Best Government Schemes In India 2026: 10 बड़ी सरकारी योजनाएं !

Best Government Schemes In India 2026: 

भारत में केंद्र और राज्य सरकारों के निरंतर प्रयास के चलते महिलाओं, बच्चों, बूढ़ों, युवाओं और किसानों के लिए कई सरकारी योजनायें चलाई जा रही है, जिसमे देश के सभी नागरिक आवेदन करके लाभ ले रहे है आज के आर्टिकल में मैंने आप लोगों के लिए Best Government Schemes In India की एक सूची तैयार की है जिसे जानने के बाद आप योजनाओं में आवेदन करने से खुद को रोक नहीं पाएंगे, वर्ष 2026 में भारत सरकार ने स्वरोजगार, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और कृषि क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए अपनी प्रमुख योजनाओं के दायरे को और विस्तृत किया है।

Best Government Schemes In India – Quick Overview

योजना का नाम मुख्य लाभ लक्षित वर्ग
आयुष्मान भारत योजना ₹5 लाख तक का मुफ्त इलाज (70+ बुजुर्ग भी शामिल) गरीब व मध्यमवर्गीय परिवार, वरिष्ठ नागरिक
पीएम सूर्यघर मुफ़्त बिजली योजना 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली व ₹78,000 सब्सिडी घरेलू बिजली उपभोक्ता
पीएम विश्वकर्मा योजना टूलकिट के लिए ₹15,000 और कम ब्याज पर ₹3 लाख लोन 18 पारंपरिक कारीगर व शिल्पकार
पीएम आवास योजना (PMAY) पक्के मकान के निर्माण के लिए वित्तीय सहायता बेघर व कच्चे मकान वाले परिवार
पीएम किसान सम्मान निधि प्रतिवर्ष ₹6,000 की सीधी आर्थिक सहायता सभी पात्र किसान
PMEGP योजना नया व्यवसाय शुरू करने के लिए ₹50 लाख तक लोन व Subsidy युवा और नए उद्यमी
सुकन्या समृद्धि योजना बेटियों की शिक्षा व शादी के लिए उच्च ब्याज बचत खाता 10 वर्ष से कम उम्र की बेटियां
कन्या सुमंगला योजना चरणबद्ध तरीके से कुल ₹25,000 की आर्थिक सहायता उत्तर प्रदेश की बेटियां
अटल पेंशन योजना (APY) 60 वर्ष की आयु के बाद ₹1,000 से ₹5,000 मासिक पेंशन असंगठित क्षेत्र के श्रमिक (18-40 वर्ष)
पीएम उज्ज्वला योजना मुफ्त LPG गैस कनेक्शन और सब्सिडी BPL एवं गरीब महिलाएं

भारत सरकार द्वारा देश के अलग-अलग वर्गों के लिए कई Government Schemes 2026 चलाई जा रही हैं। इन योजनाओं का उद्देश्य किसानों को आर्थिक सहायता देना, गरीब परिवारों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना, महिलाओं को स्वच्छ ईंधन देना, बेटियों की शिक्षा और भविष्य के लिए बचत को बढ़ावा देना, युवाओं को रोजगार के अवसर देना और जरूरतमंद परिवारों को पक्का घर उपलब्ध कराना है।

1. Ayushman Bharat Yojana

सभी देशवासियों को स्वास्थ्य से जुड़ी सुविधाएँ देने वाली आयुष्मान भारत योजना, जिसे प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) भी कहा जाता है, विश्व की सबसे बड़ी स्वास्थ्य आश्वासन योजनाओं में से एक है। इसका मुख्य उद्देश्य देश के लगभग 12 करोड़ से अधिक जरूरतमंद परिवारों को सालाना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त स्वास्थ्य कवर प्रदान करना है। इस योजना के अंतर्गत आवेदकों को एक कार्ड प्रदान किया जाता है जिसके आयुष्मान कार्ड या गोल्डन कार्ड के नाम से भी जाना जाता है, इस कार्ड को बनवाने के लिए आवेदक ऑनलाइन प्रक्रिया का सहारा लें सकतें है।

हालही में आयें आकड़ों के अनुसार 28 फरवरी 2026 तक 43.52 करोड़ से अधिक Ayushman Card जारी किये जा चुके है जिसके करोड़ों लोग योजना का लाभ प्राप्त कर रहें है। इसके अलावा इस योजना में 70 से अधिक वर्ष के वरिष्ठ नागरिकों के लिए आयुष्मान योजना के तहत Ayushman Vaya Vandana Card बनाया जाता है जिसमे परिवार के सभी बुजुर्गों को अलग से 5 लाख रुपये मुफ्त स्वास्थ्य कवर दिया जाता है।

Ayushman Yojana Ke Fayden

  • इस योजना के तहत परिवार के सभी सदस्यों को हर साल ₹5 लाख का मुफ्त इलाज प्रदान किया जाता है। 
  • 70 वर्ष से अधिक आयु वाले बुजुर्गों को अलग से ₹5 लाख का कैशलेस इलाज दिया जाता है। 
  • क्षेत्र के सभी बड़े-छोटें, सरकारी और प्राइवेट सूचीबध्य अस्पतालों में आयुष्मान योजना का लाभ प्रदान किया जाता है। 

2. PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana

Best Government Schemes In India

केंद्र सरकार द्वारा पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की शुरुआत फरवरी 2024 में की गयी थी, इसका मुख्य उद्देश्य नागरिकों पर पड़ रहें बिजली बिल के बोझ को कम करना और इसके अलावा आवासीय उपभोक्ताओं को अपने घरों की छत पर सोलर रूफटॉप सिस्टम स्थापित करने के लिए भारी केंद्रीय वित्तीय सहायता प्रदान करना। इस योजना को National Portal के माध्यम से लागू किया जाता है और Installation तथा Verification के बाद निर्धारित CFA उपभोक्ता को प्रदान की जाती है।

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का सबसे बड़ा फायदा यह है की सोलर पैनल के लगे होने के कारण बिजली की जरूरतों का एक हिस्सा या पर्याप्त मात्रा में बिजली स्वयं तैयार की जा सकती है। इससे लंबे समय में बिजली बिल कम करने में मदद मिल सकती है। इसके अलावा, अतिरिक्त बिजली को ग्रिड में भेजने की व्यवस्था होने पर नेट मीटरिंग/बिजली समायोजन से संबंधित लाभ भी लागू नियमों के अनुसार मिल सकता है। Best Government Schemes In India

PM Surya Ghar Yojana Ke Fayden

  • केंद्र सरकार सोलर सिस्टम की कुल लागत पर ₹78,000 तक की सीधी सब्सिडी सीधे लाभार्थी के बैंक खाते (DBT) में देती है।
  • देश के 2 करोड़ घरों को 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली का लाभ लेकर कनेक्शन बिल को शुन्य करें।
  • सोलर पैनल की औसतन लाइफ 25 वर्ष होती है, यानी एक बार का निवेश करना होता है।

3. PM Vishwakarma Yojana

पीएम विश्वकर्मा योजना की शुरुआत 17 सितंबर 2023 की गयी थी जिसे केंद्र सरकार के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय (MoMSME) द्वारा संचालित किया जाता है, इस योजना का उद्देश्य 18 पारंपरिक व्यवसायों में लगे कारीगरों को पहचान देना, उनका कौशल विकास करना, आधुनिक टूलकिट के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करना और बिना किसी गारंटी के सस्ता लोन उपलब्ध कराना है। इस योजना के तहत पात्र लाभार्थियों का पीएम विश्वकर्मा प्रमाण पत्र और आईडी कार्ड बनाया जाता है। इसके बाद पात्र कारीगरों को कौशल प्रशिक्षण दिया जाता है, जिससे वे अपने पारंपरिक कार्य में नई तकनीक और बेहतर कार्यप्रणाली का इस्तेमाल कर सकें।

PM Vishwakarma Yojana Ke Fayden

  • लाभार्थियों की कार्य क्षमता और उत्पाद की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए ₹15,000 की टूलकिट ग्रांट देना।
  • डिजिटल लेन-देन पर प्रोत्साहन और उत्पादों की बिक्री के लिए ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स (जैसे GeM) से जोड़ना।
  • आवेदकों को बिना किसी गारंटी (Collateral) के 5% की रियायती ब्याज दर पर ₹3 लाख तक का लोन देना।

4. PM Awaas Yojana (PMAY) 

Best Government Schemes In India

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) की शुरुआत केंद्र सरकार द्वारा 1 सितंबर 2024 में की गयी थी, इस योजना का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर ग्रामीण और शेहरी क्षेत्रों में आवास निर्माण के लिए सब्सिडी और वित्तीय सहायता प्रदान करना है, इस योजना के अब तक दो फेस लॉन्च हो चुकें है PM Awaas 2.0 के तहत कम आय वाले परिवारों को घर बनाने और खरीदने के लिए 3 लाख की वित्तीय सहायता दी जाती है।

केन्द्रीय सरकार के अनुसार साल 2026-27 में योजना का बजट पहले की तुलना में अत्यधिक बढ़ा है, इस बार ग्रामीण क्षेत्रों के लिए ₹54,916.70 करोड़ और इसके अलावा शेहरी इलाकों के लिए ₹18,625.05 करोड़ का बजट आवंटित किया गया है, हालही में आई रिपोर्ट्स के अनुसार पीएम आवास योजना में अब 4 करोड़ से भी अधिक लोग आवेदन करके अपने सपनों का घर प्राप्त कर चुकें है। Best Government Schemes In India

PM Awaas Yojana Ke Fayden

  • आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को खुद का घर खरीदने और बनाने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना।
  • ग्रामीण और शेहरी क्षेत्रों में बिना खुद की छत के रहने वाले परिवारों को खुद का ठिकाना प्रदान करना।
  • घर परिवार की महिला के नाम पर संयुक्त किया जाता है जिससे महिला स्वशक्तिकरण को भी बढ़ावा मिलता है।

5. PM-Kisan Samman Nidhi Yojana

PM Kisan Yojana की शुरुआत 24 फरवरी 2019 को भारत सरकार द्वारा की गयी थी, इस लाभकारी योजना के तहत किसानों के बैंक खातें में सीधे ₹6000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है, जो की ₹2000 की तीन सामान्य किस्तों में स्थान्तरण करी जाती है, PM Kisan का उद्देश्य छीटे/सीमांत किसानों को खेती और घरेलु खर्च के लिए किसी दूसरे पर निर्भर न रहकर स्वतंत्रता से कार्य करने की क्षमता प्रदान करना है।

चूँकि यह Best Government Schemes In India List है तो आपको बता दें की किसान योजना 2019 में शुरू हुई थी, जिसके तहत अब तक इस योजना में कुल 23 किस्तों का स्थान्तरण किया जा चुका है, इस साल के 20 जून को 23 क़िस्त का लाभ लें चुकें किसान अब आने वाली 24वीं क़िस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहें है, आंकड़ों की माने तो 24वीं क़िस्त अक्टूबर में आने की संभावना है।

PM Kisan Yojana Ke Fayden

  • इस योजना से किसान को बीज, खाद, कीटनाशक और खेती उपकरणों की खरीद के लिए सहारा मिलता है।
  • राशि सीधे किसान के आधार-लिंक बैंक खाते में भेजी जाती है, जिससे मध्यस्थों (दलालों) की गुंजाइश खत्म हो जाती है।
  • किसान पोर्टल या PM-Kisan मोबाइल ऐप के माध्यम से घर बैठे आवेदन, स्टेटस चेक और e-KYC कर सकते हैं।
Follow Our Youtube Channel Click Here
Follow Our Website Click Here
Follow Our Facebook Page Click Here

6. PMEGP Loan Yojana

Best Government Schemes In India

PMEGP योजना सभी युवाओं के लिए सबसे महत्वपूर्ण योजना मानी जाती है, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय (MoMSME) द्वारा चलाई जाने वाली एक क्रेडिट-लिंक्ड सब्सिडी योजना है। इस योजना को राष्ट्रीय स्तर पर खादी और ग्रामोद्योग आयोग (KVIC) द्वारा लागू किया जाता है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य देश के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में नए रोजगार के अवसर पैदा करना और पारंपरिक कारीगरों व बेरोजगार युवाओं को उद्यमी (Entrepreneur) बनने में मदद करना है।

इस योजना के तहत आवेदक को अपने व्यापार को शुरू करने तथा उसे आगे बढ़ाने के लिए बिना किसी गारंटी के सरकार लोन देती है तो अगर आप अपना नया व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं और सरकारी सहायता प्राप्त करना चाहते हैं, तो PMEGP Loan Online आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है।

PMEGP Ke Fayden

  • इस योजना की सबसे बड़ी खासियत इसकी सब्सिडी है। आपको लोन राशि का 15% से 35% तक का हिस्सा वापस नहीं करना होता, वह सरकार द्वारा माफ कर दिया जाता है।
  • PMEGP लोन पर ब्याज की दरें सामान्य कमर्शियल लोन की तुलना में काफी कम और किफायती होती हैं और लोन चुकाने के लिए आपको 3 से 7 वर्ष तक का पर्याप्त समय मिलता है।
  • इस योजना में महिलाएं, अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), अल्पसंख्यक और दिव्यांगों के लिए विशेष छूट और अधिक सब्सिडी का प्रावधान है।

7. Sukanya Samriddhi Yojana

सुकन्या समृद्धि योजना को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा 22 जनवरी 2015 को ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान के मुख्य हिस्से के रूप में शुरू किया गया था, यह एक लम्बे समय तक चलने वाली Small Savings Scheme है जिसे वित्तीय मंत्रालय द्वारा संचालित किया जाता है, Sukanya Samriddhi Yojana अभिभावकों को उनकी बेटियों के नाम पर एक छोटी से राशी से बचत खाता खोलने की सुविधा देती है जो मैच्योरिटी पर एक बड़ा कॉर्पस (फंड) बन जाता है।Best Government Schemes In India

Sukanya Samriddhi Account 21 वर्ष तक फिक्स बचत खाते के तौर पर कार्य करता है लेकिन आपको सिर्फ 15 वर्ष तक ही हर साल ₹250 से लेकर ₹1.50 लाख तक निवेश करना होता है, इस योजना के तहत आपको 8.2% प्रति वर्ष वार्षिक चक्रवृद्धि ब्याज मिलता है, जो किसी भी PPF और बैंक FD से अधिक होता है। यहाँ मैं आपको बताता चलूं की इस योजना की सबसे खास बात यह है की Income Act 80C के तहत जमा राशी, मिलने वाले ब्याज और मैच्योरिटी फंड—तीनों पूरी तरह से टैक्स-फ्री होते है।

Sukanya Samriddhi Yojana Ke Fayden

  • इस योजना में सालाना 8.2% का ट्रिपल ब्याज मिलता है, बेटी के नाम से शुरू लिए गये बैंक खाते में हर साल ₹250 से लेकर ₹1.50 लाख तक निवेश कर सकते है।
  • यह एक लॉन्ग टर्म बचत योजना है जिसमे 21 वर्ष बाद बैंक खाता मैच्योर हो जाता है लेकिन आपको बस 15 साल तक ही इस खाते में पैसे जमा करने होने है और 15 साल के बाद किसी ज़रुरत के चलते आप आधा पैसा निकल भी सकते है।
  •  Income Tax Act Section 80C के तहत जो भी सालाना राशी आप बैंक खातें में जमा करते है, 21 साल बाद ब्याज को मिलाकर जो राशी आपके हाथ में आएगी वह पूरी तरह से टैक्स फ्री होगी।

8. Kanya Sumangla Yojana

Best Government Schemes In India

राज्य सरकार के द्वारा कन्या सुमंगला योजना की शुरुआत 1 अप्रैल 2019 में की गयी थी जिसे सरकार के महिला एवं बाल कल्याण विभाग द्वारा की गयी थी, इस योजना के अंतर्गत बेटियों के जीवन के अलग-अलग चरणों में बेटी के जन्म पर, पहले टीकाकरण के बाद, कक्षा 1 में प्रवेश लेने पर, कक्षा 6 और 9 में प्रवेश लेने पर तथा ग्रेजुएशन के प्रवेश लेने पर कुल ₹25,000 की आर्थिक सहायता दी जाती है, Kanya Sumangla Yojana केवल एक बार मिलने वाली सहायता नहीं है, बल्कि बेटी के जन्म से लेकर शिक्षा और विकास को ध्यान में रखते हुए इसे कई भागों में बाटा गया है ताकि बेटियों के जीवन के सभी पड़ाव में उन्हें सहयोग दिया जा सकें।

आपको बताते चलें की पहले इस योजना के तहत बेटियों को केवल ₹15,000 की आर्थिक सहायता दी जाती थी लेकिन साल 2026 में सरकार ने लाभ राशी को बढ़ाकर ₹25,000 कर दिया है, नए नियमों के मुताबिक साल 2026-27 में इस योजना का कुल बजट ₹400 करोड़ तय किया गया है और अब तक लगभग 26.81 लाख बेटियां इस योजना का लाभ उठा रही है।

Kanya Sumangla Yojana Ke Fayden

  • इस योजना में बेटियों के जन्म से लेकर ग्रेजुएशन के प्रवेश लेने पर कुल ₹25,000 की आर्थिक सहायता दी जाती है।
  • योजना में एक परिवार की दो ही लड़की लाभ उठा सकती है लेकिन अगर दूसरे बच्चे के जन्म पर दो जुड़वा बेटियों का जन्म होता है तो ऐसे में तीनों बेटी लाभ प्राप्त कर सकती है।
  • सबसे ज़रूरी यह बात है, आवेदक की (सभी को मिलाकर) कुल वार्षिक आय ₹3,00,000 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए वरना आप कन्या सुमंगला योजना में आवेदन नहीं कर सकते है।

9. Atal Pension Yojana (APY)

अटल पेंशन योजना (APY) भारत सरकार द्वारा मई 2015 में शुरू की गई एक ऐसी गारंटीड पेंशन योजना है जिसके तहत कोई भी ऐसा व्यक्ति जो किसी असंगठित क्षेत्र में काम करता है वो भी 60 वर्ष की आयु के बाद ₹1000 से लेकर ₹5000 तक की मासिक पेंशन का लाभ उठा सकता है, इस योजना का संचालन PFRDA (Pension Fund Regulatory And Development Authority) द्वारा नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) के ढांचे के तहत किया जाता है।

यह योजना उन प्राइवेट सेक्टर में काम करने वाले व्यक्तियों के लिए बनाई गयी है जिनके पास भविष्य निधि (PF) या किसी सरकारी पेंशन का कोई निश्चित सहारा नहीं होता है, APY में सरकार द्वारा यह नियम तय किये गये है की 18 से 40 वर्ष के बीच कोई भी इस योजना में हर महीने थोड़ी रकम जमा करेगा और 60 साल के बाद उसे हर महीने ₹1000 से ₹5000 तक की गारंटीड मासिक पेंशन का लाभ मिलेगा। ऐसे में अगर किसी ग्राहक की मृत्यु भी हो जाती है तो भी तय किये गये नोमीनी को इस योजना का लाभ मिलता रहेगा।

Atal Pension Yojana Ke Fayden

  • APY में सभी असंगठित और प्राइवेट सेक्टर में काम करने वाले 60 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों को हर महीने ₹1000 से लेकर ₹5000 तक पेंशन प्रदान करना। 
  • सभी बुजुर्गो को जीवन में अंतिम दिनों में आत्मनिर्भर और सम्मान जनक जीवन जीने के लिए प्रोत्साहन देना।
  • 60 वर्ष के पहले अगर किसी लाभार्थी की मृत्यु हो जाती है तो भी योजना का लाभ तय किये जाने वाले नॉमिनी को मिलता रहेगा।

10. PM Ujjwala Yojana (PMUY)

Best Government Schemes In India

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) की शुरुआत 1 मई 2016 को भारत सरकार द्वारा की गयी थी। यह एक सामाजिक कल्याण योजना है जिसका प्राथमिक उद्देश्य देश की ऐसी जो गरीबी रेखा के नीचे अपना जीवन व्यापन करती है उन्हें को मुफ्त रसोई गैस (LPG) कनेक्शन प्रदान करना है। योजना के तहत गैस कनेक्शन परिवार की वयस्क महिला के नाम पर जारी किया जाता है, जिससे यह योजना केवल ऊर्जा सुरक्षा ही नहीं बल्कि महिला सशक्तिकरण (Women Empowerment) का भी एक बड़ा माध्यम बनती है।

Best Government Schemes In India PM Ujjwala Yojana फ्री गैस कनेक्शन का मुख्य उद्देश्य रसोई को स्वच्छ तथा धुँआ मुक्त बनाना है, तथा सबके पास गैस कनेक्शन होने से पेड़ों का कटान रुक जायेगा, इससे महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा जब रसोई धुँआ मुक्त यानि जहरीली गैस मुक्त हो जाएगी जिससे महिलाओं का स्वास्थ्य भी सही रहेगा।

PMUY Ke Fayden

  • धुएं से होने वाली साँस की बिमारियों से महिलाओं और बच्चों की रक्षा करना।
  • परिवार की वयस्क महिला के नाम पर मुफ्त LPG कनेक्शन देकर उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना।
  • ग्रामीण और वंचित BPL परिवारों को स्वच्छ एवं किफायती दरों पर रसोई ईंधन (LPG) उपलब्ध कराना।

Kaun Si Government Scheme Kis Ke Liye Hai?

Agar Aap… To Yeh Scheme Aapke Liye Hai
Traditional artisan ya craftsman hain PM Vishwakarma Yojana
Health treatment ke liye financial protection chahte hain Ayushman Bharat Yojana
Ghar par Solar Panel lagwana chahte hain PM Surya Ghar Yojana
60 saal ke baad pension chahte hain Atal Pension Yojana
Beti ke future ke liye saving karna chahte hain Sukanya Samriddhi Yojana
Uttar Pradesh mein beti ke liye financial assistance chahte hain Kanya Sumangala Yojana
LPG Gas Connection lena chahte hain PM Ujjwala Yojana
Kisan hain aur financial assistance chahte hain PM Kisan Samman Nidhi Yojana
Apna new business ya small enterprise start karna chahte hain PMEGP Yojana
Apna pakka ghar banana ya lena chahte hain PM Awas Yojana

Nishkarsh:

तो दोस्तों ये थी आज की खास जानकारी जिसमे हमने आपको Best Government Schemes In India के बारे में विस्तार से बताया गया है मैं उम्मीद करता हूँ की इस आर्टिकल की जानकारी आपके लिए काफी उपयोगी साबित हुई होगी लेकिन अगर आपके मन में अभी भी कोई सवाल रह गया है तो आप कमेंट के ज़रिये हमसे पूँछ सकते है क्यूंकि आप को अपडेट रखना हमारी जिम्मेदारी है।

Leave a Comment