EWS Certificate Online Apply Process 2026:
हमने अपने आस-पास अक्सर देखा है की हमारे देश में ST/SC और OBC दोनों वर्गों के लिए हर सरकारी योजना, नौकरी या शिक्षा में भी कई तरह के आरक्षण और छूट दी जाती है, ऐसे में सामान्य वर्ग के लोगों को बहुत मेहनत करनी पड़ती थी लेकिन सरकार के इन दिनों सामान्य वर्ग के लिए भी EWS Certificate जारी किया है, इस योजना में सभी सामान्य वर्ग के लोगों को सरकारी नौकरी, शैक्षिणक संस्थानों एडमिशन लेने के लिए 10% का आरक्षण दिया जाता है, अगर आप भी सामान्य वर्ग से ताल्लुक रखतें है और जानना चाहते है EWS Certificate के बारे में तो आप बिल्कुल सही जगह आयें है।
Quick Summary
- क्या है: ईडब्लूएस सर्टिफिकेट एक ऐसा प्रमाण पत्र है जो सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से कमज़ोर परिवारों को सरकारी लाभ प्राप्त करने के मदद करता है।
- उद्देश्य: सामान्य वर्ग के परिवारों को सरकारी नौकरी और शिक्षण में 10% का आरक्षण प्रदान करना।
- पात्रता: परिवार की कुल वार्षिक आय ₹8 लाख से कम हो और 5 एकड़ से ज्यादा जमीन न हों।
- दस्तावेज: आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, संपत्ति कागजात, पासपोर्ट साइज़ फोटो और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर।
- आवेदन प्रक्रिया: अपने राज्य के e-District पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन।
EWS Certificate ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करने से पहले आवेदक को यह ज़रूर सुनिश्चित कर लेना चाहिए की वह निर्धारित ईडब्लूएस पात्रता शर्तों को पूरा करता हों, जिसमे कुल परिवार की वार्षिक आय और मौजूद संपत्ति भी निर्धारित शर्तों में आती है, केंद्र सरकार के EWS आरक्षण के लिए प्रचलित नियमों के अनुसार, सामान्यतः वे परिवार पात्र माने जाते हैं जिनकी सकल वार्षिक पारिवारिक आय निर्धारित सीमा के भीतर हो और जो निर्धारित संपत्ति सीमा को पार न करते हों।

चूँकि यह प्रमाण पत्र केवल सामान्य वर्ग के लोगों के लिए जारी किया जाता है इस लिए ST/SC या OBC वर्ग जे नागरिक इस प्रमाण पत्र के लिए आवेदन नहीं कर सकते है, ईडब्लूएस प्रमाण पत्र का उपयोग मुख्य रूप से सरकारी नौकरी, प्रतियोगी परीक्षाओं और शिक्षण संस्थानों में EWS आरक्षण का लाभ लेने के लिए किया जाता है। EWS Certificate बनवाने की प्रक्रिया राज्य के अनुसार थोड़ी अलग हो सकती है, लेकिन आमतौर पर इसे ऑनलाइन पोर्टल या संबंधित तहसील/SDM कार्यालय के माध्यम से बनवाया जा सकता है।
EWS Certificate Kya Hai?
EWS सर्टिफिकेट का पूरा नाम Economically Weaker Section है, जिसे भारतीय संविधान के 103वें संशोधन अधिनियम के तहत, सामान्य वर्ग के उन परिवारों को 10% आरक्षण की व्यवस्था की गई है जिनकी वार्षिक आय एक निश्चित सीमा से कम है। यह प्रमाण पत्र यह सत्यापित करता है कि आवेदक अनारक्षित श्रेणी (Unreserved Category) से है और उसका परिवार आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अंतर्गत आता है।
Key Objectives of EWS Certificate
- सामान्य वर्ग के परिवारों को केंद्र और राज्य सरकार की सीधी भर्ती वाली नौकरियों में 10% आरक्षण प्रदान करना।
- UPSC, SSC, NEET, JEE, CUET और विश्वविद्यालयों के प्रवेश में कट-ऑफ में छूट और सीट आरक्षण।
- डिजिटल मोड के कारण अब प्रमाण पत्र बनवाने में भ्रष्टाचार और समय की बर्बादी नहीं होती।
EWS Certificate 2026 Overview
| जानकारी | विवरण |
|---|---|
| प्रमाण पत्र का नाम | EWS Certificate |
| पूरा नाम | Economically Weaker Section Certificate |
| हिंदी नाम | आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग प्रमाण पत्र |
| उद्देश्य | EWS आरक्षण का लाभ प्राप्त करना |
| मुख्य आधार | पारिवारिक आय एवं निर्धारित संपत्ति/संपत्ति सीमा |
| आवेदन माध्यम | ऑनलाइन / ऑफलाइन |
| जारी करने वाला अधिकारी | संबंधित सक्षम प्राधिकारी |
| उपयोग | सरकारी नौकरी, शिक्षा एवं अन्य पात्र आरक्षण लाभ |
| आवश्यक दस्तावेज | पहचान, आय, निवास एवं संपत्ति से संबंधित दस्तावेज |
| वैधता | संबंधित नियमों एवं वित्तीय वर्ष के अनुसार |
Eligibility Criteria For EWS Certificate
अगर आप भी सामान्य वर्ग में आतें है और ईडब्लूएस प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करने की सोच रहें है तो आपको भी आवेदन से पहले यह जान लेना चाहिए की आप सरकार द्वारा आवेदन प्रक्रिया की निर्धारित पात्रता शर्तों को पूरा करतें है या नहीं?
प्रमाण पत्र बनाने के लिए आवेदक का सामान्य/अनारक्षित वर्ग का होना बहुत ज़रूरी है क्योंकि ST, SC और OBC वर्ग के नागरिक EWS आवेदन के पात्र नहीं है।
आवेदक के परिवार की सभी सदस्यों को मिलाकर कुल वार्षिक आय ₹8 लाख से कम होनी चाहिए।
परिवार के पास 5 एकड़ या उससे अधिक कृषि योग्य भूमि नहीं होनी चाहिए इसके अलावा शेहरी क्षेत्र में 100 गज और ग्रामीण क्षेत्र में 200 गज से ज्यादा बड़ा प्लाट नहीं होना चाहिए।
ईडब्लूएस प्रमाण पत्र की आवेदन प्रक्रिया को पूरा करने के लिए आवेदक के पास 1,000 वर्ग फीट या उससे अधिक का रेजिडेंशियल फ्लैट नहीं होना चाहिए।
Required Documents
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को पूरा करने के लिए आपको पोर्टल पर कुछ दस्तावेजों को अपलोड करना होता है इस लिए नीचे लिस्ट को देख कर आवेदन से पहले यह ज़रूर सुनिश्चित कर लें की सभी डॉक्यूमेंट आपके पास मौजूद है:
- पहचान पत्र: आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड या पैन कार्ड।
- निवास प्रमाण पत्र: आधिकारिक निवास प्रमाण पत्र या बिजली बिल।
- आय प्रमाण पत्र: सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त आय प्रमाण पत्र।
- ज़मीन के डॉक्यूमेंट: खसरा-खतौनी या जमीन से जुड़ें कागजात।
- पासपोर्ट साइज़ फोटो: हालही की खिची हुई रंगीन पासपोर्ट साइज़ फोटो।
- मोबाइल नंबर: OTP वेरिफिकेशन के लिए आधार से लिंक मोबाइल नंबर।
Important Links & Resources
| Application | Links |
|---|---|
| Up edistrict Portal | Click Now |
| Citizen Login (e Sathi) | Click Now |
| Self-Certified Declaration Form Download | Click Now |
EWS Certificate Online Apply Kaise Kare
ईडब्लूएस सर्टिफिकेट की हालही में शुरुआत हुई है इस लिए अधिकांश राज्यों में इसे बनाने की ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध है जिसकी मदद से नागरिक ई-डिस्ट्रिक्ट (e-District) पोर्टल पर लॉग इन करके घर बैठे आवेदन कर सकते है, ऑनलाइन आवेदन करने के लिए इन आसान से स्टेप्स को फॉलो करें:

- ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर के ब्राउज़र में सर्च करें e-District.
- अब पहले ही लिंक पर क्लिक करके पोर्टल के होम पेज पर पहुँच जायेंगे यहाँ कों में आपको Login करने के लिए विकल्प दिखेगा।
- जिसमे Citizen Login (e Sathi) पर क्लिक करें, लेकिन अगर आप पहली बार इस पोर्टल का उपयोग कर रहें है तो लॉग इन करने से पहले आपको रजिस्टर्ड करना होगा।
- New Registration करने के लिए New User Registration पर क्लिक करें अब आपको नाम, पता, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।
- इसके बाद सुरक्षित करें के विकल्प पर क्लिक करें, आपका पंजीकरण अब पूरा हो चूका है फिर से बाहर जाएं और अब लॉग इन करें।
- Login करने के बाद आपके सामने नया इंटरफ़ेस खुलेगा जहाँ आपको कई सारी Services देखने को मिलेंगी।
- जहाँ आपको सबसे ऊपर ई.डब्लू.एस प्रमाण पत्र पर क्लिक करना होगा, जिसके बाद आपके सामने आवेदन फॉर्म खुलकर आ जायेगा, यहाँ Aadhaar e-KYC की प्रक्रिया को पूरा करें।
- इसके बाद आपको EWS Certificate फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत और परिवार के सभी सदस्यों का विवरण दर्ज करना होगा, जानकारी दर्ज करने के बाद Next के विकल्प को चुने।
स्वा-प्रमाणित घोषणा पत्र यहाँ से डाउनलोड करें – Click Here
- अब आपके सामने अगला पृष्ठ खुलेगा जिसमें आपको परिवार आय विवरण दर्ज करके आपको कुछ सपोर्टिंग डॉक्यूमेंट पोर्टल पर अपलोड करने होंगे, दस्तावेजों को सुरक्षित जोड़ने के बाद घोषणा पर टिक करें और सुरक्षित करें के विकल्प को चुने।
- इसके बाद ऑनलाइन शुल्क का भुगतान करके Application Reference Number को सुरक्षित सेव करके रख लें।
Note: EWS Certificate बनवाने के लिए आपको Aadhaar e-KYC करनी होती है इसलिए याद रहें की आपका मोबाइल नंबर आधार से लिंक होना चाहिए।
Application Status Check Kaise Kre
ज्यादातर मामलों में ई.डब्लू.एस सर्टिफिकेट ऑनलाइन आवेदन करने के 15 से 30 दिनों के बाद जारी कर दिया जाता है लेकिन अगर आपके आवेदन को इससे भी ज्यादा दिन हो गये है आप ऑनलाइन माध्यम से अपने आवेदन की स्थिति की जाँच भी कर सकते है जिसके लिए आपको अपने राज्य के आधिकारिक e-District पोर्टल पर जाना होगा वहां होम पेज पर मौजूद कई Services आपको देखने को मिलेगी जिसमे आपको नीचे तरफ स्क्रॉल करने पर Track Application Status के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
अब आपके सामने एक बार मेन्यु खुलेगा जिसमे आपको आवेदन के सफल होने के बाद प्राप्त Application Reference Number दर्ज करना होगा, इतना करने के बाद आपके आवेदन की जो भी स्थिति होगी वो आपकी स्क्रीन पर नजर आ जाएगी।
EWS Certificate Download Kaise Kre
जब आपका जाति प्रमाण पत्र बन जायेगा तो आपको आधिकारिक पोर्टल पर जाकर लॉग इन करना होगा, इसके बाद आपके स्क्रीन पर आवेदन करने वाला पेज खुलेगा, यही आपको सर्विसेज वाले भाग में “निस्तारित आवेदन” का विकल्प मिलेगा जिस पर क्लिक करें, अब यहाँ आपसे पूछा जायेगा की आपको कौन का सर्टिफिकेट डाउनलोड करना है, तो यहाँ EWS Certificate पर टिक करें।
इतना करने के बाद आपकी स्क्रीन पर सर्टिफिकेट की लिस्ट आ जायेगी जिसे डाउनलोड करने के लिए संख्या पर क्लिक करें और EWS Certificate PDF को अपने फ़ोन में सुरक्षित सेव करके रख लें।
Related Articles
| Ab Naye Niyam Se Aise Banega Ration Card ! | Click Now |
|---|---|
| Aadhaar Card Correction Kaise kare? Address, Name, DOB, | Click Now |
| How to apply for PM Kisan Yojana? | Click Now |
Nishkarsh:
EWS Certificate सभी आर्थिक रूप से कमज़ोर सामान्य वर्ग के परिवारों के लिए खास तौर पर जारी किया जाता है, इस प्रमाण पत्र का उद्देश्य सामान्य वर्ग के सभी नागरिकों को 10% आरक्षण देना है, तो दोस्तों ये थी आज की खास जानकारी जिसमे हमने आपको EWS Certificate के बारे में विस्तार से बताया गया है मैं उम्मीद करता हूँ की इस आर्टिकल की जानकारी आपके लिए काफी उपयोगी साबित हुई होगी लेकिन अगर आपके मन में अभी भी कोई सवाल रह गया है तो आप कमेंट के ज़रिये हमसे पूँछ सकते है क्यूंकि आप को अपडेट रखना हमारी जिम्मेदारी है।
FAQs-Aksar Pooche Jane Wale Sawal
Q1. EWS Certificate Banane Me Kitna Samay Lagta Hai?
Online Application Submit Krne Ke Baad 15 Se 30 Dino Ke Certificate Banke Aa Jata Hai.
Q2. Economically Weaker Section Certificate ki Validity Kab Tak Rehti Hai?
yah Certificate 1 Financial Year Tak Valid Rehta Hai.
Q3. Certificate ke Liye Family Income Kitni Honi Chahiye?
Is Praman Patr Ke Liye Puri Family Ki Income ₹8 Lakh Se Kam Honi Chahiye.
Q4. EWS Certificate Agar Reject Ho Jaye To Kya Kre?
Online Portal Par Rejection Ka Karan Dekhe Aur Galtiyon Ko Sudhaar Ke Dobara Apply Kre.
Q5. Kya ST/SC Or OBC Category Bhi EWS Certificate Banwa Sakti Hai?
Nhi Yah Certificate Kewal General Category Ke Log hi Banwa Sakte Hai.

हर ब्रांड के पीछे एक कहानी होती है, और मेरा काम उस कहानी को शब्दों में पिरोना है। एक वेबसाइट राइटर के तौर पर, मैं सिर्फ पेज भरने के लिए नहीं लिखता, बल्कि यह सोचकर लिखता हूँ कि वेबसाइट पर आने वाले विज़िटर को क्या पढ़कर अच्छा लगेगा। मुझे रिसर्च करना और फिर उसे एक आसान, खूबसूरत कंटेंट का रूप देना पसंद है।