Best Zero Balance Bank Account 2026
Quick Summary :
- Video KYC के माध्यम से बैंक खाता खुलवाने की आसान सुविधा
- बैंक खाते में मिनिमम बैंक रखने के झंझट से छुटकारा
- Online बैंक खाता खोलने के लिए किसी फिजिकल डॉक्यूमेंट की कोई जरूरत नही
- फ्री वर्चुअल डेबिट कार्ड पाने और एक्स्पीरिएंस करने का मौका
- आम बैंक खातों के मुकाबलें Zero Balance Savings Account में ज्यादा दर पाने का लाभ
क्या आप भी हर महीने अपने बैंक अकाउंट में मिनिमम बैलेंस रखने के झंझट से परेशान हैं? कई बार ऐसा होता है कि खाते में न्यूनतम राशि न होने के कारण बैंक भारी-भरकम पेनाल्टी काट लेते हैं। लेकिन इस डिजिटल युग में इसका एक बेहतरीन समाधान मौजूद है – Zero Balance Savings Account .
आज के समय में भारत के लगभग सभी बड़े सरकारी और प्राइवेट बैंक ग्राहकों को घर बैठे ऑनलाइन जीरो बैलेंस खाता खोलने की सुविधा दे रहे हैं। इसका मतलब है कि अगर आपके खाते में ₹0 भी रहेंगे, तो बैंक आपसे ₹1 का भी चार्ज नहीं लेगा, तो हो जाईये तैयार क्यूंकि आज के इस आर्टिकल में हम 2026 के 5 Best Zero Balance Bank Account Online के बारे में विस्तार से जानेंगे। साथ ही, हम इनके फीचर्स, ब्याज दरों , हिडन चार्जेस और वीडियो केवाईसी (Video KYC) की प्रक्रिया पर भी बात करेंगे ताकि आप अपने लिए सबसे सही बैंक चुन सकें।

What’s New in 2026
- बिना बैंक जाएं अकाउंट खोलने की सुविधा
- लगभग सभी बैंकों में मिलते है ज्यादा इंटरेस्ट पाने के मौके
- UPI पेमेंट के लिए पाए मुफ्त डिजिटल डेबिट कार्ड
Zero Balance Bank Account 2026 - Key Highlights
| विशेषता | विवरण |
| अकाउंट प्रकार | Zero Balance Savings Account |
| न्यूनतम बैलेंस | ₹0 (कोई Minimum Balance नहीं) |
| ऑनलाइन आवेदन | हाँ |
| आवश्यक दस्तावेज | आधार कार्ड, पैन कार्ड, मोबाइल नंबर |
| KYC प्रक्रिया | Video KYC / शाखा KYC |
| प्रमुख सुविधाएं | UPI, Debit Card, Net Banking, Mobile Banking |
| उपयुक्त किसके लिए | छात्र, नौकरीपेशा, गृहिणी, वरिष्ठ नागरिक |
What is a Zero-balance bank account?
हाँ आज का सही सवाल तो ये होना चाहिए की ये जीरो बैलंस अकाउंट क्या है तो जान लीजिये की भारत की सभी सरकारी व गैर-सरकारी बैंक आपके कस्टमर्स को एक ऐसा बैंक खाता प्रोवाइड करती है जिसमे न कोई खातें में मिनिमम पैसे रखने की ज़रुरत होती है और न ही बैंक के डेबिट कार्ड, बैंक पासबुक और चेक बुक के लिए भी कोई भुगतान नही करना पड़ता है |
अब मेरी इस बात के बाद आपके मन में तो सवाल आना एक दम कॉमन सी बात है की अगर बैंक अपने इतने सारे लाभ उपभोगताओं को दे रहा है तो कौन सा बैंक इस जीरो बैलंस अकाउंट के लिए सही रहेगा तो ऐसा करतें है की मैं आपको हर बैंक की सुविधाएँ और उससे मिलने वाले लाभ के बारे में कम्पलीट गाइड की जानकारी दे देता हूँ जिससे आपको यह जानने में आसानी हो जयेगी कौन सी बैंक का Zero Balance Bank Account आपके सही रहेगा |
Zero-balance bank account Eligibility – Easy terms?
यहाँ मैं बताता चलूं की अब बिना बैंक जाए घर बैठे ही इस डिजिटल सेवा की मदद से ऑनलाइन वीडियो KYC के ज़रिये बैंक में खाता खोलना अब और भी आसान हो गया है जिसके लिए आपको बैंक द्वारा कुछ निर्धारित शर्तों को पूरा करना होगा तो आईये जानते है की वो शर्तें कौन सी है :
बैंक द्वारा सबसे पहले यह तय किया गया है की कोई भी नया जीरो बैंलेंस खाता खुलवाने के लिए कस्टमर का उसी बैंक में कोई अन्य जीरो बैंलेंस सेविंग खाता नहीं होना चाहिए इसके अलावा आवेदक की उम्र 18 साल से अधिक होनी चाहिए साथ-साथ वह मूलरूप से भारत का निवासी होना चाहिए |

इसे भी पढ़े : लगातार गिर रहा है सिबिल स्कोर? तो करें ये काम !
Documents Required
Zero Balance Bank Account खोलने के लिए अधिकांश बैंकों में निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होती है:
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- आधार से लिंक मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
- ईमेल आईडी
- वीडियो KYC
नोट: अलग-अलग बैंकों के दस्तावेज़ और KYC नियमों में थोड़ा अंतर हो सकता है। अकाउंट खोलने से पहले संबंधित बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर आवश्यक दस्तावेज़ों की पुष्टि अवश्य करें।
Top 5 Zero Balance Bank Account in India
लगातार आप सभी की ज़रूरतों को देखतें हुए मैंने भारत के सबसे ज्यादा लाभ देने वाली बैंको की एक सूची तैयार की है जिसकी मदद से आपको यह चुनने में काफी मदद मिलेगी की आपको किस बैंक में अपना नया जीरो बैलेंस अकाउंट खुलवाना है इस आर्टिकल में सभी बैंकों की ब्याज दर और मिलने वाली ऑनलाइन सेवाओं को बताया गया है जिसके लिए सूची की इन बैंकों की जानकारी ध्यान से पढ़ें :
1. Kotak mahindra 811 digital Account

कोटक महिंद्रा बैंक का 811 digital अकाउंट भारत का सबसे पहला और भरोसे मंद पूरी तरह से पूरी तरह से डिजिटल बैंक खाता है इसे आप कोटक बैंक एप या वेबसाइट के माध्यम से कुछ मिनटों में घर बैठे ही खोल सकते है लेकिन याद रहे की अगर Zero Balance Savings Account खोलना है तो केवल kotak 811 digital Account को ही चुनना होगा वरना अतिरिक्त छुपे हुए शुल्क का भुगतान करना होगा |
Key Objective :
-
ब्याज दर (Interest Rate): लगभग 5.00% से 5.25% तक (बैलेंस स्लैब के आधार पर)।
-
डेबिट कार्ड: खाता खोलते ही तुरंत मुफ्त ‘वर्चुअल डेबिट कार्ड’ मिलता है। फिजिकल कार्ड के लिए सालाना ₹199+GST शुल्क देना होता है।
-
खासियत: इसकी मोबाइल बैंकिंग ऐप बेहद यूजर-फ्रेंडली है और इसमें वर्चुअल कार्ड से ऑनलाइन शॉपिंग पर बेहतरीन ऑफर्स मिलते हैं। इसमें कोई हिडन मेंटेनेंस चार्ज नहीं है।
2. SBI Insta Plus Saving Account

हमारी इस लिस्ट में सेकंड नंबर पर अपनी जगह बनाई है SBI Insta Plus Saving Account ने तो अगर आप भी देश के सबसे बड़े और सरकारी बैंक के साथ अपने वित्तीय जीवन की शुरुआत करना चाहतें है तो SBI Bank का ये सेविंग अकाउंट आपके लिए एक बेहतर विकल्प रहेगा इसे आप SBI के YONO एप के माध्यम से मात्र 15 मिनट में ऑनलाइन खोल सकते है |
Key Objective :
-
ब्याज दर (Interest Rate): लगभग 2.70% वार्षिक।
-
डेबिट कार्ड: मुफ्त बेसिक RuPay डेबिट कार्ड मिलता है, जिसका कोई सालाना मेंटेनेंस चार्ज नहीं होता।
-
खासियत: कोई हिडन चार्ज नहीं और देश के किसी भी कोने में SBI की ब्रांच और एटीएम (ATM) नेटवर्क की असीमित सुविधा मिलती है। इसमें चेकबुक की सुविधा वैकल्पिक होती है।
3. BOB Lite Saving Account

भारत की जानी मानी बैंक ऑफ़ बड़ौदा एक ऐसे बैंक है जिसमे कस्टमर्स को बिना पेनाल्टी बैंकिंग करने की सुविधा मिलती है तो दोस्तों अगर आप भी जीरो बैलेंस खाते की तलास में है तो बैंक ऑफ़ बड़ौदा का BOB LIte Saving Account आपके लिए सबसे अच्छा चयन हो सकता है, इसे ‘bob World’ ऐप के जरिए ऑनलाइन खोला जा सकता है।
Key Objective :
-
ब्याज दर (Interest Rate): 2.75% से 3.20% तक (बैलेंस के अनुसार)।
-
डेबिट कार्ड: इसमें आपको रुपे (RuPay) या वीजा (Visa) डेबिट कार्ड का विकल्प मिलता है।
-
खासियत: सरकारी बैंक होने के भरोसे के साथ इसमें आपको डिजिटल ट्रांजैक्शन पर कई तरह के डिस्काउंट और ऑफर्स मिलते हैं। ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों के लिए यह खाता बेहद उपयोगी है।
4. Indus Delite Account

induslnd Bank का यह सेविंग उन लोगों के लिए एक सुनहरा मौका हैं जो लोग ऑनलाइन सेवा के साथ-साथ हर ट्रांस्जेक्शन में कैशबैक और डिस्काउंट पसंद करते है, यह 100% पपेरलेस और जीरो बैलेंस की सुविधा देने वाला आधुनिक बैंक खाता है |
Key Objective :
-
ब्याज दर (Interest Rate): 2.50% से लेकर 4.00% तक (बैलेंस के अनुसार)।
-
डेबिट कार्ड: खाता खोलने के दौरान एक छोटे से शुरुआती फंड (जो बाद में आप निकाल सकते हैं) के साथ प्रीमियम डेबिट कार्ड मिलता है।
-
खासियत: इस अकाउंट के जरिए Amazon, Swiggy और Zomato जैसी ऐप्स पर शॉपिंग करने पर 5% तक का कैशबैक और डिस्काउंट ऑफर्स मिलते हैं। साथ ही आप अपना मनपसंद अकाउंट नंबर (Account Number of your Choice) चुन सकते हैं।
5. Axis Amaze Saving Account

एक्सिस बैंक भारत का एक प्रमुख प्राइवेट बैंक है। इनका Axis Amaze Savings Account वीडियो केवाईसी (Video KYC) के जरिए तुरंत खुल जाता है। यह एक फुल-फ्रीडम डिजिटल अकाउंट है जिसमें न्यूनतम बैलेंस रखने की कोई बाध्यता नहीं है।
Key Objective :
-
ब्याज दर (Interest Rate): 3.00% से 3.50% तक।
-
डेबिट कार्ड: इसमें तुरंत ‘E-Debit Card’ (वर्चुअल कार्ड) मिलता है, जिस पर 1% सुनिश्चित कैशबैक मिलता है।
-
खासियत: इस अकाउंट के साथ एक्सिस बैंक के पार्टनर्स (जैसे Flipkart, Myntra) पर बेहतरीन डील्स मिलती हैं। इसकी इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल ऐप का इंटरफेस बेहद प्रीमियम है।
5 Best Zero Balance Bank Account List
| बैंक का नाम (Bank Name) | मुख्य अकाउंट का प्रकार | अनुमानित ब्याज दर (p.a.) | वर्चुअल डेबिट कार्ड | वीडियो KYC सुविधा | Online Apply NOW |
| Kotak Mahindra Bank | Kotak 811 Digital | 5.00% - 5.25% | मुफ्त (Free) | हाँ (Yes) | Click Here |
| State Bank of India | SBI Insta Plus | 2.50% | मुफ्त (RuPay) | हाँ (YONO ऐप) | Click Here |
| Bank of Baroda | BOB LITE Savings | 2.75% | उपलब्ध | हाँ (bob World) | Click Here |
| IndusInd Bank | Indus Delite | 2.50% - 4.00% | उपलब्ध | हाँ (Yes) | Click Here |
| Axis Bank | Axis Amaze Digital | 3.00% - 3.50% | मुफ्त वर्चुअल कार्ड | हाँ (Yes) | Click Here |
Watch this video for more information.

Zero-balance bank account Na Khulne ke Karan:
हम लोगों के अक्सर देखा है की बैंक के सारे काम ऑनलाइन करने वाले लोग भी ज़ारा सी गलतियों के चलते बैंक खाता ऑनलाइन नहीं खोल पाते है तो आप भी समझदार बनिए और जानिए की Zero Balance Savings Account Online किन गलतियों को करने से बचना है जिसके लिए इस सूची को देखें :
- Aadhaar-Mobile Link Issue – डिजिटल अकाउंट खोलने की सबसे पहली शर्त है ओटीपी (OTP) वेरिफिकेशन। अगर आपके आधार कार्ड में आपका पुराना या बंद हो चुका मोबाइल नंबर दर्ज है, तो आपके पास वेरिफिकेशन कोड नहीं आएगा और आपकी प्रक्रिया वहीं रुक जाएगी।
- Video KYC के समय ओरिजिनल पैन कार्ड न होना – कई लोग वीडियो कॉल के समय पैन कार्ड की फोटोकॉपी (Xerox), डिजिटल ई-पैन (e-PAN) या मोबाइल में सेव फोटो दिखाने की गलती करते हैं। बैंक के नियम के अनुसार, वीडियो केवाईसी के दौरान कैमरे के सामने ओरिजिनल प्लास्टिक/लेमिनेटेड पैन कार्ड दिखाना अनिवार्य है। ऐसा न करने पर अकाउंट तुरंत रिजेक्ट कर दिया जाता है।
- Name/DOB Mismatch – यदि आपके पैन कार्ड और आधार कार्ड में आपके नाम की स्पेलिंग (जैसे- Kumar या Kumari) या जन्मतिथि (Date of Birth) में थोड़ा भी अंतर है, तो बैंक का सिस्टम ऑटोमैटिक आपके एप्लिकेशन को रिजेक्ट कर देगा।
About Us For more Information
| Important Links : | |
| Follow Our Youtube Channel | Click Here |
| Follow Our Website | Click Here |
| Follow Our Facebook Page | Click Here |
Expert Tip:
अगर ऑनलाइन जीरो बैलेंस खाता खोलने जा रहे है तो ऑनलाइन या बैंक जा कर इस सेविंग खाते की पूरी जानकारी सावधानीपूर्वक प्राप्त करें अक्सर ऐसे मामलों में कई छुपे हुए शुल्क आप पर लगा दियें जाते है जिससे आपको मोटी रकम का भुगतान करना पड़ सकता है, हाँ एक बार और Video KY के दौरान होने वाली गलतियों से बचे क्यूंकि बैंक अधिकारी जरा सी गड़बड़ी के कारण तुरंत आपकी कॉल काट देता है जिससे प्रक्रिया अधूरी होने के कारण आवेदन रिजेक्ट कर दिया जाता है |
FAQs – Aksar Pooche Jane Wale Sawal
Q1. Kya Zero Balance Account Puri Tarah se Surakshit Hote hai ?
जी हाँ ये भारत के सभी अनुसूचित बैंक RBI के नियमों के अनुसार काम करते है |
Q2. Kya ek hi bank me do Saving Account rakh sakte hain ?
आमतौर पर बैंक इसके लिए मना करते है क्यूंकि यह BSBDA खातों के नियम के अनुसार मान्य नहीं है |
Q3. Video KYC kis time par hoti hai ?
ज्यादातर बैंक सुबह 10 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक विडियो केवाईसी की सुविधा देते है |
Q4. Kya in khate ko Kholne ki liye bank jana padta hai ?
नही इस आर्टिकल में बताये गये सभी बैंक 100% डिजिटल सुविधा प्रदान करतें हैं |
Q5. Zero Balance Khate se GooglePay aur Paytm chala sakte hai ?
हाँ बैंक खाता खुलने के बाद आपको वेर्चुअल कार्ड मिलता है जिससे आप ऑनलाइन सेवा शुरू कर सकते है |
Q6. Kya is Khate me koi chupa hua charge bhi hota hai ?
आमतौर पर बैंक खाते में पैसे न रखने पर कोई शुल्क नही देना पड़ता |
Q7. Kya Sarkari Bank bhi is tarah ki koi Suvidha Dete hai ?
हाँ SBI और Bank of Baroda जैसे सरकारी बैंक भी इस खाते का ऑनलाइन लाभ प्रदान करतें है |

हर ब्रांड के पीछे एक कहानी होती है, और मेरा काम उस कहानी को शब्दों में पिरोना है। एक वेबसाइट राइटर के तौर पर, मैं सिर्फ पेज भरने के लिए नहीं लिखता, बल्कि यह सोचकर लिखता हूँ कि वेबसाइट पर आने वाले विज़िटर को क्या पढ़कर अच्छा लगेगा। मुझे रिसर्च करना और फिर उसे एक आसान, खूबसूरत कंटेंट का रूप देना पसंद है।