CIBIL Score Kaise Badhaye 2026:
क्या आप के साथ कभी ऐसा हुआ है की आप कभी बैंक लोन लेने के लिए गये है और बैंक ने आपको लोन देने के लिए तुरंत माना कर दिया हो, अगर हाँ तो इसका मेन कारण होता है ख़राब CIBIL Score. अगर आप भी उन लोगों मे से है जिन्हें सिबिल स्कोर के बारे में कुछ नहीं पता तो आज का ये आर्टिकल आप ही लोगों के लिए है आज आपको CIBIL Score से जुड़ी तमाम जानकारी यहाँ दी जाएगी इसके अलावा आपको ये भी बताया जायेगा की ख़राब CIBIL Score Kaise Badhaye के बारे में लेकिन सभी जानकारी को जानने के लिए आपको आर्टिकल में बने रहना होगा।
Quick Summary
- सिबिल स्कोर क्या है: यह 300 से 900 के बीच की संख्या है जो आपके पूरा वित्तीय लेनदेन और बैंकों के साथ आपके सम्बन्ध को दर्शाता है।
- यह क्यों जरूरी है: किसी भी प्रकार के लोन, और क्रेडिट कार्ड के लिए यह बहुत ज़रूरी होता है।
- अच्छा स्कोर कितना होता है: रिज़र्व बैंक और इंडिया की माने तो 750 से 800 तक का सिबिल स्कोर सबसे अच्छा माना गया है।
- स्कोर कैसे काउंट होता है: किसी भी व्यक्ति के पुराने वित्तीय रिकॉर्ड और सिबिल स्कोर की गणना के लिए चार मुख्य कारण तय किये गये है।
- स्कोर बढ़ने में समय: आमतौर पर ये कोई एक या दो दिन की प्रक्रिया नहीं होती है इसमें मुख्यता 30 से 60 दिनों का समय लगता है।
आज के डिजिटल दौर में अगर किसी व्यक्ति को पैसे की अचानक ज़रुरत पड़ जाए या फिर भविष्य को बेहतर बनाने के लिए किसी भी प्रकार का कोई Loan चाहिए होता है तो उसकी पूरी उम्मीदें सिर्फ बैंकों पर ही टिकी होती है लेकिन बैंक आपको लोन देने से पहले सबसे पहले आपके पुराने रिकार्ड्स या फिर CIBIL Score को ही देखती है जिसके आधार पे यह तय किया जाता है की आपको Loan मिलेगा या नहीं।

CIBIL Score की सबसे बड़ी खासियत यह होती है की केवल यहीं वो कारण है जो आपके Loan Approval, Credit Card Limits और बाकी बैंकिंग लेनदेन की हिस्ट्री पर निर्धारित होती है, अगर आपको लोन चाहिए तो इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है की आप की कमाई कितनी है इसमें सिर्फ CIBIL Score ही देखा जाता है।
CIBIL Score Kya Hota Hai?
सिबिल का फुल फॉर्म Credit Information Bureau (India) Limited होता है। यह RBI (भारतीय रिजर्व बैंक) द्वारा मान्यता प्राप्त एक प्रमुख क्रेडिट ब्यूरो है जो आपके वित्तीय लेनदेन, लोन और क्रेडिट कार्ड के भुगतान का पूरा रिकॉर्ड रखती है।इस रिकॉर्ड के आधार पर जो 3 अंकों का एक नंबर तैयार किया जाता है, उसे ही CIBIL Score या Credit Score कहते हैं। यह स्कोर 300 से 900 के बीच होता है।
- 300 के नजदीक स्कोर: यह दर्शाता है कि आपका क्रेडिट इतिहास बहुत खराब है।
- 900 के नजदीक स्कोर: यह दर्शाता है कि आप समय पर अपने बिलों का भुगतान करते हैं और आपका क्रेडिट इतिहास बेहतरीन है।
CIBIL Score Kaise Badhaye 2026 – Overview
| पॉइंट | जानकारी |
|---|---|
| आर्टिकल का विषय | CIBIL Score Kaise Badhaye |
| CIBIL Score Range | 300 से 900 |
| बेहतर Score | आमतौर पर Higher Score बेहतर credit profile दर्शाता है |
| मुख्य आधार | Payment History, Credit Utilisation, Credit History और Credit Enquiries |
| Score सुधारने का तरीका | EMI/बिल समय पर भरना, utilisation नियंत्रित रखना और unnecessary applications से बचना |
| Credit Report | समय-समय पर check करें और गलत जानकारी होने पर dispute करें |
| समय | Score सुधारने में समय लग सकता है; कोई fixed period नहीं |
| मुख्य लाभ | बेहतर credit profile से भविष्य में credit लेने की स्थिति मजबूत हो सकती है |
CIBIL Score Tay Karne Wale Factors
यहाँ एक बात आपको विशेष रूप से समझने की जरूरत है की किसी भी व्यक्ति का CIBIL Score नहीं घटता है, तो इस लिए इसे बढ़ाने के लिए भी थोड़ा समय लगता है TransUnion CIBIL आपके के स्कोर की गणना कुल 4 पैरामीटर्स के हिसाब से तय करता है, जो इस प्रकार होते है:
1. Payment History: सबसे ज्यादा आपके सिबिल स्कोर पर इस वजह से असर पड़ता है की आप अपनी EMI’s और क्रेडिट कार्ड के बिल को समय पर चुकाते है या नही, अगर आप निर्धारित समय पर भुगतान नही करते है तो इससे आपके स्कोर पर 35% तक की गिरावट हो सकती है।
2. Credit Utilization Ratio: सिबिल स्कोर में गिरावट का कारण ये भी है, की आपकी कुल क्रेडिट लिमिट का आप कितना प्रतिशत हिस्सा आप खर्च करतें है, अगर आपने अपनी निर्धारित लिमिट के बराबर खर्च नहीं किया या उससे अधिक खर्च किया तो इससे आपके स्कोर पर 30% तक का प्रभाव पड़ सकता है।
3. Credit Mix: अगर आप बैंक के सुरक्षित श्रेणी में आने वाले होम/कार लोन और असुरक्षित श्रेणी पर्सनल लोन और क्रेडिट कार्ड का सही संतुलन बना कर नहीं चलते है इसे आपके स्कोर पर करीब 10% का प्रभाव पड़ता है।
4. Recent Credit Inquiries: लगातार या बार-बार नए लोन या क्रेडिट कार्ड के आवेदन से भी आपके CIBIL Score पर लगभग 10% तक की गिरावट हो सकती है।
Classification of CIBIL Score Rating
भारतीय रिज़र्व बैंक ने यह एक अच्छे सिबिल स्कोर के लिए कुछ पैरामीटर्स निर्धारित किये है अगर आपका सिबिल स्कोर संख्याओं के अंतर्गत आता है तो यह आपके अच्छा है या ख़राब इसकी जानकारी के लिए नीचे दिए गये इस चार्ट को देखें :
| सिबिल स्कोर की श्रेणी (Score Range) | रेटिंग (Rating) | लोन मिलने की संभावना (Approval Chances) |
| 300 – 549 | बहुत खराब (Poor) | लोन या कार्ड मिलना लगभग असंभव। |
| 550 – 649 | औसत से कम (Fair) | लोन मिल सकता है, लेकिन ब्याज दर बहुत अधिक होगी। |
| 650 – 749 | अच्छा (Good) | लोन मिलने के अच्छे अवसर, सामान्य ब्याज दर। |
| 750 – 900 | उत्कृष्ट (Excellent) | तुरंत लोन अप्रूवल, न्यूनतम ब्याज दर और प्री-अप्रूव्ड ऑफर। |
CIBIL Score Free Me Kaise Check Kre
आज के डिजिटल दौर में इन्टरनेट पर आपको ऐसी बहुत की वेबसाइट मिल जाएँगी जहाँ पर आप अपनी व्यक्तिगत जानकारी और PAN Card Number के ज़रिये ऑनलाइन और फ्री में CIBIL Score चेक कर सकते है:
1. Official CIBIL Website:
इस पोर्टल को सिबिल स्कोर चेक करने के लिए सबसे ऑथेंटिक वेबसाइट माना गया है जो आपके पुरे साल की मुफ्त फुल क्रेडिट रिपोर्ट देती है, वित्तीय रिकॉर्ड की जानकारी पाने के लिए सबसे पहले CIBIL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं, होमपेज पर ‘Get Your Free CIBIL Score’ के विकल्प पर क्लिक करें,अपना अकाउंट बनाने के लिए नाम, ईमेल आईडी, पासवर्ड और मोबाइल नंबर दर्ज करें।
इसके बाद अपनी पहचान सत्यापित करने के लिए PAN Card Number, Passport या Aadhaar Number दर्ज करें, आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा, उसे दर्ज करें। प्रक्रिया पूरी होते ही आपका सिबिल स्कोर आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।
2. Google Pay App:
अगर आप Google Pay एप्लीकेशन का उपयोग करते है तो मात्र 1 मिनट में अपना Cibil score देख सकते है इसके लिए आपको अपने स्मार्टफोन में Google Pay मोबाइल एप्लीकेशन को खोलना होगा, होम पेज पर नीचे की ओर स्क्रॉल करें और फिर ‘Check your CIBIL score for free’ पर क्लिक करें, अपना पैन कार्ड पर दर्ज पूरा नाम (First & Last Name) डालें, ऐप स्वचालित रूप से आपके पैन और मोबाइल नंबर से लिंक सिबिल स्कोर फेच करके दिखा देगा।
CIBIL Score Kaise Badhaye? (Step-By-Step)
अगर आपका सिबिल स्कोर लगातार गिर रहा है या पूरी तरह से ख़राब हो चूका है तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है सही तरीका अपनाकर आप इसे फिर से महीने दो महीने में सुधार सकते है जिसके लिए बस आपको इन चरणों को फॉलो करना होगा:
Timely Payments:
अगर आपने बैंक से कोई लोन या फिर क्रेडिट कार्ड लिया है तो भुगतान की किसी भी Due Date से न चुके केवल एक ही EMI भुगतान में देरी के कारण आपका सिबिल स्कोर 50 से 100 अंकों तक नीचे गिर सकता है इसके बचने के लिए अपने बैंक खातें में Auto-Debit सेट करें ताकि बिल अपने आप ही कट जाए और आप पर किसी भी प्रकार का कोई लेट फीस भुगतान का मामला न बनें।
Hard Inquiry:
जब भी आप किसी बैंक में लोन या क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन करते है तो बैंक आपके सिबिल स्कोर की जाँच करता है जो बहुत ही ठोस तरीके से की जाती है और बार-बार बैंक की इन्क्वायरी करने की वजह से सिबिल स्कोर बहुत ही तेज नीचे गिरता है जिसे दोबारा मेंटेन करने में महीनो खर्च हो जाते है, इससे बचने के लिए लोन रिजेक्ट होने के बाद जल्दी-जल्दी लोन या क्रेडिट कार्ड आवेदन करने से बचे और अगर किसी बैंक से लोन रिजेक्ट हो जाता है तो दूसरे बैंक में आवेदन करने के लिए कम से कम 3-6 महीनों का अंतर रखें।
FD Backed Card:
ये तरीका तब काम आता है जब आप एक प्रेसर या स्टूडेंट हो और आपका सिबिल स्कोर भी बहुत ख़राब हो लेकिन आपको फिर भी क्रेडिट कार्ड की ज़रुरत हो तब बैंक के पास अपनी FD जमा करके FD Backed Credit Card प्राप्त करें इसका इस्तेमाल करें और समय पर बिल भरें। 3 से 6 महीने में आपका सिबिल स्कोर तेजी से 750+ तक पहुँच जाएगा।
| Follow Our Youtube Channel | Click Here |
| Follow Our Website | Click Here |
| Follow Our Facebook Page | Click Here |
Loan Settlement:
मान लीजिये की आपने ज़रुरत पड़ने पर बैंक से कोई लोन लिया और अब आप लोन की रकम चुकाने में असमर्थ होते है तो ऐसे में बैंक आपको लोन सेटलमेंट का विकल्प देता है, लेकिन याद रखें की कभी भी लोन सेटल न करें! ऐसा करने से आपकी सिबिल रिपोर्ट में “Settled” लिखा आ जाता है, जो अगले 7 सालों तक आपकी क्रेडिट रिपोर्ट को खराब रखता है और भविष्य में लोन मिलना बंद हो जाता है। हमेशा “Closed” का स्टेटस हासिल करने की कोशिश करें।
Guarantor/Co-Applicant:
हममें से कई भावुक लोग ऐसे भी है जो अपने दोस्त या रिश्तेदार के लोन में गारंटर बन जाते है, लेकिन अगर वह व्यक्ति EMI चुकाने में देरी करता है तो इससे उसका सिबिल स्कोर तो गिरता ही है साथ ही साथ आपका सिबिल स्कोर भी ख़राब होता है इससे बचने के लिए केवल अपने भरोसे के व्यक्तियों के ही लोन में गारंटर बने और इसके अलावा इसने हर महीने के EMI भुगतान पर नजर रखें ताकि किसी और के कारण आपका कोई नुकसान न हो सकें।
Credit Mix Loan:
सिबिल स्कोर को बढ़ाने का सबसे अच्छा और बेहतर तरीका है की आप केवल पर्सनल लोन और क्रेडिट कार्ड रखने की बजाय अपनी प्रोफाइल में Secured और Unsecured दोनों तरह के लोन शामिल करें, मैं जानता हूँ आप क्या सोच रहें है सिक्योर्ड लोन यानी होम लोन, कार लोन और गोल्ड लोन और अनसिक्योर्ड का मतलब पर्सनल लोन्स और क्रेडिट कार्ड इन दोनों प्रकार के लोन को अपनी प्रोफाइल में ऐड करें और हाँ दोनों का संतुलन बराबर होना चाहिए।
इसके अलावा आपकी Credit History जितनी पुरानी होगी, आपका सिबिल स्कोर उतना ही मजबूत होगा, अगर आपके पास कोई पुराना क्रेडिट कार्ड है जिसका इस्तेमाल आप नहीं भी करते, तो भी उसे बंद न करें (जब तक कि उसकी बहुत भारी वार्षिक फीस न हो)। पुराना कार्ड आपकी लंबी क्रेडिट हिस्ट्री को साबित करता है।
Related Articles
| How to withdraw PF Amount In 2026 | 5 Minute Me Kare Mobile Number Aadhaar Se Link |
|---|---|
| MSME Certificate Online Kaise Banaye 2026 | Best Government Apps Every Indian Must Use in 2026 |
Nishkarsh:
CIBIL Score सिर्फ एक संख्या नहीं है, एक अच्छा सिबिल स्कोर न केवल आपको आसानी से लोन दिलाता है बल्कि कम ब्याज दर देकर आपके लाखों रूपए की बचत भी करता है, तो दोस्तों ये थी आज की खास जानकारी जिसमे हमने आपको CIBIL Score Kaise Badhaye के बारे में विस्तार से बताया गया है मैं उम्मीद करता हूँ की इस आर्टिकल की जानकारी आपके लिए काफी उपयोगी साबित हुई होगी लेकिन अगर आपके मन में अभी भी कोई सवाल रह गया है तो आप कमेंट के ज़रिये हमसे पूँछ सकते है क्यूंकि आप को अपडेट रखना हमारी जिम्मेदारी है।
FAQs-Aksar Pooche Jane Wale Sawal
Q1. 2026 Me CIBIL Score Kaise Badhaye?
CIBIL Score Badhane ka Sabse Accha Tareeka Hai Ki Timely Apni EMI’s Ka Payment Kre.
Q2. Accha CIBIL Score Kitna Hona Chahiye?
Good CIBIL Score 750+ Hona Chahiye.
Q3. Bina Credit History Wale Laon Kaise Len?
Agar Aap Fresher hai To Pehle TV/Mobile Loan Lekar Pehle Apni History Banaye.
Q4. Loan Settlement Ke Baad CIBIL Score Kaise Badhaye?
Bache Hua Loan Clear Kren Bank Se NOC Prapat kren OR New CIBIL Score Banaye.
Q5. CIBIL Score Badhane Me Kitna Samay Lagta Hai?
Score ko Badhne Me Kam Se Kam 2-3 Mahino ka Samay Lagta Hai.

हर ब्रांड के पीछे एक कहानी होती है, और मेरा काम उस कहानी को शब्दों में पिरोना है। एक वेबसाइट राइटर के तौर पर, मैं सिर्फ पेज भरने के लिए नहीं लिखता, बल्कि यह सोचकर लिखता हूँ कि वेबसाइट पर आने वाले विज़िटर को क्या पढ़कर अच्छा लगेगा। मुझे रिसर्च करना और फिर उसे एक आसान, खूबसूरत कंटेंट का रूप देना पसंद है।
