IndusInd Bank Zero Balance Account 2026
क्या आप भी एक ऐसा जीरो बैलेंस खाता खोज रहें है जिसमे न तो कोई मिनिमम बैलेंस रखने का झंझट हो और न नही खाता खोंलने के लिए किसी बैंक ब्रांच में जाने की ज़रुरत पड़े अगर हाँ तो आप बिल्कुल सही जगह आयें है आज के आर्टिकल में मैं आपको एक ऐसे डिजिटल और जीरो बैलेंस सेविंग अकाउंट के बारे बताऊंगा जो आपके लिए बहुत उपयोगी होगा, दोस्तों भारत की जानी-मानी प्राइवेट बैंक IndusInd Bank Zero Balance Account की सुविधा अपने ग्राहकों को प्रदान करती है, तो आईये जानते है इससे जुड़ी पूरी जानकारी के बारे में !
Quick Summary
-
खाते के प्रकार: Indus Delite Savings Account (100% डिजिटल जीरो बैलेंस अकाउंट)।
-
न्यूनतम बैलेंस आवश्यकता: ₹0 (Nil) – कोई मिनिमम बैलेंस मेंटेन करने का दबाव नहीं और न ही कोई पेनल्टी (Non-Maintenance Fee)।
-
योग्यता: भारतीय नागरिक, उम्र 18 वर्ष या उससे अधिक।
-
जरूरी दस्तावेज: मूल पैन कार्ड (Original PAN Card), आधार कार्ड (मोबाइल नंबर से लिंक) और एक सादा कागज व पेन (Video KYC के लिए)।
अगर आप बिना किसी न्यूनतम बैलेंस (Minimum Balance) की चिंता किए बैंक खाता खोलना चाहते हैं, तो IndusInd Bank Zero Balance Account Online आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। डिजिटल बैंकिंग की सुविधा के साथ आप घर बैठे ऑनलाइन सेविंग अकाउंट खोल सकते हैं और बैंक की विभिन्न सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया तेज, सुरक्षित और आसान है। केवल आधार कार्ड, पैन कार्ड, मोबाइल नंबर और वीडियो KYC की मदद से कुछ ही मिनटों में अपना खाता शुरू किया जा सकता है।

IndusInd Bank का Zero Balance Account उन लोगों के लिए उपयोगी है जो पहली बार बैंक अकाउंट खोल रहे हैं, स्टूडेंट हैं, नौकरीपेशा हैं या डिजिटल बैंकिंग का अधिक उपयोग करते हैं। इस खाते के माध्यम से UPI, IMPS, NEFT, RTGS, नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग जैसी सुविधाएं उपलब्ध होती हैं। साथ ही, डेबिट कार्ड, ऑनलाइन फंड ट्रांसफर, बिल भुगतान, मोबाइल रिचार्ज और अन्य डिजिटल सेवाओं का लाभ भी लिया जा सकता है।
IndusInd Bank Zero Balance Account Kya Hai?
इंडसइंड बैंक का Zero Balance Savings Account एक ऐसा बचत खाता है, जिसमें ग्राहक को अपने खाते में किसी भी प्रकार का न्यूनतम औसत बैलेंस (Average Monthly Balance – AMB) बनाए रखने की बाध्यता नहीं होती। यदि आपके खाते में ₹0 बैलेंस भी रहता है, तो बैंक आपसे कोई Non-Maintenance Charge नहीं वसूलता है।
इंडसइंड बैंक मुख्य रूप से डिजिटल माध्यम से दो प्रसिद्ध जीरो बैलेंस वेरिएंट्स प्रदान करता है:
-
Indus Delite Savings Account: बैंक की मुख्य वेबसाइट के माध्यम से खोला जाने वाला 100% डिजिटल जीरो बैलेंस अकाउंट।
-
INDIE Savings Account: इंडसइंड बैंक के न्यू-एज (New-Age) डिजिटल ऐप ‘INDIE’ द्वारा संचालित जीरो बैलेंस अकाउंट।
IndusInd Bank Zero Balance Account – Overview
| विशेषता | जानकारी |
|---|---|
| सेवा का नाम | IndusInd Bank Zero Balance Account Online |
| आवेदन का तरीका | ऑनलाइन (यदि पात्र खाता उपलब्ध हो) |
| KYC प्रक्रिया | आधार, पैन और Video KYC |
| आवश्यक दस्तावेज़ | आधार कार्ड, पैन कार्ड, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी |
| मुख्य सुविधाएँ | UPI, Net Banking, Mobile Banking, Debit Card |
Benefits – IndusInd Bank Zero Balance
इंडसइंड बैंक अपने ग्राहकों की लाइफस्टाइल को देखते हुए उन्हें कई डिजिटल लाभ प्रदान करती है जो इस प्रकार है :
- Zero Minimum Balance – अगर आपके बैंक खाते में जीरो रूपए भी है तो भी आपको इस पर कोई जुर्माना नहीं देना होगा साथ ही बैंक आप पर खातें में पैसे न रखने के लिए कोई दबाव नहीं बनाती।
- Instant Online Onboarding – खाता खोलने के लिए आपको आपको किसी कागजी कार्रवाई की कोई ज़रुरत नहीं होती बस अपने पैन और आधार कार्ड से 15 मिनट में ऑनलाइन बैंक खाता चालू हो जाता है।
- Cash & Rewords – इंडसइंड बैंक डेबिट कार्ड से शॉपिंग करने पर 5% तक कैशबैक, Swiggy, Zomato और BigBasket जैसे प्लेटफॉर्म्स पर आकर्षक छूट और टिकट बुकिंग पर Buy 1 Get 1 जैसे ऑफर्स का लाभ मिलता है।
- Virtual/Physical Debit Card – खाता खुलते ही आपको बैंक ऐप पर एक इंस्टेंट Virtual Debit Card मिल जाता है, जिससे आप तुरंत ऑनलाइन शॉपिंग और बिल पेमेंट कर सकते हैं। इसके साथ ही आपके पते पर Physical Debit Card भी डिलीवर किया जाता है।
Required Documents
ऑनलाइन बैंक खाता खोलने के लिए आपको किसी फिजिकल डॉक्यूमेंट की ज़रुरत नहीं होती है लेकिन Video KYC के लिए आपको कुछ डॉक्यूमेंट तैयार रखने होतें है :
-
PAN Card: मूल (Original) पैन कार्ड की भौतिक प्रति Video KYC के दौरान दिखाने के लिए।
-
Aadhaar Card: आधार नंबर (जो आपके चालू मोबाइल नंबर से लिंक हो ताकि OTP प्राप्त हो सके)।
-
Mobile Number: आपके आधार कार्ड से जुड़ा एक्टिव मोबाइल नंबर।
-
Blank White Paper & Pen: वीडियो केवाईसी के दौरान लाइव हस्ताक्षर (Signature) करने के लिए नीला या काला पेन।
-
Smart Device: चालू कैमरा, माइक और स्थिर इंटरनेट कनेक्शन वाला स्मार्टफोन या लैपटॉप।
Important Links
| 🌐 ऑफिशियल वेबसाइट | IndusInd Bank Official Portal |
| 🏦 ऑनलाइन खाता खोलें | Apply for IndusInd Savings Account |
| 📱Mobile Application | INDIE by IndusInd Bank on Play Store |
IndusInd Bank Zero Balance Account Opening Online
में Video KYC के माध्यम से जीरो बैलेंस खाता खोलने की प्रक्रिया बहुत आसान है जिसे आप कुछ मामूली से स्टेप्स को फॉलो करके पूरा कर सकते है, आज मैं आपको इसी से रिलेटेड पूरी जानकारी दूंगा।

Step#1
- नया अकाउंट ओपेन करने के लिए अपने फ़ोन या कंप्यूटर के ब्राउज़र IndusInd Bank Official Website (https://www.indusind.bank.in/) सर्च करें।
- होम पेज पर सर्विसेस में Account & Deposits का विकल्प चुने, अब Zero Balance Account पर Click करें।
- जहाँ आपको Indus Delite Account मिलेगा, फिर नीचे की तरफ स्क्रॉल करने पर आपको Apply Now का विल्कप दिखेगा जिस पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने नया पेज खुलेगा जिसमे अपना एक्टिव मोबाइल नंबर दर्ज करें, और मोबाइल पर प्राप्त OTP भरें।
- इसके बाद अपना पैन नंबर और आधार संख्या भरकर e-KYC सत्यापन पूरा करें।

Step#2
- आप देखेगें की KYC करने की वजह से आपकी जानकारी फैच हो चुकी है लेकिन जो जानकारी फैच नहीं हुई उसे दर्ज करें।
- इसके बाद अपनी Family Detail भरें और परिवार के किसी के सदस्य को Nominee बनायें।
- अब आपको अपना स्थायी पता दर्ज करना होगा और Next की टैब पर क्लिक करें।
- यहाँ आपको अपना परमानेंट पता भरना होगा और इसी पते के आधार पर आपकी बैंक ब्रांच आएगी।
- इसके बाद आपके सामने एक पॉपअप आयेगा जिसमें आपको अकाउंट टाइप चुनना होगा।
- अब सारी जानकारी की समरी एक बार चेक करें और Conform के टैब में क्लिक करें।

Step#3
- अब आप देखेंगे की आपके सामने एनिसियल फंडिंग का विकल्प आएगा जिसका भुगतान आपको ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।
- पेमेंट करने के बाद आपको Complete KYC पर क्लिक करना होगा, इसके बाद आपके सामने Video KYC से जुड़े जानकारी आएगी।
- जिसमे मांगी जाने वाली चीजों को अपने पास तैयार रखें, ताकि KYC के दौरान कोई परेशानी न हो।
- विडियो केवाईसी करने के बाद आपका जीरो बैलेंस खाता खुल जाता है जिसकी सुचना आपको SMS के माध्यम से प्राप्त होती है।
Important Note : याद रहे Video KYC के दौरान बैंककर्मी आपसे ओरिग्नल डॉक्यूमेंट की मांग करता है, इस लिए आप पहले से तैयार रहें।
IndusInd Bank Zero Balance Account Comparison of variants
दोस्तों मैंने आपके लिए इंडसइंड बैंक के जीरो बैलेंस खातें की एक लिस्ट तैयार की है जिसमे इंडसइंड बैंक के खातों की तुलना की है ताकि आपको खाता खोलते समय यह पता रहें की आपको कौन सा अकाउंट ओपेन करना है जिसके लिए इस लिस्ट को देखें :
| फ़ीचर | Indus Delite Account | INDIE Savings Account | Indus Easy (BSBDA) |
| खाता प्रकार | 100% डिजिटल बचत खाता | न्यू-एज ऐप आधारित खाता | बुनियादी बचत खाता |
| न्यूनतम बैलेंस | ₹0 | ₹0 | ₹0 |
| डेबिट कार्ड | Delite Debit Card | Virtual / Physical VISA Card | RuPay Basic Card |
| मुख्य आकर्षण | Amazon, Swiggy, Zomato कैशबैक | INDIE Gems & Rewards, instant credit | न्यूनतम दस्तावेज व सरल बैंकिंग |
| उपयुक्तता | ऑनलाइन शॉपिंग व लाइफस्टाइल के लिए | टेक-सेवी और युवाओं के लिए | बेसिक बैंकिंग आवश्यकताओं के लिए |
Expert Tip : इंडसइंड बैंक में जीरो बैलेंस खाता खोलने की प्रक्रिया ऑनलाइन है इस लिए अपना खाते का चयन सावधानीपूर्वक करें।
FAQs – Aksar Pooche Jane Wale Sawal
Q1. Kya IndusInd Bank Me Sach Me Zero Balance Account Khulta Hai?
Han IndusInd Bank Ka Indus Delite And INDIE Account Puri Tarah Se Zero Balance Account Hai.
Q2. Kya Bina Bank Jaye IndusInd Bank Zero Balance Account Khul Sakta Hai?
Han Aadhaar Card, PAN Card Aur Video KYC Ki Madad Se Online Zero Balance Khata Khulta Hai.
Q3. Video KYC Ki Timing Kya Hai?
Aap Online Video KYC Karne ke liye Subah 10am To 5pm Ka Time Chun Sakte Hai.
Q4. Vedio KYC Karne Ke Liye PAN Card Kyu Zaroori Hai?
Online KYC Ke Time Par Pehchan Ke Liye Apna Original PAN Card Dikhana Zaroori Hota Hai.
Q5. Kya Bank Account Khulne Ke Turant Baad Online Transaction Kiye Ja Sakte Hai?
Han Video KYC Hone Ke Baad Aapka Bank Account Open Ho Jata Hai Aur Virtual Debit Card Se Online Transaction Kiye Ja Sakte Hai.
Q6. अगर Video KYC बीच में कट हो जाए तो क्या करें?
ऐसे में आपको घबराने की ज़रुरत नहीं है, आप अधिकारिक लिंक पर जाकर दोबारा से प्रोसेस शुरू कर सकते है।
Nishkarsh:
यदि आप एक ऐसा बैंक खाता चाहते हैं जहाँ आपको बैलेंस मेंटेन करने की कोई चिंता न हो और साथ ही बेहतरीन डिजिटल सुविधाएं, शॉपिंग कैशबैक और हाई-स्पीड मोबाइल बैंकिंग का अनुभव मिले, तो IndusInd Bank Zero Balance Account आपके लिए एक शानदार विकल्प है। तो दोस्तों ये थी आज की खास जानकारी जिसमे हमे आपको IndusInd Bank Zero Balance के बारे में विस्तार से बताया गया है मैं उम्मीद करता हूँ की इस आर्टिकल की जानकारी आपके लिए काफी उपयोगी साबित हुई होगी लेकिन अगर आपके मन में अभी भी कोई सवाल रह गया है तो आप कमेंट के ज़रिये हमसे पूँछ सकते है क्यूंकि आप को अपडेट रखना हमारी जिम्मेदारी है।

हर ब्रांड के पीछे एक कहानी होती है, और मेरा काम उस कहानी को शब्दों में पिरोना है। एक वेबसाइट राइटर के तौर पर, मैं सिर्फ पेज भरने के लिए नहीं लिखता, बल्कि यह सोचकर लिखता हूँ कि वेबसाइट पर आने वाले विज़िटर को क्या पढ़कर अच्छा लगेगा। मुझे रिसर्च करना और फिर उसे एक आसान, खूबसूरत कंटेंट का रूप देना पसंद है।