Instant PAN Card Online Apply :
आज के दौर में PAN Card बनवाना हम लोगों के लिए बहुत ज़रूरी है, या कार्ड हमारी वित्तीय पहचान से लिए सबसे उपयोगी दस्तावेज माना जाता है लेकिन आज भी कई लोग ऐसे है जिनकी उम्र तो 18 वर्ष से अधिक हो गयी है लेकिन अभी तक उनका PAN Card नहीं बना है तो अगर आप भी उन्ही लोगों में से है जो पैन कार्ड के लिए आवेदन करने की सोच रहे है तो आज के आर्टिकल में मैं बताऊंगा की कैसे आप बिना कहीं जाएं घर पर बैठ कर Instant PAN Card कैसे बनवा सकते है, इसके अलावा कौन से दस्तावेज चाहियें, आवेदन प्रक्रिया, ऑनलाइन e-PAN Download की पूरी जानकारी देनें वाला हूँ।
Quick Summary
- Instant Pan क्या है: यह आयकर विभाग द्वारा जारी 10 मिनट में फ्री में बनने वाला एक डिजिटल पैन कार्ड है
- पात्रता: कोई भी भारतीय नागरिक जिसकी उम्र 18 वर्ष से अधिक हो और उसके पास पहले से कोई PAN Card न हो
- जरूरी दस्तावेज: केवल आधार कार्ड जिससे मौजूदा मोबाइल नंबर लिंक हो
- शुक्ल: बिल्कुल निःशुल्क
- समय सीमा: इंस्टेंट पैन कार्ड बनने में 10 मिनट से 24 घंटों का समय लगता है
- प्रक्रिया: IncomeTax.gov.in पोर्टल से ऑनलाइन
Instant PAN Card Apply Online करने के लिए सबसे जरूरी है की आवेदक के पास एक वैध Aadhaar Card और आधार लिंक मोबाइल नंबर होना चहिये तब ही इस प्रक्रिया को पूरा कर सकते है, Aadhaar OTP वेरिफिकेशन के माध्यम से आवेदक अपनी पहचान सत्यापन करता है आवेदन के दौरान आवेदक को सामान्यतः अपनी व्यक्तिगत जानकारी जैसे नाम, जन्मतिथि और अन्य विवरणों का सत्यापन करना होता है। OTP Verification सफल होने के बाद आवेदन प्रक्रिया आगे बढ़ती है।

यह सेवा उन लोगों के लिए बहुत उपयोगी है जिन्हें बैंक अकाउंट खोलने, इनकम टैक्स से जुड़े कम, वित्तीय लेनदेन और अन्य जरूरी कार्यों में Pan Card की आवश्यकता होती है, चूँकि ऑनलाइन आवेदन करने से पहले यह सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है की आधार कार्ड में आपका नाम, जन्मतिथि और सभी जरूरी जानकारी सही हो, ताकि जानकारी मिसमैच न हो और वेरिफिकेशन में किसी समस्या का सामना न करना पड़े।
Instant PAN Card Kya Hai?
यह Instant e-Pan आयकर विभाग (Income Tax) की एक डिजिटल सेवा है, जिससे आप अपने आधार नंबर का उपयोग करके पेपरलेस और कैशलेस प्रक्रिया के जरिए तुरंत पैन कार्ड बनवा सकते हैं। यह PDF फॉर्मेट में जारी किया जाता है, जिस पर एक QR कोड होता है। IT Act 1961 ने अनुसार यह डिजिटल पैन कार्ड 100% मान्य होता है और Instant Pan और Physical PAN दोनों की कानूनी मान्यता प्राप्त होतें है।
Instant PAN Card 2026 – Overview
| जानकारी | विवरण |
|---|---|
| Service | Instant e-PAN |
| विभाग | Income Tax Department |
| आवेदन माध्यम | Online |
| मुख्य आधार | Aadhaar |
| Mobile | Aadhaar से लिंक मोबाइल नंबर जरूरी हो सकता है |
| PAN Format | e-PAN PDF |
| Physical Card | जरूरत होने पर अलग से Physical PAN Card प्राप्त किया जा सकता है |
| Verification | Aadhaar और OTP आधारित |
| Application | पात्र (Eligible) आवेदकों के लिए |
| मुख्य लाभ | Fast और Paperless PAN सुविधा |
| Official Portal | Income Tax e-Filing Portal |
Key Features and Benefits
आपको जान के हैरानी होगी की इस कमाल के डिजिटल कार्ड से हमे कई लाभ मिलते है जो इस प्रकार है:
100% निःशुल्क: आयकर विभाग के नियमों के अनुसार इस डिजिटल पैन कार्ड के लिए आवेदकों को किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं देना होता है, बल्कि ऑनलाइन आवेदन में तुरंत कार्ड जनरेट हो जाता है।
पेपरलेस प्रक्रिया: इस डिजिटल सुविधा की सबसे अच्छी बात यह है की इसमें आपको न कहीं लाइन लगने की जरूरत है और न ही किसी डॉक्यूमेंट की कोई ज़रुरत पड़ती है बस आधार कार्ड और मोबाइल नंबर से 10 मिनट में Instant e-PAN प्राप्त कर सकते है।
समय की बचत: यह सेवा उनके लिए सबसे ज़रूरी है जिन लोगों को अचानक से पैन कार्ड की ज़रुरत होती है क्योंकि भौतिक पैन कार्ड आवेदन करने के 30 से 45 दिन में घर के पते पर डिलीवर्ड होता है लेकिन Instant Pan Card सिर्फ 10 मिनट में बन जाता है।
सुरक्षित QR Code: इस कार्ड में आपकी डेमोग्राफिक जानकारी और फोटो QR Code में सुरक्षित रहती है।
Instant Verification: ऑनलाइन आवेदन के दौरान आधार OTP सत्यापन के बाद तुरंत वेरिफिकेशन प्राप्त होता है जिसके कारण बैंक और वित्तीय सस्थानों में रुके काम जल्द से जल्द पुरे हो जाते है।
Eligibility Criteria For Instant PAN Card
अगर आप भी आयकर विभाग की इस डिजिटल सुविधा का लाभ लेना चाहते है तो याद रहें की प्रक्रिया को पूरा करने और इसमें आवेदन करने के लिए आपको कुछ निर्धारित शर्तों को पूरा करना होगा, तब ही आप आवेदन करने के योग्य माने जाते है तो चलिए जानते है की वो निर्धारित शर्तें कौन सी हैं:
- नागरिकता- Instant Pan Card के लिए केवल वहीँ व्यक्ति आवेदन कर सकते है जो मूल रूप से भारतीय निवासी हों।
- वैध आधार कार्ड- आवेदन प्रक्रिया को पूरा करने के लिए आपके पास 12 अंकों का एक्टिव आधार कार्ड होना अनिवार्य है।
- मोबाइल नंबर- OTP Verification के लिए सक्रिय और आधार लिंक मोबाइल नंबर होना चाहिए।
- आयु सीमा- कोई भी व्यक्ति जिसकी उम्र 18 वर्ष या उससे अधिक हो।
- अन्य- यह पैन कार्ड व्यक्तिगत आवेदकों के लिए होता है किसी संस्था या कम्पनी के लिए नहीं, इस डिजिटल सेवा के लिए केवल वहीँ आवेदन कर सकता है, जिनका पहले कभी पैन कार्ड न बना हों।
Documents Required
2026 में आवेदन करने की प्रक्रिया पूरी तरह से बदल गयी है अब आवेदन करने के लिए आपको DigiLocker से डॉक्यूमेंट फैच करने होंगे, तो चलिए देखते है की नए नियम के अनुसार आपको आवेदन करने के लिए किन डॉक्यूमेंट की ज़रुरत होगी :
- आधार कार्ड
- आधार से लिंक मोबाइल नंबर
- बिर्थ सर्टिफिकेट
- हाईस्कूल/इंटर की मार्कशीट
- ड्राइविंग लाइसेंस
- वोटर आईडी कार्ड
- पासपोर्ट
Important Links & Resources
| Application | Links |
|---|---|
| Income Tax e-Filing Portal | Click Now |
| Get New e-PAN | Click Now |
| Aadhaar-PAN Link Status | Click Now |
| Aadhaar Mobile Number Link | Click Now |
Instant PAN Card Kaise Banaye 2026
अगर आपका मोबाइल नंबर आधार से लिंक है, तो आप आयकर विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने Instant ePAN के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है, जिसके लिए आपके पास केवल आधार कार्ड और मोबाइल नंबर होना चाहिए तो चलिए बारी-बारी जानतें है की आवेदन के लिए क्या करना होगा :

Step#1
- सबसे पहले आपकों अपने मोबाइल फ़ोन या कंप्यूटर के ब्राउज़र में IncomeTax.gov.in सर्च करना होगा, फिर पहली ही वेबसाइट पर क्लिक करें।
- अब आप आयकर विभाग की सरकारी वेबसाइट के होम पेज पर पहुँच जायेंगे, इसके बाद पेज को नीचे की तरफ स्क्रॉल करें।
- जहाँ आपको Quick Links का विकल्प देखने को मिलेंगा, जिसमे आपको Instant EPAN का विकल्प चुनना होगा।
- फिर आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जहाँ Get New e-PAN के टैब पर क्लिक करें और Consent Declaration को पढ़ें।
- इसके बाद चेक बॉक्स में टिक करके Continue के टैब पर क्लिक करें, यहाँ आपको DigiLocker Verification करने को कहा जायेगा।
- वेरिफिकेशन करने के लिए आपको अपना आधार नंबर और स्क्रीन पर दिख रहें कैप्चा कोड कोड दर्ज करना होगा, फिर Next के टैब पर क्लिक करें।
- अब आपके आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर OTP प्राप्त होगा उसे बॉक्स में भरें और Continue पर क्लिक करें।

Step#2
- इसके बाद आपको DigiLocker की 6 अंकों की MPIN दर्ज करनी होगी, इतना करने के बाद आप देखेंगे की आपको DigiLocker की साइट पर रिडायरेक्ट किया जायेगा।
- यहाँ आपको Issue Document का इंटरफ़ेस दिखेगा, अब आपको उन दस्तावेजों का चुनाव करना होगा जो आप देना चाहतें है।
- जिन दस्तावेजों को आपने चुना है इसके सामने बॉक्स पर टिक करके Allow के टैब पर क्लिक करें।
- इतना करते ही आपको e-KYC करने के लिए Validate Aadhaar का विकल्प मिलेगा जहाँ आपको आधार संख्या दर्ज करनी होगी।
- अब रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर वेरिफिकेशन के लिए एक OTP प्राप्त होगा जिसके बॉक्स में भरे, Term And Condition के बॉक्स में टिक करें।
- इसके बाद नीचे दिख रहे Continue के विकल्प पर क्लिक करते ही e-KYC सफल होने का मेसेज आपके सामने आ जायेगा।
- अब सभी दर्ज की गयी जानकारी के विविरण की जाँच करें और फिर से Continue पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपके सामने Your Request For e-PAN Has Been Submitted Successfully का मेसेज आ जायेगा।
Note: अगर आपने इससे पहले DigiLocker का उपयोग नहीं किया है तो आवेदन करने से पहले अपने सभी डॉक्यूमेंट को DigiLocker में फैच कर लें।
Instant PAN Card Check Status/Download
आवेदन करने के 24 घंटें इन्तेजार करना होगा इसके बाद फिर से आयकर विभाग की आधिकारिक पोर्टल पर जाएं वहां नीचे की तरफ स्क्रोल करें और Quick Links में Instant E-PAN के विकल्प को चुने, अब आपके सामने दो विकल्प आएंगे जहाँ आपको Check Status/Download e-PAN का विकल्प चुनना होगा, यहाँ आपको अपनी 12 अंकों की आधार संख्या दर्ज करके OTP Verification करना होगा इसके बाद आपके सामने Instant PAN Card Download करने का विकल्प आ जायेगा।
Difference between Instant e-PAN and Physical PAN Card
अधिकतर लोग सोचतें है ये दोनों एक ही है लेकिन वास्तव में ऐसे नही है इंस्टेंट ई-पैन और फिजिकल पैन कार्ड में अंतर जानने के लिए नीचे दी गयी इस तालिका को देखें ताकि आपको अच्छे से समझ में आ सके की दोनों के क्या कार्य होतें है:
| विशेषता (Feature) | Instant e-PAN Card | Traditional Physical PAN Card |
| शुल्क (Fee) | निःशुल्क (Free) | ₹107 – ₹110 (भारत में डिलीवरी के लिए) |
| प्रक्रिया समय | 10 मिनट से 48 घंटे | 7 से 15 कार्य दिवस |
| फॉर्मैट | PDF डिजिटल कॉपी | प्लास्टिक PVC कार्ड (स्पीड पोस्ट से प्राप्त) |
| हस्ताक्षर (Signature) | इस पर डिजिटल साइन नहीं होता | भौतिक हस्ताक्षर होता है |
| आवेदन का तरीका | केवल e-Filing पोर्टल | NSDL (Protean) / UTIITSL पोर्टल |
How to Order a Physical Card after Getting an instant e-PAN?
यहाँ लोगों के मन में एक सवाल जरूर आता है की क्या ये कार्ड डिजिटल ही रहता है, या इसे कैसे PVC Pan Card में बदल सकते है, तो अगर आपके मन में भी ऐसे सवाल उठ रहें है, और आप भी जानना चाहतें है की आप अपने Instant e-PAN को कैसे PVC PAN Card में बदल सकते है, जान लीजिये की आयकर विभाग ने आप की इस कमी को पूरा करने के लिए एक निर्णय लिया है दरासल आप जब भी Instant PAN Card बनाते है तो ये आपको बिना पैसे के 24 घंटों में डिजिटल तौर में मिल जाता है लेकिन आप जब भी चाहें इसकी फिजिकल कॉपी अपने घर के पते पर डिलीवरी करा सकते है।
जिसके लिए आपको Protean (NSDL) या UTIITSL के आधिकारिक पोर्टल पर जाना होगा और जहाँ Services में आपको Reprint PAN Card विकल्प मिलेगा, जिसमे आपको अपने e-PAN Card Number, आधार संख्या और जन्मतिथि दर्ज दर्ज करके स्क्रीन पर दिख रहें कैप्चा कोड को भरना होगा, फिर इसके बाद आपके आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर वेरिफिकेशन के लिए एक OTP भेजा जायेगा उसे बॉक्स में भरें और प्रोसेसिंग शुक्ल ₹50 का ऑनलाइन भुगतान करें इतना करने के बाद आपके Instant Pan Card की फिजिकल कॉपी आपके घर के पते पर भेज दी जाएगी।
Related Articles
| Aadhaar Mobile Number Link : 5 Minute Me Kare Mobile Number Link | Click Here |
|---|---|
| Aadhaar HOF Address Update : Bina Documents Ke Address Kaise Badlen | Click Here |
| PAN and Aadhaar Link Nahi Hai? Jane Link Karne Ka Online Process.. | Click Here |
Nishkarsh:
दोस्तों आयकर विभाग ने सभी आवेदकों के लिए कई डिजिटल सुविधाएँ शुरू की है जिसमे से सबसे जायदा उपयोग Instant PAN Card बनाने के लिए किया जाता है, इस प्रक्रिया के माध्यम से सभी लोग घर बैठे PAN Card बनवा सकते है, तो दोस्तों ये थी आज की खास जानकारी जिसमे हमने आपको Instant PAN Card के बारे में विस्तार से बताया गया है मैं उम्मीद करता हूँ की इस आर्टिकल की जानकारी आपके लिए काफी उपयोगी साबित हुई होगी लेकिन अगर आपके मन में अभी भी कोई सवाल रह गया है तो आप कमेंट के ज़रिये हमसे पूँछ सकते है क्यूंकि आप को अपडेट रखना हमारी जिम्मेदारी है।
FAQs-Aksar Pooche Jane Wale Sawal
Q1. Instant PAN Card Kya Hota Hai?
Yah Income Tax Ke Dwara Shuru Ki Jane Wali Ek Digital Process Hai Jiske Jariye Avedak Ghar Baithe Digital PAN Card Bna Sakta Hai.
Q2. Kya e-PAN Card Banwane Ke Liye Koi Fees Deni Hoti Hai?
Nhi Ise Banane Ke Liye Online Application Dena Hota Hai Aur Na Hi ise Banane Ke liye Koi Fees Deni Hoti Hai.
Q3. Instant Pan Card Download Kaise Kre?
Bs Income Tax Deparment Ki Website Par Jaye Aur Status Check/Download Ke Option Se e-PAN Card Download Kiya Ja Sakta Hai.
Q4. Agar Kisi Ke Pass Pehle Se Pan Card Hai To Bhi Ise Bana Sakte Hai?
Nhi Ek Admi Ke Pass Kewal Ek Hi Pan Card Hona Chahiye Agar Kisi Ke Pass Do Hai To Use ₹10,000 Penalty Deni Pad Sakti Hai.
Q5. Kya e-PAN Card Valid Hota Hai?
Han E-PAN Card 100% Valid Hota Hai Aap Is Use Kahin Bhi Kar Sakte Hai.

हर ब्रांड के पीछे एक कहानी होती है, और मेरा काम उस कहानी को शब्दों में पिरोना है। एक वेबसाइट राइटर के तौर पर, मैं सिर्फ पेज भरने के लिए नहीं लिखता, बल्कि यह सोचकर लिखता हूँ कि वेबसाइट पर आने वाले विज़िटर को क्या पढ़कर अच्छा लगेगा। मुझे रिसर्च करना और फिर उसे एक आसान, खूबसूरत कंटेंट का रूप देना पसंद है।