HSRP Number Plate Online Apply 2026
दोस्तों क्या आपको पता है की अब आप अपने घर पर ही बैठ कर अपनी गाड़ी की हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवा सकते है और साथ ही साथ इस प्लेट को मंगवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते है आज अधिकांश राज्यों में HSRP नंबर प्लेट अनिवार्य कर दी गई है। यदि आपके वाहन पर अभी तक हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं लगी है, तो भविष्य में चालान या अन्य कानूनी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए समय रहते ऑनलाइन आवेदन करना बेहतर विकल्प है।
ऑनलाइन HSRP नंबर प्लेट बुक करने के लिए आपको केवल अपने वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर, चेसिस नंबर, इंजन नंबर और मोबाइल नंबर की आवश्यकता होती है। संबंधित राज्य की आधिकारिक HSRP वेबसाइट पर जाकर वाहन की जानकारी भरें, उपलब्ध फिटमेंट सेंटर चुनें, ऑनलाइन शुल्क का भुगतान करें और अपनी पसंदीदा तारीख पर नंबर प्लेट लगवा सकते हैं।
आज के इस आर्टिकल में हम आपको HSRP Number Plate Online आवेदन की पूरी प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज, शुल्क, आवेदन की स्थिति (Status Check), बुकिंग, अपॉइंटमेंट, फिटमेंट सेंटर और सामान्य प्रश्नों की विस्तृत जानकारी देंगे ताकि आप बिना किसी परेशानी के घर बैठे अपनी HSRP नंबर प्लेट ऑनलाइन बुक कर सकें।
HSRP Number Plate Kya Hai?
HSRP का फुल फॉर्म High-Security Registration Plate होता है। यह एल्युमिनियम से बनी एक खास नंबर प्लेट होती है, जिसे वाहनों की सुरक्षा को बढ़ाने और चोरी रोकने के लिए केंद्र सरकार के सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा अनिवार्य किया गया है।इस नंबर प्लेट पर एक क्रोमियम-आधारित होलोग्राम होता है, जिस पर नीले रंग में ‘IND’ लिखा होता है। इसके अलावा, इस पर लेजर से खुदा हुआ एक यूनिक 9-डिजिट का सीरियल नंबर होता है, जो सीधे सरकार के वाहन डेटाबेस से लिंक रहता है। इसे एक बार वाहन में लगाने के बाद आसानी से निकाला या बदला नहीं जा सकता।
Why is this important?
HSRP नंबर प्लेट केवल एक सामान्य नंबर प्लेट नहीं है, बल्कि यह वाहन की सुरक्षा और पहचान को मजबूत बनाती है जिससे –
- वाहन चोरी होने पर ट्रैक करना आसान होता है।
- नकली नंबर प्लेट बनने की संभावना कम हो जाती है।
- ट्रैफिक पुलिस वाहन की पहचान आसानी से कर सकती है।
- सरकारी रिकॉर्ड अपडेट और सुरक्षित रहते हैं।
- सड़क सुरक्षा को बढ़ावा मिलता है।
- नियमों का पालन न करने पर चालान से बचा जा सकता है।
HSRP Number Plate Charges
| वाहन का प्रकार (Vehicle Type) | वाहन का प्रकार (Vehicle Type) |
| दोपहिया वाहन (Bike/Scooter) | ₹300 से ₹400 तक |
| तिपहिया वाहन (Auto Rickshaw) | ₹500 से ₹600 तक |
| चार पहिया वाहन (Car/SUV) | ₹700 से ₹1100 तक |
| भारी वाहन (Commercial Truck/Bus) | ₹1200 से ₹1500 तक |
| सिर्फ कलर स्टिकर (Only Sticker) | ₹100 से ₹150 तक |
Who can apply for HSRP Number Plate Online?
दोस्तों यह जानना बहुत ज़रूरी है की इस खास नंबर प्लेट के लिए कौन आवेदन कर सकता है जिसके लिए इस सूची को देखें :
- दोपहिया वाहन मालिक
- चार पहिया वाहन मालिक
- कमर्शियल वाहन
- पुराने वाहन जिनमें HSRP नहीं लगी है
- नई गाड़ियों के मालिक (यदि डीलर द्वारा उपलब्ध न कराई गई हो)
Benefits of HSRP Number Plate
हमने अक्सर देखा है की ज्यादातर अपराध चोरी की गाड़ी से होतें हैं जिसमे चोर गाड़ी की नंबर प्लेट को बदलकर आराम से किसी भी कारनामे को अंजाम दे सकता है लेकिन इस हाई सिक्योरटी नंबर प्लेट से यह मुमकिन नही है :
» वाहन चोरी पर लगाम:
HSRP को विशेष ‘स्नैप लॉक’ से फिट किया जाता है। अगर कोई इसे जबरदस्ती निकालने की कोशिश करेगा, तो यह टूट जाएगी। इससे चोर आपके वाहन की नंबर प्लेट नहीं बदल सकते।
» ट्रैकिंग में आसानी:
नंबर प्लेट पर मौजूद लेजर कोड की मदद से पुलिस और ट्रैफिक विभाग किसी भी वाहन की असली ओनरशिप को चंद सेकेंड्स में ट्रैक कर सकते हैं।
» नकली नंबर प्लेट का खात्मा:
कई लोग फैंसी या गलत फॉन्ट वाली नंबर प्लेट लगाते थे, जिससे कैमरों को नंबर रीड करने में दिक्कत होती थी। HSRP का फॉन्ट और साइज फिक्स होता है, जिससे ट्रैफिक कैमरे इसे आसानी से स्कैन कर लेते हैं।
» कलर-कोडेड स्टिकर:
HSRP के साथ एक तीसरी रजिस्ट्रेशन प्लेट भी मिलती है, जिसे कार की विंडशील्ड पर लगाया जाता है। यह स्टिकर वाहन के ईंधन प्रकार को दर्शाता है।
Features of HSRP Number Plates
HSRP प्लेट में निम्न सुरक्षा फीचर्स होते हैं—
- एल्यूमीनियम प्लेट
- क्रोमियम बेस्ड होलोग्राम
- यूनिक लेजर कोड
- नॉन-रिमूवेबल स्नैप लॉक
- स्थायी अंकन
- मानक आकार
इसे भी पढ़े : बिना कोर्ट जायें कैसे छूटेगा गाड़ी का चालान ?
Documents Required For HSRP Number Plate
HSRP ऑनलाइन आवेदन करते समय आपको किसी भी फिजिकल डॉक्यूमेंट की ज़रुरत नहीं पड़ती है नीचे दी जाने वाली इस सूची को देखे :
- वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर
- RC (Registration Certificate)
- इंजन नंबर
- चेसिस नंबर
- मोबाइल नंबर
- वाहन मालिक का नाम
HSRP Number Plate Online Kaise Kren?
हाई सिक्योरटी नंबर प्लेट बुकिंग की ऑनलाइन सेवा सबसे सरल और सुरक्षित है जिसके लिए आपको किसी साइबर कैफे जाने की भी जरूरत नहीं पड़ती है :

1. आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
सबसे पहले हाई सिक्योरटी नंबर प्लेट बुकिंग के लिए अधिकारिक वेबसाइट पर जाए

2. विकल्प चुनें
होमपेज पर आपको दो मुख्य विकल्प दिखाई देंगे। यदि आपको नंबर प्लेट और स्टिकर दोनों चाहिए, तो “High Security Registration Plate with Colour Sticker” वाले पीले बटन पर क्लिक करें।

3. वाहन की जानकारी दर्ज करें
अब आपके सामने एक फॉर्म खुलेगा जिसमें आपको ये जानकारियां भरनी हैं, State, Registration Number, Chassis Number, Engine Number कैप्चा कोड दर्ज करें और ‘Click Here’ पर क्लिक करें।

4. वाहन की कैटेगरी और ओनर डिटेल्स
जैसे ही आप क्लिक करेंगे, वाहन का डेटाबेस से आपकी गाड़ी की डिटेल्स अपने आप स्क्रीन पर आ जाएंगी। अब आपको ‘Owner Details’ में अपना नाम, एड्रेस, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी भरना होगा। इसके बाद आपके मोबाइल पर एक OTP आएगा, उसे वेरीफाई करें।
5. डिलीवरी का प्रकार चुनें
यहाँ आपको दो विकल्प मिलेंगे
-
Home Delivery: अगर आप चाहते हैं कि एजेंट आपके घर आकर नंबर प्लेट फिट करे, तो इसे चुनें
-
Dealer Appointment: अगर आप नजदीकी शोरूम या डीलर के पास जाकर नंबर प्लेट लगवाना चाहते हैं, तो इसे चुनें।

6. डीलर और टाइम स्लॉट चुनें
यदि आपने ‘Dealer Appointment’ चुना है, तो अपना जिला और पिनकोड डालें। आपके सामने नजदीकी डीलर्स की लिस्ट आ जाएगी। अपनी सुविधानुसार डीलर चुनें, फिर उपलब्ध तारीख और समय को सिलेक्ट करें।

7. भुगतान और रसीद
आवेदन जमा करने से पहले सभी डिटेल्स को एक बार चेक कर लें। इसके बाद ऑनलाइन फीस का भुगतान करें, HSRP Booking Receipt प्राप्त करें।
What to do on Appointment Date
जो तारीख आपने अपॉइंटमेंट बुक करते समय चुनी होगी उस दिन अपनी गाड़ी लेकर शोरूम या डीलर के पास जाएं जहाँ आपकी नंबर प्लेट पहले से तैयार होगी और मात्र 10 से 15 मिनट के बीच आपकी गाड़ी में नंबर प्लेट फिट कर दी जायेगी |
Check status of HSRP application?
ऑनलाइन आवेदन करने के बाद इस प्रकार देखे आवेदन की स्थिति :
- HSRP वेबसाइट खोलें।
- Track Order विकल्प चुनें।
- Registration Number दर्ज करें।
- Mobile Number दर्ज करें।
- Status देखें।
What happens if you don’t install an HSRP number plate?
यदि आपके राज्य में HSRP अनिवार्य है और आपने अभी तक नंबर प्लेट नहीं लगवाई है, तो वाहन जांच के दौरान ट्रैफिक नियमों के अनुसार चालान या अन्य कार्रवाई की जा सकती है। इसलिए समय रहते HSRP नंबर प्लेट लगवाना उचित है।
इसे भी पढ़े : बिना कोर्ट जायें कैसे छूटेगा गाड़ी का चालान ?
Important Suggestions
केवल अधिकृत वेबसाइट से आवेदन करें।
वाहन नंबर सही दर्ज करें।
इंजन और चेसिस नंबर ध्यानपूर्वक भरें।
भुगतान के बाद रसीद सुरक्षित रखें।
केवल अधिकृत फिटमेंट सेंटर पर ही प्लेट लगवाएं।
किसी एजेंट के झांसे में न आएं।
General Questions (FAQs):
Q1. अगर मेरी HSRP टूट जाए तो क्या करना होगा ?
ऐसी स्थिति में आपको दोबारा आवेदन करके HSRP मंगवानी पड़ेगी |
Q2. क्या मैं घर पर ही नंबर प्लेट फिटिंग कर सकता हूँ ?
नहीं। HSRP को लगाने के लिए विशेष ‘नॉन-रिव्यूएबल स्नैप लॉक’ की आवश्यकता होती है |
Q3. HSRP लगवाने में कितना खर्च आता है ?
आमतौर पर वाहन के प्रकारों और राज्यों के हिसाब से सुनिश्चित शुल्क अलग – अलग होता है |
Q4. क्या पुरानी गाड़ियों के लिए भी HSRP Number Plate अनिवार्य है ?
हाँ भारत में 2019 के बाद रजिस्टर्ड हुई सभी गाड़ियों के HSRP Number Plate लगवाना अनिवार्य है नई गाड़ियों में यह शोरूम से लग के आती है |
Conclusion:
अगर आपने अभी तक अपनी गाड़ी पर HSRP Number Plate नहीं लगवाई है, तो बिना देरी किए ऑनलाइन आवेदन करें। यह केवल कानूनी आवश्यकता ही नहीं बल्कि वाहन की सुरक्षा और पहचान के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण है, तो दोस्तों ये थी आज की हाई सिक्योरटी नंबर प्लेट से सभी जानकारी |

हर ब्रांड के पीछे एक कहानी होती है, और मेरा काम उस कहानी को शब्दों में पिरोना है। एक वेबसाइट राइटर के तौर पर, मैं सिर्फ पेज भरने के लिए नहीं लिखता, बल्कि यह सोचकर लिखता हूँ कि वेबसाइट पर आने वाले विज़िटर को क्या पढ़कर अच्छा लगेगा। मुझे रिसर्च करना और फिर उसे एक आसान, खूबसूरत कंटेंट का रूप देना पसंद है।