Birth Certificate 2026: 1 अक्टूबर से होंगे मृत्यु और जन्म प्रमाण पत्र में ये बदलाव !

Birth Certificate Online 2026:

अगर आपके के बच्चे की उम्र 2 साल या उससे अधिक हो गयी है और अभी तक आपने Birth Certificate नहीं बनवाया है तो आर्टिकल में बताई जाने वाली जानकारी को पढ़कर आपको झटका लग सकता है, यूं तो जन्म से लेकर मृत्यु तक जीवन भर डॉक्यूमेंट बनवाने का काम चलता ही रहता है लेकिन Birth Certificate हर बच्चे का पहला डॉक्यूमेंट होता है, हालही में संसद में हुए मानसून बजट में जन्म प्रमाण पत्र और मृत्यु प्रमाण पत्र को लेकर सरकार ने नए नियम पेश किये है बताया जा रहा है की 1 अक्टूबर 2026 से ये नियम पूरी तरह लागू कर दिए जायेंगे, Birth Certificate Online Apply करते समय इन नए नियमों का ध्यान देना बहुत ज़रूरी है।

Quick Summary

  • महत्व: जन्म प्रमाण पत्र बच्चे का पहला दस्तावेज होता है, जो बच्चे की जन्मतिथि, आयु और लिंग को प्रमाणित करता है।
  • उपयोग: या प्रमाण पत्र स्कूल एडमिशन, आधार, पासपोर्ट और सरकारी योजनाओं के लिए अनिवार्य है।
  • आवश्यक दस्तावेज: अस्पताल का डिस्चार्ज स्लिप/बर्थ लेटर, माता-पिता का आधार कार्ड, पहचान पत्र और निवास प्रमाण पत्र।
  • नए नियम: 2026 के नए नियम के अनुसार 2 वर्ष के अधिक आयु वाले बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र आवेदन कर रहे है, तो अब कुछ सरकारी डॉक्यूमेंट देने होंगे।
  • अन्य: बच्चे का नाम न होने पर भी जारी होगा जन्म प्रमाण पत्र लेकिन 15 वर्ष की आयु के बाद करवाना होगा अपडेट।

लागू किये गये नए नियम के अनुसार जन्म प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया को तो पहले के मुकाबले सरल बना दिया गया है, लेकिन बच्चे की बढ़ती आयु को लेकर कई अहम परिवर्तन भी किये गये है, आवेदन प्रक्रिया को पूरा करके के लिए आयु के हिसाब से नए दस्तावेज भी देने होंगे।

Birth Certificate

Birth Certificate Kya Hota Hai?

जन्म प्रमाण पत्र एक कानूनी और आधिकारिक दस्तावेज है, जो किसी व्यक्ति की जन्म तिथि, स्थान और उसके माता-पिता की पहचान को प्रमाणित करता है। भारत सरकार के नियम (Registration of Births and Deaths Act, 1969) के तहत जन्म का पंजीकरण कराना अनिवार्य है। यह दस्तावेज़ नगर निगम, नगर पालिका, ग्राम पंचायत या संबंधित जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण विभाग द्वारा जारी किया जाता है। इसमें व्यक्ति का नाम, जन्म तिथि, जन्म स्थान, माता-पिता का नाम, लिंग तथा पंजीकरण संख्या जैसी महत्वपूर्ण जानकारी दर्ज होती है।

जन्म प्रमाण पत्र किसी भी नागरिक की पहली सरकारी पहचान माना जाता है। इसकी आवश्यकता स्कूल में प्रवेश, आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस, सरकारी योजनाओं का लाभ लेने तथा बैंकिंग और अन्य सरकारी कार्यों में पड़ती है।

Birth Certificate – Overview

जानकारी विवरण
दस्तावेज का नाम Birth Certificate / जन्म प्रमाण पत्र
उद्देश्य व्यक्ति के जन्म की आधिकारिक जानकारी का प्रमाण
पंजीकरण Birth & Death Registration व्यवस्था के तहत
संबंधित कार्यालय नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत, ग्राम पंचायत आदि
मुख्य जानकारी नाम, जन्म तिथि, जन्म स्थान तथा माता-पिता की जानकारी
उपयोग स्कूल में प्रवेश, पासपोर्ट, सरकारी सेवाओं और अन्य दस्तावेजों में उपयोग
आवश्यक दस्तावेज अस्पताल/जन्म संबंधी रिकॉर्ड और स्थानीय नियमों के अनुसार निर्धारित दस्तावेज
आवेदन स्थिति संबंधित ऑनलाइन पोर्टल या कार्यालय के माध्यम से जांची जा सकती है

2026 Me Kaun Se Naye Badlav Hue? 

जन्म प्रमाण पत्र को लेकर अगस्त में दोनों सदनों की मंजूरी मिल गयी है और भारत के राष्ट्रपति के आदेश पर ये नए नियम 1 अक्टूबर 2026 से लागू किये जायेंगे, आपको बता दें की इस कानून को (Registration of Births and Deaths Act, 1969) में संसोधन के तहत लागू किया गया है, इन नए कानून को लागू करने के पीछे सरकार का मुख्य कारण जन्म प्रमाण पत्र और मृत्यु प्रमाण पत्र में होने वाली देरी को कम करना। 

नए नियमों के अनुसार अगर बच्चे के जन्म से लेकर 1 साल के अंदर Birth Certificate के लिए रजिस्ट्रेशन किया जाता है तो सामान्य प्रक्रिया के द्वारा रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा किया जा सकता है, लेकिन अगर किसी बच्चे उम्र 1 साल से ज्यादा और 2 साल से कम है तो ऐसे में माता-पिता को DM/SDM की मंजूरी और आवेदन में देरी के कारण लेट फीस का भुगतान करना होगा।

इसके अलावा इस नए संसोधन में एक प्रक्रिया को और जोड़ा गया है अब अगर किसी बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र रजिस्ट्रेशन 2 साल के बाद किया जाता है तो बच्चे का रजिस्ट्रेशन केवल प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट (Judicial Magistrate First Class) के आदेश पर ही किया जा सकेगा, नए नियम के अनुसार 2 साल से अधिक देरी पर बच्चे के जन्म प्रमाण पत्र के लिए कोर्ट से ही वेरिफिकेशन करवाना होगा, सरकार का कहना है कि इस नियम के बदलने का मकसद जन्म और मृत्यु के रिकॉर्ड को ज्यादा सटीक, पारदर्शी और समय पर तैयार करना है।

Documents Required For Birth Certificate

1. माता-पिता का पहचान पत्र – आधार कार्ड, वोटरआईडी या पासपोर्ट

2. हॉस्पिटल की रसीद – अगर बच्चा अस्पताल में हुआ हो

3. निवास प्रमाण पत्र – बिजली बिल, राशन कार्ड या मकान किरायानामा

4. मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी – OTP सत्यापन और स्टेटस ट्रैक के लिए

Important Official Links

eDistrict UP Portal Click Here 
e-Sathi Citizen Services Click Here 
Civil Registration System (CRS) Click Here

Birth Certificate Ke Liye Online Apply Kaise Kre

आपको बतातें चले की जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए अभी हालही में पोर्टल में बदलाव हुए है जिसके चलते अब ऑनलाइन माध्यम से Birth Certificate बनाने की प्रक्रिया को पहले के मुकाबले और भी आसान कर दिया गया है तो अगर आप भी घर बैठे बच्चे के जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करना चाहते है तो आर्टिकल में बताई जाने वाली जानकारी और स्टेप्स को फॉलो करें :

Birth Certificate

Step#1

  • सबसे पहले आपको ब्राउज़र में CRS Portal सर्च करना होगा, जिसके बाद आप अधिकारिक वेबसाइट पर पहुँच जायेंगे।
  • जहाँ आपको होम पेज पर ऊपर की तरफ कोने में Login का विकल्प दिखाई देगा।
  • अगर आप पोर्टल पर पहली बार जा रहें है तो पहले आपको नया रजिस्ट्रेशन करना होगा।
  • रजिस्ट्रेशन करने के बाद अपना मोबाइल नंबर डालकर कर OTP दर्ज करें और पोर्टल पर लॉग इन करें।
  • इसके बाद आपके सामने एक पेज खुलेगा जिसमे आपको सारी सेवाएं देखने को मिलेंगी।

Step#2

  • इस पेज पर “जन्म प्रमाण पत्र आवेदन” का विकल्प चुने।
  • इसके बाद आपको अपना राज्य और अपनी पसंदीदा भाषा का चयन करना होगा।
  • अब आपको अपने बच्चे से जुड़ी जानकारी दर्ज करनी होगी ( समय और तारीख )।
  • बच्चे की जानकारी भरने के बाद आपको माता-पिता की जानकारी दर्ज करनी होती है इसके साथ पता भरना होता है।
  • अब आपको Place Of Birth वाले सेक्शन में यह चुनना होगा की बच्चे का जन्म कहाँ हुआ है।

 Step#3

  • अब यहाँ आपको बच्चे की माता से जुड़ी जानकारी भरनी होगा ( शादी के पहले आयु और शादी के बाद आयु )।
  • यहाँ आपको  इस बच्चे को मिलकर और कितने बच्चे है उसकी संख्या दर्ज करें।
  • इसके बाद आपके सामने Upload Document का विकल्प आएगा जहाँ आपको सपोर्टिंग डॉक्यूमेंट अपलोड करने होंगे।
  • यदि जन्म देरी से रजिस्टर हो रहा है (21 दिन से अधिक), तो एफिडेविट या मजिस्ट्रेट का आदेश भी अपलोड करें।
  • डॉक्यूमेंट अपलोड करने के बाद एक बार फॉर्म में भरी गयी सभी जानकारियों को एक बार जाँच ले।
  • और इसके बाद सबमिट के टैब पर क्लिक करें आप सभी के सामने आवेदन सबमिट सफल होने का मेसेज आ जयेगा।

Uploading Tip : ध्यान रहें की CRS पोर्टल आपको केवल PDF या फिर JPG फाइल ही मांगता है और जिसका साइज़ 8MB होना चाहिए तो इस लिए आप पहलें से फाइल का साइज़ जाँच कर लें ताकि आपको परेशानी न हों।

Birth Certificate Fee Chart 2026

समय सीमा (Timeline) शुल्क (Fee / Late Fee) आवश्यक प्रक्रिया / अनुमति
0 से 21 दिन के भीतर ₹0 (निःशुल्क) रजिस्ट्रार कार्यालय / अस्पताल के माध्यम से सामान्य पंजीकरण
21 दिन से 30 दिन के भीतर ₹20 रजिस्ट्रार की अनुमति + विलंब शुल्क
30 दिन से 1 वर्ष के भीतर ₹50 सक्षम अधिकारी की लिखित अनुमति + विलंब शुल्क
1 वर्ष से 2 वर्ष तक ₹100 एसडीएम/जिला मजिस्ट्रेट का आदेश
2 साल से अधिक ₹100 (+ अतिरिक्त कोर्ट/नोटरी शुल्क) एसडीएम/प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट का आदेश + शपथ पत्र (Affidavit) व सर्च फीस

Application Status Kaise Check Kre?

बहुत से लोग आवेदन करने के बाद सोचते है की जन्म प्रमाण पत्र की आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के बाद सर्टिफिकेट कैसे प्राप्त करेंगे तो इसका जवाब ये है की आवेदन करने के बाद सामान्य अवस्था में 15 से 30 दिनों में आवेदन स्वीकार कर लिया जाता है इसके अलावा पोर्टल पर संसोधन के बाद आप अपने Birth Certificate की आवेदन स्थिति की जाँच भी कर सकते है जिसके लिए आपको सम्बंधित पोर्टल पर जाना होगा और वहां होम पेज पर ही Track Application Status पर क्लिक करना होगा।

इसके बाद आवेदन प्रक्रिया को पूरा करने के बाद जो Reference Number आपको मिला था उसे सामने के बॉक्स में भरें और Search Now पर क्लिक करें, इतना करने के बाद जो भी आपके आवेदन की वर्तमान स्थिति होगी वो आपकी स्क्रीन पर आ जाएगी।

Ab Naye Niyam Se Aise Banega Ration Card ! Click Now
Aadhaar Card Correction Kaise kare? Address, Name, DOB, Click Now

Birth Certificate Download Kaise Kre?

अगर आवेदन की स्थिति सफल हो गयी है तो आप बिना किसी जनसेवा केंद्र जाए घर पर ही रहकर जन्म प्रमाण पत्र पीडीऍफ़ डाउनलोड कर सकते है, जिसके लिए आपको CRS Portal पर जा कर Login करना होगा, अब आपके सामने कई सारी Services देखने को मिलेगीं जहाँ आपको Download Certificate पर क्लिक करना होगा, अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जहाँ आपको Reference Number दर्ज करना होगा इसके बाद स्क्रीन पर दिख रहे कैप्चा कोड को भरें और फिर Continue के विकल्प पर क्लिक करें।

अब आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर वेरिफिकेशन के लिए एक OTP प्राप्त होगा जिसके बॉक्स में भरें और फिर Verify के टैब पर क्लिक करें इतना करने के बाद आपके सामने Birth Certificate Download PDF का विकल्प आयेगा जिस पर क्लिक करके जन्म प्रमाण पत्र को सुरक्षित अपने फ़ोन में सेव कर सकते है।

Nishkarsh:

आज के दौर में जन्म प्रमाण पत्र का हर जगह उपयोग होता है इस लिए इस सर्टिफिकेट को बनवाना बहुत ज़रूरी है, तो दोस्तों ये थी आज की खास जानकारी जिसमे हमने आपको Birth Certificate के बारे में विस्तार से बताया गया है मैं उम्मीद करता हूँ की इस आर्टिकल की जानकारी आपके लिए काफी उपयोगी साबित हुई होगी लेकिन अगर आपके मन में अभी भी कोई सवाल रह गया है तो आप कमेंट के ज़रिये हमसे पूँछ सकते है क्यूंकि आप को अपडेट रखना हमारी जिम्मेदारी है।

FAQs – Aksar Pooche Jane Wale Sawal

Q1. Kya Bina Bacche Ke Name Ke Bhi Birth Certificate Banaya Ja Sakta Hai?

Han Agar Bacche Ka Name Abhi Tay Nhi Hai To Mata-Pita Ke Name Se Birth Cetificate Ban Sakta Hai Lekin 15 Saal Ke Ander Name Darj Krna Zaroori Hoga.

Q2. Birth Certificate Banne Me Kitna Samay Lagta Hai?

Online Application Submit Krne Ke Baad 7 Se 21 Dino Me Janm Praman Ptr Ban jata Hai.

Q3. Kya Hospital Se Milne Wali Recipte Hi Birth Certificate Hoti Hai?

Nhi Hospital se Milne Wali Parchi Kewal Bacche Ke Janm Ki Clip Hoti Hai Jiske Aadhaar Par Hi Original Birth Certificate Banta Hai.

Q4. Agar Kisi Ka Janm Praman Ptr Kho Jaye To Kya Kre?

Aise Me Aap Sambandhit Portal Se Duplicate Birth Certificate Banwa Sakte Hai Ya Fir Registrar Ke Ke Office Se Second Copy Banwa Sakte Hai.

Q5. Kya Purana Hand Writing Wala Birth Certificate Abhi Bhi Manya Hota Hai?

Han Lekin Kisi Tarah Ki Asuvidha Se Bachne Ke Liye Digital Birth Certificate Banwa lena Zaroori Hota Hai.

Leave a Comment