Best Government Loan Scheme In India For Business 2026

Best Government Loan Scheme 2026:

आज के दौर में खुद का नया बिज़नस खड़ा करना कोई आसान काम नहीं और न ही अब किसी के पास इतना पैसा है की अपने पुराने बिज़नेस को ही और बढ़ाने की सोचे, लेकिन जब पैसों की कमी ज्यादा होने लगती है तो फिर बस व्यापारियों को बैंक से लोन लेना ही सही लगता है, तो अगर आप भी बैंकों से मिलने वाले मामूली से बिज़नेस लोन पर भी भारी-भरकम इंटरेस्ट चुकाते-चुकाते थक चुकें है तो बस रुक जाईये क्योंकि मैं लाया हूँ आपके लिए Best Government Loan Scheme In India For Business. जिसमे आपको व्यापार से जुड़े किसी भी कार्य के लिए आसान ब्याज दरों पर लोन मिल सकता है।

Quick Summary

  • जानकारी: Best Government Loan Scheme In India.
  • उद्देश्य: सरकार द्वारा हर बिज़नेस को पहचान दिलाने और व्यापारियों द्वारा नई शुरुआत करने के लिए मिलने वाले कम ब्याज दरों पर लोन।
  • चर्चा: आज के आर्टिकल में PM SVANidhi Laon, PM Mudra Loan और PMEGP Loan से जुड़ी तमाम जानकारी प्रदान की जाएगी।
  • किसके लिए है: रेहड़ी-पटरी दुकानदार, छोटे व्यापार, ट्रेडर्स और मैन्युफैक्चरिंग का नया करोबार शुरू करने वाले व्यापारी।
  • आवेदन प्रक्रिया: योजना के अनुसार सम्बंधित पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन।

सरकार की इस बिज़नेस लोन योजनाओं में हर व्यवसाय की केटेगरी को ध्यान में रखकर बनाया गया है, जिसमे हर छोटे-बड़े हर बिजनेस शामिल है, आपको बतातें चले की हर सरकारी लोन के अपने अलग लाभ है मिलने वाली लोन राशि भी अलग है, इस लिए या ज़रूरी है की Best Government Loan Scheme की इस लिस्ट के अनुसार अपने लोन और उसकी प्रक्रिया का चयन करें।

Best Government Loan Scheme 2026 – Comparison Table

योजना का नाम किसके लिए बेस्ट है? अधिकतम लोन राशि मुख्य फायदा
PM Svanidhi Loan  रेहड़ी-पटरी वाले और ठेले वाले ₹50,000 तक 7% ब्याज सब्सिडी और डिजिटल कैशबैक
PM Mudra Loan  दुकान, मैन्युफैक्चरिंग, छोटे ट्रेडर्स ₹20 लाख तक बिना गारंटी आसान कागजी कार्रवाई और त्वरित लोन
PMEGP Loan बड़े पैमाने पर मैन्युफैक्चरिंग/सर्विस यूनिट ₹50 लाख (मैन्युफैक्चरिंग) 15% से 35% तक भारी भरकम सरकारी सब्सिडी

यहाँ आपको एक बात और बताता चलूँ की ये कोई बैंक से लोन लेने जैसी प्रक्रिया नहीं है, ये सरकारी योजनायें है, जिनमें आवेदन करने के बाद आप मनचाही बैंकों के माध्यम से आसान से ब्याज दरों पर लोन प्राप्त कर सकते है, इन योजनाओं को भारत भर के कारोबारियों के लिए जारी की गया है, जिनमे छोटे-बड़े हर व्यापार को शामिल किया गया है, इस लिए आवेदन करने से पहले Best Government Laon Scheme की इस लिस्ट को ज़रूर देखे ताकि आपको यह पता चल पायें की आप किस योजना में आवेदन करने के पात्र है।

Best Government Loan Scheme In India For Business

हम आपको भारत की सबसे प्रसिद्ध Loan Scheme के बारे में बताने जा रहें है, जिसमे योजना क्या है, क्या लाभ है और आवेदन कैसे करना है, इसकी जानकारी जानने के लिए आर्टिकल को ध्यान से देखें:

Best Government Loan Scheme

1. PM SVANidhi Yojana (प्रधानमंत्री स्वानिधि योजना) – 

कोरोना महामारी के बाद छीटें दुकानदारों और स्ट्रीट वेंडर्स की आर्थिक स्थिति और दैनिक जीवन शैली पर बहुत ज्यादा प्रभाव पड़ा था, जिसे देखते हुए केंद्र सरकार ने जून 2020 में PM SVANidhi Yojana की शुरुआत की, इस योजना को माइक्रो-क्रेडिट योजना भी कहा जाता है, योजना के तहत रेहड़ी-पटरी वालों को बिना किसी गारंटी (Collateral-Free  Loan) के बेहद किफायती दरों पर वर्किंग कैपिटल लोन उपलब्ध कराया जाता है।

भारत सरकार द्वारा देश के छोटे व्यापारियों, रेहड़ी-पटरी वालों और स्ट्रीट वेंडर्स (Street Vendors) को आर्थिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से ‘प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि’ यानी PM स्वनिधि योजना (PM SVANidhi Yojana) को आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय (MoHUA) द्वारा संचालित किया जाता है और यह योजना छोटे विक्रेताओं के लिए वरदान साबित हो रही है।

PM Svanidhi Yojana Loan Amount Stages 

Loan Stages Loan Amount Loan Repayment Period
First Laon ₹15,000 तक 12 Months
Second Loan ₹25,000 तक 18 Months
Third Laon ₹50,000 तक 36 Months

Benefits Of PM SVANidhi Scheme

इस योजना को छोटे व्यापारियों और स्ट्रीट वेंडरों को ध्यान में रख कर तैयार किया गया है, इसलिए इसमें आवेदकों को लोन राशि के साथ-साथ कई और लाभ में मिलते है जो इस प्रकार है:

  • प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना में आवेदन करने पर सभी स्ट्रीट-वेंडरों को बिना गारंटी लोन प्रदान किया जाता है।
  • योजना द्वारा लोन लेने और समय पर भुगतान करने पर आवेदकों को 7% ब्याज सब्सिडी भी मिलती है, जो सीधे बैंक खातें में प्राप्त होती है।
  • अगर लोन चुकाने में देरी हो जाए तो भी किसी तरह का कोई प्री-पेमेंट पेनल्टी नहीं लगती है।
  • दूसरे लोन के मुकाबलें इस योजना में लोन राशि प्राप्त करने लिए जीरो प्रोसेसिंग फीस लगती है, जिसके कारण लोन का पूरा पैसा मिलता है।

PM SVANidhi Loan Online Apply 

सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल पर जाएं, होमपेज पर दिख रहें Login पर क्लिक करके पोर्टल पर लॉग इन करें।

इसके बाद पहली बार आवेदन करने पर Apply For 15K पर क्लिक करें, अब यहाँ Vendor Categories का चयन करें।

फिर अपना Aadhaar Authentication पूरा करके, सभी Details की जानकारी पोर्टल पर दर्ज करें।

अब मांगे जाने वाले सभी Document Upload करें, इसके बाद Submit Your Application To Your Preferred Lender का विकल्प चुने।

Declaration And Authorization वाले बॉक्स में क्लिक करके आवेदन फॉर्म Submit करें।

Best Government Loan Scheme

2. PM Mudra Loan (प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना)

भारत सरकार के द्वारा चलायी जाने वाली लोन योजनाओं में से सबसे प्रमुख योजना Pradhan Mantri Mudra Yojana मानी जाती है क्योंकि इसमें नए रोजगार को शुरू करने के लिए तो लोन प्रदान ही किया जाता है, लेकिन जो करोबार पहले से चल रहे है उसकी बढ़ोतरी के लिए भी लोन प्रदान किया जाता है, इस योजना को 8 अप्रैल 2015 को शुरू किया गया था। इसका मुख्य उद्देश्य छोटे कारोबारियों, दुकानदारों, स्वरोजगार करने वाले लोगों और नए उद्यमियों को बैंकिंग संस्थानों के माध्यम से बिना कोलेटरल लोन उपलब्ध कराना है।

आपको एक बात और बतातें चलें की इस योजना में मैन्युफैक्चरिंग, ट्रेडिंग और सर्विस सेक्टर के कारोबार के लिए लोन दिया जाता है। इसके अलावा डेयरी, पोल्ट्री और मधुमक्खी पालन जैसी कृषि से जुड़ी आय अर्जित करने वाली गतिविधियां भी पात्र हो सकती हैं।

PM Mudra Loan Categories

इस योजना में आवेदकों की जरूरत के अनुसार लोन राशि को चार भागों में बंटा गया है जो इस प्रकार है:

श्रेणी (Category) लोन की राशि मुख्य उद्देश्य
शिशु (Shishu) ₹50,000 तक नया व्यवसाय शुरू करने के शुरुआती खर्चों के लिए
किशोर (Kishore) ₹50,001 से ₹5 लाख तक व्यवसाय को विस्तार देने और कार्यशील पूंजी के लिए
तरुण (Tarun) ₹5 लाख से ₹10 लाख तक स्थापित व्यवसायों को बड़े पैमाने पर बढ़ाने के लिए
तरुण प्लस (Tarun Plus) ₹10 लाख से ₹20 लाख तक सफल तरुण लोन धारकों के लिए उच्च सीमा (नवीनतम प्रावधान)

Benefits of PM Mudra Loan

चूँकि प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना को दुकानदारों, मैन्युफैक्चरिंग और छोटे ट्रेडर्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है, इसलिए इसमें आवेदकों को कई प्रकार के लाभ मिलते है जो इस प्रकार है:

Collateral Free Loan: आप आवेदन करते समय पीएम मुद्रा लोन की किसी भी श्रेणी के लिए आवेदन करते है, तो आपको बैंक में किसी भी संपत्ति को गिरवी रखने की कोई ज़रुरत नहीं है क्योंकि यह क्रेडिट गारंटी फंड द्वारा सुरक्षित होते है

Best Interest Rate: किसी भी सरकारी, निजी या अन्य बैंकों के मुकाबलें मुद्रा लोन की ब्याज दरें आम तौर पर 9% से 24% वार्षिक के बीच होती हैं। महिला उद्यमियों के लिए कुछ ऋणदाता विशेष रियायत भी देते हैं।

PM Mudra Loan Yojana Online Apply 

सबसे पहले सरकार आधिकारिक वेबसाइट Jan Samarth Portal पर जाएं।

होमपेज पर आपको Business Activity Loan के ऑप्शन दिखेगा उस पर क्लिक करके अपनी पात्रता की जाँच करें।

इसके बाद मोबाइल नंबर और OTP के माध्यम से अपनी रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को पूरा करें।

अब आक्पे सामने योजना में आवेदन के लिए एक फॉर्म खुलकर आयेगा, जिसमे व्यक्तिगत, व्यावसायिक और लोन से जुड़ी जानकारी भरें।

फिर मांगे जाने वाले सभी Document Upload करके Submit के बटन पर क्लिक करें, अब यहाँ बैंक चुनें।

इतना करने के बाद आपके सामने बैंकों की लिस्ट आएगी जिसमे बैंक सूची को देखें और अपने नजदीकी बैंक का चयन करें।

Best Government Loan Scheme

3. PMEGP Loan (Prime Minister’s Employment Generation Programme)

प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय (MoMSME) द्वारा चलाई जाने वाली एक क्रेडिट-लिंक्ड सब्सिडी योजना है। इस योजना को राष्ट्रीय स्तर पर खादी और ग्रामोद्योग आयोग (KVIC) द्वारा लागू किया जाता है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य देश के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में नए रोजगार के अवसर पैदा करना और पारंपरिक कारीगरों व बेरोजगार युवाओं को उद्यमी (Entrepreneur) बनने में मदद करना है।

Project Cost and Subsidy Structure

  • अधिकतम प्रोजेक्ट लगत: विनिर्माण क्षेत्र के लिए ₹50 लाख तक और सर्विस सेक्टर के लिए ₹20 लाख तक
  • सरकारी सब्सिडी: ग्रामीण क्षेत्र के लिए सामान्य श्रेणी के लिए 25% और विशेष श्रेणियों (महिला, एससी/एसटी, ओबीसी, पूर्व सैनिक, अल्पसंख्यक) के लिए 35% तक की सब्सिडी मिलती है, और शहरी क्षेत्र सामान्य श्रेणी के लिए 15% और विशेष श्रेणियों के लिए 25% सब्सिडी का प्रावधान है।

PMEGP Loan Online Apply

पोर्टल पर जाए: सबसे पहले सरकार की आधिकारिक वेबसाइट PMEGP या Jan Samarth Portal पर जाएं और होमपेज पर ‘Online Application for New Unit‘ को चुने।

फॉर्म भरें: यहाँ व्यक्तिगत, एजेंसी, राज्य, जिला, बिज़नेस का प्रकार, प्रोजेंक्ट की कुल लगत से जुड़ी जानकारी दर्ज करें।

बैंक का चयन करें: अब पोर्टल पर दिखने वाली बैंक की लिस्ट में आपको किस बैंक से लोन लेना है उसका चयन करें।

डॉक्यूमेंट अपलोड करें: इस नए इंटरफ़ेस में आपको इम्पोर्टेन्ट डॉक्यूमेंट (प्रोजेक्ट रिपोर्ट, आधार और मार्कशीट) अपलोड करने को कहा जायेगा।

सबमिट और एप्लीकेशन आईडी: फॉर्म की अच्छे से जांच करने के बाद ‘Final Submission’ पर क्लिक करें और प्राप्त एप्लीकेशन आईडी को सुरक्षित नोट करके रख लें। 

Important Official Links

Loan Schemes Official Links
PM SVANidhi Loan Direct Portal Click Here
PM Mudra Loan Yojana Official  Click Here
PMEGP Loan Government Portal Click Here
Jan Samarth Portal Click Here

Nishkarsh:

भारत में रोजगार और व्यापार के नए अवसर बढ़ाने के लिए भारत सरकार नई-नई योजना ला रही है, जिसके तहत आवेदन करके कोई भी पात्र आवेदक अपने नए सफ़र की शुरुआत कर सकता है, तो दोस्तों ये थी आज की खास जानकारी जिसमे हमने आपको Best Government Loan Scheme in India के बारे में विस्तार से बताया गया है मैं उम्मीद करता हूँ की इस आर्टिकल की जानकारी आपके लिए काफी उपयोगी साबित हुई होगी लेकिन अगर आपके मन में अभी भी कोई सवाल रह गया है तो आप कमेंट के ज़रिये हमसे पूँछ सकते है क्यूंकि आप को अपडेट रखना हमारी जिम्मेदारी है।

FAQs-Aksar Pooche Jane Wale Sawal

Q1. Best Government Loan Scheme In India Kaun Si Hai?

Government Loan Scheme Ki List Lambi Hai Lekin Best Me PM SVANidhi Loan, PM Mudra Loan Or PMEGP Loan Hi Hai.

Q2. PM Svanidhi Loan Me Paise Kitni Stages Me Milte Hai?

PM Svanidhi Yojana Me Loan Amount 3 Kiston Me Milta Hai Lekin Jab Ek Loan Ko Pura Ho Jaye Tab Hi Dusra Le Sakte Hai.

Q3. PM Mudra Loan Me Kitni Categories Hoti Hai?

Pehle PM Mudra Loan Yojana Me 3 Categories thi Lekin Halhi Me 4th Category Add Ki Gyi Hai.

Q4. PMEGP Loan Se Maximum Kitna Loan Amount Le Sakte Hai?

Manufacturing Ke Liye ₹50 Lakh Or Services Ke Liye Maximum ₹20 Lakh Tak Loan Le Sakte Hai.

Q5. 2026 Best Government Loan Scheme Ke Kis Loan Ke Liye Apply Karna Sahi Rahega?

Yojana Me Apply Krne Se Pehle Ye Dekhe Ki Aapko Business Me Kis Liye Loan Chahiye.

Leave a Comment