Caste Certificate Online Apply 2026:
जैसा की हम सब जानते है हमे बचपन से लेकर बुढ़ापे के दौर तक किसी भी सरकारी या प्राइवेट लाभों को प्राप्त करने के लिए सरकार द्वारा जारी किये जाने वाले Caste Certificate की ज़रुरत पड़ती है, जिसे आम भाषा में लोग जाति प्रमाण पत्र भी कहते है, इस प्रमाण पत्र का उद्देश्य मुख्य रूप से यह प्रमाणिक करने के लिए किया जाता है की आवेदक के जाति किस आरक्षित श्रेणी के अंतर्गत आती है, अगर आपने भी Caste Certificate अभी तक नहीं बनवाया है या आवेदन के लिए बार-बार सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगातें है तो आज के आर्टिकल में बताई जाने वाली सभी जानकारी आप लोगों के लिए बहुत उपयोगी साबित होने वाली है।
Quick Summary
- Caste Certificate: जाति प्रमाण पत्र केंद्र या राज्य सरकार द्वारा जारी किया जाने वाला आधिकारिक डॉक्यूमेंट है जो किसी व्यक्ति की सामाजिक श्रेणी (SC, ST, OBC, EWS) को प्रमाणित करता है।
- उपयोग: सरकारी नौकरी, शैक्षिणिक संस्थानों में प्रवेश, छात्रवृत्ति, Cut-off में छूट और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए अनिवार्य।
- जरूरी दस्तावेज: पहचान पत्र, आधार कार्ड, स्वा-घोषणा पत्र, निवास प्रमाण पत्र और आधार लिंक मोबाइल नंबर।
- वैधता: SC/ST जाति प्रमाण पत्र आजीवन मान्य रहतें है लेकिन OBC परिवारिक आय पर आधारित होने के कारण 1 वर्ष के लिए ही वैध होतें है।
- आवेदन प्रक्रिया: ई-डिस्ट्रिक्ट (e-District) पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन।
आज के डिजिटल दौर में Caste Certificate Online घर बैठे बनाने की सुविधा कई राज्यों में उपलब्ध है, जिसके जरिये कोई भी नागरिक अपने राज्य के सरकारी पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकता है, जाति प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन करते समय आवेदक को अपनी व्यक्तिगत जानकारी, पता, जाति से संबंधित विवरण और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होते हैं। आवेदन जमा होने के बाद संबंधित विभाग द्वारा दस्तावेजों और जानकारी का सत्यापन किया जाता है। सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद पात्र आवेदक का जाति प्रमाण पत्र जारी किया जाता है।

यहाँ एक बात जान लेना आपके लिए बहुत ज़रूरी है जाति प्रमाण पत्र का उपयोग केवल जाति की पहचान स्थापित करने के लिए नहीं किया जाता बल्कि कई सरकारी और शैक्षिणिक कार्यों में भी इसका इस्तेमाल किया जाता है उदहारण के लिए इसे ऐसे समझिये जब भी कोई युवा कॉलेज या विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए आवेदन करता है तो उसे जाति प्रमाण पत्र के द्वारा आरक्षित सीट पर प्रवेश मिल जाता है, इसके अलावा छात्रवृत्ति के लिए भी Caste Certificate की आवश्यकता होती है।
Caste Certificate Kya Hota Hai?
जाति प्रमाण पत्र जिसे ‘कास्ट सर्टिफिकेट’ के नाम से भी जाना जाता है, यह राज्य और केंद्र सरकार द्वारा जारी किया जाने वाला एक आधिकारिक दस्तावेज होता है। यह प्रमाण पत्र इस बात की पुष्टि करता है कि व्यक्ति भारतीय संविधान के तहत मान्यता प्राप्त किसी विशिष्ट जाति, समुदाय या जनजाति से संबंध रखता है।भारत में अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के नागरिकों को सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए आरक्षण प्रणाली लागू की गई है। इस आरक्षण का लाभ उठाने के लिए जाति प्रमाण पत्र अनिवार्य दस्तावेज है।
Key Objectives of Caste Certificate
- जब भी कोई युवा स्कूल/कॉलेज में अरक्षित सीटों में प्रवेश के लिए आवेदन करता है तो उसे सबसे पहले जाति प्रमाण पत्र दिखाना होता है
- केद्र और राज्य सरकारों की छात्रवृत्ति योजनाओं का लाभ उठाने के लिए भी जाति प्रमाण पत्र ज़रूरी होता है
- सभी सरकारी नौकरी जैसे UPSC, SSC, रेलवे और बैंकिंग में आयु छुट के लिए Caste Certificate अनिवार्य होता है
Caste Certificate Kaise Banaye – Overview
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| प्रमाण पत्र का नाम | Caste Certificate / जाति प्रमाण पत्र |
| मुख्य उद्देश्य | व्यक्ति की जाति की सरकारी पहचान प्रमाणित करना |
| मुख्य श्रेणियां | SC, ST, OBC आदि |
| आवेदन का तरीका | Online / Offline |
| आवेदन पोर्टल | संबंधित राज्य के आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से |
| आवश्यक दस्तावेज | पहचान प्रमाण, पता प्रमाण और जाति से संबंधित दस्तावेज |
| उपयोग | शिक्षा, सरकारी नौकरी, आरक्षण और सरकारी योजनाओं में |
| आवेदन शुल्क | राज्य के नियमों के अनुसार अलग-अलग हो सकता है |
| प्रमाण पत्र प्राप्ति | Online Download / संबंधित कार्यालय से प्राप्त |
| आवेदन स्थिति | राज्य के पोर्टल पर Status Check की सुविधा उपलब्ध हो सकती है |
| सत्यापन | संबंधित सरकारी विभाग/अधिकारी द्वारा |
| वैधता | राज्य और प्रमाण पत्र के प्रकार के नियमों के अनुसार |
Types of Caste Certificate
चूँकि भारत जैसे विशाल देश में कई धर्म, समाज और जनजाति के लोग रहते है जिसे देखते हुए सरकार ने सभी लोगों के लिए जाति प्रमाण पत्र बनवाना अनिवार्य कर दिया है, भारत में कुल जाति प्रमाण पत्र को चार भागों में बांटा है जो इस प्रकार है:
SC Certificate (Scheduled Castes): यह प्रमाण पत्र उन समुदायों के लिए बनता है जो हमेशा से सामाजिक भेदभाव और छुआछूत का शिकार रहें है।
ST Certificate (Scheduled Tribes): यह प्रमाण पत्र देश के आदिवासी समुदायों और दूरदराज या जंगलों में रहने वाली जनजातियों के नागरिकों के लिए बनता है।
OBC Certificate (Other Backward Classes): यह प्रमाण पत्र उन सामाजिक और शैक्षणिक रूप से पिछड़े वर्गों के लिए बनता है जो SC/ST श्रेणी में शामिल नहीं हैं, लेकिन इसमें भी आरक्षण का लाभ केवल उन्हें ही मिलता है जिनकी वर्तमान में ₹8 लाख प्रति वर्ष) से कम है।
EWS Certificate (Economically Weaker Section): यह प्रमाण पत्र केवल सामान्य वर्ग (General Category) के उन नागरिकों के लिए है जो SC, ST या OBC आरक्षण के दायरे में नहीं आते, लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर हैं।
Required Documents For Caste Certificate
अगर आप घर बैठे ऑनलाइन आवेदन करने की सोच रहें है तो आवेदन से पहले यह ज़रूर सुनिश्चित कर लें की इस सूची में बताये जाने वाले सभी दस्तावेज आपके पास पहलें से ही मौजूद हो ताकि ऑनलाइन आवेदन के दौरान किसी भी समस्या का सामना न करना पड़ें:
पहचान का प्रमाण: आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, पासपोर्ट वा ड्राइविंग लाइसेंस।
पते का प्रमाण: बिजली/पानी बिल, राशन कार्ड, निवास प्रमाण पत्र।
अन्य: पिता या अन्य रिश्तेदार का जाति प्रमाण पत्र, मोबाइल नंबर, स्वा-घोषणा पत्र।
Important Links & Resources
| Application | Links |
|---|---|
| Up edistrict Portal | Click Now |
| Citizen Login (e Sathi) | Click Now |
| Self-Certified Declaration Form Download | Click Now |
Caste Certificate Online Kaise Banaye
आज के डिजिटल दौर में अधिकांश राज्यों में जाति प्रमाण पत्र बनाने की ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध है जिसकी मदद से नागरिक ई-डिस्ट्रिक्ट (e-District) पोर्टल पर लॉग इन करके घर बैठे आवेदन कर सकते है, ऑनलाइन आवेदन करने के लिए इन आसान से स्टेप्स को फॉलो करें:

Step#1
- ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर के ब्राउज़र में सर्च करें e-District.
- अब पहले ही लिंक पर क्लिक करके पोर्टल के होम पेज पर पहुँच जायेंगे यहाँ कों में आपको Login करने के लिए विकल्प दिखेगा।
- जिसमे Citizen Login (e Sathi) पर क्लिक करें, लेकिन अगर आप पहली बार इस पोर्टल का उपयोग कर रहें है तो लॉग इन करने से पहले आपको रजिस्टर्ड करना होगा।
- New Registration करने के लिए New User Registration पर क्लिक करें अब आपको नाम, पता, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।
- इसके बाद सुरक्षित करें के विकल्प पर क्लिक करें, आपका पंजीकरण अब पूरा हो चूका है फिर से बाहर जाएं और अब लॉग इन करें।
- Login करने के बाद आपके सामने नया इंटरफ़ेस खुलेगा जहाँ आपको कई सारी Services देखने को मिलेंगी।

Step#2
- अब यहाँ आपको जाति प्रमाण पत्र के आप्शन को चुनकर उस पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद सबसे पहले आपको अपने आधार कार्ड की संख्या और स्क्रीन पर दिख रहे कैप्चा कोड को भरना होगा।
- आपके आधार से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर वेरिफिकेशन के लिए OTP आयेगा उसे Verify करें और Submit पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने जाति प्रमाण पत्र बनाने के लिए फॉर्म खुलकर आ जायेगा, आधार वेरिफिकेशन की वजह से आपना नाम आटोमेटिक फैच हो आयेगा बाकि सभी जानकारी आपको मेन्युली दर्ज करनी होगी।
- फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारियां जैसे नाम, पिता का नाम, पता, जाति, उपजाति आदि सही-सही भरें।
स्वा-प्रमाणित घोषणा पत्र यहाँ से डाउनलोड करें – Click Here
- सभी आवश्यक दस्तावेज़ों (आधार कार्ड, फोटो, स्व-घोषणा पत्र) को स्कैन करके अपलोड करें।
- इसके बाद ऑनलाइन शुल्क का भुगतान करके Application Reference Number को सुरक्षित सेव करके रख लें।
Note: साल 2026 में किसी भी प्रमाण पत्र को बनाने के लिए आधार वेरिफिकेशन ज़रूरी कर दिया गया है इस लिए मोबाइल नंबर का आधार से लिंक होना अनिवार्य है।
Application Status Check Kaise Kre
ज्यादातर मामलों में जाति प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन करने के 15 से 30 दिनों के बाद जारी कर दिया जाता है लेकिन अगर आपके आवेदन को इससे भी ज्यादा दिन हो गये है आप ऑनलाइन माध्यम से अपने आवेदन की स्थिति की जाँच भी कर सकते है जिसके लिए आपको अपने राज्य के आधिकारिक e-District पोर्टल पर जाना होगा वहां होम पेज पर मौजूद कई Services आपको देखने को मिलेगी जिसमे आपको नीचे तरफ स्क्रॉल करने पर Track Application Status के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
अब आपके सामने एक बार मेन्यु खुलेगा जिसमे आपको आवेदन के सफल होने के बाद प्राप्त Application Reference Number दर्ज करना होगा, इतना करने के बाद आपके आवेदन की जो भी स्थिति होगी वो आपकी स्क्रीन पर नजर आ जाएगी।
Caste Certificate Download
जब आपका जाति प्रमाण पत्र बन जायेगा तो आपको आधिकारिक पोर्टल पर जाकर लॉग इन करना होगा, इसके बाद आपके स्क्रीन पर आवेदन करने वाला पेज खुलेगा, यही आपको सर्विसेज वाले भाग में “निस्तारित आवेदन” का विकल्प मिलेगा जिस पर क्लिक करें, अब यहाँ आपसे पूछा जायेगा की आपको कौन का सर्टिफिकेट डाउनलोड करना है, तो यहाँ Caste Certificate पर टिक करें।
इतना करने के बाद आपकी स्क्रीन पर सर्टिफिकेट की लिस्ट आ जायेगी जिसे डाउनलोड करने के लिए संख्या पर क्लिक करें और Caste Certificate PDF को अपने फ़ोन में सुरक्षित सेव करके रख लें।
Related Articles
| Ab Naye Niyam Se Aise Banega Ration Card ! | Click Now |
|---|---|
| Aadhaar Card Correction Kaise kare? Address, Name, DOB, | Click Now |
| How to apply for PM Kisan Yojana? | Click Now |
Nishkarsh:
चूँकि भारत में किसी भी योजना में लाभ लेने, सरकारी नौकरी के आवेदन और स्कूल/विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए Caste Certificate का होना अनिवार्य है, जिसे बनाने के लिए आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते है, तो दोस्तों ये थी आज की खास जानकारी जिसमे हमने आपको Caste Certificate के बारे में विस्तार से बताया गया है मैं उम्मीद करता हूँ की इस आर्टिकल की जानकारी आपके लिए काफी उपयोगी साबित हुई होगी लेकिन अगर आपके मन में अभी भी कोई सवाल रह गया है तो आप कमेंट के ज़रिये हमसे पूँछ सकते है क्यूंकि आप को अपडेट रखना हमारी जिम्मेदारी है।
FAQs-Aksar Pooche Jane Wale Sawal
Q1. Caste Certificate Banne Me Kitna Samay Lagta Hai?
Online Avedan Submit Krne ke Baad 15 se 30 Dino Me Caste Certificate Ban Jata Hai.
Q2. Kya Shadi Ke Baad Mahila Ka Janm Praman Ptra Badal Jata Hai?
Nhi Kisi Ki Bhi Caste Janm Se Tay Hoti Hai Shadi Ke Baad Bhi Caste Certificate Wahi Rehta Hai.
Q3. Agar Online Application Reject Ho Jaye To Kya Kre?
Application Rejection Ka Point Dekhe Aur Fir Avedan Kre.
Q4. Central And State Caste Certificate Me Kya Difference Hota Hai?
Central Certificate Ka Use University Admissions, Government Jobs Ke liye Hota Hai, Lekin State Certificate Sarkari Scheme Me Use Kiya Jata Hai.
Q5. Caste Certificate Ki Validity Kitni Hoti Hai?
ST/SC Certificate Life Time Ke liye Valid Rehte Hai Lekin OBC/EVS 1 Saal Ke Liye Valid Rehte Hai.

हर ब्रांड के पीछे एक कहानी होती है, और मेरा काम उस कहानी को शब्दों में पिरोना है। एक वेबसाइट राइटर के तौर पर, मैं सिर्फ पेज भरने के लिए नहीं लिखता, बल्कि यह सोचकर लिखता हूँ कि वेबसाइट पर आने वाले विज़िटर को क्या पढ़कर अच्छा लगेगा। मुझे रिसर्च करना और फिर उसे एक आसान, खूबसूरत कंटेंट का रूप देना पसंद है।