Driving Licence Mobile Number Update Kaise Kre? Complete Process

Driving Licence Mobile Number Update Online 2026:

जैसा की हम सब जानते है की जब भी ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना होता है तो हमसे मोबाइल नंबर जरूर माँगा जाता है ताकि हम परिवहन विभाग की ऑनलाइन मिलने वाली सुविधाओं का लाभ ले सकें लेकिन यहाँ सवाल तब पैदा होता है जब Driving Licence Mobile Number Update करना होता है अगर आप भी इन्ही समस्याओं से जूझ रहें है तो आज के आर्टिकल में बताई जाने वाली जानकारी को ज़रूर फॉलो करें।

Quick Summary 

  • सेवा: Driving Licence Mobile Number Update
  • क्यों ज़रूरी है: चालान अलर्ट, OTP वेरिफिकेशन, DL रिन्यूअल करने के लिए।
  • दस्तावेज: ड्राइविंग लाइसेंस नंबर, जन्मतिथि और नया मोबाइल नंबर।
  • प्रक्रिया: मुफ्त और पूरी तरह ऑनलाइन।
  • समय: 24-48 घंटों में मोबाइल नंबर अपडेट।

अगर आपके Driving Licence (DL) में मोबाइल नंबर अपडेट नहीं है, पुराना मोबाइल नंबर बंद हो गया है या आप अपने नए मोबाइल नंबर को ड्राइविंग लाइसेंस रिकॉर्ड में जोड़ना चाहते हैं, तो यह काम ऑनलाइन किया जा सकता है। परिवहन विभाग की डिजिटल सेवाओं के माध्यम से कई राज्यों में ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े मोबाइल नंबर को अपडेट करने की सुविधा उपलब्ध है।

Driving Licence Mobile Number Update

आज के समय में ड्राइविंग लाइसेंस केवल वाहन चलाने का दस्तावेज नहीं है, बल्कि यह एक महत्वपूर्ण पहचान और परिवहन संबंधी रिकॉर्ड भी है। DL से जुड़ी ऑनलाइन सेवाओं, आवेदन की जानकारी और अन्य परिवहन सेवाओं का उपयोग करने के लिए मोबाइल नंबर का सही होना उपयोगी रहता है।

Driving Licence Mobile Number Update Kyon Zoroori Hai?

कई लोगों के मन में ये सवाल तो ज़रूर होगा की आधार और पैन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट करना तो ठीक है लेकिन ड्राइविंग लाइसेंस में क्यों ज़रूरी है तो जान लीजिये परिवहन विभाग के नए नियम के अनुसार जिन भी लाइसेंस धारियों का मोबाइल नंबर Driving Licence से लिंक नहीं होगा वो सरकार की ऑनलाइन सेवाओं का लाभ नहीं ले सकतें है तो अगर आपने अपना नंबर बदल दिया है या पुराना मोबाइल नंबर बंद हो गया है तो आज ही घर बैठे मोबाइल  नंबर अपडेट करें वरना आपको इन परेशानियों से गुजरना पड़ सकता है।

OTP वेरिफिकेशन में समस्या: ऑनलाइन DL रीन्यूअल, एड्रेस चेंज या अन्य किसी भी सेवा का लाभ उठाते समय आपके रजिस्टर्ड नंबर पर One-Time Password (OTP) भेजा जाता है।

चालान और पेनल्टी का नोटिफिकेशन: यदि सड़क पर आपका कोई ई-चालान कटता है, तो उसकी जानकारी SMS के जरिए आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ही आती है।

MParivahan और mParivahan App लिंक: वर्चुअल DL डाउनलोड करने या डिजिलॉकर (DigiLocker) में DL लिंक करने के लिए नंबर अपडेट होना आवश्यक है।

DL गुम होने पर डुप्लीकेट प्रक्रिया: यदि आपका ड्राइविंग लाइसेंस खो जाता है, तो डुप्लीकेट DL अप्लाई करने के लिए रजिस्टर्ड नंबर पर ही अपडेट्स आते हैं।

Driving License Mobile Number Update 2026 – Overview

जानकारी विवरण
सेवा का नाम Driving License Mobile Number Update
उद्देश्य ड्राइविंग लाइसेंस रिकॉर्ड में मोबाइल नंबर अपडेट करना
माध्यम Online / State Transport Portal
संबंधित विभाग परिवहन विभाग
मुख्य पोर्टल Parivahan / State Transport Department
जरूरी जानकारी Driving Licence Number, Date of Birth आदि
OTP प्रक्रिया के अनुसार आवश्यक हो सकता है
दस्तावेज राज्य की प्रक्रिया के अनुसार
शुल्क सेवा/राज्य के अनुसार अलग हो सकता है
Status ऑनलाइन चेक किया जा सकता है

Documents Required

दोस्तों आपको एक बात मैं बता दूं की अच्छी बात यह है ऑनलाइन मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए आपको बहुत ज्यादा कागजी दस्तावेजों की ज़रुरत नहीं पड़ती लेकिन आपके पास कुछ दस्तावेज होना आवश्यक है जो इस प्रकार है:

  • ड्राइविंग लाइसेंस नंबर
  • जन्मतिथि
  • नया मोबाइल नंबर
  • आधार कार्ड

Important Official Links

Official Portal Online Links
Parivahan Sewa Official Web Portal Click Here
Sarathi Parivahan Links Click Here
Direct Sarathi Mobile Update Click Here

Driving Licence Mobile Number Update Kaise Kre?

अब नए नियमों के अनुसार कोई नागरिक परिवहन विभाग के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर घर बैठे मात्र 5 मिनट में ही अपना नया मोबाइल नंबर अपडेट कर सकता है, अपने Driving Licence में Mobile Number Update करने के लिए आर्टिकल में बताये जाने वाले इस स्टेप्स को फॉलो करें :

Driving Licence Mobile Number Update

  • नया मोबाइल नंबर जोड़ने के लिए सबसे पहले अपने फ़ोन या कंप्यूटर के ब्राउज़र में Parivahan Sewa सर्च करें।
  • इसके बाद आपने वाले पहले ही लिंक पर क्लिक करें, अब आपके सामने सरकार की आधिकारिक वेबसाइट का होम पेज आपके सामने खुलकर आ जायेगा।
  • अब आपको होम पेज पर ही नीचे की तरफ एक ऑप्शन देखने को मिलेगा ‘Drivers/Learner License’ उस वाले ऑप्शन का चयन करें।
  • फिर इसके बाद आपके सामने नया पोर्टल Sarathi खुलेगा जहाँ आपको एक पॉपअप पर Update Your Mobile Number का विकल्प मिलेगा यहाँ आपकी स्क्रीन पर दो ऑप्शन दिखेंगे जहाँ Sarathi वाला विकल्प चुनें।
  • अब यहाँ आप अपना Driving Licence Number, राज्य, जन्मतिथि और कैप्चा कोड को भरें फिर Submit के टैब पर क्लिक करें।
  • सबमिट करने के बाद अगली स्क्रीन पर Aadhaar Verification को पूरा करें, जहाँ आधार नंबर और प्राप्त OTP के जरिये वेरिफिकेशन की प्रक्रिया होती है।

Related Articles

 How to withdraw PF Amount In 2026 5 Minute Me Kare Mobile Number Aadhaar Se Link
MSME Certificate Online Kaise Banaye 2026 Best Government Apps Every Indian Must Use in 2026
  • इसके बाद आप देखेंगे की आपके आधार की डिटेल्स ऑटोमेटिक स्क्रीन पर फैच होकर आ जाएगी इसके बाद Proceed के टैब पर क्लिक करें।
  • इतना करने के बाद आपके सामने Licence Holder Details की जानकारी आएगी, जहाँ Existing Mobile Number में आपको पुराना नंबर देखगा उसे बदलने के लिए Proceed पर क्लिक करें।
  • अब नया मोबाइल नंबर स्क्रीन पर दिखाई दे रहे बॉक्स में भरें, फिर Reason For Change की जानकारी दर्ज करें, जानकारी सुरक्षित दर्ज करने के बाद फिर से Proceed के टैब पर क्लिक करें।
  • प्रक्रिया को पूरी करने के लिए आपके दर्ज किये गए मोबाइल नंबर पर वेरिफिकेशन के लिए OTP प्राप्त होगा उसे बॉक्स में दर्ज करके Verify पर क्लिक करें, इसका करने के बाद आपना नया मोबाइल नंबर अपडेट को जायेगा।

Note: यहाँ मैं आपको बता दूं की पुराना नंबर अपडेट करने के लिए केवल सरकार की आधिकारिक वेबसाइट का ही प्रयोग करें ताकि किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी से बचा जा सकें।

Online Mobile Number Update Krne Ke Fayde

फायदा विवरण
समय और पैसे की बचत RTO ऑफिस के चक्कर काटने और दलालों को पैसे देने से मुक्ति मिलती है।
डिजिटल सुरक्षा बिना किसी गड़बड़ी के ई-चालान और ट्रैफिक अपडेट्स सीधे फोन पर मिलते हैं।
डिजिलॉकर सपोर्ट डिजिलॉकर और mParivahan ऐप में तुरंत वर्चुअल DL फेच (Fetch) हो जाता है।
फेसलेस सर्विस अधिकांश RTO सेवाएं बिना RTO जाए ऑनलाईन पूरी हो जाती हैं।

RTO Office Jakar Mobile Number Kaise Update Kre?

चूँकि मोबाइल नंबर ऑनलाइन चेंज करना ज्यादा सुविधा जनक है लेकिन बहुत से ऐसे लोग हाउ जिन्हें ऑनलाइन आवेदन करने में कठिनाई आती है तो उनके लिए मैं ऑफलाइन तरीका भी बता दिए देता हूँ ताकि आपको RTO में कोई परेशानी न हो, इसके लिए सबसे पहले आने क्षेत्र के RTO ऑफिस में जाएं जहाँ काउंटर पर ‘DL Correction/Update Form’ प्राप्त करें, आप अपनी सुविधा के लिए परिवहन पोर्टल से डाउनलोड भी कर सकते है

जब आप करेक्शन फॉर्म प्राप्त कर लें तब आपको फॉर्म में अपना DL नंबर, पुराना मोबाइल नंबर और नया मोबाइल नंबर साफ-साफ भरें, फॉर्म के साथ अपने DL की फोटोकॉपी, आधार कार्ड और मोबाइल नंबर का बिल/प्रूफ संलग्न करें, इसके बाद संबंधित अधिकारी या काउंटर पर फॉर्म जमा करें। RTO अधिकारी बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन के बाद आपका नया नंबर सिस्टम में अपडेट कर देंगे।

Nishkarsh:

दोस्तों अगर आपका ड्राइविंग लाइसेंस से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर बंद हो गया है या फिर आपने कोई नया नंबर ले लिया है तो आपको परिवहन विभाग की इस ऑनलाइन सुविधा का लाभ लेना ज़रूरी है, तो दोस्तों ये थी आज की खास जानकारी जिसमे हमने आपको Driving Licence Mobile Number Update के बारे में विस्तार से बताया गया है मैं उम्मीद करता हूँ की इस आर्टिकल की जानकारी आपके लिए काफी उपयोगी साबित हुई होगी लेकिन अगर आपके मन में अभी भी कोई सवाल रह गया है तो आप कमेंट के ज़रिये हमसे पूँछ सकते है क्यूंकि आप को अपडेट रखना हमारी जिम्मेदारी है।

FAQs-Aksar Pooche Jane Wale Sawal

Q1. Driving Licence Mobile Number Update Ki Fees Kitni Hai?

Online Mobile Number Update Krne ke Liye Yah Prikriya Bilkul Free Hai.

Q2. DL Mobile Number Update Hone Me Kitna Samay Lagta Hai?

Online Process Pura Krne ke Baad 24 se 48 Ghanton me Mobile Number Update Ho Jata hai.

Q3. Agar mera Number Kho gya Hai To Kya main Online Update Kr Sakta Hoon?

Han Kyonki Number Update Krne Ke Liye OTP Ki Jaroorat Nhi Hoti Hai Bas Licence Number aur DOB Chahiye.

Q4. Kya mParivahan App Se Number Update Kr Sakte Hai?

Nhi Mobile App Kewal Digital DL Dekhne Ke Liye Hai Correction Krne Ke Liye Apko Portal Par jana Hoga.

Q5. Kya Mobile Number Update Krne Par Naya DL Milta Hai?

Nhi Aisa Nhi hai Kewal Mobile Number Update Krne Ke Baad Dusra DL Nhi Milta.

Q6. Mobile Number Krna Zaroori hai?

Han Agar Apko DL Se Judi Online Sewaon Ka Labh Lena Hai To Yah Zaroori Hai.

Q7. Agar DL Mobile Number Update Online Nhi Ho Rha Hai To Kya Kre?

Online Prakriya Me Agar Koi Preshani Ho Rhi Hai To Offline Change Kre.

Leave a Comment