e-Shram Card Online Kaise Banaye? Benefits And Registration Process

e-Shram Card Online Apply 2026

दोस्तों आज के इस आर्टिकल में मैं लाया हूँ आप लोगों के लिए एक ऐसी योजना की जानकारी आप लोगों को काफी ज्यादा फायदें देनी वाली है जिसके तहत भारत सरकार सभी असंगठित मजदूर, रेहड़ी पटरी दुकानदार, घरेलू कामगारों और छोटे किसानों को कई सरकारी लाभ प्रदान कर रही है तो आईये जानते है क्या है योजना, कौन-कौन से लाभ मिलेंगे और कैसे आवेदन करना है की पूरी जानकारी !

Quick Summary

  • Online Apply – Ministry Of Labour & Employment
  • What Is Yojana – e-Shram Yojana
  • Eligibility – 16 से 59 की आयु वाले भारतीय नागरिक 
  • Validity – Life Time

आज के आधुनिक दौर में भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा शुरू की गई यह योजना एक महत्वपूर्ण डिजिटल पहल है, जिसका उद्देश्य देश के असंगठित क्षेत्र में कार्यरत करोड़ों श्रमिकों का राष्ट्रीय स्तर पर पंजीकरण करना है। इस पोर्टल के माध्यम से मजदूर, निर्माण श्रमिक, किसान, घरेलू कामगार, रिक्शा चालक, रेहड़ी-पटरी विक्रेता, ड्राइवर, दर्जी, प्लंबर, इलेक्ट्रिशियन, मछुआरे, नाई, सफाई कर्मचारी और अन्य असंगठित क्षेत्र के कर्मचारी घर बैठे ऑनलाइन e Shram Card के लिए आवेदन कर सकते हैं।

e-Shram Card Online Kaise Banaye?

यदि आप e Shram Card Online Registration करना चाहते हैं, तो अब पूरी प्रक्रिया पहले से अधिक आसान और डिजिटल हो चुकी है। आधार कार्ड, मोबाइल नंबर और बैंक खाते जैसी आवश्यक जानकारी के माध्यम से कुछ ही मिनटों में ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। जिन लोगों का मोबाइल नंबर आधार से लिंक नहीं है, वे नजदीकी CSC के माध्यम से भी पंजीकरण करा सकते हैं।

इस लेख में हम आपको e-Shram Card Online Kaise Banaye, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज, e Shram Card डाउनलोड करने का तरीका, UAN नंबर की जानकारी, आवेदन की स्थिति चेक करने की प्रक्रिया तथा e Shram Card Benefits के बारे में विस्तार से बताएंगे। यदि आप पहली बार e Shram Card बनवा रहे हैं या अपने कार्ड की जानकारी अपडेट करना चाहते हैं, तो यह विस्तृत गाइड आपके लिए उपयोगी साबित होगी।

Overview e-Shram Card Update

योजना का नाम श्रम कार्ड योजना
जारीकर्ता केंद्र सरकार
उद्देश्य असंगठित क्षेत्र में काम कर रहे लोगों की आर्थिक मदद करना
लाभार्थी सभी श्रमिक वर्ग
अपडेट प्रक्रिया ऑनलाइन
ऑफिसियल वेबसाइट Ministry Of Labour & Employment

e Shram Card Yojana Kya Hai?

ई-श्रम कार्ड भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा शुरू की गई एक योजना है। इसके तहत असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिकों का पंजीकरण किया जाता है और उन्हें एक यूनिक 12 अंकों का यूएएन (UAN) नंबर दिया जाता है। यह नंबर जीवन भर आपके साथ रहता है। चाहे आप शहर बदलें, नौकरी बदलें, राज्य बदलें, आपका यूएएन नहीं बदलता। यह हमेशा आपके साथ रहता है। यह कार्ड श्रमिकों की पहचान के रूप में काम करता है। सरकार के पास श्रमिकों का रिकॉर्ड होने से उन्हें भविष्य में विभिन्न सरकारी योजनाओं और आर्थिक सहायता का लाभ आसानी से मिल सकता है।

Benefits Of e Shram Card

तो चाहिए जानते है की अगर मैं ई-श्रम कार्ड बनवा लेता हूँ तो मुझे सरकार द्वारा कौन-कौन से लाभ मिलेंगे और लाभ प्राप्त करने के लिए मुख्य रूप से हमें क्या करना होगा :

1. दुर्घटना बीमा कवरेज – दुर्घटना में मृत्यु होने पर श्रमिकों को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के अंतर्गत 2,00,000रु का बीमा कवरेज मितला है इसके अलावा अगर किसी भी हादसे में कोई मजदूर पूर्ण रूप से विकलांगता अवस्था में पहुचता है तो उसे 1,00,000रु तक का बीमा कवरेज दिया जाता है।

2. गवर्नमेंट स्कीम का सीधा लाभ – ई-श्रम कार्ड धारकों को केंद्र और राज्य सरकार की कई योजनाओं के प्राथमिकता के आधार पर लाभ प्रदान किया जाता है।

3. आपदा वित्तीय सहायता – किसी भी राष्ट्रीय संकट या महामारी के समय सरकार सीधे ई-श्रम कार्ड धारकों के डीबीटी (Direct Benefit Transfer) से जुड़े बैंक खाते में राहत राशि ट्रांसफर कर सकती है।

4. पेंशन लाभ – 60 वर्ष की आयु पूरी होने के बाद ई-श्रम कार्ड धारक प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना से जुड़कर प्रति माह ₹3,000 की न्यूनतम पेंशन प्राप्त कर सकते हैं।

Eligibility Criteria For e-Shram Card Yojana

योजना में आवेदन करने के लिए आपको सरकार की कुछ सुनिश्चित शर्तों को पूरा करना होगा तो अगर आपभी इस योजना में आवेदन करने की सोच रहे है तो एक बार इसके लिए पात्रता जरूर चेक करें :

  • आयु सीमा: आवेदक की आयु 16 से 59 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

  • कर्मचारी श्रेणी: आवेदक असंगठित क्षेत्र का श्रमिक होना चाहिए।

  • टैक्स स्थिति: आवेदक आयकर (Income Tax) दाता नहीं होना चाहिए।

  • अन्य सदस्यता: आवेदक EPFO (कर्मचारी भविष्य निधि) या ESIC (कर्मचारी राज्य बीमा) का सदस्य नहीं होना चाहिए।

  • नागरिकता: आवेदक भारत का स्थायी निवासी होना चाहिए।

Required Documents

दोस्तों आपको अगर ई-श्रम कार्ड के ऑनलाइन आवेदन करना है तो सुनिश्चित करें की ये डॉक्यूमेंट आपके पास मौजूद हो ताकि ताकि ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया को पूरा किया जा सकें :

  1. आधार कार्ड 
  2. बैंक खाता पासबुक 
  3. आधार सीडिंग मोबाइल नंबर 

Who is Eligible?

दोस्तों इस योजना में आवेदन करने से पहले आपको ये जानना होगा की केवल असंगठित श्रेणीं के मजदूर ही इसका लाभ उठा सकते है तो अगर आप भी नीचे दी गयी तालिका में से किसी कार्य को करके अपना जीवन व्यापन करते है तो आप आवेदन करने के लिए पात्र है:

  • छोटे और सीमांत किसान
  • कृषि मजदूर और बटाईदार
  • निर्माण कार्य में लगे मजदूर (राजमिस्त्री, बेलदार, पेंटर आदि)
  • रेहड़ी-पटरी, ठेला लगाने वाले और दुकानदार
  • घरेलू कामगार (झाड़ू-पोछा, खाना बनाने वाले)
  • ऑटो, रिक्शा, टैक्सी और डिलीवरी ड्राइवर
  • बढ़ई, लोहार, प्लंबर, इलेक्ट्रिशियन
  • दर्जी, बुनकर, मोची, नाई
  • मछुआरे और पशुपालक
  • बीड़ी बनाने वाले और भट्टा मजदूर

What’s New in 2026 

भारत सरकार लगातार योजना को बेहतर बनाने के प्रयास में लगी हुई है जिससे सभी आवेदकों को बेहतर तरीके से इस योजना का लाभ प्रदान किया जा सके तो चलिए जानतें है की पहले के मुकाबलें इस योजना में कौन से नए बदलाव किये गयें है :

विशेषता / सुविधा (Feature) पहले (Prior Status) वर्ष 2026 में नया अपडेट (2026 Update)
पोर्टल का स्वरूप केवल डेटाबेस पंजीकरण One-Stop Solution Portal (12+ सरकारी योजनाओं का एकीकृत प्लेटफ़ॉर्म)
रोजगार एवं ट्रेनिंग केवल पहचान पत्र NCS (नेशनल करियर सर्विस) और कौशल विकास पोर्टल से डायरेक्ट लिंकेज
गीग और प्लेटफॉर्म वर्कर्स सीमित कवरेज ऑनलाइन डिलीवरी बॉय्स, कैब ड्राइवर्स (Gig Workers) का विशेष पंजीकरण
मोबाइल एक्सेस सीमित वेब पोर्टल UMANG ऐप और नए eShram Mobile App पर पूरी सुविधा उपलब्ध
प्रोफ़ाइल एवं पता अपडेट सीएससी (CSC) पर निर्भरता घर बैठे मोबाइल और आधार OTP से पता व व्यवसाय अपडेट करने की सुविधा
दावा प्रक्रिया (Ex-Gratia) ऑफलाइन/जटिल प्रक्रिया दुर्घटना दावा (Accidental Claims) के लिए ऑनलाइन Ex-Gratia क्लेम पोर्टल

 

Read Also : How to apply for PM Kisan Yojana?

e Shram Card Online Registration Kaise Kre?

यहाँ आपको ई-श्रम कार्ड के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे पूरा करना है इसकी जानकारी और ऑनलाइन प्रोसेस के बारें में बताया जायेगा ताकि आप भी  बिना किसी परेशानी के ऑनलाइन माध्यम से प्रक्रिया को पूरा कर सकें –

e Shram Card Online Registration Kaise Kre?
e Shram Card Online Registration Kaise Kre?

Step#1

  • योजना में आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको अपने ब्राउज़र से e Shram Card की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा
  • जहाँ आपको होम पेज पर दो विकल्प दिखाई देंगे, जिसे आप अपनी सुविधा के हिसाब से चुन सकते है।
  1. One Stop Solution– कोई भी असंगठित मजदूर
  2. Platform Workerऑनलाइन डिलीवरी बॉय्स, कैब ड्राइवर्स
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन करने के लिए आपको अपना मोबाइल नंबर डालकर OTP सत्यापन करें।
  • अब आगे आपको अपने आधार से eKYC करके सबमिट के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • eKYC पूरा करने के बाद आपको Continue TO Other Details पर क्लिक करना होगा।

e-Shram Card Online Kaise Banaye?

Step#2

  • यहाँ आपको अपनी पर्सनल डिटेल्स और Nominee का डिटेल्स भरनी होंगी
  • इसके बाद आपको अपना वर्तमान और स्थायी पता दर्ज करना होगा
  • अब आपके सामने एक पेज खुलेगा जहाँ आपको अपनी शैक्षिणक योग्यता भरने का ऑप्शन मिलेगा
  • इसके अलावा आपके सामने एक लिस्ट आएगी जहाँ आपको अपने व्यवसाय और कौशल का चयन करना होगा
  • इसके बाद में आपको अपने बैंक खाते की डिटेल्स दर्ज करनी होगीं
  • अब आप एक बार भरें जाने वाले फॉर्म की जानकारी एक बार जाँच कर सबमिट के बटन पर क्लिक करें

Important Direct Links

सेवा / कार्य डायरेक्ट लिंक (Direct Link)
Official Website Ministry Of Labour & Employment
Self Registration Click Here
Download & Update Profile Click Now

How to Download e-Shram Card.

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के बाद लोगों का मुख्य सवाल यह होता है की e shram card download कैसे करें? तो जन लीजिये की इस आसान से स्टेप्स को फॉलो करके आप भी अपना ई-श्रम कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते है :

  • ई-श्रम पोर्टल eshram.gov.in पर जाएं।

  • “Already Registered? Update” पर क्लिक करें।

  • अपना UAN नंबर, जन्मतिथि और कैप्चा दर्ज करें।

  • OTP प्राप्त करें और लॉग इन करें।

  • “Download UAN Card” विकल्प पर क्लिक करें और PDF सेव कर लें।

e Shram Se Naukri Kaise Payen?

ई-श्रम पोर्टल केवल आर्थिक सहायता या कार्ड बनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि सरकार ने इसे NCS (National Career Service) पोर्टल से जोड़ दिया है। इसके जरिए असंगठित क्षेत्र के श्रमिक और हुनरमंद लोग अपनी योग्यता के अनुसार सीधे प्राइवेट और सरकारी नौकरियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

What kind of jobs do e-Shram cardholders get?

  • कौशल आधारित काम: प्लंबर, इलेक्ट्रिशियन, कारपेंटर, पेंटर, राजमिस्त्री।

  • लॉजिस्टिक्स एवं डिलीवरी: डिलीवरी पार्टनर, ऑटो/कैब ड्राइवर, वेयरहाउस हेल्पर।

  • सेवा क्षेत्र: सिक्योरिटी गार्ड, हाउसकीपिंग, कुक, केयरटेकर।

  • ऑफिस और डेटा काम: डेटा एंट्री ऑपरेटर, फील्ड एग्जीक्यूटिव, सेल्स बॉय।

Expert Tip : 

  • NCS पोर्टल पर कोई भी नौकरी के बदले पैसे नहीं मांगता। यदि कोई नौकरी देने के नाम पर पैसों की मांग करे, तो वह फर्जी हो सकता है।

  • अपनी ई-श्रम प्रोफाइल में अपना सही मोबाइल नंबर और कौशल हमेशा अपडेट रखें, ताकि कंपनियां आपसे सीधे संपर्क कर सकें।

FAQs – Aksar Phooche Jane Wale Sawal 

Q1. e-Shram Card ki Validity Kitni Hoti Hai?

e Shram Card Lifetime Ke liye Valid rehta hai ise Baar-Baar Renew Krne ki zaroorat nhi padti.

Q2. Kya PM-Kisan Wale Log bhi Apply Kr Sakte Hai?

Hm Chhote Aur Simaant Kisan Bhi Apply Kr sakte hai.

Q3. E Shram Card Se Naukri Kaise Milti Hai?

e Shram Portal Ko NCS (National Career Service) Portal Se Jod Diya Gya Hai Jahan e-Shram Card Holder Kisi Bhi naukri ke liye Apply Kr sakte hai.

Q4. अगर मेरा ई-श्रम कार्ड खो जाए तो क्या दोबारा डाउनलोड कर सकते हैं?

हाँ, आप ई-श्रम पोर्टल या UMANG ऐप पर अपना मोबाइल नंबर/UAN नंबर डालकर कभी भी नया ई-श्रम कार्ड (PDF) निशुल्क डाउनलोड कर सकते हैं।

Q5. ई-श्रम कार्ड से 3000 रु कैसे मिलेंगे ?

अपने ई-श्रम कार्ड को प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन (PM-SYM) योजना से जोड़कर 60 वर्ष की आयु के बाद ₹3,000/माह पेंशन प्राप्त की जा सकती है।

Nishkarsh:

तो दोस्तों ये थी आज की खास जानकारी जिसमे हमने आपको e-Shram Card Online Kaise Banaye? के बारे में विस्तार से बताया गया है मैं उम्मीद करता हूँ की इस आर्टिकल की जानकारी आपके लिए काफी उपयोगी साबित हुई होगी लेकिन अगर आपके मन में अभी भी कोई सवाल रह गया है तो आप कमेंट के ज़रिये हमसे पूँछ सकते है क्यूंकि आप को अपडेट रखना हमारी जिम्मेदारी है।

Leave a Comment