Farmer ID Card : नहीं बना है किसान कार्ड, तो नहीं मिलेगा सरकारी लाभ !

Farmer ID Card Online Apply 2026

अगर आप भी सरकारी योजनाओं का लाभ लेने वाले एक किसान है यदि हाँ तो अब आपको किसी भी योजना का लाभ प्राप्त करने में बहुत परेशानी आने वाली है अब आप सोचेंगे आखिर वो कैसे? तो जान लें की भारत सरकार ने सभी किसानों के लिए एक डिजिटल किसान आईडी का निर्माण किया है जिसका उपयोग करके सरकारी योजनाओं, कृषि सब्सिडी, फसल बीमा, किसान क्रेडिट कार्ड और अन्य कृषि सेवाओं का लाभ आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। भारत सरकार द्वारा शुरू की गई इस पहल का उद्देश्य प्रत्येक किसान को एक यूनिक डिजिटल पहचान प्रदान करना है, जिससे उनकी भूमि, फसल और कृषि संबंधी जानकारी सुरक्षित रूप से दर्ज की जा सके।

Farmer ID Card Online के माध्यम से सरकारी सहायता सीधे पात्र किसानों तक पहुंचती है, जिससे पारदर्शिता बढ़ती है और फर्जी लाभार्थियों पर रोक लगती है। यदि आप एक किसान हैं और अभी तक Farmer ID Card नहीं बनवाया है, तो जल्द से जल्द ऑनलाइन आवेदन करें और कृषि से जुड़ी सभी सरकारी सुविधाओं का लाभ उठाएं। यदि आप जानना चाहते हैं कि Farmer ID Card Online Registration कैसे करें, इसके लिए कौन-कौन से दस्तावेज चाहिए, पात्रता क्या है और इसके क्या फायदे हैं, तो यह लेख आपके लिए है।

Farmer ID Card Kya Hoata Hai?

किसान आईडी कार्ड (Farmer ID Card) आधार कार्ड की तरह ही किसानों के लिए जारी किया जाने वाला एक विशिष्ट पहचान पत्र है। केंद्र सरकार के कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा इसे डिजिटल कृषि पारिस्थितिकी तंत्र के तहत तैयार किया जा रहा है, इस कार्ड में किसान का नाम, जमीन का विवरण (खसरा-खतौनी), बैंक खाता और आधार नंबर जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां एक ही जगह लिंक होती हैं।

इस कार्ड में किसान का नाम, जमीन का विवरण (खसरा-खतौनी), बैंक खाता और आधार नंबर जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां एक ही जगह लिंक होती हैं। इस कार्ड का मुख्य उद्देश्य किसानों को बार-बार सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने और हर योजना के लिए अलग से दस्तावेज जमा करने की झंझट से मुक्ति दिलाना है।

Main Objective

इसके मुख्य उद्देश्यों को जानने के लिए इस सूची को देखें :

  • किसानों की डिजिटल पहचान बनाना।
  • सरकारी योजनाओं का पारदर्शी लाभ देना।
  • फर्जी लाभार्थियों को रोकना।
  • कृषि संबंधी सेवाओं को ऑनलाइन उपलब्ध कराना।
  • किसानों को एक यूनिक पहचान प्रदान करना।

Benefits To Farmer ID Card

यदि कोई किसान अपना डिजिटल किसान पहचान पत्र बनवाता है, तो उसे निम्नलिखित फायदे मिलते हैं:

  1. सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ: पीएम किसान (PM-Kisan), फसल बीमा योजना (PMFBY), और खाद-बीज पर मिलने वाली सब्सिडी का लाभ बिना किसी देरी के सीधे मिलेगा।

  2. दस्तावेजों से मुक्ति: एक बार किसान आईडी बन जाने के बाद, किसी भी नई योजना के लिए बार-बार जमीन के कागज (भूलेख) या बैंक पासबुक जमा करने की जरूरत नहीं होगी।

  3. सस्ता और आसान लोन: बैंक से Kisan Credit Card या कृषि लोन लेते समय वेरिफिकेशन प्रक्रिया बहुत तेज हो जाएगी, क्योंकि बैंक सिर्फ किसान आईडी से पूरा रिकॉर्ड चेक कर सकेंगे।

  4. सटीक कृषि सलाह: सरकार मौसम, मिट्टी की सेहत और फसलों के दामों से जुड़ी सटीक जानकारी सीधे किसान के मोबाइल पर भेज सकेगी।

  5. फसल बेचने में आसानी: सरकारी मंडियों में अपनी फसल न्यूनतम समर्थन मूल्य पर बेचने के लिए रजिस्ट्रेशन आसान हो जाएगा।

इसे भी पढ़ें : आधार मोबाइल नंबर लिंक ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? पूरी जानकारी

Documents Required For Farmer ID Card

दोस्तों ऑनलाइन आवेदन करने से पहले एक बार जरा डाक्यूमेंट्स की इस सूची को ज़रूर देख लें :

  • आधार कार्ड (मोबाइल नंबर से लिंक होना जरूरी है)

  • जमीन के दस्तावेज (खसरा, खतौनी या जमाबंदी की नकल)

  • बैंक खाता पासबुक (जो आधार से लिंक हो)

  • मोबाइल नंबर (ओटीपी वेरिफिकेशन के लिए)

  • पासपोर्ट साइज फोटो (यदि ऑनलाइन अपलोड करना हो)

State-wise Farmer Portals

राज्य Farmer Portals
उत्तर प्रदेश Click Here
मध्य प्रदेश Click Here
गुजरात Click Here
महाराष्ट्रा Click Here
बिहार Click Here

How to apply for a Farmer ID card online?

अगर आप भी ऑनलाइन माध्यम आवेदन करने की सोच रहे है तो इन आसान से स्टेप्स को फॉलो करके आवेदन प्रक्रिया को पूरा करें :

Farmer ID Card
Farmer ID Card

1. अधिकारिक पोर्टल 

सबसे पहले अपने राज्य के आधिकारिक फार्मर रजिस्ट्री पोर्टल या केंद्रीय कृषि पोर्टल पर जाएं।

2. नया पंजीकरण चुनें

होमपेज पर आपको “New Farmer Registration” या “Create Farmer ID” का विकल्प दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।

Farmer ID Card
Farmer ID Card

3. आधार आधारित e-KYC पूरा करें

अपना आधार कार्ड नंबर दर्ज करें और कैप्चा कोड भरकर सबमिट करें। आपके आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा, उसे दर्ज कर e-KYC की प्रक्रिया को सत्यापित करें।

4. व्यक्तिगत और भूमि विवरण भरें

अब स्क्रीन पर एक फॉर्म खुलेगा जिसमें आपको अपना नाम, जिला, तहसील, ब्लॉक और गांव का चयन करना होगा। इसके बाद अपनी भूमि का विवरण (खसरा/खाता संख्या) दर्ज करें।

5. दस्तावेज अपलोड करें

मांगे गए जरूरी दस्तावेज जैसे खतौनी (Land Record) की प्रति डिजिटल रूप में अपलोड करें।

6. फाइनल सबमिट करें

सभी जानकारियों को एक बार दोबारा जांच लें और “Submit” बटन पर क्लिक करें। सबमिट करने के बाद आपको एक Application Reference Number मिलेगा, इसे सुरक्षित रख लें।

How to check the status of the Farmer Registry?

ऑनलाइन आवेदन करने बाद आपका फॉर्म वेरिफिकेशन के लिए सम्बंधित लेखपाल या कृषि अधिकारी के पास जाता है तो आवेदन की स्थिति देखने के लिए इस आसान सी सूची को देखे :

  • आधिकारिक पोर्टल पर जाएं।

  • “Check Farmer ID Status” के विकल्प पर क्लिक करें।

  • अपना आधार नंबर या एप्लीकेशन रेफरेंस नंबर दर्ज करें।

  • स्क्रीन पर आपको पता चल जाएगा कि आपका कार्ड अप्रूव हुआ है या अभी पेंडिंग है।

Kisan ID Card Online Download

अगर सभी जानकारियों का वेरिफिकेशन करने के बाद आवेदन स्वीकृत हो चूका है तो इस प्रक्रिया से करें तुरंत आपका किसान कार्ड डाउनलोड :

सबसे पहले अपने राज्य के फार्मर रजिस्ट्री पोर्टल पर आधार नंबर और OTP डालकर पोर्टल पर लॉग इन करें, जहाँ डैशबोर्ड पर आपको “Download Farmer ID Card” का लिंक दिखाई देगा, जिस पर क्लिक करते ही आपका किसान आईडी कार्ड डाउनलोड हो जायेगा, क्या आपको पता है की इस कार्ड में एक खास QR Code होता है, जिसको स्कैन करके कोई भी सरकारी अधिकारी आपकी प्रमाणिकता जी जाँच कर सकता है |

About Us For more Information

Important Links :
Follow Our Youtube Channel Click Here
Follow Our Website Click Here
Follow Our Facebook Page Click Here

Important Points

  • केवल आधिकारिक पोर्टल का उपयोग करें।
  • आधार से लिंक मोबाइल नंबर सक्रिय रखें।
  • भूमि रिकॉर्ड सही दर्ज करें।
  • गलत जानकारी न भरें।
  • आवेदन संख्या सुरक्षित रखें।

Which schemes are available through the Farmer ID Card?

वैसे तो इस किसान कार्ड से किसानों को कई लाभ मिलते है जिसमे किसानों को डिजिटल सेवा से जोड़ना, तमाम बिखरी जानकारियों को एक ही प्लेटफोर्म पर जोड़ना तथा विकास की रह में ग्रामीण क्षेत्रों को प्राथमिकता देना आदि शामिल है लेकिन आज मैं आपको बताऊंगा की इस कार्ड से किन-किन सरकारी योजनाओं के लाभ मिलते है |

Farmer ID Card से किसानों भाईयों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, फसल बीमा योजना, कृषि उपकरण सब्सिडी, उर्वरक सब्सिडी और सिचाई योजना जैसे कई सरकारी लाभ मिलने है साथ ही साथ इस कार्ड के माध्यम से योजनाओं में उन्हें प्राथमिकता भी दी जाती है |

Watch this video to get more information.

Frequently Asked Questions:

Q1. क्या Farmer ID Card किसानों के लिए बनवाना अनिवार्य है ?

हाँ अगर आप किसी सरकारी योजना तथा किसी सब्सिडी का लाभ उठाना चाहतें है तो यह कार्ड आपके लिए बनवाना अनिवार्य है |

Q2. किसान कार्ड बनवाने में कितना शुल्क लगता है ?

अगर आप ऑनलाइन आवेदन करते है तो इस खास लाभार्थी कार्ड बनवाने के लिए आपको किसी भी भुगतान को करने की कोई आवश्यकता नहीं है |

 Q3. क्या पट्टे पर खेती करने वाले किसान भी आवेदन कर सकते है ?

हाँ नियमों के अनुसार खेती में पट्टेदार या बाटाईदार भी इस खास कार्ड के लिए आवेदन कर सकते है |

Q4. Farmer ID Card बनने में कितना समय लगता है ?

ऑनलाइन आवेदन और e-KYC के बाद आमतौर किसान कार्ड बनने में 7 से 15 दिन का समय लगता है |

Q5. क्या बिना आधार कार्ड के किसान कार्ड बनवाया जा सकता है ?

नहीं अगर आपको किसान कार्ड बनवाना है तो आपके पास आधार कार्ड होना अनिवार्य है |

इसे भी पढ़ें : आधार मोबाइल नंबर लिंक ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? पूरी जानकारी

Q6. क्या Farmer ID Card पुरे भारत में मान्य होता है ?

हाँ क्यूंकि इसमें हर किसान को एक यूनिक कोड प्रदान किया जाता है |

Q7. Farmer Registry के लिए कौन-कौन से दस्तावेज चाहियें ?

आमतौर पर आधार कार्ड, जमीन के डॉक्यूमेंट, बैंक खाता पासबुक, मोबाइल नंबर और पासपोर्ट साइज़ फोटो |

Q8. फार्मर आईडी के क्या फायदें होते है ?

इस कार्ड से किसानों को डिजिटल सेवा और सरकारी योजनाओं में प्राथमिकता मिलती है |

Q9. क्या एक किसान कई सारे कार्ड बनवा सकता है ?

नहीं हर किसान के लिए केवल एक ही यूनिक आईडी होती है |

Conclusion:

तो यह Farmer ID Card से जुड़ी सारी जानकारी लेकिन अगर आपके मन में अभी भी कोई सवाल रह गये है तो आप हमसे कमेंट के जरिये पूंछ सकते है मैं आशा करता हूँ यह आर्टिकल आपके लिए उपयोगी साबित हुआ होगा |

Leave a Comment