Indane Gas KYC 2026 : Mobile App Se KYC Karne Ka Tarika !

Indane Gas KYC Online 2026:

क्या आप भी अपने घर में खाना बनाने के लिए LPG गैस का इस्तेमाल करते है अगर हाँ तो सरकार के नए निर्देशों के अनुसार आपको भी Gas eKYC करानी होगी वरना कट जायेगा गैस कनेक्शन, लगातार बढ़ रहीं गैस की चोरी को देखते हुए सरकार ने उठायें है ये महत्त्वपूर्ण कदम जिसके तहत आप चाहे जिस Indane, HP या Bharat Gas जिसका का भी उपयोग करतें है आपको Gas KYC करनी ही होगी, इस सिलसिले में आपको परेशान होने की ज़रूररत नहीं है आज के आर्टिकल में मैं आपकों बताऊंगा की घर बैठे Indane Gas KYC कैसे कर सकते है वो भी बिना गैस एजेंसी जाएं।

Quick Summary 

  • Indane Gas KYC: यह एक आधार आधारित डिजिटल प्रक्रिया है जिसके माध्यम से ग्राहकों की पहचान सत्यापित की जाती है।
  • क्यों ज़रूरी है: फर्जी कनेक्शन रोक, सब्सिडी जारी और बिना किसी रुकावट के बुकिंग करने के लिए यह प्रक्रिया ज़रूरी होती है।
  • ज़रूरी डॉक्यूमेंट: ग्राहक का आधार कार्ड, LPG कंज्यूमर आईडी (16 अंकों की), गैस पासबुक और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर।
  • शुल्क: पूरी तरह निःशुल्क।
  • प्रक्रिया: मोबाइल एप्लीकेशन से घर बैठे e-KYC करने की आसान प्रक्रिया।

Indane Gas KYC Online ज्यादातर मामलों में यह प्रक्रिया मोबाइल से घर बैठे ही की जाती है लेकिन अगर किसी ग्राहक को ऑनलाइन केवाईसी करने में कोई परेशानी आती है तो ऐसे में वह Indane Gas Agency पर जाकर ऑफलाइन KYC का भी लाभ ले सकता है, e-KYC करने के लिए ग्राहक के पास पहचान सम्बन्धी जानकारी और दस्तावेज होने चाहिए क्योंकि KYC होने के बाद ही ग्राहक Indane की आधिकारिक डिजिटल सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकता है।

अगर आप भी Online e-KYC करना चाहते है तो याद रखें की आपके पास नाम, मोबाइल नंबर, LPG Consumer Number और अन्य ग्राहक विवरण होना जरूरी है। अगर आपके गैस कनेक्शन में मोबाइल नंबर अपडेट नहीं है या दस्तावेजों में जानकारी अलग है, तो पहले संबंधित रिकॉर्ड को सही करवाना पड़ सकता है। Indane Gas KYC Status या KYC से जुड़ी स्थिति जानने के लिए ग्राहक अपने उपलब्ध आधिकारिक LPG सेवा विकल्पों का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Indane Gas KYC Kya Hai?

इंडियन गैस केवाईसी यह एक डिजिटल प्रक्रिया है, जिसे ग्राहक अपने मोबाइल के माध्यम से Face Authentication के जरिये अपनी पुरानी जानकारी को अपडेट तथा नई जानकारी को सत्यापित करता है, पहले LPG KYC करने के लिए उपभोक्ता को गैस एजेंसी या अपने एरिया के डिस्ट्रीब्यूटर के पास जाकर डॉक्यूमेंट जमा करने पड़ते थे लेकिन बार-बार कहने के बाद भी लोगों पर इसका कोई असर नहीं होता था, इन्ही चीजों को देखते हुए गैस एजेंसीज ने यह फैसला किया की सभी ग्राहक घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से e-KYC करेंगे जिसकी अंतिम तिथि 31 अगस्त 2026 सुनिश्चित करी गयी है।

why is it necessary?

  • प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना या सामान्य DBT (Direct Benefit Transfer) के तहत मिलने वाली सब्सिडी बिना रुकावट मिलती रहती है।
  • 10 साल से अधिक पुराने गैस कनेक्शन में अगर लंबे समय तक KYC न किया जाए, तो कनेक्शन को ‘Inactive’ या ब्लॉक किया जा सकता है।
  • इसके प्रक्रिया के माध्यम से किसी अन्य व्यक्ति द्वारा आपके नाम पर अवैध सिलिंडर लेने की संभावना खत्म होती है।

Indane Gas KYC Online 2026 – Overview

जानकारी विवरण
गैस कंपनी Indane
सेवा LPG KYC / Customer Verification
KYC का उद्देश्य ग्राहक की पहचान और रिकॉर्ड का सत्यापन
KYC माध्यम उपलब्ध ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम
मोबाइल की आवश्यकता ऑनलाइन प्रक्रिया में मोबाइल नंबर/मोबाइल की आवश्यकता पड़ सकती है
जरूरी दस्तावेज पहचान और पते से संबंधित वैध दस्तावेज
एजेंसी सहायता जरूरत पड़ने पर संबंधित Indane Distributor से सहायता
KYC Status उपलब्ध माध्यम के अनुसार KYC की स्थिति जांची जा सकती है
प्रक्रिया ऑनलाइन या संबंधित गैस एजेंसी के माध्यम से
अपडेट नियम और प्रक्रिया समय के साथ बदल सकती है

New Rule/Update (2026)

2026 में लागू नए नियमों की माने तो सरकार ने Gas KYC करने के लिए निर्धारित तारीख को आगे बढ़ा दिया है अब ग्राहक को 31 अगस्त 2026 से पहले हर हाल में e-KYC की प्रक्रिया को पूरा करना होगा, तब ही ग्राहक ऑनलाइन सुविधाएँ जैसे – सब्सिडी, गैस सिलेंडर बुकिंग और बुकिंग के दौरान मिलने वाली सेवाओं का लाभ ले पाएंगे, Gas eKYC की प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरी करने के लिए अब उपभोक्ता अपने सिलेंडर डिलीवरी बॉय (Delivery Personnel) के मोबाइल डिवाइस से बायोमेट्रिक/फेस ऑथेंटिकेशन करा सकते हैं।

नए नियमों की मुताबिक अगर किसी ग्राहक की e-KYC न होने की स्थिति में उपभोक्ता सब्सिडी दर या घरेलू कीमत पर 14.2 किलोग्राम का सिलेंडर बुक नहीं कर सकेंगे। ऐसे ग्राहकों को फ्री-ट्रेड / कमर्शियल दरों (Commercial Rates) पर ही सिलेंडर मिलेगा, घर बैठे KYC करने के लिए आपको अपने गूगल प्ले स्टोर से इंडियन ऑयल ऐप (IndianOil One) के साथ Android/iOS में Aadhaar FaceRD ऐप से सीधे मोबाइल कैमरे से Face Verification करना होगा।

Required Documents For Indane Gas KYC

भारत सरकार के निर्देशों के अनुसार तो e-KYC करना अनिवार्य है लेकिन याद रखें की आप चाहे घर बैठे ऑनलाइन केवाईसी करें या फिर गैस एजेंसी जा कर बायोमेट्रिक अपडेट करें इन दोनों प्रक्रियाओं में आपको कुछ दस्तावेजों को साथ लेकर जाना होता है तो चलिए एक बार जान लें की वो डॉक्यूमेंट कौन से है जो हमारे पास होने चाहिए :

आधार कार्ड: यह सबसे जरूरी डॉक्यूमेंट है, लेकिन इसमें आपका मोबाइल नंबर लिंक होना चाहिए।

LPG उपभोक्ता संख्या: जब भी कोई गैस कनेक्शन लेता है तो उसे एक सिलेंडर बुक करने के लिए एक पासबुक दी जाती है जिसमे ग्राहक की 16 अंकों को उपभोक्ता संख्या होती है।

सक्रिय मोबाइल नंबर: ऑनलाइन केवाईसी की प्रक्रिया तभी पूरी होगी जब आपका मोबाइल नंबर आधार और गैस कनेक्शन से लिंक और सक्रिय होना चाहिए।

पता प्रमाण: आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी या पासपोर्ट।

Important Links & Resources

Application Links
Indian Oil Official Portal Click Now
Indane LPG Gas E-KYC  Click Now
Aadhaar FaceRD App Click Now
Aadhaar Mobile Number Link Click Now

Indane Gas eKYC Online Kaise Kare

चूँकि घर बैठे KYC करना आज के डिजिटल दौर की सबसे खास बात है, बस इसके लिए ग्राहक को अपने फ़ोन के Play Store से IndianOil One और Aadhaar FaceRD दो मोबाइल एप्लीकेशन डाउनलोड करने होंगे, ऑनलाइन प्रक्रिया बहुत सरल है इस लिए इसे पूरा करने के लिए आपको बस कुछ ही मिनट लगते है तो चलिए देखते है की Online e-KYC करने के लिए क्या करना होगा:

Indane Gas

Step#1

  • सबसे पहले अपने मोबाइल फ़ोन के Google Play Store में सर्च करे Indian Oil One. फिर इस मोबाइल एप्लीकेशन को डाउनलोड कर लें।
  • एप डाउनलोड होने के बाद ओपेन करें और सभी निर्देशों की स्वीकृत करें, इसके बाद फ़ोन एप में Login करें।
  • चुकीं बहुत से लोग पहली बार इस मोबाइल एप्लीकेशन का इस्तेमाल कर रहें है ऐसे में उन्हें पहले Register करना होगा।
  • लॉग इन करने के बाद आपको होम पेज पर ही eKYC का विकल्प दिखाई देगा जिस पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, जिसमे KYC करने के लिए दिशानिर्देश दियें होंगे उसे अच्छी तरह पढ़ें और चेक बॉक्स में टिक करें।
  • यहाँ आपको Face Scan का विकल्प मिलेगा जिसे चुने, लेकिन उससे पहले एक बात ज़रूर याद रहे की आपको Aadhaar FaceRD Application भी डाउनलोड करना होगा।

Indane Gas

Step#2

  • Aadhaar FaceRD App Install होने के बाद फिर से Indian Oil One एप में जाएं और फिर से Face Scan के विकल्प पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपके सामने एक एडवाइजरी आएगी जिसे पढ़ें और फिर Proseed के टैब पर क्लिक करें।
  • इतना करने के बाद आपके सामने एक लाल रंग का वृताकार गोला आयेगा जिसमे आपके मोबाइल का फ्रंट कैमरा खुलेगा। कैमरे के सामने अपना चेहरा रखें और अपनी आंखें झपकाएं (Blink)।
  • प्रक्रिया सफल होने पर हरा टिक (Green Checkmark) दिखाई देगा। प्रक्रिया पूरी होते ही आपकी e-KYC रिक्वेस्ट इंडेन गैस के सर्वर पर सबमिट हो जाएगी।

Note : Online e-KYC करने के लिए आपका मोबाइल नंबर आधार से लिंक होना बहुत ज़रूरी है, बिना इसके प्रक्रिया पूरी नहीं होगी। 

Indane Gas KYC Offline Process 

अब बात करतें है उन लोगों के बारे में जो ऑनलाइन केवाईसी नहीं सकते है तो उनके लिए गैस एजेंसी ने ऑफलाइन की सुविधा भी रखी है उन्हें सबसे पहले अपने Indane Gas Agency में जाना होगा, जहाँ उन्हें काउंटर से Gas KYC Form लेना होगा, इसके बाद आवेदन फॉर्म में अपनी जानकारी जैसे – नाम, LPG उपभोक्ता संख्या, आधार नंबर और पता दर्ज करना होगा, अब आवेदन फॉर्म के साथ आधार कार्ड की फोटो कॉपी और गैस पासबुक की फोटो कॉपी फॉर्म के साथ जमा करनी होगी।

इसके बाद एजेंसी प्रतिनिधि आपका Thumb Impression (अंगूठे का निशान) या बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन मशीन से सत्यापन करेगा, और सत्यापन पूरा होने पर आपको एक रसीद (Acknowledgement Receipt) प्राप्त होगी उसे सुरक्षित अपने पास रखें तो इस प्रकार आप बिना किसी परेशानी के अपनी e-KYC की प्रक्रिया को पूरा कर सकते है।

KYC Status Check Online 

अगर आपने ऑनलाइन KYC कर ली है लेकिन ये नहीं समझ आ रहा है की केवाईसी की प्रक्रिया पूरी हो गयी या नहीं तो आप यह जानने के लिए KYC स्थिति की जाँच कर सकते है जिसके लिए Indian Oil One Application को ओपेन करें इसके बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और पासवर्ड से लॉग इन करें, अब आपके सामने एक नया इंटरफ़ेस आयेगा जिसमे आपकी सभी व्यक्तिगत जानकारी दर्ज होगी लेकिन आवेदन की स्थिति की जाँच करने के लिए पेज में नीचे की तरफ स्क्रोल करें जहाँ e-KYC का विकल्प होगा उस पर टैब करें अगर आपकी ई-केवाईसी पूरी होगी तो e-KYC Complete देखने को मिलेगा।

Related Articles

Aadhaar Mobile Number Link : 5 Minute Me Kare Mobile Number Link Click Here
Axis Bank Zero Balance Account Really Exists? Sach Jaan Lo! Click Here 
Income Certificate Kaise Banaye | how to make income certificate​ Click Here 

Nishkarsh:

Indane Gas KYC प्रक्रिया आपके गैस कनेक्शन को सुरक्षित रखने और सब्सिडी का लाभ समय पर पाने का सबसे आसान जरिया है। यदि आपने अभी तक अपनी e-KYC पूरी नहीं की है, तो ऊपर बताए गए स्टेप्स का पालन करके इसे तुरंत कर सकते हैं, तो दोस्तों ये थी आज की खास जानकारी जिसमे हमने आपको Indane Gas KYC के बारे में विस्तार से बताया गया है मैं उम्मीद करता हूँ की इस आर्टिकल की जानकारी आपके लिए काफी उपयोगी साबित हुई होगी लेकिन अगर आपके मन में अभी भी कोई सवाल रह गया है तो आप कमेंट के ज़रिये हमसे पूँछ सकते है क्यूंकि आप को अपडेट रखना हमारी जिम्मेदारी है।

FAQs-Aksar Pooche Jane Wale Sawal

Q1. Indane Gas KYC Online Ki Ja sakti Hai?

Han Iske Liye Apko Play Store Se Indian Oil One And Aadhaar FaceRD Mobile App Install Krne Honge.

Q2. KYC Update Hone Me Kitna Samay Lagta Hai?

Online Application Dene Ke Baad 5 se 7 Days Me KYC Update Ho Jati Hai.

Q3. LPG Gas KYC Krne Ke Liye Last Date Kya Hai?

2026 New Update Ke Anusar Last Date August 31, 2026 Tay Ki Gyi Hai.

Q4. Kya Online KYC Krne Ke Liye Koi Fess Deni Hoti Hai?

Nhi Online KYC Krne Ka Process Puri Tarah Free Hai Iske Liye Koi Fees Nhi Deni Hoti.

Q5. Agar Online KYC Process Pura Nhi Ho Raha To Kya Kre?

Document And Customer Details Ki Janch Kre Aur Indane Distributer Se Contact Kre.

Leave a Comment