IRCTC Rail Connect Online 2026
मैंने अक्सर देखा है की कई लोगों को नई जगहों पर घूमना बहुत पसंद होता है जिसके लिए लोग महीनों भर पहले ट्रेन टिकट भी बुक कर लेते है और कई बार किसी वजह से अपना प्लान कैंसल करने पर टिकट को भी भरी भरकम कटौती के बाद रद्द करना पड़ता है लेकिन आज का ये ब्लॉग आप सभी घूमने वालों के लिए है अब आप कोई भी यात्रा करने से पहले तत्काल ट्रेन टिकट बुक कर सकते है इसके साथ घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से आईये जानते है कैसे ?
आज के डिजिटल दौर में भारतीय रेलवे से यात्रा करना बेहद आसान हो चुका है, इसके लिए भारतीय रेलवे का आधिकारिक मोबाइल ऐप IRCTC Rail Connect सबसे भरोसेमंद और लोकप्रिय माध्यम है। IRCTC Rail Connect ऐप और वेबसाइट की मदद से आप नया अकाउंट बना सकते हैं, ट्रेन टिकट बुक कर सकते हैं, PNR स्टेटस चेक कर सकते हैं, टिकट कैंसिल कर सकते हैं और बुकिंग हिस्ट्री भी देख सकते हैं। IRCTC पर रजिस्ट्रेशन करने के लिए आपके पास एक सक्रिय मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और आधार या अन्य वैध पहचान दस्तावेज होना चाहिए। अकाउंट बनाने के बाद मोबाइल और ईमेल वेरिफिकेशन पूरा करके आप तुरंत ऑनलाइन टिकट बुकिंग की सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।
तो दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हम आपको IRCTC Rail Connect Online Apply, नया अकाउंट बनाने की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज, लॉगिन, टिकट बुकिंग, शुल्क, सामान्य समस्याओं के समाधान और महत्वपूर्ण जानकारी आसान हिंदी में विस्तार से बताएंगे, ताकि आप बिना किसी परेशानी के अपना IRCTC अकाउंट बनाकर भारतीय रेलवे की सभी ऑनलाइन सेवाओं का लाभ उठा सकें।
What is IRCTC Rail Connect?
IRCTC भारतीय रेलवे की एक सहायक कंपनी है जो खान-पान, पर्यटन और ऑनलाइन टिकट बुकिंग का काम संभालती है इस ऐप को बनाने का मुख्य उद्देश्य यूजर्स को एक सुरक्षित, तेज और यूजर-फ्रेंडली प्लेटफॉर्म देना है जिससे वे ट्रेन टिकट बुक कर सकें, PNR Status चेक कर सकें और अपनी यात्रा को ट्रैक कर सकें।
IRCTC Rail Connect Key Features
इस रेल एप्लीकेशन से यात्रियों को कई सुविधाएँ और लाभ मिलते है जो इस प्रकार है :
» वन-टच लॉग इन –
बार – बार आईडी पासवर्ड डालने से फुर्सत सिर्फ 4 डिजिट पिन और बायोमेट्रिक से तुरंत लॉग इन
» तत्काल बुकिंग –
तत्काल कोटा के जरिये तेज टिकट बुकिंग की सुविधा
» मास्टर लिस्ट –
यात्रियों की जानकारी पहले से ही सेव करके रखने की सुविधा जो तत्काल बुकिंग में सबसे ज्यादा फायदेमंद साबित होती है
» आसान रिफंड –
टिकट कैंसिल करने पर रिफंड के पैसे सीधे बैंक खाते में पहुचते है
» फ्लाइट और बस बुकिंग –
इस एप से ट्रेन के साथ – साथ फ्लाइट और बस टिकट बुकिंग की भी सुविधा मिलती है
इसे भी पढ़ें : गाड़ी की RC खो जाने पर कैसे करें डाउनलोड ?
How to create IRCTC Rail Connect account
1. डाउनलोड एप – गूगल प्ले स्टोर से IRCTC Rail Connect एप को डाउनलोड करें
2. लॉग इन / साइन इन – एप खोलते ही ऊपर कोने में लॉग इन का विकल्प चुने इसके बाद नया यूजर रजिस्ट्रेशन करें
3. बेसिक जानकारी – इसके साथ अपना मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, यूनीक नाम और मजबूत पासवर्ड दर्ज करें
4. पर्सनल डिटेल – अपना नाम, पता, जन्मतिथि, लिंग सिलेक्ट करें
5. एड्रेस प्रमाण – इसके बाद अपने घर का पता और पिनकोड संख्या दर्ज करें
6. OTP वेरिफिकेशन – इसके अलावा मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर प्राप्त OTP द्वारा वेरीफाई करें
IRCTC Rail Connect Online ticket Booking
दोस्तों अब बात करते है मुख्य मुद्दे की IRCTC के माध्यम से ऑनलाइन टिकट बुक करना बहुत आसान और फायदेमंद है जिसके लिए इन चरणों को फॉलो करें :

‘Train’ ऑप्शन को चुनें
होम स्क्रीन पर आपको कई विकल्प दिखेंगे। ‘Train’ आइकन पर क्लिक करें और फिर ‘Book Ticket’ पर जाएं।

स्टेशन और यात्रा की तारीख चुनें
-
From: जहां से आपको ट्रेन पकड़नी है
-
To: जहां आपको जाना है
-
कैलेंडर से अपनी यात्रा की तारीख चुनें।
-
इसके बाद ‘Search Trains’ बटन पर क्लिक करें।

ट्रेन और क्लास (Class) सिलेक्ट करें
अब आपके सामने उस रूट पर चलने वाली सभी ट्रेनों की लिस्ट आ जाएगी।
-
अपनी सुविधा के अनुसार ट्रेन चुनें।
-
क्लास सिलेक्ट करें: Sleeper (SL), Third AC (3A), Second AC (2A), या Second Seating (2S)।
-
नीचे ‘Refresh’ पर क्लिक करके सीट की उपलब्धता (Seat Availability) चेक करें। अगर ‘Available’ पर क्लिक करें।

पैसेंजर की जानकारी भरें
-
‘Add New’ पर क्लिक करके यात्री का नाम, उम्र, जेंडर और बर्थ प्रेफरेंस (जैसे- Lower, Middle, Upper Berth) भरें।
-
यदि आपके साथ बच्चे हैं, तो ‘Add Infant’ का उपयोग करें।
-
अपना मोबाइल नंबर चेक करें, जिस पर टिकट का SMS आएगा।

पेमेंट मोड और ट्रैवल इंश्योरेंस
-
Review Journey Details पर क्लिक करके पूरी जानकारी दोबारा जांच लें।
-
पेमेंट के दो मुख्य विकल्प मिलते हैं: Credit/Debit Card/Net Banking या Wallet/UPI (BHIM UPI)
-
ट्रैवल इंश्योरेंस के विकल्प पर ‘Yes’ टिक करें, यह महज कुछ पैसों में आपकी यात्रा को सुरक्षित करता है।

स्टेप 6: कैप्चा कोड डालें और पेमेंट करें
स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड बॉक्स में भरें और ‘Proceed to Pay’ पर क्लिक करें। अपने पसंदीदा पेमेंट मेथड से भुगतान पूरा करें। पेमेंट होते ही आपकी स्क्रीन पर Confirm Train Ticket के साथ PNR नंबर और कोच/सीट संख्या आ जाएगी।
Tatkal Ticket Booking Tips:
आमतौर पर नार्मल टिकट तो कोई भी बुक कर लेता है लेकिन आपकी असली परीक्षा तो तब होती है जब तत्काल टिकट बुक करना होता है क्युकी इस प्रक्रिया में सीटों की संख्या की लिमिट होती है और बहुत जल्द ही खत्म हो जाती है :
तत्काल बुकिंग की टाइमिंग:
• AC Classes (3A, 2A, 1A): सुबह 10:00 बजे शुरू होती है।
• Non-AC Classes (Sleeper, 2S): सुबह 11:00 बजे शुरू होती है।
IRCTC Rail Connect To check PNR status
टिकट बुक करने के बाद अगर सीट वेटिंग में है तो टिकट बुकिंग में प्राप्त PRN संख्या के माध्यम से आवेदन स्थिति की जाँच की जा सकती है :
-
IRCTC ऐप खोलें।
-
‘Train’ सेक्शन में जाएं और ‘PNR Enquiry’ पर क्लिक करें।
-
अपना 10-अंकों का PNR नंबर दर्ज करें और ‘Search’ पर क्लिक करें।
-
आपके सामने करंट स्टेटस आ जाएगा कि टिकट कंफर्म हुई है या नहीं।
इसे भी पढ़ें : गाड़ी की RC खो जाने पर कैसे करें डाउनलोड ?
Important Points :
-
अपना पासवर्ड कभी शेयर न करें: अपने IRCTC अकाउंट का यूजरनेम, पासवर्ड या लॉगिन पिन किसी अजनबी के साथ साझा न करें।
-
फर्जी ऐप्स से बचें: गूगल प्ले स्टोर पर कई फेक IRCTC ऐप्स मौजूद हैं इसलिए ‘IRCTC Rail Connect’ ऐप डाउनलोड करें।
-
पब्लिक वाई-फाई का उपयोग न करें: रेलवे स्टेशन के ओपन वाई-फाई पर टिकट बुकिंग और ऑनलाइन पेमेंट करने से बचें, क्योंकि इससे डेटा हैक होने का खतरा रहता है।
Frequently Asked Questions (FAQs):
Q1. IRCTC App से 1 महीने में कितने टिकट बुक किये जा सकते है ?
सामान्यतौर पर 1 महीने में 12 टिकट और अगर आधार से लिंक है तो 24 टिकट की बुकिंग की जा सकती है |
Q2. क्या वेटिंग टिकट पर यात्रा की जा सकती है ?
अगर आपने ऑनलाइन वेटिंग टिकट बुक किया है और वह कन्फर्म नही हुआ है इस सूरत में आप यात्रा नहीं कर सकते है |
Q3. अगर पेमेंट कट जाएं और टिकट बुक न हो तो क्या करें ?
घबराने की ज़रुरत नही है अगर पैसे कट गयें है और टिकट नही जनरेट हुआ ऐसे में 3-5 दिनों के भीतर पैसे आपके बैंक में आ जायेंगे |
Q4. तत्काल टिकट बुकिंग की टाइमिंग कितनी है ?
एसी (AC) क्लासेस के लिए तत्काल बुकिंग सुबह 10:00 बजे और नॉन-एसी (Non-AC/Sleeper) क्लासेस के लिए सुबह 11:00 बजे शुरू होती है। यह यात्रा की तारीख से एक दिन पहले बुक की जाती है।

हर ब्रांड के पीछे एक कहानी होती है, और मेरा काम उस कहानी को शब्दों में पिरोना है। एक वेबसाइट राइटर के तौर पर, मैं सिर्फ पेज भरने के लिए नहीं लिखता, बल्कि यह सोचकर लिखता हूँ कि वेबसाइट पर आने वाले विज़िटर को क्या पढ़कर अच्छा लगेगा। मुझे रिसर्च करना और फिर उसे एक आसान, खूबसूरत कंटेंट का रूप देना पसंद है।