Online ITR Kaise Bhare 2026: Income Tax Return Filing Methods

Online ITR Kaise Bhare 2026:

जैसा की हम सब जानते है की भारत में किसी भी सोर्स से पैसे कमाने वाले को आयकर विभाग द्वारा ITR File करना होता है इस ITR फॉर्म में आपकी कुल कमाई, निवेश और चुकाए गये टैक्स का कुल ब्योरा होता है, हालांकि कुछ विशेष परिस्थितियाँ होती है जहाँ आपको ITR Bharne की कोई जरूरत नहीं होती है तो अगर आप भी Online ITR Kaise Bhare या इससे जुड़ी कोई भी जानकारी की तलास में है तो आज का ये आर्टिकल आपके लिए एक वरदान साबित होने वाला है।

Quick Summary

  • ITR क्या है? वित्तीय वर्ष (FY 2025-26 / AY 2026-27) में अपनी कुल आय, टैक्स देनदारी और रिफंड की सही जानकारी आयकर विभाग को देने की प्रक्रिया।
  • किसे भरना अनिवार्य है? जिनकी सकल वार्षिक आय बेसिक एग्ज़ैम्पशन लिमिट से अधिक है, या जिनका TDS/TCS ₹25,000 से अधिक कटा है, या बिजली का बिल ₹1 लाख/वर्ष से अधिक आया है।
  • मुख्य दस्तावेज: PAN कार्ड (आधार से लिंक), Form 16, Form 26AS/AIS, और बैंक खाता विवरण।
  • कैसे भरें: Income Tax की आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन।
  • E-Verification: सबमिट करने के 30 दिनों के भीतर Aadhaar OTP या Net Banking से सत्यापन करना अनिवार्य है, वरना रिटर्न अमान्य हो जाएगा।

आज के समय में Income Tax Return (ITR) ऑनलाइन भरना पहले की तुलना में काफी आसान हो गया है। नौकरीपेशा व्यक्ति, बिजनेस करने वाले व्यक्ति, फ्रीलांसर या अन्य आय वाले करदाता अपनी आय और लागू नियमों के अनुसार Income Tax Department के e-Filing Portal के माध्यम से ITR दाखिल कर सकते हैं।

ITR Kaise Bhare

Online ITR Filing के लिए सबसे पहले यह पता करना जरूरी है कि आपकी आय और परिस्थितियों के अनुसार कौन-सा ITR Form लागू होगा। गलत ITR Form चुनने पर Return Filing में परेशानी आ सकती है।

ITR (Income Tax Return) Kya Hota Hai?

हममे से कुछ लोग ऐसे है जिन्हें आज तक ITR के बारे में पता ही नहीं है, ITR का पूरा नाम Income Tax Return है, जिसे आयकर विभाग द्वारा भरा जाता है, Income Tax Return (ITR) एक निर्धारित फॉर्म होता है, जिसके ज़रिए कोई भी करदाता (Taxpayer) वित्तीय वर्ष (Financial Year) के दौरान अपनी कुल कमाई, किए गए निवेश (Investments), टैक्स में छूट (Deductions), तथा चुकाए गए टैक्स का विवरण भारत के आयकर विभाग (Income Tax Department) को प्रस्तुत करता है।

इसे ऐसे समझिये जब आप पूरे साल नौकरी करते हैं या व्यवसाय चलाते हैं, तो आपकी आय पर टीडीएस (TDS) कट सकता है या आप एडवांस टैक्स जमा करते हैं। वर्ष के अंत में ITR दाखिल करके आप यह साफ़ करते हैं कि सरकार के पास आपका कोई टैक्स बकाया तो नहीं है, या फिर सरकार से आपको Tax Refund वापस मिलना चाहिए।

Online ITR Kaise Bhare – Overview

विवरण जानकारी
ITR का वर्ष AY 2026-27
संबंधित वित्त वर्ष FY 2025-26
ITR Filing Mode Online / Offline
Official Portal Income Tax e-Filing Portal
प्रमुख Forms ITR-1, ITR-2, ITR-3, ITR-4 आदि
PAN जरूरी
Bank Account Refund के लिए Validated Bank Account उपयोगी
Verification Aadhaar OTP, EVC, DSC आदि

ITR Bharna Kyu Zaroori Hota Hai?

चूँकि की यह आयकर विभाग द्वारा निर्धारित टैक्स प्रक्रिया है इस अक्सर बहुत से लोग ये सोच लेंते है की मैं तो टैक्स सीमा की योग्यता के अंतर्गत आता हूँ तो मुझे आईटीआर भरने की कोई ज़रुरत नहीं है, लेकिन वास्तव में ऐसा नही है Zero ITR भरने के अपने फायदें होते है जो इस प्रकार है:

TDS Refund: अगर आपकी सैलरी या बैंक FD से ब्याज से ज्यादा TDS कट गया है तो उसे अपने बैंक के खाते में वापस पाने का एक मात्र तरीका Income Tax Return दाखिल करना ही होता है

Losses Carry Forward: अगर आप शेयर बाज़ार, क्रिप्टो, या प्रॉपर्टी में हुए घाटे को अगले सालों के मुनाफे के साथ एडजस्ट करना चाहतें है तो इसके लिए आपको समय पर ITR फाइल करना ज़रूरी होता है।

Credit Limit: मान लीजिये किसी आपको किसी कारण के चलते क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने की ज़रुरत पड़ती है तो इसके लिए आप सबसे पहले बैंक जाते है लेकिन बैंक कर्मचारी सबसे पहले आपसे लेटेस्ट ITR की मांग करते हैं।

Loan and Credit Card Approval: कोई भी बैंक होम लोन, कार लोन या बिज़नेस लोन पास करने से पहले आपका Income Proof मांगते हैं, जहाँ ITR सबसे विश्वसनीय दस्तावेज माना जाता है।

VISA Application: जीरो आईटीआर भरने के एक फायदा ये भी होता है जब आप विदेश यात्रा या वर्क परमिट के लिए कई देशों की एंबेसी 2 से 3 साल का ITR रिकॉर्ड मांगती हैं, लेकिन अगर आपने ITR भरा होता है तो आपके एप्लीकेशन को सबसे ज्यादा महत्त्व दिया जाता है।

Sahi ITR Form Kaise Chune?

आयकर विभाग ने नियमों के अनुसार अगर आपने गलत ITR Form चुनते है तो आपका रिटर्न डिफेक्टिव घोषित हो सकता है इसलिए फॉर्म चुनते समय बेहद सावधानी बरतें मैंने आपकी सुविधा के लिए एक चार्ट बनाया है जिसमे देख कर आप यह पता कर सकते है की आपके लिए कौन सा फॉर्म सही है:

ITR Form किसके लिए लागू है? आय का स्रोत
ITR-1 (सहज) निवासी व्यक्ति जिनकी कुल आय ₹50 लाख तक है। सैलरी/पेंशन, एक हाउस प्रॉपर्टी, कृषि आय (₹5,000 तक) और अन्य स्रोतों (ब्याज आदि) से आय।
ITR-2 व्यक्ति और HUF जो ITR-1 भरने के पात्र नहीं हैं। कैपिटल गेन्स (शेयर, म्यूच्यूअल फंड, प्रॉपर्टी), एक से अधिक हाउस प्रॉपर्टी, या विदेशी संपत्ति।
ITR-3 व्यक्ति और HUF जो व्यवसाय/प्रोफेशन से आय कमाते हैं। व्यापार, पार्टनरशिप फर्म में पार्टनर, या फ्रीलांसिंग/प्रोफेशनल आय।
ITR-4 (सुगम) निवासी व्यक्ति, HUF, और फर्म (LLP के अलावा)। सेक्शन 44AD, 44ADA या 44AE के तहत अनुमानित आय (Presumptive Income) दर्शाने वाले (कुल आय ₹50 लाख तक)।

Income Tax Return Bharne Ke Liye Documents

जब कोई भी व्यक्ति पहली बार आईटीआर भरता है तो आपके देखा होगा की उसके लिए यह कितना मुश्किल कार्य होता है, इसके पीछे वजह है की उसे ITR से जुड़ी जानकारी नहीं होती है, Online ITR Kaise Bhare से पहले आवेदन प्रक्रिया में मांगे जाने वाले दस्तावेजों के बारे में जान लीजिये:

  • PAN Card And Aadhaar Card
  • Bank Account Details
  • Form 16/ Form 16A
  • Form 26AS And Annual Information Statement (AIS)
  • Salary और Pension Details
  • Bank Interest Details
  • Fixed Deposit Interest Details
  • Home Loan Interest Certificate
  • Rent/House Property से संबंधित जानकारी
  • Eligible Investment/Deduction Documents
  • Advance Tax/Self-Assessment Tax की जानकारी

Important Links & Resources

Application Links
E-filing Homepage Click Now
Login And New User Register Click Now
Online Tax Payment Click Now
Tax Calculator Click Now

ITR Kaise Bhare Online (Step-By-Step)

आयकर विभाग की इस डिजिटल मुहीम के जरिये ऑनलाइन ITR भरने की प्रक्रिया बहुत आसान हो चुकी है अब ITR File करने के लिए लम्बी लाइनों में लगने की बजाये घर पर बैठ कर मात्र 5 मिनट में आईटीआर भरा जा सकता है, ऑनलाइन इनकम टैक्स रिटर्न भरने के लिए ये कुछ आसान से स्टेप है जिन्हें फॉलो करें:

ITR Kaise Bhare

  • सबसे पहले अपने फोन या कंप्यूटर के ब्राउज़र में जाएं और सर्च बार में incometax.gov.in इसके बाद पहले लिंक पर क्लिक करके आधिकारिक पोर्टल के होम पेज पर जाएँ, यहाँ आपको राईट कोने में Login का विकल्प दिखेगा जिस पर क्लिक करें।
  • अगर पहले बार ITR File करने जा रहें है तो लॉग इन करने से पहले Registered के विकल्प को चुने इसके बाद अपनी प्रोफाइल बनाये और पैन तथा आधार वेरिफिकेशन को पूरा करें, फिर लॉग इन आईडी और पासवर्ड डालकर लॉग इन करें।
  • इसके बाद Dashboard पर, e-File का विकल्प मिलेगा जिस पर क्लिक करने के बाद आपको Income Tax Returns के विकल्प को चुने और फिर स्कीन पर दिख रहें बॉक्स में अपना वर्तमान Assessment Year सेलेक्ट करें, Mode का सिलेक्शन करें और Continue पर क्लिक करें।
  • अगर आप नौकरीपेशा से ताल्लुक रखतें है तो Form-1 चुने, लेकिन अगर आपकी इनकम का कोई और सोर्स है तो पोर्टल आपको गाइड करेगा की आपके लिए कौन सा फॉर्म सही है इसके लिए बस आपको Income Source बताना होगा।
  • अब पोर्टल ऑटोमेटिक आपका Form 26 AS और AIS का डेटा भर देगा जिसे बस आपको मिलान करना होता है लेकिन अगर कोई जानकारी आपके विवरण से मैच नहीं खाती है तो उसे मैनुली दर्ज करें।

ITR Kaise Bhare

Read Also: PAN and Aadhaar Link Nahi Hai? Jane Link Karne Ka Online Process..

  • आगे आपको पोर्टल पर Old Or New Tax Regime का विकल्प मिलेगा जिसमे आप कॉम्पैर कर सकते है और जिसके लिए आप Tax Calculator का भी उपयोग कर सकते है जो आपके लिए सही हो उस Regime का चयन करें।
  • सही Regime का चयन करने के बाद आपको अपने सभी Investment Or Expenses की जानकारी भरनी होगी (LIC, PPF, Health Insurance And Home Loans Interest) सभी प्रूफ अपने पास सुरक्षित रखें अगर किसी कारण नोटिस आता है तो आपको दिखाने के काम आ सकें।
  • यदि आपका अतिरिक्त टैक्स बनता है, तो पोर्टल पर ऑनलाइन टैक्स भुगतान (Pay Now) करें। यदि आपका TDS अधिक कटा है, तो स्क्रीन पर Refund राशि प्रदर्शित होगी। विवरण की पुष्टि करके Preview Return पर क्लिक करें।
  • सबमिट बटन पर क्लिक करने से पहले पूरे डेटा का प्रीव्यू फॉर्म देखकर पुष्टि करें और Proceed to Validation पर क्लिक करके सबमिट कर दें।

Note: एक बात आपको हमेशा याद रखी है ITR File करते समय सही Form का चुनाव करना बहुत जरूरी है तभी आप अंत की प्रक्रिया तक पहुंच सकते है।

Income Tax Return e-Verification Kaise Kre

यहाँ आपको एक बात और मैं आपको बनाता चाहता हूँ ITR सबमिट करने के बाद आपको 30 दिनों के अंदर e-Verification करना होता है बिना सत्यापन को पूरा करें आपकी प्रक्रिया अमान्य मानी जाती है, e-Verify करने के 3 तरीके है:

  • आधार से जुड़े रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आने वाले OTP दर्ज करके तुरंत वेरिफाई करें।
  • अपने बैंक के नेट बैंकिंग पोर्टल में लॉगिन करके EVC जनरेट करें और वेरिफाई करें।
  • यदि ऑनलाइन सत्यापन संभव न हो, तो ITR-V (स्वीकृति पत्र) का प्रिंटआउट लेकर, उस पर हस्ताक्षर करें और साधारण/स्पीड पोस्ट से CPC, Bengaluru को भेजें।

ITR Refund Status Kaise Check Kre

अगर Tax Pay करने के बाद आपका कोई रिफंड बनता है तो वेरिफिकेशन के कुछ हफ़्तों बाद उस राशि को सीधे आपके बैंक खातें में भेज दिया जाता है लेकिन अगर ऐसा नहीं होता है तो आप ऑनलाइन माध्यम से स्टेटस की जाँच भी कर सकते है, जिसके लिए आपको आधिकारिक पोर्टल पर अपने PAN Card के माध्यम से लॉग इन करना होगा, फिर स्क्रीन पर दिख रहे e-File विकल्प पर टैब करें और वहां Income Tax Return का विकल्प चुने, अब आगे आपको View Filed Returns पर जाए, संबंधित असेसमेंट ईयर के सामने Refund Status पर क्लिक करके नवीनतम अपडेट देखें।

New Tax Regime vs Old Tax Regime

आय की सीमा (Income Slab) New Tax Regime (Default) Old Tax Regime
₹0 – ₹3,00,000 NIL (कोई टैक्स नहीं) NIL (कोई टैक्स नहीं)
₹3,00,001 – ₹2,50,000 NIL NIL
₹2,50,001 – ₹5,00,000 NIL 5%
₹3,00,001 – ₹7,00,000 5% (₹3L-₹7L) 5% (₹2.5L-₹5L) / 20% (₹5L-₹7L)
₹7,00,001 – ₹10,00,000 10% 20%
₹10,00,001 – ₹12,00,000 15% 30%
₹12,00,001 – ₹15,00,000 20% 30%
₹15,00,000 से अधिक 30% 30%

Nishkarsh:

तो दोस्तों ये थी आज की खास जानकारी जिसमे हमने आपको ITR Kaise Bhare के बारे में विस्तार से बताया गया है मैं उम्मीद करता हूँ की इस आर्टिकल की जानकारी आपके लिए काफी उपयोगी साबित हुई होगी लेकिन अगर आपके मन में अभी भी कोई सवाल रह गया है तो आप कमेंट के ज़रिये हमसे पूँछ सकते है क्यूंकि आप को अपडेट रखना हमारी जिम्मेदारी है।

FAQs-Aksar Pooche Jane Wale Sawal

Q1. 2026 Me Online ITR Kaise Bhare?

Income Tax Ki Official Website Se Online ITR Bhara Ja Sakta Hai.

Q2. Kya Bina Form 16 Ke File Kar Sakte Hai?

Han Form 16 Na Hone Par Form 26 AS/AIS Aur Bank Statement Ke Jariye ITR File Kar Sakte Hai.

Q3. Agar Last Date Nikal Gyi Ho To Kya Kre?

Last Date Nikal Jane Par Belated Return Bhar Sakte Hai Lekin 234F Act Ke Tahat Aapko Penalty Deni Hogi.

Q4. ITR Refund Aane Me Kitna Samay Lagta Hai?

e-Verification Krne ke Baad 15 Se 45 Dino Ke Ander ITR Refund Aapke Bank Account Me Aa Jata Hai.

Leave a Comment