Labour Card Kaise Banaye 2026 :
क्या आप जानते है की असंगठित क्षेत्रों में कार्य करने वाले श्रमिकों के लिए भारत सरकार एक कार्ड बना रही है जिससे उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ और कई प्रकार की बीमा योजनाओं से जोड़ा जा सके इस कार्ड का नाम है – Labour Card तो जानते है की यह श्रमिक कार्ड क्या है और इसे ऑनलाइन कैसे बनायें !
Quick Summary
- असंगठित क्षेत्रों और निर्माण कार्य से जुड़े मजदूरों के लिए सरकार ने जारी किया एक आधिकारिक पहचान पत्र।
- जिसके अंतर्गत बच्चों को छात्रवृत्ति, बेटी की शादी के लिए आर्थिक मदद, इलाज सहायता, दुर्घटना बीमा और 60 वर्ष से अधिक आयु पर पेंशन जैसे कई लाभ।
- केवल आधार कार्ड, बैंक पासबुक और 90 दिनों के कार्य प्रमाण पत्र की आवश्यकता।
- पूरी तरह निशुक्ल और ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया।
- आवेदन करने के बाद 7 से 15 दिनों में कार्ड ऑनलाइन माध्यम से डाउनलोड करने की सुविधा।
अगर आप असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं, जैसे कि निर्माण कार्य, राजमिस्त्री, बढ़ई, प्लंबर, इलेक्ट्रिशियन, पेंटर, वेल्डर, सफाई कर्मचारी, कृषि मजदूर या अन्य श्रमिक, तो Labour Card (लेबर कार्ड) बनवाना आपके लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है। अब सरकार ने कई राज्यों में Labour Card Online Apply की सुविधा उपलब्ध करा दी है, जिससे आप घर बैठे ही ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

ऑनलाइन लेबर कार्ड बनवाने के लिए सबसे पहले अपने राज्य के श्रम विभाग (Labour Department) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण करना होता है। इसके बाद आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, बैंक पासबुक, निवास प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो और कार्य से संबंधित प्रमाण जैसे आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होते हैं। आवेदन सफलतापूर्वक जमा होने के बाद संबंधित विभाग द्वारा दस्तावेजों का सत्यापन किया जाता है। सत्यापन पूरा होने पर आपका लेबर कार्ड जारी कर दिया जाता है, जिसे आप ऑनलाइन डाउनलोड भी कर सकते हैं।
Labour Card Kya Hota Hai?
लेबर कार्ड राज्य सरकार के श्रम संसाधन विभाग (Labour Resource Department) और BOCW (Building and Other Construction Workers Welfare Board) द्वारा जारी किया जाने वाला एक आधिकारिक पहचान पत्र है।
यह श्रमिक कार्ड प्रमाणित करता है कि धारक असंगठित क्षेत्र का एक पंजीकृत निर्माण मजदूर या श्रमिक है। इस मजदूर कार्ड के माध्यम से सरकार दैनिक वेतन भोगी मजदूरों का डेटाबेस तैयार करती है और उन्हें विभिन्न आर्थिक सहायता, बीमा, चिकित्सा भत्ता और बच्चों की शिक्षा के लिए स्कॉलरशिप जैसी सुविधाएं प्रदान करती है।
Labour Card Kaise Banaye Online – Overview
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| आर्टिकल का नाम | Labour Card Kaise Banaye Online |
| कार्ड का उद्देश्य | असंगठित एवं निर्माण श्रमिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ देना |
| जारी करने वाला विभाग | राज्य श्रम विभाग (Labour Department) |
| लाभार्थी | निर्माण श्रमिक एवं पात्र असंगठित मजदूर |
| आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन (राज्य के अनुसार) |
| आवश्यक दस्तावेज़ | आधार कार्ड, फोटो, बैंक पासबुक, मोबाइल नंबर, निवास प्रमाण, कार्य प्रमाण |
| न्यूनतम आयु | 18 वर्ष से 60 वर्ष |
Labour Card Kaise Banaye Benefits
यदि आपका लेबर कार्ड बन जाता है तो आप सरकार की कई लाभकारी योजनाओं का सीधा लाभ प्राप्त कर सकते है तो चलिए जानते है की इस मजदूर कार्ड से श्रमिक कौन-कौन से लाभ प्राप्त कर सकते है :
1. छात्रवृत्ति योजना – असंगठित क्षेत्रों में कार्य करने वाले श्रमिकों के बच्चों को कक्षा 1 से लेकर उच्च शिक्षा तक पढ़ाई के लिए वार्षिक सहायता प्रदान की जाती है।
2. कन्या विवाह योजना – बेटियों की शादी के लिए सरकर द्वारा ₹35,000 से लेकर ₹55,000 तक की वित्तीय सहायता राशि दी जाती है।
3. आवास सहायता योजना – अपना मकान बनाने और मरम्मत कराने के लिए ₹1,00,000 से ₹1,50,000 तक की आर्थिक मदद दी जाती है।
4. चिकित्सा सहायता – बीमारी या दुर्घटना की स्थिति में इलाज के लिए वित्तीय मदद और आयुष्मान भारत योजना से जोड़ने की सुविधा मिलती है।
5. पेंशन योजना – 60 वर्ष की आयु पूरी होने के बाद प्रतिमाह ₹1,000 से ₹3,000 तक की पेंशन राशि का प्रावधान।
6. दुर्घटना बीमा – काम के दौरान दुर्घटना में मृत्यु या विकलांगता होने पर ₹2 लाख से ₹5 लाख तक का मुआवजा।
Shramik Card Kaun-Kaun Banwa Sakta hai
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सरकार ने कुछ शर्तें रखीं है जो हर आवेदक को पूरा करना ज़रूरी है, इन शर्तों को जानने के लिए नीचे सूची को देखें :
-
आवेदक की आयु: 18 वर्ष से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
-
कार्य अनुभव: आवेदक ने पिछले 12 महीनों में कम से कम 90 दिनों तक निर्माण या संबंधित श्रमिक के रूप में कार्य किया हो।
-
नागरिकता: आवेदक संबंधित राज्य का स्थाई निवासी होना चाहिए।
-
असंगठित क्षेत्र: आवेदक किसी सरकारी संस्था या PF/ESIC सुविधा का लाभ लेने वाले संगठित क्षेत्र का कर्मचारी नहीं होना चाहिए।
Required Documents – Labour Card Kaise Banaye
तो चलिए जानते है की लेबर कार्ड ऑनलाइन आवेदन करने के लिए हमे किन-किन दस्तावेजों की ज़रुरत है ( यह लिस्ट राज्यों अनुसार भिन्न हो सकती है ):
- आधार कार्ड – मोबाइल नंबर से लिंक होना चाहिए l
- बैंक पासबुक – अकाउंट नंबर और IFSC कोड स्पष्ट दिखे l
- 90 दिनों का कार्य प्रमाण पत्र – ठेकेदार, नियोजक या ग्राम प्रधान/पार्षद द्वारा सत्यापित l
- स्व-प्रमाणित घोषणा पत्र – Self-Declaration Form (पोर्टल से डाउनलोड किया जा सकता है) l
- पासपोर्ट साइज़ फोटो – हाल ही में खींची गई स्पष्ट फोटो l
- मोबाइल नंबर – OTP सत्यापन और स्टेटस नोटिफिकेशन के लिए l
- आयु प्रमाण पत्र – जन्म प्रमाण पत्र या स्कूल छोड़ने का प्रमाण पत्र l
- निवास प्रमाण पत्र – राशन कार्ड, वोटर आईडी, बिजली बिल आदि (राज्य का स्थायी निवासी होने का प्रमाण)।
State-wise Official Portals
| राज्य | आधिकारिक पोर्टल |
|---|---|
| उत्तर प्रदेश | UP BOCW Portal |
| बिहार | Bihar BOCW Board |
| राजस्थान | Rajasthan Labour Department |
| मध्य प्रदेश | MP Labour Department |
| महाराष्ट्र | MahaBOCW Portal |
| दिल्ली | Delhi Labour Department |
| हरियाणा | Haryana Labour Department |
| पंजाब | Punjab Labour Department |
Pro Tip – यहाँ पर हमने आपको राज्य अनुसार अलग-अलग पोर्टल के लिंक दिए है तो अपने राज्य अनुसार लिंक पर क्लिक करें l
Labour Card Kaise Banaye Online (Step-by-Step)
दोस्तों लेबर कार्ड बनवाने के लिए आपको ऑनलाइन प्रोसेस ही चुनना चाहिए ताकि आपका काफी समय बच सकें, तो चाहिए जानते है की कैसे आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते है और इसके लिए आपको क्या प्रोसेस फॉलो करना होगा :

Step#1
- सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर के ब्राउज़र में सर्च करें UP BOCW Portal.
- इसके बाद आपके सामने गवर्नमेंट की अधिकारिक वेबसाइट आ जाएगी, जिस पर क्लिक करें l
- अब आपके सामने पोर्टल का होम खुलेगा, जहाँ आपको नीचे की तरफ स्क्रॉल करने पर श्रमिक पंजीयन का नया लिंक इस आप्शन पर क्लिक करें l
- इसके बाद आपको अपना मंडल, जनपद और आधार संख्या दर्ज करनी होगी, और आधार लिंक मोबाइल नंबर से OTP वेरिफिकेशन करना होगा l
- OTP वेरीफाई करने के बाद आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जायेगा जहाँ आपको सबसे पहले अपना राशन कार्ड या फैमिली आईडी दर्ज करनी होगी l

Step#2
- अब आपको अपनी व्यक्तिगत जानकारी भरनी होगी ( नाम, वैवाहिक स्थिति, शिक्षा और कार्य )l
- इसके बाद आपको अपना पूरा पता आवेदन फॉर्म में भरना होगा, अब नीचे स्क्रॉल करने पर आपको Nominee/Family Detail भरना होगा l
- अब आपको अपने परिवार के सभी सदस्यों को जोड़ना होगा और इसके बाद आपके सामने बैंक विवरण भरने का आप्शन आयेगा l
- जहाँ आपको अपने बैंक से जुड़ी सभी जानकारियों को सही से दर्ज करना होगा l
- इसके बाद दोस्तों आपको अपना स्व-घोषणा पत्र ऑनलाइन भरना होगा जी यह प्रमाणित करता है की आपने 90 दिन कार्य किया है l
- यहाँ आपको नियोजक की जानकारी भरनी होगी की 90 दिनों के अंतराल में अपने कितने जगह कार्य किया है l

Step#3
- सभी जानकारी को भरने के बाद आपको Submit के विकल्प पर क्लिक करना होगा l
- अब आपके सामने एक नया पेज ओपेन होगा जहाँ आपको Labour Card बनाने के लिए मामूली शुल्क का भुगतान करना होगा l
- याद रहे की सरकार द्वारा श्रमिक कार्ड बनाने के लिए 20रु का शुक्ल तय किया गया है लेकिन आप वर्ष ले हिसाब से शुल्क का चयन कर सकते है l
- इसके बाद आपको Final Save का विकल्प चुनना होगा और इतना करते ही आप देखेंगे की आपका डेटा पोर्टल पर सेव हो चुका है l
- आवेदन पूरा करने के बाद आपके सामने आवेदन की रजिस्ट्रेशन संख्या आएगी जिसे आपको नोट कर लेना होगा l
Important Tip : ध्यान रहें की आवेदन के शुल्क का भुगतान आप ऑनलाइन माध्यम (नेट बैंकिंग, डेबिट/क्रेडिट कार्ड या UPI) द्वारा कर सकते है l
Related Articles
How to Check Labour Card Status
कई लोग ऐसे भी होते है जिन्हें यह पता ही नहीं होता है की आवेदन करने के बाद आप ऑनलाइन माध्यम से अपने आवेदन की स्थिति की जाँच भी कर सकते है बस आप इस प्रक्रिया को फॉलो करना होगा , आवेदन की स्थिति की जाँच करने के लिए आपको ब्राउज़र में अपने राज्य अनुसार आधिकारिक पोर्टल पर जाना होगा जहाँ आपको नीचे की तरफ स्क्रॉल करने पर आवेदन स्थिति की जाँच हेतु का विकल्प दिखाई देगा जिस पर क्लिक करें l
अब आपको आवेदन में प्राप्त रजिस्ट्रेशन संख्या या फिर आधार संख्या दर्ज करनी होगी और इसके बाद सबमिट के विकल्प पर क्लिक करें, जिसके बाद आपके स्क्रीन पर आवेदन की वर्तमान स्थिति दिख जायेगी l
How to Download Labour Card Online
अगर आपका आवेदन स्वीकृत हो चुका है तो आप ऑनलाइन ही कार्ड को डाउनलोड कर सकते है जिसके लिए सबसे पहले अपने राज्य अनुसार पोर्टल पर जाएं
-
श्रम पोर्टल पर “श्रमिक सर्टिफिकेट डाउनलोड करें” विकल्प चुनें।
-
अपना पंजीयन संख्या (Registration Number) या आधार संख्या दर्ज करें।
-
रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आया OTP दर्ज करें।
-
स्क्रीन पर आपका डिजिटल Labour Card दिखाई देगा, जिसे आप PDF के रूप में सेव या प्रिंट कर सकते हैं।
Difference between Labour Card and e-Shram Card
यह समझना ज़रूरी है कि राज्य सरकार द्वारा जारी लेबर कार्ड (जो अक्सर भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा जारी होता है) और केंद्र सरकार द्वारा जारी ई-श्रम कार्ड (e-Shram Card) दो अलग-अलग चीजें हैं, हालांकि दोनों का उद्देश्य असंगठित श्रमिकों को लाभ पहुंचाना है। ई-श्रम कार्ड एक राष्ट्रीय डेटाबेस बनाता है, जबकि राज्य लेबर कार्ड विशिष्ट राज्य योजनाओं से जुड़ा होता है। कुछ राज्यों में दोनों के लिए पंजीकरण आवश्यक हो सकता है।
FAQs – Aksar Pooche Jane Wale Sawal
Q1. Labour Card Banwane Me Kitni Fees Lagti Hai?
Sarkar Ne Labour Card Banwane Ke Liye 20-50 rupay Charge karti hai.
Q2. Shramik Card Kitne Din Me Ban Kar Aata Hai?
Online Apply Karne Ke Baad 7-10 Days Lagte Hai Lekin Kabhi-Kabhi Jaldi Jaari Ho Jata Hai.
Q3. Kya Women Bhi Labour Card Banwa Sakti Hai?
Yes Agar Koi Women Nirman Ka Karya Karti Hai To Wah bhi Labour Card Banwa Sakti Hai.
Q4. Kya e-Shram Card And Labour Card Same Hai?
Nhi Yah Dono Card Alag Hai Aur Inka Kaam Bhi Alag hai Lekin Dono Yojanayen Shramikon Ko Labh Deti Hai.
Nishkarsh:
तो दोस्तों ये थी आज की खास जानकारी जिसमे हमने आपको Labour Card Kaise Banaye के बारे में विस्तार से बताया गया है मैं उम्मीद करता हूँ की इस आर्टिकल की जानकारी आपके लिए काफी उपयोगी साबित हुई होगी लेकिन अगर आपके मन में अभी भी कोई सवाल रह गया है तो आप कमेंट के ज़रिये हमसे पूँछ सकते है क्यूंकि आप को अपडेट रखना हमारी जिम्मेदारी है।

हर ब्रांड के पीछे एक कहानी होती है, और मेरा काम उस कहानी को शब्दों में पिरोना है। एक वेबसाइट राइटर के तौर पर, मैं सिर्फ पेज भरने के लिए नहीं लिखता, बल्कि यह सोचकर लिखता हूँ कि वेबसाइट पर आने वाले विज़िटर को क्या पढ़कर अच्छा लगेगा। मुझे रिसर्च करना और फिर उसे एक आसान, खूबसूरत कंटेंट का रूप देना पसंद है।