Kanya Sumangla Yojana UP 2026:
मैं जनता हूँ की घर में जब किसी लक्ष्मी का जन्म होता है तो उनके बचपन से लेकर उनकी शादी होने तक माँ-बाप अपनी इच्छाओं को मार कर उन्हें एक बेहतर जीवन देना का पूरा प्रयास करते है और शायद ये वो कर्ज है जो हम अपने जीवन में कभी नहीं उतार सकते लेकिन मैं आप सब को एक ऐसी जानकारी देना चाहता हूँ जो शायद सभी माता-पिता के लिए बहुत उपयोगी साबित हो दराशल उत्तर प्रदेश सरकार ने Kanya Sumangla Yojana UP का निर्माण किया है जिसके तहत हर बेटी को जन्म से लेकर ग्रेजुएशन तक ₹25,000 की आर्थिक सहायता दी जाती है, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना (MKSY) में मिलने वाली राशी 6 किस्तों में प्रदान की जाती है।
Quick Summary
- लाभ – ₹25,000 जो की बेटी के जन्म से लेकर ग्रेजुएशन तक 6 किस्तों में प्रदान किये जाते है।
- पात्रता – एक ही परिवार की दो बेटियां कर सकती है आवेदन, बस परिवार की वार्षिक आय ₹3 लाख से कम हो।
- आवश्यक डॉक्यूमेंट – माता-पिता और बेटी का आधार, बैंक पासबुक, फैमिली आईडी और निवास प्रमाण पत्र।
- आवेदन प्रक्रिया – आधिकारिक पोर्टल https://mksy.up.gov.in/ के माध्यम से निशुल्क आवेदन की प्रकिया।
- भुगतान का तरीका – डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के ज़रिये आधार से जुड़े सीधे बैंक खाते में।
यूपी सरकार द्वारा इस योजना की शुरुआत 1 अप्रैल 2019 में की गयी थी, जिसमे प्रदेश की बेटियों को केवल ₹15,000 की आर्थिक सहायता दी जाती थी लेकिन 2026 में इस योजना में मिलने वाले लाभ को बढ़ाकर ₹25,000 कर दिया गया है, आपको बताता चलूं की अब तक Kanya Sumangla Yojana के तहत लगभग 26.81 लाख बालिकाएं लाभ उठा रही है और साल 2026-27 में इस योजना का कुल बजट ₹400 करोड़ तय किया गया है।

तो अगर आप भी अपनी बेटी के भविष्य को लेकर परेशान है तो आप कन्या सुमंगला योजना में आवेदन करके इस योजना का लाभ उठा सकते है आज के इस आर्टिकल में हम आपको Kanya Sumangla Yojana UP से जुड़ी पात्रता, लाभ, आवश्यक दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया, किस्तों की जानकारी और महत्वपूर्ण सावधानियों के बारे में विस्तार से बताएंगे।
Kanya Sumangla Yojana UP Kya Hai?
मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना की शुरुआत 1 अप्रैल 2019 में की गयी थी जिसे सरकार के महिला एवं बाल कल्याण विभाग द्वारा जारी किया गया था इस योजना के अंतर्गत बेटियों के जीवन के अलग-अलग चरणों में बेटी के जन्म पर, पहले टीकाकरण के बाद, कक्षा 1 में प्रवेश लेने पर, कक्षा 6 और 9 में प्रवेश लेने पर तथा ग्रेजुएशन के प्रवेश लेने पर कुल ₹25,000 की आर्थिक सहायता दी जाती है, Kanya Sumangla Yojana UP केवल एक बार मिलने वाली सहायता नहीं है, बल्कि बेटी के जन्म से लेकर शिक्षा और विकास को ध्यान में रखते हुए इसे कई भागों में बाटा गया है ताकि बेटियों के जीवन के सभी पड़ाव में उन्हें सहयोग दिया जा सकें।
आपको बताते चलें की पहले इस योजना के तहत बेटियों को केवल ₹15,000 की आर्थिक सहायता दी जाती थी लेकिन साल 2026 में सरकार ने लाभ राशी को बढ़ाकर ₹25,000 कर दिया है, नए नियमों के मुताबिक साल 2026-27 में इस योजना का कुल बजट ₹400 करोड़ तय किया गया है और अब तक लगभग 26.81 लाख बेटियां इस योजना का लाभ उठा रही है।
Kanya Sumangla Yojana 2026 – Overview
| योजना का नाम | मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना |
|---|---|
| राज्य | उत्तर प्रदेश |
| लाभार्थी | पात्र परिवारों की बेटियां |
| कुल आर्थिक सहायता | ₹25,000 तक |
| उद्देश्य | बेटियों की शिक्षा और विकास को प्रोत्साहन |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन/निर्धारित माध्यम से |
| मुख्य दस्तावेज | आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र आदि |
| लाभ का तरीका | निर्धारित चरणों में आर्थिक सहायता |
| आधिकारिक पोर्टल | उत्तर प्रदेश सरकार का कन्या सुमंगला पोर्टल |
Eligibility Criteria – Kanya Sumangla Yojana UP
यह योजना सभी बेटियों के लिए एक कल्याणकारी योजना के रूप में कार्य कर रही है लेकिन इस योजना में आवेदन करने के लिए सरकार ने कुछ शर्तों का निर्धारण किया है अगर कोई भी आवेदक तय की गयी पात्रता को पूरा करता है तो वह आवेदन करने के लिए योग्य है, आगे बढ़ने से पहलें एक बार इन शर्तों को ज़रूर देखें :
- कोई भी आवेदक जो योजना में आवेदन करने जा रहा है वह उत्तर प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए साथ ही उसके पास एक वैध निवास प्रमाण पत्र (राशन कार्ड, गैस या बिजली का बिल ) होना चाहिए।
सबसे ज़रूरी यह बात है, आवेदक की (सभी को मिलाकर) कुल वार्षिक आय ₹3,00,000 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए वरना आप मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना में आवेदन नहीं कर सकते है।
- अगर बात करें लाभार्थी की सीमा की तो सरकार द्वारा यह तय किया गया है की एक परिवार में सिर्फ दो लड़कियां ही इस योजना का लाभ उठा सकती है, लेकिन अगर किसी महिला का पहला बच्चा लड़की होता है और दूसरी बार जुड़वाँ बच्चे होते है तो ऐसी स्थिति में तीनो बच्चों को लाभ मिलेगा।
यूपी सरकार की माने तो योजना में आवेदन करने वाले सभी आवेदकों के पास फैमिली आईडी का होना अनिवार्य है।
- अगर कोई परिवार कानूनी मार्गदर्शनो को पूरा करके किसी बच्चे को गोद लेता है तो ऐसे में खुद के और गोद ली गयी बच्ची को मिलकर दो लोगों को इस सरकारी योजना का लाभ मिलेगा।
Required Documents
किसी भी सरकारी योजना में आवेदन करने के लिए आपको अपनी पहचान के लिए कुछ डॉक्यूमेंट की ज़रुरत होती है लेकिन कन्या सुमंगला योजना में केवल बालिका की ही नहीं बल्कि परिवार से जुड़ें कुछ दस्तावेजों की आवश्यकता होती है आईये जानते है वो ज़रूरी दस्तावेज कौन से है :
- माता-पिता और बालिका का आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र (बिजली बिल, वोटर आईडी)
- आय प्रमाण पत्र (₹3,00,000 लाख से कम)
- बालिका का जन्म प्रमाण पत्र (पहली क़िस्त के लिए)
- बैंक पास बुक
- टीकाकरण कार्ड (दूसरी क़िस्त के लिए)
- स्कूल/कॉलेज का प्रवेश प्रमाण पत्र ( 3 से 6 श्रेणी के लिए)
- पासपोर्ट साइज़ फोटो
Important Portal Links
| Portal | Links |
|---|---|
| MKSY official website | Click Here |
| Citizen Service Portal | Click Here |
| UP Family ID Portal | Click Here |
Kanya Sumangala Yojana UP Online Apply Process
दोस्तों साल 2026 के तहत लागू नए नियमों के कारण ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करने की प्रक्रिया को बहुत सरल बना दिया गया है, जिसके कारण अच्छे डिवाइस और तेज इन्टरनेट कनेक्शन की मदद से आप बस 10 मिनट में घर बैठे आवेदन कर सकते है जिसके लिए आपको इन आसान से स्टेप को फॉलो करना होगा :

Step#1
- सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर के ब्राउज़र में MKSY (https://mksy.up.gov.in/) सर्च करें और पहले लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने सरकार की आधिकारिक वेबसाइट आ जाएगी जहाँ होम पेज पर शीघ्र सम्पर्क वाले विकल्प में ही नागरिक सेवा पोर्टल दिखाई देगा उस पर क्लिक करे।
- इसके बाद आपके सामने एक Login पेज खुलेगा जिसमे आपको लॉग इन करना होगा, लेकिन अगर आप पहली बार आवेदन करने जा रहें है तो आपको नई Login ID बनानी होगी जिसके लिए Term and Condition वाले बॉक्स में टिक करे और Continue वाली विकल्प को चुने।
- रजिस्ट्रेशन फॉर्म में पूछी गयी जानकारी जैसे – आवेदक का नाम, जिला, ब्लॉक और मोबाइल नंबर दर्ज करने और Send SMS OTP पर क्लिक करें।
- अब रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर प्राप्त OTP वेरिफिकेशन करें, इतना करने के बाद आपकी नए पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी और आपके सामने Login ID और पासवर्ड आ जायेगा।
Note – इस रजिस्ट्रेशन फॉर्म में माता-पिता की जानकारी भरनी है बालिका की नहीं।

Step#2
- आईडी मिलने के बाद MKSY पोर्टल पर वापस जाएं और Login ID और Password की मदद से पोर्टल पर लॉग इन करें।
- लॉग इन करते ही आपके सामने Kanya Sumangla Yojana UP का फॉर्म खुल जायेगा, जहाँ आपको बालिका से सम्बंधित जानकारी सही-सही भरनी होगी।
- इसके बाद नीचे की तरफ स्क्रॉल करके बैंक सम्बन्धी जानकरी भरे जैसे – बैंक का नाम, IFSC कोड, बैंक खाता नंबर और बैंक खाता धारक का नाम।
- अब आपको अपने बैंक की पासबुक को अपलोड करना होगा और इसके बाद Submit Detail के टैब पर क्लिक करें।
- इतना करने के बाद आपके सामने Detail Upload Successfully का मेसेज आ जायेगा लेकिन प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हुई है।
- अब आपको माता-पिता का आधार वेरिफिकेशन पूरा करना होगा और फिर से Submit Aadhaar Detail पर क्लिक करके प्रक्रिया को पूरा करना होगा।
Related articles
| Family ID UP Kaise Banaye? Complete Online Guide 2026 | Click Here |
|---|---|
| Ration Card Me Naye Name Kaise Joden | Click Here |

Step#3
- अब यहाँ पर जो प्रोफाइल है वो माता और पिता के नाम से क्रिएट होती है लेकिन आपको पहले बच्चे का लाभ लेने के लिए स्क्रीन पर दिख रहें Girl Child 1 पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपकी ज्यादातर जानकारी ऑटोमेटिक फैच होकर आ जाती है, अब आपको बच्ची से जुड़ी जानकारी को फॉर्म में दर्ज करना होगा जैसे नाम, पता और बायोलॉजीकल डिटेल इसके अलावा स्थायी पता।
- अब सबमिट के टैब पर क्लिक करें और आवेदन अप्लाई वाला विकल्प चुनें, यदि आप पहले बच्चे का आवेदन कर रहें है तो आपको जन्म प्रमाण पत्र संख्या दर्ज करके वेरीफाई करना होगा।
- इस नए पेज पर आपको कुछ डॉक्यूमेंट अपलोड करने को कहा जायेगा, जिसे आप अपनी सुविधा अनुसार चुन सकते है, दस्तावेजों को अपलोड करके सबमिट का विकल्प चुने और अब आपका आवेदन फॉर्म जमा हो जायेगा।
Pro Tip : याद रहें जो भी डॉक्यूमेंट आप अपलोड करेंगे उसका फाइल साइज़ 50 से 100KB के बीच होना चाहिए, तभी वह अपलोड होगी।
Application Status Kaise Dekhe
अक्सर आवेदन करने वाले लोगों का एक ही सवाल होता है की आवेदन सबमिट करने के बाद एप्लीकेशन का स्टेटस कहाँ से देखा जायेगा, आसान भाषा में बात करने तो आवेदन करने के कुछ दिन बाद आपको दुबारा MKSY Portal पर लॉग इन आईडी और पासवर्ड से लॉग इन करना होगा जिसके बाद Kanya Sumangla Yojana UP डैशबोर्ड आपके सामने खुल जायेगा जहाँ आपको अपना फॉर्म दिखाई देगा ऊपर कोने में आपको Report वाले ऑप्शन पर क्लिक करके Track Benificiary Status या Track Application Status New का विकल्प चुने।
अब आगे आवेदन करने के बाद आपको जो 14 अंकों का MKSY Number मिला था उसे सामने दिख रहें खाली बॉक्स में दर्ज करें और Submit के टैब पर क्लिक करें अब जो भी आपके आवेदन की स्थिति होगी वो आपकी स्क्रीन पर आ जाएगी जिससे आपको यह पता चल जायेगा की आपका एप्लीकेशन कहाँ पर है।
Installment For Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana (MKSY)
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा इस योजना में बेटियों को कुल ₹25,000 की लाभ राशी प्रदान की जाती है लेकिन यह राशी लाभार्थी तक 6 किस्तों में पहुँचती है, इस योजना की सबसे अच्छी बात यह है की लाभ की राशी माता-पिता के आधार से लिंक बैंक खातें में सीधे भेजी जाती है, तो आईये जानते है की योजना की लाभ राशी लोगों तक कैसे पहुँचती है :
| श्रेणी / चरण | अवसर / स्थिति | प्रदान की जाने वाली राशि |
| प्रथम श्रेणी | नवजात बालिका के जन्म पर (1 अप्रैल 2019 के बाद जन्मी) | ₹5,000 |
| द्वितीय श्रेणी | बालिका के 1 वर्ष के भीतर पूर्ण टीकाकरण होने पर | ₹2,000 |
| तृतीय श्रेणी | चालू शैक्षणिक सत्र में कक्षा 1 में प्रवेश लेने पर | ₹3,000 |
| चतुर्थ श्रेणी | चालू शैक्षणिक सत्र में कक्षा 6 में प्रवेश लेने पर | ₹3,000 |
| पंचम श्रेणी | चालू शैक्षणिक सत्र में कक्षा 9 में प्रवेश लेने पर | ₹5,000 |
| षष्ठम् श्रेणी | 10वीं/12वीं उत्तीर्ण कर स्नातक या कम से कम 2 वर्षीय डिप्लोमा में प्रवेश लेने पर | ₹7,000 |
FAQs – Aksar Pooche Jane Wale Sawal
Q1. Kanya Sumangla Yojana UP me Kitne Paise Milte Hai?
2026 Ke New Niyam Se Anusaar Har Avedak Ko 6 Kishton Me Total ₹25,000 Milte Hai.
Q2. Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana Ke Liye Aaye Ki Seema Kya Hai?
Applicant Ki Yearly Income ₹3,00,000 लाख Se Kam Honi Chahiye.
Q3. MKSY Ka Paisa Kis Bank Account Me Aata Hai?
Yojana Ka Paisa DBT (Direct Benefit Transfer Ke Zariye Aadhaar Link Bank Account Me Bheja Jata Hai.
Q4. Ek Family Ki Kitni Girls MKSY Benefits Le Sakti Hai?
Niyamon Ki Mane To Ek Family Ki 2 Girls Apply Kr Sakti Hai Lekin Agar Second Child Ke Time Par Judwa Girl hui Hai To 3 Apply Kar sakti Hai.
Nishkarsh:
तो दोस्तों ये थी आज की खास जानकारी जिसमे हमने आपको Kanya Sumangla Yojana UP के बारे में विस्तार से बताया गया है मैं उम्मीद करता हूँ की इस आर्टिकल की जानकारी आपके लिए काफी उपयोगी साबित हुई होगी लेकिन अगर आपके मन में अभी भी कोई सवाल रह गया है तो आप कमेंट के ज़रिये हमसे सवाल पूँछ सकते है क्यूंकि आप को इसी तरह अपडेट रखना हमारी जिम्मेदारी है।

हर ब्रांड के पीछे एक कहानी होती है, और मेरा काम उस कहानी को शब्दों में पिरोना है। एक वेबसाइट राइटर के तौर पर, मैं सिर्फ पेज भरने के लिए नहीं लिखता, बल्कि यह सोचकर लिखता हूँ कि वेबसाइट पर आने वाले विज़िटर को क्या पढ़कर अच्छा लगेगा। मुझे रिसर्च करना और फिर उसे एक आसान, खूबसूरत कंटेंट का रूप देना पसंद है।