Best Credit Cards Against FD in 2026:
अगर आप भी स्टूडेंट, होममेकर या सेल्फ-एम्प्लॉयड है और सपना देख रहें है Credit Card लेने का, लेकिन ख़राब CIBIL Score या Credit हिस्ट्री न होने की वजह से बार-बार बैंक आवेदन को रिजेक्ट का दे रहा है, अब समझ नहीं आ रहा की पहला क्रेडिट कार्ड कैसे लें, तो बस यहीं रुक जाईये क्योंकि मैं लाया हूँ आज आपके लिए एक ऐसा तरीका जिससे आप बिना क्रेडिट हिस्ट्री या ख़राब सिबिल स्कोर पर भी क्रेडिट कार्ड ले सकते है आज मैं आपको Credit Cards Against FD से जुड़ी जानकारी और साथ ही साथ Best Credit Cards Against FD के बारे में विस्तार से बताऊंगा।
Quick Summary
- क्रेडिट कार्ड बनाम एफडी: ऐसे सिक्योर्ड क्रेडिट कार्ड जो बैंक में मामूली रकम के फिक्स डिपाजिट करने पर जारी किये जाते है।
- सिबिल स्कोर: खराब सिबिल स्कोर या नई क्रेडिट हिस्ट्री पर भी जारी होता जाता है क्रेडिट कार्ड।
- उपयोगी: स्टूडेंट, होममेकर या सेल्फ-एम्प्लॉयड जिनके पास निश्चित आय का सहारा न हो वो भी पा सकते है।
- लाभ: हर ऑनलाइन खरीदारी करने पर कैशबैक और रिवॉर्ड पॉइंट्स मिलते है।
- अन्य: लगातार क्रेडिट कार्ड से शॉपपिंग करने पर सिबिल स्कोर तेजी से सही होता है जिससे भविष्य में बड़ा लोन भी प्राप्त होता है।
आज के आर्टिकल में मैं आपको 5 ऐसे सिक्योर्ड क्रेडिट कार्ड के बारे में बताने वाला हूँ, जिसे आप बैंक में छोटे अमाउंट का फिक्स डिपाजिट करके मिनटों में प्राप्त कर सकते है, इस आर्टिकल में इन क्रेडिट कार्ड्स, इनसे मिलने वाले लाभ, और इनकी विशेषता के बारे में चर्चा की जायेगी, लेकिन उससे पहले समझ लेतें है की Best Credit Cards Against FD क्या होता है।
Best Credit Cards Against FD Kya Hai?
Credit Card Against FD यह एक ऐसा सिक्योर्ड क्रेडिट कार्ड होता है, जिसे कोई भी बैंक आपके Fixed Deposit के बदले जारी करता है, इसे ऐसे समझिये जब आप किसी बैंक में सामान्य क्रेडिट कार्ड लेने जाते है तो बैंक द्वारा क्रेडिट कार्ड जारी करने का प्रोसेस इतना लंबा और जटिल होता है की कई बार तो आप के हाथ सिर्फ रिजेक्शन ही लगता है, सामान्य Credit Card देने से पहले बैंक आपकी आय, नौकरी, क्रेडिट हिस्ट्री और CIBIL स्कोर को कायदे से देखती है फिर आपके नाम से कार्ड जारी किया जाता है
लेकिन वहीँ FD-Backed Credit Card में न तो किसी CIBIL Score और न ही किसी Credit History की ज़रुरत होती है क्योंकि बैंक में जमा की गयी FD आपके के लिए सिक्योरिटी का काम करती है जिसके आधार पर तुरंत क्रेडिट कार्ड का अप्रूवल मिल जाता है। इस कार्ड का इस्तेमाल ऑनलाइन शॉपिंग, बिल पेमेंट, POS मशीन पर भुगतान और पात्र कार्डों में UPI पेमेंट के लिए किया जा सकता है। यदि आप बिल का भुगतान समय पर करते हैं, तो इससे आपकी क्रेडिट हिस्ट्री बनाने या सुधारने में मदद मिल सकती है।
Best Credit Cards Against FD in 2026 – Comparison Table
| क्रेडिट कार्ड का नाम | न्यूनतम FD | लाइफटाइम फ्री | मुख्य खासियत |
| SBM ZET Magnet | ₹2,000 | हाँ | बिना पूरी FD तोड़े पैसे निकालने की सुविधा |
| Suryoday Stable Money | ₹1,000 से शुरू | हाँ | RuPay कार्ड और UPI पर कैशबैक |
| IDFC FIRST WOW | ₹20,000 | हाँ | ज़ीरो फॉरेक्स मार्कअप (Zero Forex) |
| Kotak 811 Dream Different | ₹10,000 | हाँ | ऑनलाइन खर्चों पर अधिक रिवॉर्ड और मूवी वाउचर |
| SBI Unnati | ₹25,000 | 4 साल के लिए फ्री | SBI का भरोसा और व्यापक स्वीकार्यता |
चलिए जानते है की साल 2026 का Best Credit Cards Against FD कौन सा है, इनसे क्या फायदे मिलते है और सबसे जरूरी बात की आपके लिए कौन सा क्रेडिट कार्ड सबसे अच्छा रहेगा:
1. SBM ZET Magnet Credit Card

Apply Now: SBM ZET Magnet Credit Card
दोस्तों हमारी Best Credit Cards Against FD List का पहला क्रेडिट कार्ड है SBM ZET Magnet Credit Card. यह कार्ड फिनटेक ऐप ZET और SBM बैंक का संयुक्त उत्पाद है, जो खास तौर पर उन युवाओं के लिए डिज़ाइन किया गया है जो अपना सिबिल स्कोर तेजी से सुधारना या बनाना चाहते हैं। यह क्रेडिट कार्ड लेने के लिए मात्र ₹5,000 की FD करानी होती है जिससे 90% तक क्रेडिट लिमिट इनक्रीस होती है और हर साल करीब 7% FD पर भी ब्याज मिलता है जिससे यह और भी आकर्षक बनता है
खासियत: यह कार्ड लाइफटाइम फ्री (Lifetime Free) है। इसकी सबसे बड़ी खूबी यह है कि इसमें जरूरत पड़ने पर बिना पूरी FD तोड़े अपने फंड का इस्तेमाल किया जा सकता है। साथ ही, इस पर आकर्षक ब्रांड वाउचर और जॉइनिंग बेनिफिट्स मिलते हैं।
- Joining Fee: ₹0
- Annual Fee: ₹0 (Lifetime Free)
- न्यूनतम FD राशि (Min FD): मात्र ₹5,000
- क्रेडिट लिमिट: FD राशि का 90%
- FD पर ब्याज: 7% तक प्रति वर्ष
2. Suryoday Stable Money Credit Card

Apply Now: Stable Money Suryoday Bank Credit Card
इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर आता है Stable Money प्लेटफॉर्म और सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक (Suryoday SF Bank) का को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड जो सुरक्षित निवेश के साथ शानदार रिटर्न और कैशबैक देने के लिए जाना जाता है। इसे खास तौर पर ऐसे लोगो के लिए तैयार किया गया है जिनका CIBIL Score ख़राब या Credit हिस्ट्री ख़राब है, अगर बात करें की इस क्रेडिट कार्ड को लेने के लिए आपको कितने पैसे Fixed Deposit करने होंगे तो जान लीजिये की इसके लिए आप ₹1,000 FD से शुरूआत कर सकते है।
जिससे आपको करीब 90% क्रेडिट लिमिट मिलेगी और इसके अलावा छोटे बैंकों के उच्च दरों के कारण हर साल लगभग 8% का आकर्षक FD ब्याज भी मिलता है, इस क्रेडिट कार्ड का सबसे बड़ा आकर्षण यह है की इससे UPI Payment और अन्य खर्चों पर 0.5% Cashback भी मिलता है।
खासियत: यह RuPay पावर्ड क्रेडिट कार्ड है, जिससे आप इसे आसानी से UPI से लिंक कर सकते हैं। इस पर UPI और अन्य खर्चों पर 0.5% तक का कैशबैक मिलता है। इसके अलावा, सूर्योदय बैंक में ₹5 लाख तक का डिपॉजिट DICGC (RBI की subsidiary) द्वारा पूरी तरह सुरक्षित होता है।
- Joining Fee: ₹0
- Annual Fee: ₹0 (Lifetime Free)
- न्यूनतम FD राशि (Min FD): मात्र ₹1,000
- क्रेडिट लिमिट: FD राशि का 90%
- FD पर ब्याज: 8% तक प्रति वर्ष
3. IDFC FIRST WOW! Credit Card

Apply Now: IDFC FIRST WOW! Credit Card
IDFC Bank द्वारा जारी किया जाने वाला FIRST WOW! Credit Card उन लोगों के लिए बेस्ट विकल्प है, जो FD के बदले क्रेडिट कार्ड लेना चाहते हैं और साथ में अंतरराष्ट्रीय लेनदेन पर Forex Markup से बचना चाहते हैं। बैंक की आधिकारिक जानकारी के अनुसार, इस कार्ड के लिए न्यूनतम ₹20,000 की FD की आवश्यकता होती है। पात्रता पूरी होने पर बिना मौजूदा क्रेडिट हिस्ट्री या इनकम प्रूफ के भी आवेदन किया जा सकता है।
अगर बात करें इस क्रेडिट कार्ड के लिए Fixed Deposit की तो NRIs के लिए ₹25,000 और रेजिडेंट भारतीयों के लिए ₹20,000 की FD बैंक द्वारा तय की गयी है, इस क्रेडिट कार्ड के माध्यम से आपको 100% की FD Value मिलती है यानी जितने की आपकी FD है उतनी ही आपको क्रेडिट लिमिट भी प्राप्त होती है, अब बात करें अगर इस कार्ड की जॉइनिंग और एनुअल फीस की तो याद रहे की IDFC FIRST WOW! के लिए आपको ₹750 का भुगतान करना होगा।
खासियत: इसकी सबसे बड़ी यूएसपी (USP) Zero Forex Markup है, यानी विदेश यात्रा या इंटरनेशनल ऑनलाइन शॉपिंग करने पर कोई अतिरिक्त विदेशी मुद्रा रूपांतरण शुल्क नहीं लगता। साथ ही, इस पर रिवॉर्ड पॉइंट्स की कोई एक्सपायरी डेट नहीं होती।
- Joining Fee: ₹750
- Annual Fee: ₹0 (सालाना 1.5 लाख खर्च करने पर)
- न्यूनतम FD राशि (Min FD): मात्र ₹20,000
- क्रेडिट लिमिट: FD राशि का 100%
- FD पर ब्याज: 6.3% – 6.5% तक प्रति वर्ष
4. Kotak 811 Dream Different Credit Card

Apply Now: Kotak 811 Dream Different Credit Card
Kotak Mahindra Bank का यह डिजिटल-फर्स्ट क्रेडिट कार्ड बिना किसी इनकम प्रूफ के आसानी से मिल जाता है और रोज़मर्रा के खर्चों के लिए बहुत फायदेमंद है, अगर आप भी बिना किसी जॉइनिंग फीस या एनुअल फीस और ख़राब सिबिल स्कोर पर कोई क्रेडिट कार्ड लेना चाहते है तो आपके लिए Kotak 811 Dream Different एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है, अब बात करते है इसमें आपको कितनी FD की ज़रुरत पड़ेगी तो जान लीजिये की इस क्रेडिट कार्ड के लिए आपको करीब ₹10,000 Fixed Deposit करने होते है जिसमे आपको 90% क्रेडिट लिमिट मिलती है।
खासियत: यह लाइफटाइम फ्री कार्ड है। इसमें ऑनलाइन खर्च करने पर प्रति ₹100 पर 2 रिवॉर्ड पॉइंट्स मिलते हैं। इसके अलावा, इसमें रेलवे और फ्यूल सरचार्ज पर छूट (Surcharge Waiver) के साथ-साथ माइलस्टोन बेनिफिट्स के तौर पर फ्री PVR मूवी टिकट या कैशबैक का विकल्प मिलता है।
- Joining Fee: ₹0
- Annual Fee: ₹0
- न्यूनतम FD राशि (Min FD): मात्र ₹10,000
- क्रेडिट लिमिट: FD राशि का 90%
- FD पर ब्याज: 6.8% तक प्रति वर्ष
5. SBI Unnati Credit Card

Apply Now : SBI Unnati Credit Card
हमारी Best Credit Cards Against FD की लिस्ट का सबसे महत्वपूर्ण और भरोसेमंद क्रेडिट कार्ड है SBI Unnati. यह क्रेडिट कार्ड ऐसे व्यक्तियों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है जो भारत की सबसे बड़ी और भरोसेमंद बैंक के साथ जुड़कर अपने CIBIL Score को सुधारना चाहते है अगर आप भी उन लोगों में से हो जो किसी दूसरे बैंक पर भरोसा न करके इस सरकारी बैंक से जुड़ना चाहते है तो आपके लिए ये कार्ड सबसे ज्यादा फायदेमंद साबित होने वाला है।
Unnati Credit Card के लिए आपको स्टेट बैंक और इंडिया में करीब ₹25,000 का फिक्स डिपाजिट करना होगा, जिससे आपको 80% की क्रेडिट लिमिट प्राप्त होती है। यहाँ मैं आपको एक बात और बता देना चाहता हूँ की आप जब भी SBI Unnati Credit Card के लिए आवेदन करें तो याद रहे आपको इसके लिए कोई जॉइनिंग फीस नही देनी है तथा अगले चार साल तक कोई एनुअल फीस भी नहीं पड़ती है लेकिन 5वें साल आपको ₹499 Annual Fess का भुगतान करना होगा।
- Joining Fee: ₹0
- Annual Fee: ₹499 (5th Year onwords)
- न्यूनतम FD राशि (Min FD): मात्र ₹25,000
- क्रेडिट लिमिट: FD राशि का 80%
- FD पर ब्याज: 6.40% तक प्रति वर्ष
Related Articles
| 2026 Ka Best Credit Card Kaun Sa Hai? | CIBIL Report Se Galat Loan Kaise Hataye? |
|---|---|
| CIBIL Score Kaise Badhaye? 100% Working Methods | PNB Zero Balance Account Kaise Khole 2026? |
Aapke Liye Kaun Sa Credit Card Best Hai
1. Low Budget
अगर आपके पास स्टेबल मनी की कोई व्यावस्था नहीं है और बिना किसी भारी-भरकम Fix Deposit की तरफ भी नहीं जाना चाहते है तो आपके लिए SBM ZET Magnet या Suryoday Stable Money सबसे बेहतर विकल्प साबित हो सकता है, क्योंकि ये दोनों क्रेडिट कार्ड्स बहुत ही कम FD राशि के साथ जारी किये जाते है जिसे किसी भी ग्राहक को अपने पहले क्रेडिट कार्ड के सफ़र को शुरू करने में काफी मदद मिलती है इसके अलावा इस दोनों FD Against Credit Cards में हर UPI पेमेंट पर कई रिवार्ड्स भी मिलते है।
2. International Spending/Forex Markup
अगर आप उन लोगों में से है जिन्हें महीने कर महीने विदेश यात्रा करनी पड़ती है और वहां खरीदारी पर लगने वाले लगने वाले विदेशी मार्कअप से परेशान है तो आपके लिए IDFC Bank First Wow ! क्रेडिट कार्ड सबसे सही रहेगा क्योंकि यह एकमात्र ऐसा प्रमुख कार्ड है जो Zero Forex Markup (शून्य विदेशी मुद्रा मार्कअप शुल्क) देता है। यदि आप अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ट्रांजैक्शन करते हैं, तो यह कार्ड आपके हजारों रुपये बचा सकता है। इसके अलावा, यह लाइफटाइम फ्री भी है।
3. Bank Trust
चूँकि यहाँ बात क्रेडिट कार्ड की हो रही है इसलिए भरोसा ही सबसे अहम है, अगर आप किसी भी बैंक से क्रेडिट कार्ड नहीं लेना चाहते है तो आप SBI Unnati या Kotak 811 Dream Different को अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते है, अगर आपको भारत के सबसे बड़े और स्थापित सरकारी बैंक (SBI) का भरोसा चाहिए और आपका बजट ₹25,000 तक की FD करने का है, तो SBI Unnati एक सुरक्षित विकल्प है, वहीं, यदि आप ₹10,000 की FD के साथ डिजिटल-फर्स्ट बैंकिंग और ऑनलाइन खर्चों पर रिवॉर्ड्स व मूवी वाउचर चाहते हैं, तो Kotak 811 बेहतर रहेगा।
Nishkarsh:
अगर आप भी अपना पहला Credit Card लेने की सोच रहे है और ख़राब CIBIL Score के कारण कहीं कोई रास्ता नहीं नज़र आ रहा है, Credit Cards Against FD का विकल्प आपके ही लिए है, दोस्तों ये थी आज की खास जानकारी जिसमे हमने आपको Best Credit Cards Against FD In 2026 के बारे में विस्तार से बताया गया है मैं उम्मीद करता हूँ की इस आर्टिकल की जानकारी आपके लिए काफी उपयोगी साबित हुई होगी लेकिन अगर आपके मन में अभी भी कोई सवाल रह गया है तो आप कमेंट के ज़रिये हमसे पूँछ सकते है क्यूंकि आप को अपडेट रखना हमारी जिम्मेदारी है।
FAQs-Aksar Pooche Jane Wale Sawal
Q1. 2026 Ka Best Credit Cards Against FD Kaun Sa Hai?
Koi Bhi FD Against Credit Card Milne Wale Benefits, Joining Charges And FD Amount Par Tay Kiye Jate Hai.
Q2. Kya FD-Backed Credit Cards Se CIBIL Score Sudhara Ja Sakta Hai?
Han FD Against Credit Card CIBIL Score Improve Krne Ke Liye Best Mane Gaye Hai.
Q3. Kya FD Par Bhi Interest Milta Hai?
Han Bank me Security Ke Taur Par Ki Gyi FD Par Bhi Interest Milta Hai.
Q4. Kya Credit Cards Against FD Ko Band Kar Sakte Hai?
Han Bank Ki Official Website Ya Mobile App Se FD Credit Cards Band Kre Ja Sakte Hai.

हर ब्रांड के पीछे एक कहानी होती है, और मेरा काम उस कहानी को शब्दों में पिरोना है। एक वेबसाइट राइटर के तौर पर, मैं सिर्फ पेज भरने के लिए नहीं लिखता, बल्कि यह सोचकर लिखता हूँ कि वेबसाइट पर आने वाले विज़िटर को क्या पढ़कर अच्छा लगेगा। मुझे रिसर्च करना और फिर उसे एक आसान, खूबसूरत कंटेंट का रूप देना पसंद है।