Kotak 811 Savings Account Open Online 2026 :
क्या आप भी अपने बैंक खाते में लगातार कट रहे हिडन चार्जेज से परेशान हो चुकें है तो परेशानी छोड़ीए और अपना बैंक अकाउंट बदलीये ! जी हाँ सही सुन रहें है आप आज के आर्टिकल में मैं आपको एक ऐसे जीरो बैलेंस सेविंग अकाउंट के बारे में बताने वाला हूँ जिसके लाभ और मिलने वाली ऑनलाइन सुविधाओं के बारे में जान कर आप खुद को खाता खोलने से रोक नहीं पाएंगे इस सेविंग अकाउंट का नाम – Kotak 811 Savings Account है तो चलिए जानते है इस Zero Balance Digital Savings Account के बारे में।
Quick Summary
- खाते का प्रकार: 100% डिजिटल, पेपरलेस और जीरो बैलेंस सेविंग्स अकाउंट (Zero Balance Account)।
- ब्याज दर (Interest Rate): ActivMoney (Auto-Sweep) फीचर की मदद से बचत खाते के पैसे पर FD जैसा 7% तक ब्याज।
- खाता खोलने का तरीका: मोबाइल से केवल 5 मिनट में Video KYC के जरिए घर बैठे ऑनलाइन खाता खोलें।
- आवश्यक दस्तावेज: ओरिजिनल पैन कार्ड, आधार कार्ड (मोबाइल से लिंक) और सिग्नेचर के लिए सादा कागज-पेन।

इस ब्लॉग में हम Kotak 811 Savings Account Online Apply Process, Eligibility, Required Documents, Video KYC, Interest Rate, Debit Card, Charges, Benefits, Features, Account Activation और अक्सर पूछे जाने वाले सभी महत्वपूर्ण प्रश्नों की विस्तृत जानकारी साझा करेंगे।
Kotak 811 Savings Account Kya Hai?
क्या आपको पता है, की Kotak 811 बचत खाता कोटक महिंद्रा बैंक द्वारा पेश किया गया एक डिजिटल जीरो बैलेंस सेविंग्स अकाउंट है। इसका नाम 8 नवंबर 2016 की नोटबंदी की तारीख से प्रेरित होकर रखा गया था, जो भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था की ओर एक बड़ा कदम था। यह अकाउंट पूरी तरह से पेपरलेस है और इसे आपके आधार और पैन कार्ड की मदद से तुरंत खोला जा सकता है। खाता खुलते ही आपको एक Virtual Debit Card प्राप्त होता है, जिससे आप तुरंत ऑनलाइन शॉपिंग, बिल भुगतान और यूपीआई (UPI) ट्रांसफर शुरू कर सकते हैं।
Variants of Kotak 811: Zero Balance vs 811 Super Account
आर्टिकल में आगे बढ़ने और अकाउंट खोलने से पहले एक बात को समझना आपके लिए बहुत ज़रूरी है कोटक बैंक अपने ग्राहकों की ज़रुरत अनुसार इस खाते के 2 मुख्य वेरिंट्स पेश करता है जो इस प्रकार है :
| फ़ीचर / विवरण | Kotak 811 Zero Balance Account | Kotak 811 Super Account |
| न्यूनतम बैलेंस आवश्यकता | ₹0 (कोई न्यूनतम सीमा नहीं) | ₹0 (लेकिन प्रतिमाह जमा की शर्त) |
| मासिक/वार्षिक प्रोग्राम फीस | ₹0 (मुफ्त) | ₹499 प्रति वर्ष |
| वर्चुअल डेबिट कार्ड | मुफ्त | मुफ्त |
| फिजिकल डेबिट कार्ड | VISA Classic (₹399/वर्ष) | VISA Platinum (मुफ्त) |
| चेक बुक | 5 प्रति चेक लीफ | साल में एक मुफ्त |
| खाता खोलते समय जमा राशी | ₹2,000 | ₹10,000 |
Important Tip: तो ध्यान जब भी खाता खोलने के लिए ऑनलाइन प्रोसेस फॉलो करें तो अपनी ज़रुरत के हिसाब से बचत खाता चुने।
Kotak 811 Savings Account – Benefits
Kotak 811 बचत खाता अपने ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया है और इसमें ग्राहकों को कई लाभ प्रदान किये जाते है जो इस प्रकार है :
1. सच्चा जीरो बैलेंस अकाउंट – कई बैंक जीरो बैलेंस के नाम पर छुपे हुए मिनिमम बैलेंस नियम लगा देते है, लेकिन Kotak 811 में न्यूनतम बैलेंस न रखने पर कोई जुर्माना नहीं लगता है, अगर आपके खाते में 0 बैलेंस भी हो फिर आपका बैंक खाता एक्टिव रहता है।
2. Activmoney फीचर से FD ब्याज – Kotak 811 में ActivMoney की सुविधा मिलती है। यह एक ऑटो-स्वीप (Auto-sweep) फीचर है, जो आपके सेविंग्स अकाउंट में एक निश्चित सीमा से अधिक जमा राशि को स्वचालित रूप से फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में बदल देता है। इससे आपको बचत खाते के पैसों पर 7%* तक का उच्च ब्याज प्राप्त होता है।
3. मुफ्त वर्चुअल डेबिट कार्ड – अकाउंट खुलते ही Kotak Mobile Banking App में आपको एक फ्री Virtual Debit Card मिलता है, इसके ज़रिये आप नेट बैंकिंग, ऑनलाइन पेमेंट और रिचार्ज करने की सुविधा प्राप्त कर सकते है
4. पेपरलेस प्रोसेस – इस अकाउंट को खोलने के लिए आपको किसी बैंक शाखा में जाने की जरूरत नहीं है। पूरा प्रोसेस आपके स्मार्टफोन और इंटरनेट कनेक्शन की मदद से घर बैठे संपन्न हो जाता है।
Eligibility For Kotak 811 Savings Account
Kotak 811 खाता खोलने के लिए ग्राहक को बैंक द्वारा निर्धारित कुछ शर्तों का ध्यान रखने के ज़रुरत होती है ताकि बाद में आने वाली परेशानियों से बचाव किया जा सकें :
-
नागरिकता: आवेदक भारत का निवासी होना चाहिए। (NRI/PIO इस खाते के लिए पात्र नहीं हैं)।
-
आयु: आवेदक की आयु कम से कम 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए।
-
दस्तावेज: आवेदक के पास वैध आधार कार्ड और पैन कार्ड होना अनिवार्य है।
-
मोबाइल नंबर: आधार कार्ड के साथ एक सक्रिय मोबाइल नंबर लिंक होना चाहिए ताकि OTP सत्यापन हो सके।
Kotak 811 Important Links
| Official Portal | Click Here |
| Mobile App Download | Click Here |
| Video KYC Information | Click Here |
| Kotak Help & Support | Click Here |
Required Documents Kotak 811
ऑनलाइन आवेदन और Video KYC के समय आपके पास निम्नलिखित चीजें तैयार होनी चाहिए:
-
पैन कार्ड (PAN Card): मूल (Original) पैन कार्ड की भौतिक प्रति।
-
आधार कार्ड (Aadhaar Card): आधार नंबर (आधार से लिंक मोबाइल पर OTP आएगा)।
-
सफेद कागज और पेन: वीडियो कॉल के दौरान लाइव सिग्नेचर करने के लिए।
-
स्मार्टफोन/लैपटॉप: अच्छी गुणवत्ता वाले कैमरे, माइक और तेज इंटरनेट स्पीड के साथ।
Kotak 811 Account Online Kaise Khole? (Step-by-Step)
आज के समय में सरकारी और निजी दोनों बैंक अपने ग्राहकों की सुविधा का विशेष ध्यान रखती है शायद इसी लिए सभी बैंक Video KYC के माध्यम से घर बैठे खाता खोलने की अनुमति देते है ऐसे में ग्राहक को केवल बैंक अधिकारी से Video कॉल के जरिये अपनी पहचान की प्रमाणिकता देने की जरूरत होती है तो चलिए जानते है की आप कैसे इस Zero Balance Digital Savings Account का लाभ उठा सकते है :

Step#1
- सबसे पहले अपने फ़ोन या कंप्यूटर से कोटक महिंद्रा बैंक की अधिकारिक वेबसाइट (https://www.kotak811.bank.in/) पर जाना होगा।
- अब आपको पहले ही लिंक पर क्लिक करके होम पेज पर आ जाना होगा, जहाँ आपको लॉग इन करना होगा।
- लॉग इन करने के लिए आपको अपना मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और एरिया का पिन कोड दर्ज करना होगा।
- इसके बाद Open Account के आप्शन पर क्लिक करें अब आपके मोबाइल नंबर पर एक OTP प्राप्त होगा जिसे बॉक्स में भरें।
- अब बैंक खाता को खोलने के लिए अपना पैन नंबर और आधार संख्या दर्ज करें, इसके बाद Proceed To Verify पर क्लिक करें।
- इतना करते ही आप देखेंगे की आधार से KYC होने की वजह से आपकी जानकारी फैच हो कर आ चुकी है।

Step#2
- अब जो जानकारी मौजूद नहीं है उसे भरे (Father Name, Occupation, Monthly Income)।
- इसके बाद Proceed के आप्शन पर क्लिक करें, अब आपके सामने एक पेज खुलेगा जहाँ आपको Nominee Detail भरनी होगी।
- इनता करने के बाद आपको Choose Your Plan आप्शन मिलेगा जहाँ 811 Classic OR 811Super Account मिलेंगे।
- अगर आप 811 Classic Account चुनते है तो आपको 2000रु का One Time Deposit करना होगा।
- इसके बाद एक पेज आयेगा जिसमे आपसे पूछा जायेगा की आप किस माध्यम से Deposit करना चाहतें है।
- Funding Complete करने के बाद आपको अपने बैंक खाते में MPIN सेट करना होगा, अब आपका खाता खुल चुका है।

Step#3
- अब आपको Complete KYC पर क्लिक करना होगा, इसके बाद आपके सामने Video KYC से जुड़े जानकारी आएगी।
- जिसमे मांगी जाने वाली चीजों को अपने पास तैयार रखें, ताकि KYC के दौरान कोई परेशानी न हो।
- Video KYC करने के लिए अपना मोबाइल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें, इसके बाद Start Video KYC पर क्लिक करें।
- अब आपको अपने Document Upload करने होंगे याद रहें आपको केवल ओरिग्नल डॉक्यूमेंट का ही फोटो खीच कर अपलोड करना होगा।
- इसके बाद बैंक का अधिकारी आपसे Video कॉल पर कुछ सवाल पूछेगा, जिनके सवाल देने के बाद KYC Complete का मेसेज आ जायेगा।
- अब आपको Kotak 811 Account का मोबाइल एप डाउनलोड करना होगा जिसकों ओपेन करने के बाद आप सभी डिजिटल सुविधाओं का लाभ ले सकेंगे।
Expert Tip : याद रहे Video KYC के दौरान आपको बैंक अधिकारी को अपने ओरिग्नल डॉक्यूमेंट दिखाने होते है इस लिए उन्हें अपने पास तैयार रखें।
Click here to open an Account.
Difference between Kotak 811 and other Zero-balance Accounts
अगर आपको लगता है की आपको दूसरे बैंकों के जीरो बैलेंस खाते को जानना चाहिए तो मैंने आपकी सुविधा के लिए Kotak 811 और दूसरे Zero Balance Account की एक लिस्ट तैयार की है जिसमें आपको बैंक, खाते का प्रकार, मिलने वाली ब्याज दरें और ऑनलाइन सुविधा की जानकारी दी गयी है जिसकी जानकारी लेने के लिए नीचे इस सूची को देखें :
| बैंक का नाम (Bank Name) | मुख्य अकाउंट का प्रकार | अनुमानित ब्याज दर (p.a.) | वर्चुअल डेबिट कार्ड | वीडियो KYC सुविधा | Online Apply NOW |
| Kotak Mahindra Bank | Kotak 811 Digital | 5.00% – 5.25% | मुफ्त (Free) | हाँ (Yes) | Click Here |
| State Bank of India | SBI Insta Plus | 2.50% | मुफ्त (RuPay) | हाँ (YONO ऐप) | Click Here |
| Bank of Baroda | BOB LITE Savings | 2.75% | उपलब्ध | हाँ (bob World) | Click Here |
| IndusInd Bank | Indus Delite | 2.50% – 4.00% | उपलब्ध | हाँ (Yes) | Click Here |
| Axis Bank | Axis Amaze Digital | 3.00% – 3.50% | मुफ्त वर्चुअल कार्ड | हाँ (Yes) | Click Here |
Safety & Security
कोटक महिंद्रा बैंक भारत के प्रमुख और प्रतिष्ठित निजी बैंकों में से एक है। Kotak 811 खाता पूरी तरह से सुरक्षित है:
-
यह भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के दिशानिर्देशों का कड़ाई से पालन करता है।
-
आपके डिपोज़िट पर DICGC (Deposit Insurance and Credit Guarantee Corporation) के तहत ₹5 लाख तक का बीमा कवर मिलता है।
-
मोबाइल बैंकिंग ऐप दो-स्तरीय सुरक्षा (Two-Factor Authentication) और बायोमेट्रिक लॉगिन से सुरक्षित है।
FAQs – Aksar Pooche Jane Wale Sawal
Q1. Kya Kotak 811 Vastav me Ek Zero Balance Account Hai?
Han Kotak 811 Ka Digital Variant Poori Tarah Se Zero balance Seving Account Hai.
Q2. Kya bina Bank Jaye Full KYC Mumkin Hai?
Han Video KYC Ki Madad Se Aap Ghar Baithe Hi Full KYC Kar Sakte Hai.
Q3. ActivMoney Me Kitna Interest Milta Hai?
ActivMoney Ke Zariye Aapko Auto-Swip Par Every Year 7% Interest Milta hai.
Q4. Kya Mujhe physical ATM Card Milega?
Bank Account Kholte hi Aapko Instant virtual card Milta Hai And Aap Physical ATM Card Order Kar sakte hai.
Q5. Online Apply Karne Ke Liye PAN Card Zaroori Hai?
Han Online Process Me Video KYC Ke Liye PAN Card Zaroori Hota hai.
Nishkarsh:
तो दोस्तों ये थी आज की खास जानकारी जिसमे हमे आपको Kotak 811 Savings Account Open Online के बारे में विस्तार से बताया गया है मैं उम्मीद करता हूँ की इस आर्टिकल की जानकारी आपके लिए काफी उपयोगी साबित हुई होगी लेकिन अगर आपके मन में अभी भी कोई सवाल रह गया है तो आप कमेंट के ज़रिये हमसे पूँछ सकते है क्यूंकि आप को अपडेट रखना हमारी जिम्मेदारी है।

हर ब्रांड के पीछे एक कहानी होती है, और मेरा काम उस कहानी को शब्दों में पिरोना है। एक वेबसाइट राइटर के तौर पर, मैं सिर्फ पेज भरने के लिए नहीं लिखता, बल्कि यह सोचकर लिखता हूँ कि वेबसाइट पर आने वाले विज़िटर को क्या पढ़कर अच्छा लगेगा। मुझे रिसर्च करना और फिर उसे एक आसान, खूबसूरत कंटेंट का रूप देना पसंद है।
