CIBIL Report Se Galat Loan Kaise Hataye 2026:
आपके साथ ऐसा हुआ है कभी की आप बैंक के पास लोन या क्रेडिट कार्ड लेने के लिए जाएं और वहां आपके CIBIL Score पर कोई ऐसा लोन देखें जो आपने कभी लिया ही न हो, तो ऐसे में तो आप परेशान हो जायेंगे मैं समझ सकता है की आपके लिए ये सिचुएशन घबराने वाली तो है लेकिन मैं आपका दोस्त हूँ आपको इस परेशानी को हल करने के राज बता देता हूँ, आज के आर्टिकल में हम जानेंगे CIBIL Report Se Galat Loan Kaise Hataye और हाँ आर्टिकल में बताये जाने वाले सभी स्टेप 100% वर्किंग है।
Quick Summary
- गलती का कारण पहचाने: डेटा एंट्री की गलती, पहचान की चोरी (Cyber Fraud), या बैंक द्वारा लोन क्लोजर का डेटा अपडेट न करना।
- CIBIL पोर्टल पर लॉगिन करें: CIBIL की वेबसाइट (www.cibil.com) पर जाएं और अपनी Free Credit Report निकालें।
- Online Dispute दर्ज करें: Dashboard में “Dispute Center” पर जाकर गलत Loan/Account को चुनें और कारण लिखकर सबमिट करें।
- समय सीमा: CIBIL और संबंधित बैंक को नियमनुसार 30 दिनों के भीतर विवाद सुलझाना अनिवार्य है।
- आगे की कार्रवाई (यदि हल न हो): 30 दिन बाद समाधान न मिलने पर बैंक के Grievance Officer को मेल करें या RBI के CMS Portal (cms.rbi.org.in) पर बैंकिंग लोकपाल से शिकायत दर्ज करें।
आप किसी भी सरकारी या प्राइवेट बैंक से लोन लेने के लिए जाते है तो सबसे पहले बैंक आपका CIBIL Score चेक करता है, जिससे ये पता चल सकें की आपकी वित्तीय हिस्ट्री कैसे है, इसी CIBIL Report के माध्यम से तय किया जाता है की आपको लोन मिलेगा या नहीं।

लेकिन अधिकतर लोगों की एक शिकायत देखने को मिलती है की ये लोन तो मैंने कभी नहीं लिया तो ये CIBIL Report में क्यों दिख रहा है, ऐसी स्थिति में बहुत से लोग घबरा जाते है और इसे सुधारने के लिए बार-बार बैंकों के चक्कर लगाने लगते है, लेकिन बैंक इस मामलें में कुछ भी नही कर सकता क्योंकि CIBIL Report Se Galat Loan Hatane के लिए दूसरा प्रोसेस फॉलो करना होता है।
CIBIL Score Kya Hota Hai?
सिबिल का फुल फॉर्म Credit Information Bureau (India) Limited होता है। यह RBI (भारतीय रिजर्व बैंक) द्वारा मान्यता प्राप्त एक प्रमुख क्रेडिट ब्यूरो है जो आपके वित्तीय लेनदेन, लोन और क्रेडिट कार्ड के भुगतान का पूरा रिकॉर्ड रखती है।इस रिकॉर्ड के आधार पर जो 3 अंकों का एक नंबर तैयार किया जाता है, उसे ही CIBIL Score या Credit Score कहते हैं। यह स्कोर 300 से 900 के बीच होता है।
- 300 के नजदीक स्कोर: यह दर्शाता है कि आपका क्रेडिट इतिहास बहुत खराब है।
- 900 के नजदीक स्कोर: यह दर्शाता है कि आप समय पर अपने बिलों का भुगतान करते हैं और आपका क्रेडिट इतिहास बेहतरीन है।
CIBIL Report Se Galat Loan Kaise Hataye – Overview
| पॉइंट | जानकारी |
|---|---|
| आर्टिकल का विषय | CIBIL Report Se Galat Loan Kaise Hataye |
| समस्या | Credit Report में अनजान या गलत Loan Account दिखाई देना |
| पहला कदम | CIBIL Credit Report चेक करके गलत Account की पहचान करना |
| शिकायत कहाँ करें | संबंधित Bank/NBFC और CIBIL Dispute प्रक्रिया के माध्यम से |
| जरूरी दस्तावेज | PAN, Aadhaar, Loan Closure/NOC, Payment Proof, Bank Statement आदि |
| Fraud Loan | Bank/NBFC को तुरंत शिकायत करें और जरूरत पड़ने पर Cyber Crime/Police Complaint करें |
| सुधार की जानकारी | Loan Status, Outstanding, Payment History, DPD और Account Details को Verify करें |
| अंतिम कदम | Correction के बाद Updated CIBIL Report दोबारा Check करें |
CIBIL Score Me Galat Loan Kyun Dikhta Hai
सिबिल कोई खुद का डाटा न क्रिएट करके सभी बैंक से हर महीने आपका क्रेडिट डाटा कलेक्ट करता है, जिस प्रक्रिया में अक्सर किसी टेक्निकल एरोर के चलते गलत जानकारी अपडेट हो जाती है:
डेटा एंट्री में गलती: जब किसी बैंक या फाइनेंस कंपनी से डेटा CIBIL को भेजते समय किसी कर्मचारी से नाम, पैन कार्ड नंबर या आधार नंबर को टाइप करते समय कोई गलती हो जाती है तो भी आपकी CIBIL Report में गलत लोन या अन्य कोई जानकारी गलत नजर आती है।
आइडेंटिटी थेफ्ट या फ्रॉड: सिबिल रिपोर्ट में गलत जानकारी लोन की जानकारी दिखने की एक ये भी वजह होती है की हो सकता है, किसी व्यक्ति ने आपके डाक्यूमेंट्स को मिसयूज करके कोई लोन सेक्शन करा लिया हो और आपको उसकी जानकारी न हो।
मिक्स्ड क्रेडिट फाइल्स: कभी-कभी ऐसा होता है की किन्ही दो व्यक्तियों का नाम एक जैसा होने के कारण उनकी क्रेडिट फाइल आपस में मिल जाती है जिसके कारण एक व्यक्ति का डेटा दूसरे में चढ़ जाता है।
बैंक का देरी से अपडेट करना: जब कोई व्यक्ति लोन की राशि चुका देता है लेकिन लोन पूरी तरह बंद (Closed) करने या NOC मिलने के बावजूद बैंक द्वारा CIBIL को नया स्टेटस अपडेट न भेजना भी एक बड़ा कारण हो सकता है।
CIBIL Me Galat Loan Dikhne Se Kya Nuksaan Hota Hai
- CIBIL Score में भारी गिरावट: यदि आपके नाम पर कोई गलत लोन ओवरड्यू (Overdue) दिख रहा है, तो आपका क्रेडिट स्कोर तेजी से नीचे गिर जाता है।
- Loan Applications का Reject होना: जब भी आप किसी नए लोन या क्रेडिट कार्ड के लिए अप्लाई करते हैं, बैंक सबसे पहले आपका CIBIL चेक करते हैं। गलत एंट्री देखकर बैंक एप्लीकेशन रिजेक्ट कर देते हैं।
- उच्च ब्याज दर (High Interest Rates): कम CIBIL स्कोर वाले ग्राहकों को यदि लोन मिलता भी है, तो बैंक बहुत अधिक ब्याज दर वसूलते हैं।
Important Links & Resources
| Application | Links |
|---|---|
| CIBIL Portal & Free Credit Score | Click Now |
| CIBIL Dispute Resolution | Click Now |
| RBI Complaint Management System (CMS Portal) | Click Now |
CIBIL Report Se Galat Loan Kaise Hataye? (Step-by-Step)
देखिये यहाँ एक बात है जो आपको समझनी होगी CIBIL खुद आपकी रिपोर्ट में गलत जानकारी को नहीं बदल सकता है आपको गलत जानकारी को हटाने के लिए “Dispute Resolution Process” का उपयोग करना पड़ता है इसके बाद वह आपके दर्ज किये गये Dispute को बैंक में सत्यापन के लिए भेजता है, तब कहीं ये प्रक्रिया पूरी होती है:

Dispute Resolution भरने के लिए सबसे पहले आपको TransUnion CIBIL की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा, अगर आपने इससे पहले इस पोर्टल का उपयोग पहले कभी नहीं किया है तो तो नया अकाउंट बनाकर अपनी Free CIBIL Report जनरेट करें, अगर पहले से अकाउंट है तो Login करें।
अब आगे आपके सामने डैशबोर्ड पर View Your CIBIL Report का विकल्प दिखेगा जिस पर क्लिक करें, यहाँ आपके सामने आपके सारे लोन्स और क्रेडिट कार्ड की जानकारी देखने को मिलेगी, जो लोन अपने नहीं लिया है उसे देखें।
इसके बाद पेज पर नीचे की तरफ स्क्रॉल करें और Raise A Dispute वाले विकल्प पर क्लिक करें, इसके बाद आपके सामने नया पेज खुलेगा, जिस पर आपको Access Dispute Form का आप्शन मिलेगा, जहाँ नीचे स्क्रॉल करने के बाद Account Section पर क्लिक करना होगा।
Read Also: Lagatar Gir Raha hai CIBIL Score Toh Aise Kre Improve
इसके बाद आपके सामने कई सारे Options आएंगे जिसमे आपके पहले विल्कप यानी Find Solution पर क्लिक करें अब आपके द्वारा लिए जाने वाले और भुगतान हो चुके दोनों लोन देखने को मिलेंगे जिसमे से जो Loan आपका न हो उसे चुने और Account Does Not Belong To Me वाले बॉक्स में टिक करें।
यहाँ आपको CIBIL Report Se Galat Loan Hatane के लिए Submit Dispute के विकल्प को चुनना होगा, सबमिट करते ही आपको एक Dispute ID (Registration Number) मिलेगी। इसे संभालकर रखें।
Note: याद रहें की Dispute Form भरते समय आप केवल उन्ही लोन्स को हटा सकते है जो आपने नहीं लिए पर जो आपके नाम से चल रहें है उन्हें आप नहीं हटा सकते है।
Dispute Resolution Ka Timeline Aur Rules (RBI Guidelines)
रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया के नियमों के अनुसार CIBIL और बैंकों को क्रेडिट में होने वाली गलतियों को सुधारने के लिए निर्धारित समय दिया जाता है:
| Activity | Standard Resolution Time | RBI Mandated Limit |
| Initial Dispute Registration | Immediate (Instant ID generated) | Same Day |
| Bank Verification Process | 15 – 21 Days | Max 30 Days |
| CIBIL Data Update | 7 – 10 Days (Post Bank Confirmation) | Within 30 Days Total |
CIBIL Problem Ko Solve Na Kre To Kya Kre
अब यहाँ बहुत से लोग सोचतें है की इसके बाद उनकी समस्या का समाधान हो जायेगा, लेकिन कई मामलों में ऐसा नहीं होता है कभी-कभी CIBIL या बैंक द्वारा आपकी समस्या की सुनवाई न होने पर कुछ और कदम उठाने पड़ सकते है:
-
जिस बैंक या NBFC का लोन आपकी रिपोर्ट में दिख रहा है, उसके कस्टमर केयर या नोडल ऑफिसर को ईमेल भेजें। ईमेल में अपनी CIBIL Report, Dispute ID और PAN Card Copy अटैच करें।
-
यदि बैंक 30 दिनों के भीतर जवाब नहीं देता है या असंतोषजनक उत्तर देता है, तो आप RBI के CMS Portal (cms.rbi.org.in) पर ऑनलाइन बैंकिंग लोकपाल से शिकायत दर्ज कर सकते हैं। RBI की सख्त गाइडलाइन्स के तहत गलत सीबिल रिपोर्टिंग के मामलों में बैंकों पर जुर्माना भी लगाया जा सकता है।
- यदि आपकी आईडी पर किसी ने धोखाधड़ी से लोन उठाया है, तो तुरंत अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन या राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल (cybercrime.gov.in) पर शिकायत दर्ज कराएं।
| Follow Our Youtube Channel | Click Here |
| Follow Our Website | Click Here |
| Follow Our Facebook Page | Click Here |
Nishkarsh:
लोन या क्रेडिट कार्ड लेने के लिए अच्छे CIBIL Score और CIBIL Report का सही होना ज़रूरी है तभी आप किसी भी बैंक से मनचाहा लोन या क्रेडिट कार्ड प्राप्त कर सकते है, तो दोस्तों ये थी आज की खास जानकारी जिसमे हमने आपको CIBIL Report Se Galat Loan Kaise Hataye के बारे में विस्तार से बताया गया है मैं उम्मीद करता हूँ की इस आर्टिकल की जानकारी आपके लिए काफी उपयोगी साबित हुई होगी लेकिन अगर आपके मन में अभी भी कोई सवाल रह गया है तो आप कमेंट के ज़रिये हमसे पूँछ सकते है क्यूंकि आप को अपडेट रखना हमारी जिम्मेदारी है।
FAQs-Aksar Pooche Jane Wale Sawal
Q1. CIBIL Report Se Galat Loan Kaise Hata Sakte Hai?
Wrong Loan Hatane Ke Liye CIBIL Portal Par Access Dispute Form Bharna Hoga.
Q2. Kya Galat Loan Hatane Ke Liye Koi Fees Deni Padti Hai?
Nhi CIBIL Portal Par Dispute Darj Karne Ka Process Free Hai.
Q3. Bina Bank Approval Ke CIBIL Report Se Loan Hat Sakta Hai?
Nhi CIBIL Koi Loan Data Nhi Hatata Iske Liye Bank Verification Zaroori Hota Hai.
Q4. Loan Hatne Ke Baad CIBIL Score Kab Update Hota hai?
Bank Verification Ke 15 Se 20 Dino Ke Baad Data Update Kr Diya Jata Hai.
Q5. 1 Mahine Me Kitna CIBIL Score Badhta Hai?
Timely Payment Karne Ke Baad 1 Mahine Me 0-10 CIBIL Score Badhta Hai.
Q6. Kharab CIBIL Hone Par Kaon Loan Deta Hai?
Kam CIBIL Score (500-600) Hone Par CASHe Ya KreditBee se Loan Le Sakte Hai.
Q7. CIBIL Score Se Judi Shikayat Kahan Darj Kre?
CIBIL Email Support- [email protected]. Ya Toll Free No- +91-22-6140 4300

हर ब्रांड के पीछे एक कहानी होती है, और मेरा काम उस कहानी को शब्दों में पिरोना है। एक वेबसाइट राइटर के तौर पर, मैं सिर्फ पेज भरने के लिए नहीं लिखता, बल्कि यह सोचकर लिखता हूँ कि वेबसाइट पर आने वाले विज़िटर को क्या पढ़कर अच्छा लगेगा। मुझे रिसर्च करना और फिर उसे एक आसान, खूबसूरत कंटेंट का रूप देना पसंद है।