DigiLocker Account Kaise Banaye 2026:
अगर आप भी इस डिजिटल दौर में कहीं जाने से पहले अपने साथ लेकर जाने के लिए दस्तावेजों का बैग तैयार करते है, या फिर ट्रिप पर मज़े करने के बजाये दिमाग में बस यहीं चलता रहता है की कहीं डॉक्यूमेंट का बैग कहीं होटल में तो नहीं छूट गया यदि हाँ तो आज का आर्टिकल आप ही लोगों के लिए है आज मैं आपको एक ऐसे डिजिटल मोबाइल वॉलेट के बारे में जानकारी देने वाला हूँ जिसमें आप सारे डॉक्यूमेंट को सेव करके रख सकते है, इस वॉलेट का नाम DigiLocker है और आज हम जानेंगे DigiLocker Account Kaise Banaye क्या करना होगा, डॉक्यूमेंट कैसे ऐड करें और इससे जुड़ी सभी जानकारी के बारे में।
Quick Summary
- क्या है: भारत सरकार MeitY द्वारा संचालित एक डिजिटल लॉकर, जहाँ आप सभी आधिकारिक डॉक्यूमेंट को सुरक्षित रखते है।
- कानूनी मान्यता: IT Act 2016 के तहत इसमें रखें सभी डिजिटल डॉक्यूमेंट असली दस्तावेजों की तरह ही मान्य होते है।
- ज़रूरी चीजें: आधार कार्ड, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और जन्मतिथि।
- स्टोरेज: पर्सनल स्कैन दस्तावेजों को अपलोड करने के लिए 1 GB का फ्री स्टोरेज भी आपको इसमें मिलता है।
DigiLocker Account Kaise Banaye इसकी प्रक्रिया बहुत आसान है जिसे आप अपने स्मार्टफ़ोन और इन्टरनेट की मदद से बस 2 मिनट में पूरा कर सकते है, और इसके बाद डॉक्यूमेंट फैच करके ऑनलाइन सेवा का लाभ उठा सकते है, लेकिन बहुत से लोग सोचते है की इससे क्या फायेदा होगा, तो आपको बता दूं की DigiLocker Wallet में अपलोड डॉक्यूमेंट पूरी तरह से कानूनन वैध होते है जिसका उपयोग आप पुरे भारत में कहीं भी कर सकते है।

चूँकि DigiLocker Account सभी लोगों के लिए उपयोगी होता है, कॉलेज एडमिशन, सरकारी सेवाओं, नौकरी आवेदन या दस्तावेज सत्यापन जैसे कई कार्यों में डिजिटल दस्तावेज सुविधाजनक साबित हो सकते हैं। हालांकि, किसी विशेष सेवा में DigiLocker के दस्तावेज स्वीकार किए जाएंगे या नहीं, यह संबंधित संस्था या विभाग के नियमों पर निर्भर करता है।
DigiLocker Account Kya Hai?
डिजीलॉकर भारत सरकार के इलेक्ट्रोनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) की एक डिजिटल पहल है, जिसे क्लाउड-आधारित डिजिटल वॉलेट के तौर पर तैयार किया गया है, इस डिजिटल वॉलेट में सभी नागरिक चाहे वो उम्र के किसी भी पड़ाव पर हो इस का लाभ उठा सकते है बशर्तें उनके पास स्मार्टफ़ोन होना चाहिए, DigiLocker Account में सभी लोगों को अपने डॉक्यूमेंट को डिजिटल फॉर्म में अपने फ़ोन में सेव करने की सुविधा मिलती है जिसके कारण डॉक्यूमेंट के खो जाने का डर ख़त्म हो जाता है। DigiLocker का इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले आपको अपना अकाउंट बनाना होता है। अकाउंट बनने के बाद लॉगिन करके उपलब्ध सेवाओं और दस्तावेजों का उपयोग किया जा सकता है।
Key Objectives of DigiLocker Account
- असली कागजात साथ लेकर जाने और उनके खो जाने का डर खत्म हो जाता है, जिसके कारण कागजी झंझट से भी मुक्ति मिलती है।
ट्रैफिक पुलिस, एयरपोर्ट सेवाओं, सरकारी नौकरी और कॉलेज प्रवेश आवेदन के लिए यह डिजिटल प्रूफ पूरी तरह से मान्य होते है।
- आप DigiLocker Account में किसी भी वक्त लॉग इन करके अपने दस्तावेजों को शेयर कर सकते है जिसके लिए केवल स्मार्टफोन की आवश्यकता होती है।
डिजीलॉकर में 256-bit SSL एन्क्रिप्शन, आधार-आधारित सत्यापन और OTP प्रमाणीकरण जैसी बहुस्तरीय सुरक्षा प्रणालियाँ मौजूद हैं।
DigiLocker Account Kaise Banaye 2026 – Overview
| जानकारी | विवरण |
|---|---|
| प्लेटफॉर्म | DigiLocker |
| अकाउंट | Digital Account |
| रजिस्ट्रेशन | Online |
| मोबाइल से आवेदन | हाँ |
| मोबाइल नंबर | आवश्यक |
| Aadhaar | उपलब्ध सेवाओं के अनुसार उपयोगी |
| दस्तावेज | Digital Documents |
| ऐप | DigiLocker Mobile App |
| वेबसाइट | DigiLocker Official Portal |
| उपयोग | Digital Documents Access |
| शुल्क | DigiLocker अकाउंट बनाने के लिए शुल्क नहीं |
What’s New Update In DigiLocker 2026
डिजीलॉकर पूरी तरह से डिजिटल प्लेटफार्म होने के कारण सेबी (SEBI) और MeitY के दिशा निर्देश के तहत इसमें कई जरूरी और बड़े बदलाव किये गये है, अगर आपका अभी तक DigiLocker Account नहीं बना है तो आपको रजिस्ट्रेशन से पहले इन नए नियमों को जान लेना बहुत ज़रूरी है, हालही में डिजीलॉकर में पासपोर्ट वेरिफिकेशन का फीचर ऐड किया गया है जिसके तहत कोई भी व्यक्ति अपने पासपोर्ट वेरिफिकेशन रिकार्ड्स को DigiLocker से सीधे फैच कर सकता है जिसमे जॉब एप्लीकेशन, वीजा प्रोसेसिंग और पुलिस वेरिफिकेशन में पासपोर्ट की फिजिकल कॉपी ले जाने की ज़रुरत नहीं पड़ती।
इसके अलावा अब आम नागरिकों के साथ-साथ व्यावसायिक संस्थाएँ भी अपने कॉर्पोरेट दस्तावेज़ों (जैसे GST रजिस्ट्रेशन, PAN, MSME सर्टिफिकेट) को सुरक्षित रूप से स्टोर और शेयर कर सकती हैं। अगर शैक्षणिक क्षेत्र की बात करें तो छात्रों के लिए अपार आईडी (One Nation, One Student ID) और एकेडमिक क्रेडिट्स को ऑटो-सिंक करने का फीचर अपडेट किया गया है।
साल 2026 के नए नियमों के अनुसार एमएसएमई (MSMEs), बड़े व्यवसायों और चैरिटेबल ट्रस्टों के लिए ‘Entity DigiLocker’ का दायरा बढ़ाया गया है। अब आम नागरिकों के साथ-साथ व्यावसायिक संस्थाएँ भी अपने कॉर्पोरेट दस्तावेज़ों (जैसे GST रजिस्ट्रेशन, PAN, MSME सर्टिफिकेट) को सुरक्षित रूप से स्टोर और शेयर कर सकती हैं।
Required Documents For DigiLocker Account
DigiLocker Account Kaise Banaye की प्रक्रिया जानने से पहले आपको यह जान लेना चाहिए की डिजीलॉकर अकाउंट की सुविधा का लाभ लेने के लिए किन-किन डॉक्यूमेंट की ज़रुरत होती है ताकि आप जब भी इस डिजिटल वॉलेट का लाभ लेने के लिए इसका उपयोग करें तो आपको किसी परेशानी या समस्या का सामना न करना पड़ें :
- आधार कार्ड: सुरक्षा करणों के चलते आपको अपने आधार कार्ड के 12 अंकों की संख्या को दर्ज करना होता है।
- रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर: वेरिफिकेशन और OTP सत्यापन के लिए केवल आधार से लिंक मोबाइल नंबर का की उपयोग करें।
- जन्मतिथि: अकाउंट क्रिएट करने के लिए आधिकारिक दस्तावेजों के अनुसार की जन्मतिथि को दर्ज करें।
- ईमेल आईडी: डिजिटल वॉलेट के अपडेट और रिकवरी के लिए ईमेल आईडी सत्यापित करनी होती है।
Important Links & Resources
| Application | Links |
|---|---|
| DigiLocker Official Website | Click Now |
| DigiLocker Mobile Application | Click Now |
| New Account Create And Login | Click Now |
DigiLocker Account Kaise Banaye Online
साल 2026 नए नियम और अपडेट के अनुसार ऑनलाइन DigiLocker Account बनाने की प्रक्रिया बहुत सरल और आसान कर दी गयी है, जिससे आप घर बैठे सिर्फ 2 मिनट में डिजिटल वॉलेट की सुविधा का लाभ उठा सकते है, जिसके लिए आपको बस कुछ स्टेप को फॉलो करना होगा, तो चलिए जानते है क्या है पूरा प्रोसेस:

- सबसे पहने अपने फ़ोन या कंप्यूटर में Google Play Store खोले और सर्च बार में DigiLocker सर्च करें।
- इसके बाद आपको अपने फ़ोन में इस मोबाइल एप्लीकेशन को Install करना होगा, एप इंस्टाल होने के बाद ओपेन करें।
- अब आपके सामने होम पेज खुलेगा जहाँ आपको निर्देशों को पढ़कर Next के टैब पर क्लिक करना होगा।
- आगे आपको Login करने के लिए विकल्प मिलेगा जिस के लिए आपको अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करके Continue के टैब पर क्लिक करना होगा।
- अगर आप पहली बार इस मोबाइल एप्लीकेशन का उपयोग कर रहें है तो आपको आधार संख्या दर्ज करनी होगी।
- अब आपको 6 Digit Security PIN सेट करने को कहाँ जायेगा जिसे आप अपनी सुविधा के अनुसार चुन सकते है।
- आपके आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर वेरिफिकेशन के लिए OTP प्राप्त होगा जिसे बॉक्स में भरकर Verify And Login के विकल्प पर क्लिक करेंगे।
- इनता करने के बाद आपके DigiLocker में लॉग इन करने के प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
Note: डिजीलॉकर में लॉग इन करने के लिए आपके मोबाइल नंबर का आधार से लिंक होना बहुत ज़रूरी है तभी आप DigiLocker Account क्रिएट कर सकते है।
DigiLocker Me Document Kaise Fetch Kre
DigiLocker Account बनाने के बाद सबसे बड़ा सवाल ये होता है की डिजिटल वॉलेट में अपने डॉक्यूमेंट कैसे फैच करें, दस्तावेज जोड़ने के लिए आपको सबसे पहले डिजीलॉकर को ओपेन करना होगा इसके बाद 6 Digit Security PIN डालकर लॉग इन प्रक्रिया को पूरा करें, अब एप के होम पेज पर ही आपको Search का विकल्प मिलेगा जिस पर क्लिक करें, अब जो डॉक्यूमेंट आपको DigiLocker में फैच करना है उसे सर्च बार में सर्च करें।
मान लीजिये आपने हाई स्कूल की मार्कशीट फैच करने को सोचा तो आपको Class X Marksheet पर क्लिक करना होगा, इसके बाद आपके सामने एक नया इंटरफ़ेस खुलेगा जहाँ आपको अपना नाम, Roll No और Passing Year सेलेक्ट करके Get Document के विकल्प पर क्लिक करना होगा इसके बाद आप देखेंगे की आप आपकी मार्कशीट Issued Document वाले सेक्शन में फैच होकर आ चुकी होगी।
इसके अलावा आप कोई भी सर्टिफिकेट, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और किसी भी दस्तावेज को इसी प्रकार से अपने डिगीलॉकर से फैच कर सकते है, यहाँ आपको एक जानकारी आपको और दियें देता हूँ आपको लॉग इन करने के बाद केवल एक ही बार डॉक्यूमेंट फैच करने होते है जो हमेशा के लिए DigiLocker में सुरक्षित सेव हो जाते है।
DigiLocker Account Security Tips
| सावधानी | क्या करें |
|---|---|
| OTP सुरक्षा | OTP किसी के साथ शेयर न करें |
| पासवर्ड | मजबूत पासवर्ड रखें |
| Official Portal | केवल आधिकारिक DigiLocker वेबसाइट/ऐप का उपयोग करें |
| Public Wi-Fi | सार्वजनिक Wi-Fi पर लॉगिन करने से बचें |
| Logout | दूसरे डिवाइस पर इस्तेमाल के बाद Logout करें |
| फर्जी लिंक | संदिग्ध SMS/WhatsApp लिंक पर क्लिक न करें |
| अकाउंट जानकारी | लॉगिन डिटेल किसी से साझा न करें |
How To Delete DigiLocker Account
अब बात करते है उन लोगों के बारे में जिन्हें आपका अकाउंट डिलीट करना है वो क्या कर सकते है, DigiLocker Account Delete करने के लिए अपने ब्राउज़र में Support DigiLocker सर्च करें इसके बाद पहले ही लिंक पर क्लिक करें और होम पेज पर ‘Raise a Query’ के विकल्प को चुने, अब आपको अपनी ईमेल आईडी दर्ज करके Need Help में “Delete/Deactivate My Account” या “I have multiple accounts” का विकल्प चुनें।
इसके बाद विवरण बॉक्स में लिखें: “I want to permanently delete my DigiLocker account.” और Submit पर क्लिक कर दें। टिकट रेज होने के बाद डिजीलॉकर टीम आपके अकाउंट को डिलीट कर देगी।
Related Articles
| Aadhaar Mobile Number Link : 5 Minute Me Kare Mobile Number Link | Click Here |
|---|---|
| Kanya Sumangla Yojana UP 2026 | Janiye ₹25,000 Ka Labh Kaise Milege? | Click Here |
| Sukanya Samriddhi Yojana Kya Hai? Jane Benefits, Rules Aur Calculator Detail | Click Here |
Nishkarsh:
तो दोस्तों ये थी आज की खास जानकारी जिसमे हमने आपको DigiLocker Account Kaise Banaye के बारे में विस्तार से बताया गया है मैं उम्मीद करता हूँ की इस आर्टिकल की जानकारी आपके लिए काफी उपयोगी साबित हुई होगी लेकिन अगर आपके मन में अभी भी कोई सवाल रह गया है तो आप कमेंट के ज़रिये हमसे पूँछ सकते है क्यूंकि आप को अपडेट रखना हमारी जिम्मेदारी है।
FAQs-Aksar Pooche Jane Wale Sawal
Q1. Kya DigiLocker Account Puri Tarah Muft Hai?
Ha Bharat Sarkar Ki Digital Wallet Ki Suvidha Puri Tarah Free Hai.
Q2. Bina Aadhaar Card Ke DigiLocker Account Kaise Banaye?
Mobile Se Kewal Besic Account Ban Sakta Hai Lekin Government Document Download Karne Ke Liye Aadhaar Card Zaroori Hai.
Q3. Agar Security PIN Bhool Jaye To Kya Kre?
Home Screen Par ‘Forgot Security PIN’ Ka Option Chune Aur OTP Verification Karke New PIN Generate Kre.
Q4. Kya DigiLocker Me Dikhaya Gya Driving License Valid Hota Hai?
Han DigiLocker Me Dikhaya Jane Wala Koi bhi Document 100% Valid Hota Hai.
Q5. DigiLocker Account Me Document Kaise Dekhe?
Iske Liye Home Page Par Issued Document Par Click Kre Aur Iske Baad Document Ki List Apke Samne Aa Jayegi.

हर ब्रांड के पीछे एक कहानी होती है, और मेरा काम उस कहानी को शब्दों में पिरोना है। एक वेबसाइट राइटर के तौर पर, मैं सिर्फ पेज भरने के लिए नहीं लिखता, बल्कि यह सोचकर लिखता हूँ कि वेबसाइट पर आने वाले विज़िटर को क्या पढ़कर अच्छा लगेगा। मुझे रिसर्च करना और फिर उसे एक आसान, खूबसूरत कंटेंट का रूप देना पसंद है।