HDFC Zero Balance Account Online 2026
क्या आप बिना किसी मंथली बैलेंस की टेंशन के एक रिलायबल और सुरक्षित बैंक अकाउंट ढूंढ रहे हैं? आमतौर पर बड़े प्राइवेट बैंकों में अकाउंट मेंटेन करने के लिए एक भारी-भरकम अमाउंट लॉक रखना पड़ता है। लेकिन HDFC Bank जो भारत के सबसे बड़े प्राइवेट सेक्टर्स बैंकों में से एक है आपको बिना किसी मिनिमम बैलेंस की बंदिश के बैंकिंग करने की आज़ादी देता है। अगर आप भी HDFC Bank की वर्ल्ड-क्लास सर्विस चाहते हैं लेकिन बिना किसी मिनिमम बैलेंस की टेंशन के, तो BSBDA (Basic Savings Bank Deposit Account) आपके लिए सबसे बेहतरीन विकल्प है। इसे ही हम आम भाषा में ‘ज़ीरो बैलेंस अकाउंट’ कहते हैं।
इस आर्टिकल में, हम आपको बताएंगे कि HDFC Bank Zero Balance अकाउंट क्या है, इसे ऑनलाइन कैसे ओपन किया जा सकता है, और किन बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।
HDFC Zero Balance अकाउंट क्या है ?
HDFC Bank Zero Balance उस खातें को कहते है जिसे खोलने के लिए आपको किसी भारी – भरकम धनराशी की ज़रुरत नही पड़ती साथ ही आप इसकी कई सेवाएं भी मुफ्त उपयोग कर सकते है ।
HDFC Bank- Basic Savings Bank Deposit Account
| HDFC Bank- Zero Balance Basic Savings Bank Deposit Account | ||
| Rate Of Interest | Below Rs. 50 Lakh | 3.00% |
| Above Rs 50 Lakh | 3.50% | |
| Minimum Average Balance | Nill | |
| ATM/Debit Card Charges | Get Free Rupay Debit Card | |
| Debit Card Annual Fees | 150 | |
| Free Withdrawal Per Month | Maximum 4 free withdrawals per month through any mode Like ATM & Cash Withdrawal | |
| Interest Credit on your Savings Accounts | Per Annum | |
| Passbook & Cheque Book issuance | Free | |
| Initial Funding Ammount | Nil | |
| Account Statement Charges | Current and previous year statement through NetBanking - No charge eStatement on registered E-mail ID - No charge | |
| SMS Alert Charges | 25 Per Month | |
| Account Closer Charges | Nill | |
एचडीएफसी बैंक ही क्यों चुने ?
दोस्तों अगर आप ये सोच रहे है की जीरो बैलेंस खाते के लिए केवल एचडीएफसी बैंक को ही क्यों चुने –

- दूसरें बैंकों के मुकाबले अच्छी डिजिटल सर्विस
- ज्यादा कैशबैक और रिवॉर्ड का लाभ
- सबसे सस्तें और सुरक्षित ट्रांजेक्शन
- इसके अलावा कोई छुपा हुआ शुल्क चार्ज नहीं
- साथ ही मुफ्त बैंक पासबुक और डेबिट कार्ड
Features of HDFC Zero Balance Account
- No minimum balance required –
इस खाते का सबसे बड़ा लाभ यह है कि ग्राहक को किसी निर्धारित राशि को खाते में बनाए रखने की जरूरत नहीं होती।
- Secure banking service –
HDFC बैंक सभी निजी बैंकों में से एक है इसलिए ग्राहकों को सुरक्षित और विश्वसनीय अनुभव मिलता है |
- Debit card facility –
खातें के प्रकार के मुताबिक ग्राहकों को डेबिट कार्ड की सुविधा मिलती है जिससे डिजिटल भुगतान आसान होता है |
- Net banking and mobile banking –
दूसरे बैंकों के मुकाबलें HDFC बैंक में बेहतर नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग सेवाएं दी जाती है
Eligibility Of HDFC Zero Balance Account
ऑनलाइन आवेदन शुरू करने से पहले, यह सुनिश्चित कर लें कि आपके पास ये चीजें तैयार हैं :
-
आवेदक की आयु 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए।
-
आप भारत के नागरिक होने चाहिए।
-
महत्वपूर्ण शर्त: आपके पास पहले से HDFC बैंक में कोई और सेविंग्स अकाउंट नहीं होना चाहिए। यदि है, तो उसे पहले बंद करना होगा।
इसे भी देखें : बैंक अकाउंट में आधार कैसे लिंक करें ?
Zero Balance Account Documents
-
आधार कार्ड (Aadhaar Card): मोबाइल नंबर लिंक होना अनिवार्य है (OTP वेरिफिकेशन के लिए)।
-
पैन कार्ड (PAN Card): ओरिजिनल होना चाहिए, क्योंकि वीडियो केवाईसी (Video KYC) के दौरान इसकी जरूरत पड़ती है।
-
ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर: एक्टिव होना चाहिए।
-
सफेद कागज और पेन: वीडियो केवाईसी के दौरान हस्ताक्षर के लिए।
HDFC Zero Balance Account Online
HDFC Bank Zero Balance Account (BSBDA) अकाउंट ऑनलाइन खोलने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें :

1. अधिकारिक वेबसाइट
सबसे पहले HDFC की ऑफिसियल पोर्टल http://www.hdfc.bank.in पर जाएं इसके बाद अकाउंट सेक्शन में जा कर ‘Savings Account’ चुनें।

2. BSBDA अकाउंट खोजें
यदि आप सीधे नहीं देख पा रहे तो ‘Insta Savings Account’ के विकल्प पर जा सकते है लेकिन आवेदन करते समय या फॉर्म भरतें समय केटेगरी जरूर चुन लें |

3. Aadhaar Verify
इसके बाद अपना आधार कार्ड नंबर और मोबाइल नंबर दर्ज करें इसके आलावा OTP वेरीफाई करें |

4. अपनी डिटेल्स भरें
दूसरी ओर फॉर्म में मांगी जानी वाली सभी जानकारी को सावधानीपूर्वक भरें |

5. Video KYC
फॉर्म भरने के बाद आपको विडियो KYC करनी होगी जिसमे बैंक अधिकारी द्वारा आपसे कुछ सवाल पूछे जायेंगे साथ ही ओरिजनल डाक्यूमेंट्स दिखने होंगे |
6. सबमिशन
अंततः प्रक्रिया पूरी करने के बाद 24 से 48 घंटों के भीतर आपका अकाउंट नंबर और IFSC कोड आपके रजिस्टर्ड ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर पर भेज दिया जाएगा।
Video KYC क्या होती है ?
वीडियो KYC एक डिजिटल पहचान प्रक्रिया है जिसमें ग्राहक को बैंक अधिकारी के साथ वीडियो कॉल पर अपनी पहचान बतानी होती है
Video KYC के दौरान :
- मूल PAN कार्ड दिखाना पड़ सकता है।
- ग्राहक की लाइव फोटो ली जाती है।
- हस्ताक्षर सत्यापित किए जा सकते हैं।
- लोकेशन वेरिफिकेशन किया जा सकता है।
HDFC Zero Balance अकाउंट खोलने के बाद ज़रूरी कदम
दोस्तों अगर आपने भी SMS के माध्यम से अपना खाता संख्या साथ ही IFCS कोड प्राप्त कर लिया है तो आपको करने होंगे ये काम :
HDFC Mobile Banking – सबसे पहले HDFC का बैंकिंग एप डाउनलोड करें जिसमे कस्टमर आईडी का उपयोग करके लॉग इन करें |
Set Debit Card PIN – नेट बैंकिंग एप की मदद से ऑनलाइन डेबिट कार्ड की पिन जनरेट करें |
Nominee – बैंक अकाउंट में नॉमिनी जोड़ना बहुत ज़रूरी है आप इसे बैंकिंग एप की मदद से घर बैठे ही कर सकते है |
e-Statement – यह प्रक्रिया बेहद ज़रूरी होती है ताकि हर महीने अपने ट्रांजेक्शन की जानकारी मिल सकें |
Important Things
याद रहे जीरो बैलेंस खाता खोलने के लिए इन बातों का रहे ध्यान :
4 मुफ्त ट्रांजेक्शन :
इस निजी बैंक में आपको प्रतिमाह केवल 4 मुफ्त ट्रांजेक्शन ही मिलते है
इसमें ATM निकासी इसके साथ फंड ट्रांसफर भी शामिल हो सकते है
एक ही खाता :
अगर आप का बैंक में पहले से कोई सेविंग खाता है तो आप जीरो बैलेंस खाते का लाभ नही ले सकते
इसके साथ एक ही बैंक में दो सेविंग अकाउंट नही हो
इसे भी देखें : बैंक अकाउंट में आधार कैसे लिंक करें ?
सामान्य प्रश्न (FAQs) –
Q1. क्या ऑनलाइन BSBDA अकाउंट खोलने के लिए मुझे ब्रांच जाना होगा?
उत्तर: सामान्यतः नहीं। यदि आपकी वीडियो केवाईसी (Video KYC) सफल हो जाती है, तो आपको बैंक ब्रांच जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
Q2. क्या मैं इस अकाउंट में चेकबुक प्राप्त कर सकता हूँ?
उत्तर: BSBDA अकाउंट में चेकबुक की सुविधा सीमित होती है। आप बैंक जाकर इसके लिए अनुरोध कर सकते हैं, लेकिन हो सकता है कि इसके लिए कुछ शुल्क देना पड़े।
Q3. अगर मुझे अकाउंट की लिमिट बढ़ानी है, तो क्या करूँ?
उत्तर: यदि आपकी जरूरतें बढ़ रही हैं, तो आप अपनी निकटतम HDFC ब्रांच में जाकर अपने BSBDA अकाउंट को ‘रेगुलर सेविंग्स अकाउंट’ में अपग्रेड करवा सकते हैं।
Q4. क्या इस अकाउंट पर ब्याज मिलता है?
उत्तर: हाँ, इसमें जमा राशि पर आपको HDFC बैंक के मौजूदा सेविंग्स अकाउंट की दरों के अनुसार ब्याज मिलता है

हर ब्रांड के पीछे एक कहानी होती है, और मेरा काम उस कहानी को शब्दों में पिरोना है। एक वेबसाइट राइटर के तौर पर, मैं सिर्फ पेज भरने के लिए नहीं लिखता, बल्कि यह सोचकर लिखता हूँ कि वेबसाइट पर आने वाले विज़िटर को क्या पढ़कर अच्छा लगेगा। मुझे रिसर्च करना और फिर उसे एक आसान, खूबसूरत कंटेंट का रूप देना पसंद है।