CIBIL Score Check Online 2026
क्या आपका भी सिबिल स्कोर लगातार नीचे गिरता जा रहा है साथ ही साथ सारे बैंकों ने लोन देने से मना कर दिया है और अब लोन लेने का कोई रास्ता नजर नहीं आ रहा है ऐसे में आपको घबराना नहीं है क्यूंकि मैं लाया हूँ आज के आर्टिकल में एक ऐसी जानकारी जिसे पढ़कर आपका उदास चेहरा खिल उठेगा हम सब अक्सर देखा है आज के समय में होम लोन, पर्सनल लोन, एजुकेशन लोन या क्रेडिट कार्ड लेने से पहले बैंक सबसे पहले आपका CIBIL Score Check करता है। यदि आपका स्कोर अच्छा है तो लोन जल्दी मिलने की संभावना बढ़ जाती है और ब्याज दर भी कम हो सकती है।
इस लेख में हम आपको बताएंगे कि CIBIL Score Check Online कैसे करें, फ्री में CIBIL स्कोर देखने का सही तरीका क्या है, किन दस्तावेजों की आवश्यकता होती है, अच्छा CIBIL स्कोर कितना होना चाहिए और कम स्कोर को सुधारने के आसान उपाय कौन-कौन से हैं। अगर आप भविष्य में होम लोन, पर्सनल लोन, कार लोन या क्रेडिट कार्ड लेना चाहते हैं, तो यह जानकारी आपके लिए बेहद उपयोगी साबित होगी।
CIBIL Score Check Kya Hota Hai?
CIBIL का फुल फॉर्म Credit Information Bureau (India) Limited होता है। यह RBI (भारतीय रिजर्व बैंक) द्वारा मान्यता प्राप्त एक प्रमुख क्रेडिट ब्यूरो है जो आपके वित्तीय लेनदेन, लोन और क्रेडिट कार्ड के भुगतान का पूरा रिकॉर्ड रखती है।
इस रिकॉर्ड के आधार पर जो 3 अंकों का एक नंबर तैयार किया जाता है, उसे ही CIBIL Score या Credit Score कहते हैं। यह स्कोर 300 से 900 के बीच होता है।
-
300 के नजदीक स्कोर: यह दर्शाता है कि आपका क्रेडिट इतिहास बहुत खराब है।
-
900 के नजदीक स्कोर: यह दर्शाता है कि आप समय पर अपने बिलों का भुगतान करते हैं और आपका क्रेडिट इतिहास बेहतरीन है।
CIBIL Score Range Chart
| सिबिल स्कोर रेंज (CIBIL Range) | रेटिंग (Rating) | लोन मिलने की संभावना (Loan Approval Chance) |
| 300 - 549 | बहुत खराब (Poor) | लोन मिलना लगभग नामुमकिन या बहुत मुश्किल |
| 550 - 649 | ठीक-ठाक (Fair) | उच्च ब्याज दरों पर लोन मिल सकता है |
| 650 - 749 | अच्छा (Good) | लोन मिलने की अच्छी संभावना होती है |
| 750 - 900 | एक्सीलेंट (Excellent) | सबसे कम ब्याज दर पर तुरंत लोन और बेस्ट क्रेडिट कार्ड ऑफर |
इसे भी देखें : बिना गारंटी मिलेगा सरकारी लोन, ये लोग हैं पात्र !
Benefits of a Good Credit Score
दोस्तों एक अच्छा सिबिल स्कोर आपके लिए दुनियाभर के वित्तीय दरवाजें खोल देता है साथ ही इसके कई प्रभावी लाभ भी होते है :
» जल्दी लोन अप्रूवल
बैंकों को आप पर भरोसा होता है, इसलिए होम लोन, कार लोन या पर्सनल लोन मिनटों में अप्रूव हो जाता है।
» कम ब्याज दरें
अच्छे सिबिल स्कोर वाले ग्राहकों को बैंक कम ब्याज दर (ROI) पर लोन ऑफर करते हैं, जिससे आपकी EMI का बोझ कम हो जाता है।
» अधिक लोन राशि
जब आपका सिबिल स्कोर अच्छा होता है तो बैंक आपको बड़ी राशि का लोन देने में कतराते नहीं हैं।
» बेस्ट क्रेडिट कार्ड ऑफर्स
आपको लाइफटाइम फ्री क्रेडिट कार्ड और ढेर सारे रिवॉर्ड पॉइंट्स वाले प्रीमियम कार्ड आसानी से मिल जाते हैं।
How to check your CIBIL score for free?
इन्टरनेट पर ऐसी बहुत सी वेबसाइट है जहाँ से आप फ्री में अपने सिबिल स्कोर को चेक कर सकते है तो आएये जानते है इन वेबसाइटों के बारे में जानतें है :
1. Official CIBIL Website
यह सबसे ओथेंटिक तरीका है सिबिल की वेबसाइट साल भर में 1 बार मुफ्त फुल क्रेडिट रिपोर्ट देती है –

-
सबसे पहले CIBIL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-
होमपेज पर ‘Get Your Free CIBIL Score’ के विकल्प पर क्लिक करें।
-
अपना अकाउंट बनाने के लिए नाम, ईमेल आईडी, पासवर्ड और मोबाइल नंबर दर्ज करें।
-
अपनी पहचान सत्यापित करने के लिए PAN Card Number, Passport या Aadhaar Number दर्ज करें।
-
आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा, उसे दर्ज करें।
-
प्रक्रिया पूरी होते ही आपका सिबिल स्कोर आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।
2. Paisabazaar.com
पैसाबाजार इंडिया का सबसे बड़ा मार्केट है जो हर महीने फ्री क्रेडिट स्कोर रिपोर्ट प्रदान करता है :

-
Paisabazaar की वेबसाइट या ऐप पर जाएं।
-
‘Free Credit Score’ के विकल्प को चुनें।
-
अपना पूरा नाम, जेंडर और जन्मतिथि दर्ज करें।
-
अपना PAN Card नंबर और पिनकोड डालें।
-
मोबाइल नंबर पर आए OTP को वेरिफाई करें और अपना विस्तृत स्कोर देखें।
3. Google Pay App
अगर आप Google Pay एप्लीकेशन का उपयोग करते है तो मात्र 1 मिनट में अपना Cibil score देख सकते है :

-
अपने स्मार्टफोन में Google Pay ऐप खोलें।
-
नीचे की ओर स्क्रॉल करें और ‘Check your CIBIL score for free’ पर क्लिक करें।
-
अपना पैन कार्ड पर दर्ज पूरा नाम (First & Last Name) डालें।
-
ऐप स्वचालित रूप से आपके पैन और मोबाइल नंबर से लिंक सिबिल स्कोर फेच करके दिखा देगा।
4. Paytm App
आज के दौर में सिबिल स्कोर देखने के लिए Paytm App सबसे अच्छा विकल्प है जिसके माध्यम से फ्री रिपोर्ट देख सकते है :

-
Paytm App ओपन करें।
-
सर्च बार में ‘Free Credit Score’ लिखकर सर्च करें।
-
अपना पैन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें (यदि पहले से फीड नहीं है)।
-
आपका क्रेडिट स्कोर स्क्रीन पर आ जाएगा।
How to improve a poor CIBIL score?
अगर आपका सिबिल स्कोर कम है तो चिंता की कोई बात नही है क्यूंकि नीचे दी गयी जानकारियों को फॉलो करके आप भी अपना सिविल स्कोर 750+ तक बढ़ा सकते है :
-
समय पर भुगतान करें : अपने सभी क्रेडिट कार्ड बिल और लोन ईएमआई का भुगतान नियत तारीख (Due Date) से पहले करें। इसके लिए आप Auto-Debit का विकल्प चुन सकते हैं।
-
क्रेडिट लिमिट का पूरा इस्तेमाल न करें: यदि आपके क्रेडिट कार्ड की लिमिट 1 लाख रुपये है, तो महीने में 30 हजार से ज्यादा खर्च न करें।
-
बार-बार लोन के लिए अप्लाई न करें: कम समय में कई बैंकों में लोन या क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन करने से बचें।
-
क्रेडिट रिपोर्ट की गलतियों को सुधारें: साल में कम से कम दो बार अपनी सिबिल रिपोर्ट चेक करें। अगर उसमें कोई लोन खाता गलत तरीके से एक्टिव दिख रहा है या गलत डिफ़ॉल्ट शो हो रहा है, तो तुरंत CIBIL Dispute रेज करें।
-
पुराने क्रेडिट कार्ड बंद न करें: पुराने क्रेडिट कार्ड खाते आपके लंबे और अच्छे क्रेडिट इतिहास को दर्शाते हैं। इन्हें बंद करने से आपका क्रेडिट इतिहास छोटा हो जाता है, जिससे स्कोर गिर सकता है।
How is the CIBIL score calculated?
दोस्तों सिबिल स्कोर रातों-रात नही बदलता इसका गणना करने के लिए क्रेडिट ब्यूरो आपका वित्तीय व्यवहार के कई पहलुओं को लगातार देखता है :
-
भुगतान का इतिहास : क्या आप अपने लोन की EMI और क्रेडिट कार्ड का बिल समय पर चुकाते हैं? एक भी डिफॉल्ट आपके स्कोर को तेजी से गिरा सकता है।
-
क्रेडिट यूटिलाइजेशन रेशियो : आप अपने क्रेडिट कार्ड की कुल लिमिट का कितने प्रतिशत इस्तेमाल करते हैं। इसे हमेशा 30% से कम रखना चाहिए।
-
क्रेडिट मिक्स : आपके पास किस तरह के लोन हैं। सुरक्षित लोन (जैसे- होम लोन, कार लोन) और असुरक्षित लोन (जैसे- पर्सनल लोन, क्रेडिट कार्ड) का एक अच्छा संतुलन होना चाहिए।
-
क्रेडिट पूछताछ : जब आप बार-बार नए लोन के लिए बैंकों में आवेदन करते हैं, तो बैंक आपकी ‘Hard Inquiry’ करते हैं, जिससे सिबिल स्कोर पर नकारात्मक असर पड़ता है।
इसे भी देखें : बिना गारंटी मिलेगा सरकारी लोन, ये लोग हैं पात्र !
What information does a CIBIL report contain?
हम सिबिल स्कोर के बारे में केवल इतना ही जानतें है की अगर स्कोर अच्छा है तो हमे आराम से वित्तीय लाभ मिल सकतें है लेकिन क्या आप जानतें है की सिबिल रिपोर्ट में कौन-कौन जानकारी होती है :
- Personal Information
- PAN Details
- Address
- Employment Details
- Active Loans
- Closed Loans
- Credit Card Details
- Repayment History
- Credit Enquiries
- Outstanding Amount
About Us For more Information
| Important Links : | |
| Follow Our Youtube Channel | Click Here |
| Follow Our Website | Click Here |
| Follow Our Facebook Page | Click Here |
General Questions (FAQs):
Q1. एक अच्छा सिबिल स्कोर कितना माना जाता है ?
आमतौर पर 750+ सिबिल स्कोर सबसे बेहतरीन माना जाता है इस स्कोर पर बैंक आपको कम ब्याज दर पे लोन देती है |
Q2. सिबिल स्कोर अपडेट होने में कितना समय लगता है ?
बैंक और वित्तीय संस्थान हर महीने आपके लोन और पेमेंट का डेटा क्रेडिट ब्यूरो को भेजती है |
Q3. अगर मेरा स्कोर NH दिखा रहा है तो इसका क्या मतलब है ?
NH का मतलब होता है आपने पहले कभी लोन नही लिया और नहीं क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल किया है |
Q4. क्या सिबिल स्कोर मुफ्त चेक किया जा सकता है ?
हाँ CIBIL की अधिकारिक वेबसाइट साल में 1 बार आपको मुफ्त स्कोर चेक करने का मौका देती है |
Q5. CIBIL score सुधारने में कितना समय लगता है ?
अगर आप नियमित रूप से अपने सभी बिलों का भुगतान करतें है तो मात्र 4 से 6 महीने में सिबिल स्कोर सुधार सकते है |
Q6. क्या क्रेडिट कार्ड लेने से क्रेडिट स्कोर बढ़ता है ?
हाँ अगर आप नियमित समय पर भुगतान करते है तो इससे आपका इतिहास मजबूत होता है |

हर ब्रांड के पीछे एक कहानी होती है, और मेरा काम उस कहानी को शब्दों में पिरोना है। एक वेबसाइट राइटर के तौर पर, मैं सिर्फ पेज भरने के लिए नहीं लिखता, बल्कि यह सोचकर लिखता हूँ कि वेबसाइट पर आने वाले विज़िटर को क्या पढ़कर अच्छा लगेगा। मुझे रिसर्च करना और फिर उसे एक आसान, खूबसूरत कंटेंट का रूप देना पसंद है।
