Character Certificate Kaise Banaye 2026 | घर बैठे मोबाइल से बनाएं चरित्र प्रमाण पत्र

Character Certificate Kaise Banaye 2026 

क्या आपको भी किसी वजह से Character Certificate बनवाना पड़ रहा है और आप सोच रहें है की Character Certificate Kaise Banaye तो आज जो जानकारी मैं आप लोगों के लिए लेकर आया हूँ उसे जानने के बाद आप भी ये कहेंगे क्या सच में इस Police Verification Certificate को बनवाना इनता आसान है और वो भी घर बैठे !

Quick Summary

  • आधिकारिक ऐप: UPCOP App (UP Police)

  • आवेदन शुल्क: ₹50 (UPI, Net Banking या Card द्वारा)

  • लगने वाला समय: 10 से 15 कार्य दिवस

  • वैधता (Validity): 6 महीने

दोस्तों आज के डिजिटल दौर को देखते हुए सरकार तमाम योजनाओं को ऑनलाइन ही आवेदन करने की सुविधा दे रही है फिर चाहे आपको Birth Certificate बनवाना हो या फिर निवास प्रमाण पत्र बनवाना हो आप ऑनलाइन ही आवेदन कर सकते है तो अगर आप भी जानना चाहते है की ऑनलाइन माध्यम से चरित्र प्रमाण पत्र कैसे बनाये तो यह आर्टिकल आप लोगों के लिए काफी उपयोगी साबित होने वाला है तो इस ब्लॉग को ध्यान से पढ़ें !

Character Certificate

Character Certificate Kaise Banaye?

आज के समय में सरकारी नौकरी, कॉलेज या विश्वविद्यालय में प्रवेश, पासपोर्ट आवेदन या किसी अन्य कार्य के लिए इस डॉक्यूमेंट की ज़रुरत पड़ती है लेकिन कई लोग यह जानते ही नहीं की इस Police Verification Certificate को आप घर बैठे ही बनवा सकते है जिसके लिए आप को एक मोबाइल एप्लीकेशन की ज़रुरत पड़ेगी और इसे बनाने के लिए किन डाक्यूमेंट्स, फीस, ऑनलाइन प्रोसेस तथा कुछ ऐसे टिप्स की मैं आपको बताऊंगा जो आपके लिए ऑनलाइन आवेदन में आसानी बन जायेंगे।

Character Certificate key Highlighs

विषय (Topic) विवरण (Details)
सर्विस का नाम Character Certificate (चरित्र सत्यापन/प्रमाण पत्र)
संबंधित विभाग उत्तर प्रदेश पुलिस (UP Police)
आधिकारिक ऐप UPCOP App (Android / iOS)
आवेदन शुल्क (Fee) ₹50 (ऑनलाइन भुगतान)
लगने वाला समय 10 से 15 कार्य दिवस (Working Days)
वैधता (Validity) 6 महीने (विभिन्न विभागों के नियमानुसार)

Important Tip: याद रहे ऑनलाइन एप्लीकेशन करने के लिए आपको UPCOP Mobile App को अपने फ़ोन में इनस्टॉल करना होगा।

Character Certificate Kya Hota hai?

आगे बढ़ने से पहले यह जान लीजिये की चरित्र प्रमाण पत्र क्या होता है और इसकी ज़रुरत कहाँ पड़ती है?

Character Certificate एक सरकारी दस्तावेज़ है जिसे पुलिस विभाग द्वारा जारी किया जाता है। इसमें यह प्रमाणित किया जाता है कि आवेदक के खिलाफ पुलिस रिकॉर्ड में कोई गंभीर आपराधिक मामला दर्ज नहीं है और व्यक्ति की समाज में छवि कैसी है, यह प्रमाण पत्र आमतौर पर सीमित अवधि तक मान्य हो सकता है। इसकी वैधता संबंधित संस्था या विभाग के नियमों पर निर्भर करती है। आज कल यह सर्टिफिकेट कई कार्यों में उपयोगी होता है जिनमे सरकारी नौकरी वेरिफिकेशन, प्राइवेट नौकरी जॉइनिंग और पासपोर्ट आवेदन शामिल है, पुलिस वेरिफिकेशन के बाद यह सर्टिफिकेट अप्रूव होता है तो इसलिए सभी जानकारी और मांगे जाने वाले दस्तावेजों को सही से अपलोड करें।

Where is this needed?

  1. सरकारी और प्राइवेट नौकरी जॉइनिंग में इस सर्टिफिकेट की ज़रुरत होती है।
  2. पासपोर्ट आवेदन करने के दौरान इसकी आवश्यकता पड़ती है।
  3. कहीं मकान या कमरा किराये पर लेने में इसका उपयोग किया जाता है।
  4. नगर निगम या अन्य टेंडरों में भाग लेने के लिए यह ज़रूरी होता है।

What’s New Rules in 2026

सरकार के इस डिजिटल पहल के अंतर्गत लगातार कई बदलाव किये जा रहे है जिससे ऑनलाइन मिलने वाली सुविधाओं को और ज्यादा बेहतर बनाया जा सके तो चलिए जानते है की साल 2026 में आप लोगो के लिए क्या नया है :

विषय / पैरामीटर (Parameter) 2026 के नए नियम व स्थिति (Status & Rules)
आवेदन का माध्यम (Mode) UPCOP Mobile App या UPPOLICE CCTNS Portal
सरकारी फीस (Government Fee) ₹50 (UPI / Net Banking / Debit Card)
आवश्यक दस्तावेज (Documents) फोटो + आधार कार्ड (Front & Back)
प्रोसेसिंग टाइम (Processing Time) 7 से 15 कार्य दिवस (BNSS डिजिटल ट्रैकिंग के तहत)
प्रमाण पत्र की वैधता (Validity) जारी होने की तिथि से 1 वर्ष
सत्यापन का तरीका (Verification) बीट सिपाही / LIU डिजिटल वेरिफिकेशन रिपोर्ट
हस्ताक्षर प्रारूप (Signature Type) Digitally Signed (भौतिक मोहर/दस्तखत की आवश्यकता नहीं)
अटकने/देरी होने पर समाधान ऐप पर Grievance / RTI Tracker या थाने के CCTNS काउंटर से त्वरित समाधान

Pro Tip : ध्यान रहें अगर पहली बार आवेदन करने जा रहे है तो लॉग इन करना पड़ेगा जिसमे आपको अपनी सही जानकारी ही भरनी होगी।  

Required Documents for Character Certificate

ऑनलाइन चरित्र सर्टिफिकेट बनवाने के लिए डाक्यूमेंट्स देना बहुत ज़रूरी होता है और अगर किसी डॉक्यूमेंट में किसी तरह की कोई गड़बड़ी जैसे नाम में स्पैलिंग मिसमैच या डॉक्यूमेंट साफ़ न होने पर एप्लीकेशन रिजेक्ट भी हो सकता है तो इस लिए सुनिश्चित करें की नीचे बताये सूची के डॉक्यूमेंट आपके पास मौजूद है :

  • आवेदक की फोटो – पासपोर्ट साइज़ फोटो
  • पहचान पत्र – आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड या पैन कार्ड
  • पता प्रमाण – राशन कार्ड , निवास प्रमाण पत्र या आधार कार्ड
  • मोबाइल नंबर – आधार से लिंक मोबाइल नंबर

Mobile Application Yahan Download kre.

How To Online Apply Character Certificate

आज के समय में ऑनलाइन आवेदन करना लोगों के लिए बहुत सरल है जिसमे आपको कहीं आने-जाने की कोई ज़रुरत नहीं पड़ती बस कुछ आसान से स्टेप्स को फॉलो करके आप भी अपना Police Verification Certificate घर बैठे बनवा सकते है :

Character Certificate
Character Certificate

Step#1

  • सबसे पहले आपको अपने Google Play Store में जाना होगा वहां आपको सर्च मेनू में UPCOP सर्च करना होगा।
  • आपके सामने UPCOP का एप्लीकेशन आयेगा, जिसे आपको अपने फ़ोन में इनस्टॉल करना होगा।
  • एप इनस्टॉल होने के बाद आपको एप्लीकेशन Open करना होगा।
  • यहाँ आपके सामने एक लॉग इन का पॉपअप आएगा जिसमे आपको अपना मोबाइल नंबर और अन्य जानकारी भरनी होंगी।
  • इसके बाद एप्लीकेशन ओपेन करने पर आपको स्क्रीन पर कई सारी सर्विसेज दिखाई देंगी।
  • हमे जैसे अपना Character Certificate बनवाना है तो उसके लिए Service के आप्शन पर क्लिक करना होगा।

Step#2

  • इसके बाद आपको पहला ही विकल्प Character Certificate का दिखाई देगा।
  • जिस पर क्लिक करने के बाद आपके सामने चरित्र प्रमाण पत्र बनाने के लिए फॉर्म आ जायेगा।
  • फॉर्म में आपको ऊपर की तरफ दो विकल्प देखेंगे जिसमे आपको Self वाला आप्शन चुनना होगा।
  • इसके बाद आपको अपना नाम, मोबाइल नंबर और बेसिक इनफार्मेशन भरनी होगी।
  • अब फॉर्म में जानकारी भरने के बाद आपको अपनी पासपोर्ट साइज़ फोटो अपलोड करनी होगी।
  • इसके बाद आपको सबमिट वाले टैब पर क्लिक करना होगा जैसे ही आप आवेदन सबमिट करेंगे।
  • तो आपके सामने एक रेफरेंस नंबर जनरेट हो कर आ जायेगा।
Character Certificate
Character Certificate

Step#3

  • रेफरेंस नंबर के नीचे आपको Proceed For Payment पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आप राजकोष के अधिकारिक पेज पर पहुँच जायेंगे जहाँ आपको Next के टैब पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने एक पेमेंट गेटवे खुलेगा जिसमे आपको पेमेंट करने के लिए बहुत सारे विकल्प दिखेंगे।
  • आप अपनी सुविधा अनुसार ऑनलाइन में का विकल्प चुन सकते है।
  • ऑनलाइन फीस का भुगतान करने के बाद आपके सामने पावती स्लिप डाउनलोड करने का विकल्प आयेगा।
  • जिसे डाउनलोड करके सुरक्षित अपने पास फ़ोन में सेव कर लें।

Important Tip : याद रहें आवेदन के बाद प्राप्त पावती स्लिप को संभाल कर रखे ताकि आवेदन का स्टेटस देखा जा सके। 

What happens after the application?

आपके आवेदन जमा करने के बाद पुलिस सत्यापन प्रक्रिया शुरू होती है:

  1. LKI / Local Police Station को ट्रांसफर: आपका आवेदन आपके द्वारा चुने गए लोकल थाने में भेजा जाता है।

  2. बीट कॉन्स्टेबल वेरिफिकेशन: आपके क्षेत्र का बीट सिपाही या पुलिस अधिकारी आपके पते पर आता है या आपको थाने में ओरिजिनल डॉक्युमेंट्स लेकर बुलाता है।

  3. लोकल इंटेलिजेंस यूनिट (LIU) जांच: यदि आवेदन ठेकेदारी या विशेष लाइसेंस के लिए है, तो LIU रिपोर्ट भी लगाई जाती है।

  4. थाना प्रभारी रिपोर्ट: जांच सही पाए जाने पर थानाध्यक्ष (SO/SHO) रिपोर्ट को अप्रूव करके SP/SSP ऑफिस भेज देते हैं।

  5. प्रमाण पत्र जारी होना: एसपी ऑफिस से डिजिटल हस्ताक्षर के बाद चरित्र प्रमाण पत्र ऐप पर उपलब्ध हो जाता है।

Service Name Official Link
Official Mobile App Click Here
Official Website  Click Here
Lost Document Ki Online FIR Kaise Kre Read Article

How To status Check Online For Police Verification Certificate

यदि आपने आवेदन कर दिया है और यह जानना चाहते हैं कि आपकी फाइल कहां तक पहुंची है, तो इन स्टेप्स को फॉलो करें:

  1. UPCOP App खोलें और लॉगिन करें।

  2. Search Application / Status विकल्प पर क्लिक करें।

  3. Type of Service में Character Certificate चुनें।

  4. Year (वर्ष) चुनें और अपना Application / Reference Number दर्ज करें।

  5. Search पर क्लिक करें।

स्क्रीन पर आपको आपके आवेदन की ताजा स्थिति दिख जाएगी, और यहीं से Character Certificate Download कर सकते है।

FAQs- Aksar Pooche Jane Wale Sawal

 Q1. What Is Character Certificate?

This is a government certificate that indicates the applicant’s criminal record.

Q2. Police Verification Kaise Hota hai?

Jaydatar Mamlon Me Local Police Ghar Aati hai aur Document Verify Hone Ke baad Approved ho jaata hai.

Q3. Kya Bina Police Verification Ke Certificate Mil sakta hai?

Nhi Police Verification Zaroori Hota hai bina uske Certificate Approved Nhi Hota hai.

Q4. Character Certificate Kitne Din Me Milta hai?

Normal Case Me 7 Se 15 Dino Ke Ander Character Certificate Mil jata hai lekin Police Verification Me Deri Hone Se Jayda time lag Sakta hai.

Q5. चरित्र प्रमाण पत्र की सरकारी फीस कितनी है?

उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा चरित्र प्रमाण पत्र के लिए 50रु का सरकारी शुल्क लिया जाता है।

Q6. चरित्र प्रमाण पत्र की वैधता कितनी होती है?

2026 के नए नियमों के अनुसार जारी होने की तारीख से लेकर पुरे 1 वर्ष तक यह वैध रहता है।

Q7. Lost Character Certificate दोबारा कैसे निकालें?

एप्लीकेशन नंबर के जरिये आप चरित्र प्रमाण पत्र खो जाने पर दोबरा निकल सकते है।

Nishkarsh:

तो दोस्तों ये थी आज की खास जानकारी जिसमे हमने आपको Character Certificate Kaise Banaye के बारे में विस्तार से बताया गया है मैं उम्मीद करता हूँ की इस आर्टिकल की जानकारी आपके लिए काफी उपयोगी साबित हुई होगी लेकिन अगर आपके मन में अभी भी कोई सवाल रह गया है तो आप कमेंट के ज़रिये हमसे पूँछ सकते है क्यूंकि आप को अपडेट रखना हमारी जिम्मेदारी है।

Leave a Comment