभी के लिए समान नहीं होती।
  • कम CIBIL Score पर आवेदन प्रभावित हो सकता है।
  • EMI देर से भरने पर अतिरिक्त शुल्क लग सकते हैं।
  • प्रोसेसिंग फीस लागू हो सकती है।

General Questions (FAQs):

Q1. बजाज लोन एप से अधिकतम कितना लोन मिल सकता है ?

इस ऑनलाइन एप्लीकेशन के माध्यम से 40,000 से लेकर 55 लाख तक का लोन आप प्राप्त कर सकते है |

Q2. लोन स्वीकृत होने के बाद पैसा आने में कितना समय लगता है ?

आमतौर पर लोन स्वीकृत होने के बाद 24 घंटे में पैसा आपके खातें में भेज दिया जाता है |

Q3. बजाज फाइनेंस लोन के लिए पात्रता क्या है ?

  1. भारतीय नागरिक
  2. नियमित आय का स्रोत
  3. अच्छी क्रेडिट हिस्ट्री
  4. बैंक अकाउंट
  5. आवश्यक KYC दस्तावेज़
  6. कंपनी या व्यवसाय की आय संबंधी जानकारी

Q4. क्या मैं बजाज फाइनेंस एप्स से फ्री सिबिल स्कोर चेक कर सकता हूँ ?

हाँ बजाज फाइनेंस अपने सभी यूजर को मुफ्त सिबिल स्कोर को चेक करने की सुविधा देना है |

Q5. Bajaj Finance Loan की अवधि कितनी होती है ?

पर्सनल लोन चुकाने के लिये 12 महीने से लेकर 9 साल तक की समय अवधि मिलती है |

Q6. क्या कम सिबिल स्कोर होने पर लोन मिल सकता है ?

अक्सर बजाज फाइनेंस में लोन को स्वीकृत बनाने के लिए सिबिल स्कोर 750 या उससे अधिक होना चाहिए |

Q7. आवेदन करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए ?

आवेदन करते समय सही व्यक्तिगत जानकारी, वैध दस्तावेज़, सक्रिय मोबाइल नंबर और बैंक विवरण दर्ज करें।

Q8. आवेदन रिजेक्ट क्यूँ हो जाता है ?

आमतौर पर गलत जानकारी, कम सिबिल स्कोर और अधूरे दस्तावेज आवेदन रिजेक्ट होने का कारण बनती है |

Q9. Bajaj Finance Loan में EMI कैसे तय होती है ?

EMI लोन राशि, ब्याज दर और चुनी गई समय अवधि के आधार पर निर्धारित होती है।

Conclusion:

तो दोस्तों आज हमने जाना की बजाज फाइनेंस लोन कैसे लें इसके अलावा सभी जरूरी जानकारी के बारे में लेकिन अगर आपके मन में इस आर्टिकल से रिलेटेड कोई सवाल रह गया है तो आप कमेंट करके उस सवाल का जवाब जान सकतें है मैं उम्मीद करता हूँ आज की जानकारी आपके लिए उपयोगी साबित होगी |

Leave a Comment