Best Government Apps Every Indian Must Use in 2026 (Full List)

Best Government Apps 2026:

आज के डिजिटल दौर में सरकार Digital India को लगातार बढ़ावा दे रही है ताकि सभी भारतीय आधुनिक टेक्नोलॉजी के साथ कदम से कदम मिलाकर साथ चल सकें, हालही में आई रिपोर्ट्स के मुताबिक आज लगभग सभी लोग स्मार्ट फ़ोन का उपयोग करते है इसी को देखते हुए सरकार ने अपने Best Government Apps लॉन्च किये है जिनकी मदद से कोई भी नागरिक कहीं भी सरकार की सुविधाओं का लाभ उठा सकें आज के आर्टिकल में हम जानेंगे ऐसे ही Best Government Apps के बारे में जो हर इंडियन के स्मार्ट फ़ोन में होने ही चाहिए, ये एप कौन से है और इससे क्या लाभ मिलेगा इसकी जानकारी के लिए आर्टिकल को पूरा पढ़ें।

Best Government Mobile Apps 2026 – Overview

ऐप का नाम मुख्य उपयोग संबंधित विभाग/संस्था
DigiLocker डिजिटल दस्तावेजों को सुरक्षित रखना और एक्सेस करना MeitY / NeGD
UMANG विभिन्न सरकारी सेवाओं को एक प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराना MeitY / NeGD
IRCTC Rail Connect ट्रेन टिकट बुकिंग, PNR और रेल यात्रा संबंधी सेवाएं IRCTC
Ayushman डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड और स्वास्थ्य संबंधी डिजिटल सेवाएं National Health Authority (NHA)
mAadhaar आधार प्रोफाइल और आधार से जुड़ी डिजिटल सेवाएं UIDAI
Mera Ration राशन कार्ड और One Nation One Ration Card (ONORC) सेवाएं Department of Food And Public Distribution
ECINET वोटर और चुनाव संबंधी डिजिटल सेवाएं Election Commission of India (ECI)

भारत में सरकार के इन मोबाइल एप्लीकेशन का उपयोग अलग-अलग करणों के लिए किया जाता है ताकि सभी लोग लम्बी लाइनों और होने वाले खर्च से बच सकें अगर आप भी Digital India में अपना स्मार्ट योगदान देना चाहते है तो अपने फ़ोन में आज ही ये Best Government Apps डाउनलोड करें और बनायें अपनी डिजिटल पहचान।

1. DigiLocker – Document Management 

Best Government Apps

बेस्ट गवर्नमेंट मोबाइल एप की लिस्ट में हमारा पहला मोबाइल एप्लीकेशन है DigiLocker (डिजीलॉकर) आज के दौर में आप किसी भी पेशे में काम करते है या आप अपनी उम्र के किसी भी पड़ाव पर ही क्यों न हो हर जगह आपको DigiLocker की ज़रुरत पड़ती है शायद यही वजह है की हमनें Best Government Apps की लिस्ट में इस मोबाइल एप्लीकेशन को शामिल किया है।

डिजिटल इंडिया मिशन के तहत सबसे ज्यादा उपयोग किये जाने वाला DigiLocker Mobile Application ही है, इस एप्लीकेशन का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को उनके मूल दस्तावेज़ जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन की आरसी (RC) और शैक्षणिक मार्कशीट्स को क्लाउड स्पेस में सुरक्षित रूप से डिजिटल प्रारूप में स्टोर करने की सुविधा देना है, इसके अलावा आप जब चाहे अपने दस्तावेजों को देख सकते है और उसे भेज भी सकतें है। 

Key Objectives Of DigiLocker

  • कानूनी मान्यता: सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम (IT Act 2000) के तहत DigiLocker में जारी किए गए डिजिटल दस्तावेज़ भौतिक मूल दस्तावेज़ों के समान ही कानूनी रूप से मान्य हैं।
  • कागज़ रहित अनुभव: ट्रैफिक पुलिस चेकिंग या एयरपोर्ट सिक्योरिटी चेकिंग के दौरान आप सीधे अपने फोन में मौजूद ड्राइविंग लाइसेंस या आरसी दिखा सकते हैं।
  • सुरक्षित आर्किटेक्चर: 1 GB मुफ़्त क्लाउड स्टोरेज के साथ यह आधार-आधारित OTP प्रमाणीकरण (Authentication) पर काम करता है, जिससे डेटा चोरी की संभावना शून्य हो जाती है।

2. UMANG – Multi-service Portal

अगर आप अपने फ़ोन में अलग-अलग सेवाओं के लिए कई सारे एप के डाउनलोड से बचना चाहतें है तो आप Best Government Apps की इस लिस्ट से UMANG एप्लीकेशन का उपयोग कर सकते है, UMANG का पूरा नाम – यूनिफाइड मोबाइल एप्लीकेशन फॉर न्यू एज गवर्नेंस है, इस मोबाइल एप्लीकेशन को इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस डिवीजन के सहयोग से विकसित किया है।

इस मोबाइल एप्लीकेशन की सबसे बड़ी विशेषता यह है की ये इकलौता ऐसा एप्लीकेशन है जो भारत केंद्र और राज्य सरकार की 2,200 से अधिक सेवाओं को डिजिटल तरीके से एक ही प्लेटफार्म पर जोड़ता है इसके साथ-साथ इस एप में स्वास्थ्य, शिक्षा, वित्तीय, आवास, कृषि, उर्जा और परिवहन जैसी बड़ी सरकारी सेवाओं तक पहुँच को सरल और सुगम बनता है।

Key Objectives Of UMANG

  • EPFO सेवाएं: उमंग एप सभी कर्मचारियों के लिए बहुत उपयोगी है क्योंकि यह एप सभी सेवाओं के एक साथजोड़ता है इस लिए EPFO कर्मचारी इसमें अपने पीएफ (PF) खाते का बैलेंस चेक कर सकते हैं, पासबुक डाउनलोड कर सकते हैं और ऑनलाइन यूएएन (UAN) क्लेम सबमिट कर सकते हैं।
  • अन्य एकीकृत सेवाएं: किसान (PM-Kisan), छात्र (Scholarship), और गैस सिलिंडर बुकिंग (LPG booking) जैसी सेवाएं एक ही जगह मौजूद हैं।
  • बहुभाषी सहायता: ऐप भारत की प्रमुख क्षेत्रीय भाषाओं में काम करता है, जिससे ग्रामीण इलाकों के लोग भी आसानी से सेवाओं का लाभ ले सकते हैं।

3. IRCTC Rail Connect – Travel And Transport

Best Government Apps

यह मोबाइल एप्लीकेशन यात्राओं को डिजिटल बनाने के लिए सबसे उपयोगी माना जाता है, भारतीय रेलवे से यात्रा करने वाले हर नागरिक के स्मार्टफोन में IRCTC Rail Connect होना अनिवार्य है। यह ऐप प्रतिदिन लाखों यात्रियों द्वारा रेल टिकट बुकिंग, कैंसिल कराने और ट्रेन की स्थिति जानने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इसमें महिलाओं, तत्काल, प्रीमियम तत्काल, दिव्यांगजन, लोअर बर्थ/वरिष्ठ नागरिक और सामान्य कोटा टिकटों सहित विभिन्न टिकट श्रेणियां शामिल हैं।

अगर आपने अभी तक Best Government Apps लिस्ट का ये एप्लीकेशन नहीं उपयोग किया है तो आज ही इसे डाउनलोड करें और भारतीय रेलवे की डिजिटल सेवाओं का लाभ उठाये और टिकट बुकिंग की लाइनों में लगना छोड़ें।

Key Objectives Of IRCTC

  • तत्काल एवं जनरल बुकिंग: कुछ ही सेकंड में ट्रेन टिकट आरक्षित करें और सीट उपलब्धता जांचें।
  • लाइव रनिंग स्टेटस एवं PNR ट्रैकिंग: आपकी ट्रेन समय पर है या विलंबित, और आपका टिकट कन्फर्म हुआ या नहीं—यह लाइव जानकारी देता है।
  • सुरक्षित भुगतान विकल्प: UPI, नेट बैंकिंग, डेबिट/क्रेडिट कार्ड और IRCTC वॉलेट के माध्यम से त्वरित भुगतान।
  • ई-कैटरिंग (Food on Track): यात्रा के दौरान अपनी पसंदीदा सीट पर मनपसंद खाना ऑर्डर करने की सुविधा।

4. Ayushman – Healthcare Services

 

आज के दौर में सबसे ज्यादा खर्च बिमारियों में ही होता है ऐसे में सरकार से द्वारा चलायी जाने वाले आयुष्मान भारत योजना जो सभी व्यक्तियों को हर साल मुफ्त इलाज देती है योजना में आवेदन करने के लिए लोग कभी इस दफ्तर के चक्कर काटते तो घंटों लाइनों में लगे रहते, इन्ही सब चीजों देखते हुए सरकार ने Ayushman App की शुरूआत की जिसे राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (NHA) द्वारा संचालित किया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य आयुष्मान भारत – प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) का लाभ आम नागरिकों तक डिजिटल रूप से पहुँचाना है।

इस मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से सभी लाभार्थी अपना आयुष्मान कार्ड डाउनलोड और e-KYC की प्रक्रिया भी को भी पूरा कर सकते है, इसके अलावा योजना से जुड़े आपके नजदीकी सरकारी और निजी अस्पतालों की लाइव लोकेशन और सूची प्राप्त करें।

Key Objectives Of Ayushman App

  • डिजिटल पहुँच: नागरिकों को आयुष्मान भारत योजना (PM-JAY) की सेवाओं तक आसान और सीधी डिजिटल पहुँच प्रदान करना।
  • पात्रता की तुरंत जांच: नाम, आधार या राशन कार्ड नंबर से मुफ़्त इलाज के लिए अपनी पात्रता मिनटों में जांचना।
  • पेपरलेस ई-केवाईसी: बिना किसी सरकारी दफ़्तर गए घर बैठे आधार के ज़रिए e-KYC की प्रक्रिया पूरी करना।
  • इंसटेंट कार्ड डाउनलोड: स्वीकृति मिलने के तुरंत बाद डिजिटल आयुष्मान कार्ड को मोबाइल में डाउनलोड करने की सुविधा देना।
Follow Our Youtube Channel Click Here
Follow Our Website Click Here
Follow Our Facebook Page Click Here

5. mAadhaar – Identity Management

Best Government Apps

हम सब जानते है भी भारत में आधार कार्ड नॉर्मल कार्ड नहीं है यह हर जगह हमारी डिजिटल आइडेंटिटी के तौर पर कार्य करता है लेकिन अगर किसी के आधार में जरा सी भी कोई गड़बड़ी होती है तो उसे सही करने के लिए व्यक्ति को भाग दौड़ और महीनों की मसक्कत करनी पड़ती है लोगों की परेशानियों को देखते हुए UIDAI ने mAadhaar App लाँच किया है इस एप्लीकेशन में व्यक्ति अपने आधार कार्ड को डिजिटल फॉर्म में सेव करके रख सकता है।

इसके अलावा इस एप्लीकेशन में इन्टरनेट कनेक्शन न होने पर भी आधार विवरण साझा किया जा सकता है, हालही में हुए अपडेट के चलते mAadhaar App में कई Services भी प्रदान की जा रही है जिसमे Aadhaar Address Update, Mobile Number Linking और PVC आधार कार्ड ऑर्डर करने की सुविधा भी शामिल है।

Key Objectives Of mAadhaar

  • फैमिली प्रोफाइल: एक ही ऐप में परिवार के 5 सदस्यों के आधार कार्ड जोड़े जा सकते हैं।
  • आधार अपडेट स्थिति: पता (Address) बदलने, ई-आधार डाउनलोड करने या PVC आधार कार्ड ऑर्डर करने की सुविधा।
  • बायोमेट्रिक लॉकिंग/अनलोकिंग (Biometric Lock): यह ऐप सुरक्षा का उच्चतम स्तर प्रदान करता है। आप अपने बायोमेट्रिक को ऐप के ज़रिए लॉक कर सकते हैं ताकि कोई इसका दुरुपयोग न कर सके।

6. Mera Ration – Food And Public Distribution

भारत की कुल आबादी का आधा हिस्सा आज भी सरकार से मिलने वाले कम दरों वाले अनाज पर ही अपने परिवार का पालन-पोषण करता है लेकिन कई मामलों में राशन कार्ड के विवरण में जरा सी गड़बड़ी या KYC सम्बंधित को पूरा करने के लिए राशन कार्ड धारकों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है लेकिन उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय द्वारा शुरू किया गया Mera Ration ऐप भारत के करोड़ों राशन कार्डधारकों और विशेष रूप से प्रवासी मजदूरों के लिए वरदान साबित हुआ है। यह भारत सरकार की ‘One Nation One Ration Card (ONORC)’ नीति को जमीन पर लागू करता है।

Key Objectives Of Mera Ration

  • नज़दीकी राशन दुकान की जानकारी: जीपीएस (GPS) तकनीक के ज़रिए यह आपके सबसे पास स्थित फेयर प्राइस शॉप (FPS) का पता बताता है।
  • राशन कोटा विवरण: आपको इस महीने कितना अनाज (गेहूं, चावल, चीनी आदि) मिलने वाला है और कितना उठाया गया है, इसका सटीक विवरण मिलता है।
  • मायग्रेशन पंजीकरण: यदि कोई व्यक्ति काम के सिलसिले में एक राज्य से दूसरे राज्य जाता है, तो वह इस ऐप पर अपना माइग्रेशन पंजीकृत कराके नए स्थान पर राशन प्राप्त कर सकता है।

7. ECINET – Electoral Services

Best Government Apps

भारत में चुनाव के नतीजें मतदान के द्वारा तय किये जाते है ऐसे में 18 वर्ष से अधिक आयु वाले भारत के नागरिकों के लिए भारत निर्वाचन आयोग (Election Commission of India – ECI) द्वारा विकसित ECINET नागरिकों और चुनाव अधिकारियों दोनों के लिए एक केंद्रीकृत मोबाइल प्लेटफ़ॉर्म है। इसका मुख्य उद्देश्य देश में चुनावी प्रक्रिया को पारदर्शी, डिजिटल और हर मतदाता की पहुंच में बनाना है।

Key Objectives Of ECINET

  • मतदाता सूची में नाम खोजें (Voter Search): आप केवल अपना विवरण या EPIC नंबर डालकर यह जान सकते हैं कि आपका नाम वोटर लिस्ट में पंजीकृत है या नहीं।
  • पोलिंग स्टेशन की जानकारी: चुनाव के दिन आपको किस बूथ या पोलिंग स्टेशन पर वोट डालने जाना है, उसका पूरा पता और नक्शा ऐप पर दिखाई देता है।
  • लाइव इलेक्शन अपडेट्स: चुनाव की तारीखें, उम्मीदवार की सूची और परिणाम की रीयल-टाइम कवरेज प्रदान करता है।

Best Government Apps – Cyber Security Tips

सुरक्षा टिप मुख्य जानकारी
Official App ऐप केवल Play Store/App Store या सरकारी वेबसाइट से डाउनलोड करें।
OTP सुरक्षा OTP, PIN और Password किसी से शेयर न करें।
Permissions केवल जरूरी App Permissions दें।
Update ऐप और मोबाइल को हमेशा अपडेट रखें।
Fake Links संदिग्ध SMS, WhatsApp और Email लिंक पर क्लिक न करें।
Public Wi-Fi सार्वजनिक Wi-Fi पर संवेदनशील जानकारी दर्ज करने से बचें।
Screen Lock मोबाइल में PIN, Fingerprint या Face Lock रखें।

Nishkarsh:

आर्टिकल में बताएं जाने वाले सभी Best Government Apps हर व्यक्ति के स्मार्ट फ़ोन में होने ही चाहिए ताकि आज का आज का युवक भी डिजिटल इंडिया मिशन में अपना योगदान से सकें, तो दोस्तों ये थी आज की खास जानकारी जिसमे हमने आपको Best Government Apps के बारे में विस्तार से बताया गया है मैं उम्मीद करता हूँ की इस आर्टिकल की जानकारी आपके लिए काफी उपयोगी साबित हुई होगी लेकिन अगर आपके मन में अभी भी कोई सवाल रह गया है तो आप कमेंट के ज़रिये हमसे पूँछ सकते है क्यूंकि आप को अपडेट रखना हमारी जिम्मेदारी है।

FAQs-Aksar Pooche Jane Wale Sawal

Q1. Best Government Apps Se Kya Logo Ko Kya Benefits Milte Hai?

Kisi Bhi Karan Se Logo Ko Offices Ke Chakkar Na Katne Pade Iske Liye Sarkar Apps Ke Jariye Digital Sewayen Deti Hai.

Q2. Kya Koi Aisa Mobile App Hai Jisme Sari Sector Cover Ho Jayen?

Han Iske Liye UMANG App Hai Jisme 2,200 Se Bhi Jyada Digital Sewaye Milti Hai.

Q3. Kya mAadhaar App Se Aadhaar Card Update Kiya Ja Sakta Hai?

Han Aap mAadhaar se Aadhaar Address Update, Mobile Number Linking Bhi Kar Sakte Hai.

Leave a Comment