HP Gas KYC Online 2026:
क्या आप जानतें है की हालही में सामने आयीं गैस की दिक्कत को देखते हुए भारत सरकार ने सभी गैस एजेंसी को ये निर्देश दिए है की सभी LPG ग्राहकों को अपने गैस कनेक्शन की KYC करनी होगी, इस प्रक्रिया को पूरा करने के लिए लगातार सभी गैस एजेंसी अपने ग्राहकों से निवेदन कर रही है लेकिन इसी बीच एक और अपडेट के मुताबिक यह बात भी सामने आ रही है की अगर किसी उपभोक्ता की Gas KYC निर्धारित तारीख में नहीं होती है तो उसका गैस कनेक्शन भी कट सकता है, जिसके चलते आज के आर्टिकल में मैं आपको HP Gas KYC से रिलेटेड सभी जानकारी देने वाला हूँ तो अगर आप भी HP Gas KYC घर बैठे ऑनलाइन करना चाहतें है तो ये ब्लॉग आपके लिए बहुत उपयोगी साबित होने वाला है।
Quick Summary
- क्यों ज़रूरी है: बिना रूकावट सब्सिडी बैंक खाते में प्राप्त और फर्जी कनेक्शन को रोकने के लिए e-KYC करना अनिवार्य है।
- ज़रूरी दस्तावेज: आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, 17 अंकों का उपभोक्ता नंबर।
- शुल्क: ऑनलाइन केवाईसी की प्रक्रिया पूरा तरह से निःशुल्क है इसके लिए कोई फीस नहीं देनी होती है।
- आवेदन प्रक्रिया: HP Pay App एंड Aadhaar FaceRD मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से ऑनलाइन।
- समय सीमा: आवेदन के बाद 24 घंटें में जानकारी अपडेट।
चूँकि ये आर्टिकल एचपी गैस केवाईसी से जुड़ी जानकारियों पर आधारित है तो अगर आप HP Gas Consumer हैं और आपका LPG कनेक्शन चालू है, तो समय-समय पर KYC यानी Know Your Customer प्रक्रिया पूरी करना जरूरी हो सकता है। HP Gas KYC का उद्देश्य ग्राहक की पहचान और LPG कनेक्शन से जुड़ी जानकारी को सही एवं अपडेट रखना है। ग्राहक अपनी सुविधा के अनुसार KYC प्रक्रिया ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से पूरी कर सकते हैं। ऑनलाइन KYC के लिए आमतौर पर मोबाइल नंबर, LPG Consumer Number और पहचान से जुड़ी जानकारी की आवश्यकता पड़ सकती है।

अगर ऑनलाइन KYC करने में परेशानी आती है, तो ग्राहक अपने नजदीकी HP Gas Distributor के पास जाकर भी KYC अपडेट करा सकता है। इसके लिए पहचान प्रमाण, पते का प्रमाण और LPG कनेक्शन से संबंधित दस्तावेज मांगे जा सकते हैं। Distributor द्वारा दस्तावेजों का सत्यापन करने के बाद KYC प्रक्रिया पूरी की जा सकती है।
HP Gas KYC Kya Hai?
e-KYC (Electronic Know Your Customer) एक ऐसा डिजिटल सत्यापन प्रोसेस है, जिसके जरिए गैस एजेंसी यह पुष्टि करती है कि गैस सिलेंडर का उपयोग सही और जीवित व्यक्ति द्वारा ही किया जा रहा है।
Key benefits of eKYC:
- Gas Subsidy Surakshit Rehti Hai: Direct Benefit Transfer (DBTL) के तहत आपके बैंक खाते में सब्सिडी समय पर आती रहती है।
- Connection Block Hone Se Bachat: बिना KYC वाले कनेक्शन्स को होल्ड पर डाला जा सकता है।
- Fake/Duplicate Connections Par Rok: एक व्यक्ति के नाम पर मल्टीपल अवैध कनेक्शन्स को रोकने में मदद मिलती है।
- Address Update: उपभोक्ता की नई जानकारी डेटाबेस में अपडेट हो जाती है।
HP Gas KYC Online 2026 – Overview
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| KYC का नाम | HP Gas KYC |
| कंपनी | Hindustan Petroleum Corporation Limited (HPCL) |
| गैस सेवा | HP Gas LPG |
| KYC का उद्देश्य | LPG ग्राहक की पहचान और ग्राहक रिकॉर्ड का सत्यापन |
| मुख्य पहचान दस्तावेज | Aadhaar Card सहित उपलब्ध वैध पहचान दस्तावेज |
| KYC प्रक्रिया | Online/e-KYC या अधिकृत माध्यम से |
| मोबाइल नंबर | रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर की आवश्यकता हो सकती है |
| गैस कनेक्शन | HP Gas LPG Connection |
| KYC Status | उपलब्ध डिजिटल माध्यम से KYC स्थिति की जांच |
| ऑफलाइन विकल्प | नजदीकी HP Gas Distributor |
| उपयोग | LPG Customer Record Verification और KYC अपडेट |
| वर्ष | 2026 |
Benefits – HP Gas KYC 2026
एलपीजी सब्सिडी: सरकार द्वारा मिलने वाली एलपीजी सब्सिडी बिना किसी रुकावत के सीधे आपके बैंक खाते (डीबीटी) में आती रहती है।
फर्जी कनेक्शन पर रोक: एक ही व्यक्ति के नाम पर मल्टीपल या गलत गैस कनेक्शन बंद होते हैं, जिसे ब्लैक मार्केटिंग पर लगाम लगती है।
कनेक्शन सक्रिय करें: अगर आपका गैस कनेक्शन लंबा समय से निष्क्रिय है या ब्लॉक है, तो केवाईसी पूरा करके दोबारा चालू किया जा सकता है।
आसान ट्रांसफर और पता परिवर्तन: कनेक्शन को दूसरे शहर ट्रांसफर करना या पता अपडेट करवाना, केवाईसी सत्यापित प्रोफ़ाइल से काफी आसान हो जाता है।
एलपीजी बुकिंग में सुविधा: प्रोफाइल अपडेट होने के बाद एचपी पे ऐप और व्हाट्सएप बुकिंग जैसे डिजिटल सुविधाओं का उपयोग करना आसान हो जाता है।
Required Documents Of HP Gas KYC
अगर आप घर बैठे KYC करने की सोच रहे है तो मैं आपको बता दूँ की ऑनलाइन e-KYC करने के लिए आपको कुछ निर्धारित डॉक्यूमेंट की ज़रुरत होती है, इस लिए यह सुनिश्चित कर लें की सूची में बताएं जाने वाले दस्तावेज आपके पास पहले से मौजूद हो जिससे ई-केवाईसी के दौरान किसी परेशानी का सामना न करना पड़ें, तो चलिए जानते है की वो डॉक्यूमेंट कौन से है :
Online e-KYC
- आधार कार्ड: आपके पास 12 अंकों की आधार संख्या होनी चाहिए
- मोबाइल नंबर: सक्रिय और आधार से लिंक मोबाइल नंबर
- ग्राहक संख्या: 17 अंकों की ग्राहक आईडी: गैस पासबुक पर उपलब्ध 17 अंकों की LPG ग्राहक संख्या
- स्मार्ट फ़ोन: जिसमे HP Pay और Aadhaar FaceRD मोबाइल एप्लीकेशन इनस्टॉल हो
Offline KYC
- KYC Form: भरा हुआ KYC Form जिसके डिस्ट्रीब्युटर से प्राप्त कर सकते है
- पहचान प्रमाण: आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, पैन कार्ड और पासपोर्ट
- पता प्रमाण: बिजली का बिल, बैंक पासबुक और राशन कार्ड
Important Links & Resources
| Application | Links |
|---|---|
| HP Gas Official Website | Click Now |
| HP Gas Offline KYC Form | Click Now |
| HP Pay Mobile Application | Click Now |
| Aadhaar FaceRD App | Click Now |
HP Pay App Se HP Gas KYC Kaise Kare?
दोस्तों सभी ग्राहकों के लिए KYC की प्रक्रिया को पूरा करना बहुत ज़रूरी है जिसके लिए मैं आपके सुविधा के लिए एक नहीं बल्कि दो तरीके बताये है तो अगर किसी उपभोक्ता को ऑनलाइन KYC करने के लिए कोई परेशानी आ रही है तो आप इस आर्टिकल को फॉलो करके दूसरे तरीके से अपनी KYC को पूरा कर सकते है:
1. Mobile Se e-KYC

यह प्रक्रिया बहुत सरल है इसे पूरा करने के लिए आपको बस फेस ऑथेंटिकेशन करना होता है, अपने स्मार्ट फ़ोन से ई-केवाईसी करने के लिए आपको सबसे पहले Google Play Store से HP Pay App डाउनलोड करने होगा. फिर मोबाइल एप्लीकेशन इनस्टॉल होने के बाद ओपेन करें, इसके बाद आपके सामने कई पॉपअप आयेंगे जिन्हें Skip करें, अब आपके होम पेज पर Login करने का विकल्प आयेगा, लेकिन एक बात आपको यहाँ समझनी होगी अगर आप इस मोबाइल एप्लीकेशन का उपयोग पहली बार कर रहें है तो आपको पहले Registered के विकल्प को चुनना होगा।
नया रजिस्ट्रेशन करने के लिए अपना नाम, मोबाइल नंबर, जन्मतिथि, एरिया पिन कोड और ईमेल आईडी दर्ज करें, और फिर Term And Condition वाले बॉक्स में टिक करके Submit के टैब पर क्लिक करें, अब आपका नया रजिस्ट्रेशन पूरा हो गया है तो अब आप अपने मोबाइल नंबर से OTP Verification के जरिये एप में Login कर सकते है, लॉग इन होने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा आपको कई Services दिखाई देंगी जिसमे HP Gas e-KYC का विकल्प चुने और अपनी LPG ID और Aadhaar Number दर्ज करें इसके बाद Proceed के टैब पर क्लिक करें।
Download HP Pay App – Click Now
अब आपकी स्क्रीन पर Biometric Aadhaar Authentication (EKYC) का ऑप्शन आयेगा, केवाईसी करने के लिए Capture Face पर क्लिक करने, फेस ऑथेंटिकेशन पूरा करने के लिए आपको फिर से Google Play Store पर जाना होगा और Aadhaar FaceRD Application को अपने फ़ोन में इनस्टॉल करना होगा, जब एप इनस्टॉल हो जाए तो आप Capture Face पर क्लिक करें, और स्क्रीन पर आने वाली एडवाइजरी को पढ़कर Proceed पर क्लिक करें, इतना करने के बाद आपके सामने एक लाल रंग का वृताकार गोला आयेगा जिसमे आपके मोबाइल का फ्रंट कैमरा खुलेगा। कैमरे के सामने अपना चेहरा रखें और अपनी आंखें झपकाएं, प्रक्रिया सफल होने पर हरा टिक दिखाई देगा। प्रक्रिया पूरी होते ही आपकी HP Gas e-KYC पूरी हो जाएगी।
2. Agency / Distributor Ke Zariye Offline KYC
अगर किसी उपभोक्ता को मोबाइल फ़ोन से Online e-KYC करने में कोई समस्या आ रहीं है तो उपभोक्ता अपने नजदीकी डिस्ट्रीब्यूटर से KYC Form लेकर भरकर जमा कर सकता है, इसके लिए आप सबसे पहले अपने एरिया के HP Agency पर जाएं काउंटर से KYC Form प्राप्त करें, फॉर्म को भरने के लिए अपना नाम, कंज्यूमर आईडी, पता, आधार का की जानकारी सही से दर्ज करें, इसके बाद काउंटर पर आधार कार्ड की फोटो कॉपी और KYC फॉर्म जमा करें।
अब आपको डिस्ट्रीब्यूटर द्वारा अपनी केवाईसी को पूरा करने के लिए गैस एजेंसी पर मौजूद बायोमेट्रिक सत्यापन करना होगा इतना करने के बाद आपकी KYC की प्रक्रिया सफल हो जाएगी, बायोमेट्रिक सत्यापन के 24 घंटे बाद आपसे SMS के माध्यम से पुष्टि की जाएगी।
ऑफलाइन केवाईसी के लिए यहाँ से फॉर्म डाउनलोड करें – Click Now
HP Gas KYC Direct Comparison: Online vs Offline

हर ब्रांड के पीछे एक कहानी होती है, और मेरा काम उस कहानी को शब्दों में पिरोना है। एक वेबसाइट राइटर के तौर पर, मैं सिर्फ पेज भरने के लिए नहीं लिखता, बल्कि यह सोचकर लिखता हूँ कि वेबसाइट पर आने वाले विज़िटर को क्या पढ़कर अच्छा लगेगा। मुझे रिसर्च करना और फिर उसे एक आसान, खूबसूरत कंटेंट का रूप देना पसंद है।