Driving License Online Apply | Ghar Baithe DL Kaise Banayein

Driving License Online Apply 2026:

जैसा की हम सब जानतें है की भारत जैसे देश में सड़कों पर गाड़ी चलाना कोई मामूली काम नहीं है, इसके लिए भारत सरकार के परिवहन विभाग द्वारा जारी किये जाने वाले अधिकारिक दस्तावेज की आवश्यकता होती है, Driving License या DL भी कहा जाता है, लेकिन परेशानी तब होती है जब इस ड्राइविंग लाइसेंस को बनवाने के लिए हमे बार-बार सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ते है, आज के आर्टिकल में मैं आपको एक ऐसा तरीका बताऊंगा जिसके जरिये आप Driving License Online Apply कर सकते है, यानी घर बैठे ही DL के लिए आवेदन कर सकते है।

Quick Summary

  • ड्राइविंग लाइसेंस क्या है: यह एक ऐसा सरकारी दस्तावेज है जिससे लोगों को सड़क पर गाड़ी चलाने की प्रमाणिकता प्राप्त होती है।
  • आवेदन प्रक्रिया: सड़क परिवहन मंत्रालय के आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन की सुविधा।
  • आवेदन के चरण: ड्राइविंग लाइसेंस आवेदन करने के बाद आपको दो चरणों में लाइसेंस प्राप्त होता है, जिसमे दोनों को पूरा करना ज़रूरी होता है।
  • मुख्य दस्तावेज: आधार कार्ड, आयु और पते का प्रमाण, पासपोर्ट साइज़ फोटो और आधार लिंक मोबाइल नंबर।
  • फायदें: RTO की लम्बी लाइनों में लगे बिना घर बैठे ही आवेदन, फीस का भुगतान और स्टेटस ट्रैक करने की ऑनलाइन सुविधा।

भारत सरकार के Digital India Mission के तहत लगभग सभी सेवाएं ऑनलाइन होने की वजह से सभी लोगों के लिए बहुत आसानी हो गयी है, जिसके जरिये कोई भी नागरिक Driving License Online Apply, Learning License, Permanent Driving License, Download Driving License और Driving License Status Check Online की सुविधा प्राप्त कर सकता है।

Driving License Online Apply 2026 – Overview

विवरण जानकारी
योजना/सेवा का नाम Driving License Online Apply
दस्तावेज का नाम Driving License
संबंधित मंत्रालय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय
विभाग परिवहन विभाग
आवेदन का माध्यम ऑनलाइन
पोर्टल का नाम Parivahan Sewa
आवेदन प्रक्रिया Sarathi Portal
लाभार्थी पात्र भारतीय नागरिक
लाइसेंस के प्रकार Learning License और Permanent DL
आवेदन फीस वाहन श्रेणी एवं राज्य के अनुसार
जरूरी दस्तावेज पहचान, पता और आयु प्रमाण
टेस्ट लर्निंग टेस्ट और ड्राइविंग टेस्ट
आधिकारिक वेबसाइट https://parivahan.gov.in/

Driving License Kya Hota Hai?

भारत सरकार के सड़क परिवहन विभाग द्वारा ड्राइविंग लाइसेंस जारी किया जाता है, लेकिन इस आधिकारिक दस्तावेज को बनाने के लिए आवेदक की आयु 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए, और यहीं सबसे ज़रूरी नियम भी है, भारत में Driving License बनवाने का का मुख्य कारण यह होता है की यह दस्तावेज इस बात का प्रमाण होता है कि संबंधित व्यक्ति को निर्धारित वाहन श्रेणी चलाने की कानूनी अनुमति प्राप्त है।

आपको बताते चलें की DL जारी करने का कार्य सम्बंधित राज्य के परिवहन विभाग तथा Regional Transport Office (RTO) द्वारा किया जाता है, जिसके अनुसार आवेदक अपनी वाहन श्रेणी के मुताबिक ड्राइविंग लाइसेंस का निर्धारण कर सकता है।

Types of Driving License Online Apply

देखिये यह कोई दो दिन की प्रकिया नहीं है आवेदन को पूरा करने के बाद आपके Learning License प्राप्त होता है जिसकी वैधता 6 महीनों की होती है, जब RTO द्वारा निर्धारित समय सीमा को पूरा कर लेते है, तब आप Permanent Driving Licence के लिए आवेदन कर सकते है:

1. Learning Driving License: लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस जिसे आस्थायी ड्राइविंग लाइसेंस के नाम से भी जाना जाता है, जैसा की इसका नाम है उसी तरह इसका उपयोग भी होता है, New Driving License Online Apply करने के बाद आपको सबसे पहले Learners License दिया जाता है जिसकी वैधता सिर्फ 6 महीनों तक ही होती है, लर्निंग लाइसेंस का मुख्य उद्देश्य आवेदकों को 6 महीने का कानूनी समय प्रदान करना ताकि वो गाड़ी चलाना और सुरक्षा नियमों को अच्छे से जान सकें।

2. Permanent Driving License: यह मुख्य DL होता है, जिसे Learning License Test Pass करने के बाद जारी किया जाता है और इसकी वैधता 10 से 15 सालों तक होती है, जब लर्निंग लाइसेंस की वैधता ख़त्म होती है, तब तक व्यक्ति पूरी तरह से वाहन चलाना और सड़क सुरक्षा के तमाम नियम सीख चूका होता है, जिसके बाद परिवहन विभाग द्वारा व्यक्ति का स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस जारी कर दिया जाता है।

Related Articles

Eligibility To Online Driving License Apply

ड्राइविंग लाइसेंस के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्रकार के आवेदन करने पर वाहन की श्रेणियां चुननी होती है जिसके आधार पर आपको आवेदन करना होता है और उसी प्रकार आवेदन शुल्क का भी भुगतान करना होता है, आवेदन को पूरा करने के लिए परिवहन विभाग ने आयु के तौर पर कुछ महत्वपूर्ण शर्तों का निर्धारण किया है, जो इस प्रकार है:

बिना गियर वाले दोपहिया: निर्धारित शर्तों के अनुसार कोई भी भारतीय नागरिक जिसने अपनी 16 वर्ष की आयु पूरी कर ली है, वो बिना गियर वाले 50cc वाहन को चलने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन कर सकतें है, लेकिन ऐसे मामलों में नाबालिक न होने के कारण DL बनवाने के लिए आवेदक को माता-पिता की लिखित सहमति पत्र देना आवश्यक होता है।

बाइक और चारपहिया (कार): सरकारी नियमों के अनुसार सामान्य तौर पर बाइक या कार चलाने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस की निर्धारित आयु 18 वर्ष या उससे अधिक तय की गयी है, 18 वर्ष की आयु होने पर सामान्य आवेदन प्रक्रिया से ही आवेदक का लाइसेंस बन जाता है।

कमर्शियल या ट्रांसपोर्ट वाहन के लिए: सामान्य पात्रता के अनुसार कम से कम 20 वर्ष की आयु जरूरी होती है। इसके अतिरिक्त संबंधित नियमों के अनुसार अन्य शर्तें भी लागू हो सकती हैं।

Documents Required for Driving License

ऑनलाइन आवेदन को प्रक्रिया को पूरा करने के लिए आपको पोर्टल पर अपनी जानकारी दर्ज करनी होती है जिसकी प्रमाणिकता के तौर पर आपको मांगे जाने वाले कुछ ज़रूरी दस्तावेजों की भी ज़रुरत होती है चलिए जानते है वो डॉक्यूमेंट कौन से है ताकि आवेदन में आपको किसी परेशानी का सामना न करना पड़ें:

  • Identity Proof – आधार कार्ड, वोटर आईडी और पैन कार्ड 
  • Address Proof – पासपोर्ट, राशन कार्ड तथा बिजली का बिल 
  • Other Document – फिजिकल फिटनेस हेतु Form 1 और 40 से अधिक वर्ष के आवेदकों के लिए Form 1A

Important Official Links

सेवा / विवरण (Service) आधिकारिक लिंक (Official Link)
Transport Service (Main Website) Click Here
Sarathi Portal (Driving Licence Home) Click Here
New Learner’s License Application Click Here
Permanent Driving License Click Here
Check Application Status Click Here

Learning License Online Apply Kaise Kre (Full Guide)

देखिये DL बनवाने के लिए आपको सबसे पहले लर्निंग लाइसेंस के लिए आवेदन करना होगा, जिसकी वैधता 6 महीनों के लिए होती है, जिसमे आपको गाड़ी चलाने और सड़क सुरक्षा से जुड़े नियमों के बारे में सीखना होता है और 6 महीने के बाद आप अपने Driving License के लिए आवेदन कर सकते है अगर पहली बार DL बनवा रहें है तो इस प्रक्रिया को फॉलो करें:

Driving License Online Apply

लर्नर लाइसेंस बनवाने के लिए आपको सबसे पहले अपने फ़ोन या कंप्यूटर में Privahan सर्च करें, अब सरकार के आधिकारिक पोर्टल का होम पेज आपके सामने खुलकर आ जायेगा, होमपेज पर नीचे की तरफ स्क्रॉल करें और Drivers/Learners License पर क्लिक करें।

इसके बाद आपके सामने Sarathi Privahan का नया इंटरफ़ेस खुलेगा, जहाँ अपने राज्य का चयन करें और फिर Apply For Learner License का विकल्प चुनें, इसके बाद अपनी केटेगरी चुनकर Aadhaar Authentication पूरा करें।

इतना करने के बाद आप देखेंगे की लर्नर लाइसेंस के लिए आवेदन फॉर्म आपके सामने खुलेगा, जहाँ आपको Personal Details, Address Details दर्ज करें, फिर Select Class of Vehicles से सेक्शन में जिस वाहन के लिए लाइसेंस बनवाना है उसका चयन करें।

अब Self-Declaration (Form-1) भरकर Submit के टैप कर क्लिक करें, फिर Print Acknowledgement पर क्लिक करके पावती स्लिप को सेव करके अपने पास सुरक्षित रख लें, अब Next का विकल्प चुने जहाँ अपना Application Number और Date of Birth दर्ज करके Submit पर क्लिक करें।

इसके बाद पोर्टल पर अपना फोटो और सिग्नेचर अपलोड करे और फिर निर्धारित शुक्ल का भुगतान करें, इतना करने के बाद आपका आवेदन पूरा हो जायेगा, Print Receipt पर क्लिक करके पावती स्लिप को सुरक्षित सेव कर लें।

Note: याद रहे आवेदन करने ले बाद आपको एक Online STALL Test देना होगा जिसके बाद आप अपना Learners License सुरक्षित डाउनलोड कर सकते है।

Online STALL Test Kaise De

कई राज्यों में घर बैठे ऑनलाइन लर्निंग टेस्ट देने की सुविधा (STALL) है। इसके तहत आपको पोर्टल पर एक छोटा ट्यूटोरियल वीडियो दिखाना पड़ सकता है और फिर सड़क सुरक्षा से जुड़े बहुविकल्पीय (Objective) सवालों के जवाब देने होते हैं। पास होने पर लर्निंग लाइसेंस पीडीएफ फॉर्मेट में आपके मोबाइल या ईमेल पर आ जाता है।

Driving License Online Apply 2026

एक बार लर्नर लाइसेंस मिल जाने के न्यूनतम 30 दिन बाद आप परमानेंट डीएल के लिए आवेदन कर सकते हैं।

  1. दोबारा Sarathi Parivahan पोर्टल पर जाएं और अपना राज्य चुनें।

  2. ‘Apply for Driving Licence’ विकल्प पर क्लिक करें।

  3. अपना Learner Licence Number और जन्मतिथि दर्ज करके आगे बढ़ें।

  4. फॉर्म भरकर ड्राइविंग टेस्ट के लिए Slot Booking (दिनांक और समय का चयन) करें।

  5. तय तारीख और समय पर अपने वाहन के साथ संबंधित RTO ऑफिस जाएं।

  6. आरटीओ में मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर के सामने ड्राइविंग टेस्ट पास करें। टेस्ट पास होने के कुछ दिनों के भीतर स्मार्ट कार्ड ड्राइविंग लाइसेंस आपके पते पर डाक द्वारा भेज दिया जाता है।

How To Check Online DL Application Status 

ऑनलाइन आवेदन करने के 15 से 20 दिनों के अंदर Driving License डाक द्वारा घर ले पते पर भेज दिया जाता है, लेकिन अगर आवेदन करें आपको ज्यादा दिन हो गये है लेकिन अभी तक DL नहीं आया तो आप घर बैठे आवेदन स्थिति की जाँच भी कर सकते है, जिसके लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल पर जाना होगा, जहाँ पहले अपना राज्य चुनकर सबसे ऊपर दिए गए ‘Application Status’ टैब पर क्लिक करें।

अपना Application Number और Date of Birth दर्ज करें, स्क्रीन पर आपके लाइसेंस की वर्तमान स्थिति (जैसे- Under Processing, Approved, Dispatched) दिखाई देगी।

Driving License – Fess 2026

शुल्क का प्रकार निर्धारित फीस
लर्निंग लाइसेंस जारी करने की फीस ₹150
लर्निंग लाइसेंस टेस्ट फीस ₹50
ड्राइविंग टेस्ट फीस ₹300
ड्राइविंग लाइसेंस जारी करने की फीस ₹200
एक अन्य वाहन श्रेणी जोड़ने की फीस ₹500
ड्राइविंग लाइसेंस रिन्यूअल फीस ₹200

Nishkarsh:

आज के डिजिटल दौर में अगर आपकी आयु 18 वर्ष से अधिक है और अभी तक आपका ड्राइविंग लाइसेंस नहीं बना है, तो आपके ऑनलाइन आवेदन का तरीका सबसे बेस्ट साबित हो सकता है, तो दोस्तों ये थी आज की खास जानकारी जिसमे हमने आपको Driving Licence Online Apply के बारे में विस्तार से बताया गया है मैं उम्मीद करता हूँ की इस आर्टिकल की जानकारी आपके लिए काफी उपयोगी साबित हुई होगी लेकिन अगर आपके मन में अभी भी कोई सवाल रह गया है तो आप कमेंट के ज़रिये हमसे पूँछ सकते है क्यूंकि आप को अपडेट रखना हमारी जिम्मेदारी है।

FAQs-Aksar Pooche Jane Wale Sawal

Q1. Driving License Online Apply Ke Liye Minimum Age Kitni Honi Chahiye?

Koi Bhi Bhartiye Nagrik Jiski Age 18 Saal Hai Driving License Ke Liye Apply Kr Sakta Hai.

Q2. Kya Bina RTO Jaye Driving License Ban Sakta hai?

Nhi ek Baat Test ke Liye Aapko RTO jana Hi Padega Hm Lekin Form Aap Online Hi Bhar Sakte Hai.

Q3. Learners License Ki Validity Kitni Hoti hai?

Online Leaning License Generate Hone ke Baad 6 Mahine Tak Valid Rehta hai.

Q4. Agar LL STALL Test Fail Ho Jaye To Kya Kre?

Online LL STALL Test Fail Hone Par Re-Test Fee Ka Payment karke Dobara Test De Sakte Hai.

Leave a Comment