Learning License Online Apply :
जैसा की हम सब जानते है की किसी भी गाड़ी को चलने के लिए हम लोगों के पास सरकार के परिवाहन विभाग द्वारा जारी ड्राइविंग लाइसेंस का होना बहुत ज़रूरी है ताकि हम अपनी गाड़ी को बिना किसी परेशानी के चला सकें लेकिन आज के दौर में लाइसेंस बनवाने के लिए किसी कार्यालय में जाने की कोई ज़रुरत नहीं है आप इसे अपने घर से भी बनवा सकते है, आज के आर्टिकल में हम लोग जानेंगे की Learning License Online कैसे बनायें और इससे जुड़ी सभी जानकारियों के बारे में !
Quick Summary
- Learning License क्या है – वाहन चलाना सीखने के लिए एक अस्थायी लाइसेंस l
- उम्र सीमा – बिना गियर 16 वर्ष । बाइक/कार 18 वर्ष । कमर्शियल वाहन – 20 वर्ष।
- जरूरी डॉक्यूमेंट – आधार कार्ड, वोटर आईडी, पैन कार्ड, फॉर्म 1और सिग्नेचर ।
- अप्लाई प्रोसेस – ऑनलाइन पोर्टल (parivahan.gov.in) ।
अगर आप पहली बार दोपहिया, चारपहिया या किसी अन्य वाहन को चलाने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना चाहते हैं, तो सबसे पहले आपको Learning License (लर्निंग लाइसेंस) बनवाना आवश्यक होता है। अब भारत के अधिकांश राज्यों में Learner’s Licence के लिए आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन किया जा सकता है। घर बैठे आवेदन फॉर्म भरना, आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करना, आवेदन शुल्क जमा करना और ऑनलाइन लर्निंग लाइसेंस टेस्ट देना पहले की तुलना में कहीं अधिक आसान हो गया है।

यदि आप पहली बार Learning Licence के लिए आवेदन कर रहे हैं, तो इस आर्टिकल में आपको आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज़, पात्रता, शुल्क, ऑनलाइन टेस्ट की जानकारी, आवेदन की स्थिति (Application Status) चेक करने का तरीका, Learning Driving License डाउनलोड करने की प्रक्रिया की पूरी जानकारी सरल भाषा में मिलेगी। इससे आप बिना किसी एजेंट की सहायता के स्वयं ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Learning License Kya Hota hai?
ब्लॉग में आगे बढ़ने से पहले एक बार समझ लीजिये की लीर्निग और परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस में क्या फर्क होता है, जिससे आपके दिमाग में सभी चीज़े क्लियर हो जाएं तो परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने से पहले परिवाहन विभाग आपको एक अस्थायी लाइसेंस प्रदान करता है जिसे लर्निंग लाइसेंस कहते है, इस लाइसेंस की वैधता केवल 6 महीनों के लिए होती है ताकि आप ट्राफिक नियम और सड़क सुरक्षा को अच्छी तरह समझ लें। यह Learners License आपको अपना वाहन सड़क पर चलाने के लिए पहली सीढ़ी प्रदान करता है।
Types of Learning License in India
अपनी आवश्यकता के अनुसार आप निम्नलिखित श्रेणियों के लिए लर्निंग लाइसेंस के लिए आवेदन कर सकते हैं:
-
MCOG / MCWOG (Motorcycle Without Gear): बिना गियर वाली मोटरसाइकिल या स्कूटी (जैसे ऐक्टिवा, जुपिटर आदि)।
-
MCWG (Motorcycle With Gear): गियर वाली मोटरसाइकिल (जैसे स्प्लेंडर, पल्सर आदि)।
-
LMV (Light Motor Vehicle): हल्के चार पहिया वाहन जैसे कार, जीप, वैन आदि।
-
Transport Vehicle: व्यावसायिक/व्यापारिक वाहन (जैसे ट्रक, बस, टैक्सी आदि – इसके लिए न्यूनतम आयु और अनुभव के अलग नियम हैं)।
Important Tip : याद रहे आवेदन करते समय आपको पोर्टल पर लर्निंग लाइसेंस की श्रेणियों के बारे में पूछा जाता है जिसे आप अपनी इच्छा अनुसार भर सकते है।
Eligibility Criteria For Learning License
दोस्तों लर्निंग लाइसेंस ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपके यह जानना बहुत ज़रूरी है की परिवहन विभाग ने नए आवेदकों के लिए कौन-कौन सी शर्तें लागू की है ताकि आप आवेदन के दौरान होने वाली गलतियों से बच सकें मौजूदा शर्तों को जानने के लिए नीचे दी गयी सूची को देखें :
| श्रेणी (Category) | न्यूनतम आयु (Minimum Age) | अन्य शर्तें |
| 50cc तक बिना गियर की स्कूटी | 16 वर्ष | माता-पिता या अभिभावक की सहमति अनिवार्य |
| गियर वाली बाइक / कार (Non-Transport) | 18 वर्ष | मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ होना आवश्यक |
| कमर्शियल / ट्रांसपार्ट वाहन | 20 वर्ष | कम से कम 1 वर्ष का LMV अनुभव |
What’s New In 2026 – Learner’s License
साल 2026 में आवेदन करने वाले लोगों को कुछ नए नियम का सामना करना पड़ेगा जिसे परिवहन विभाग ने सुरक्षा और बेहतर सुविधाओं के लिए लागू किये है तो आईये एक बार जान लेते है इन नियमों के बारे में –
- मान्यता प्राप्त ड्राइविंग स्कूलों से टेस्ट की छूट – अगर आप सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त ड्राईवर ट्रेनिंग सेंटर से ट्रेनिंग लेकर पासिंग सर्टिफिकेट हासिल कर लेते है तो आपको RTO Test देने से छूट मिलती है।
- 100 से अधिक ऑनलाइन आधार-आधारित सेवाएँ – अधिकारिक परिवहन पोर्टल पर Aadhar e-KYC से ज़रिये 100 से अधिक सेवाओं का लाभ बिना RTO जाए प्राप्त होता है जिससे बायोमेट्रिक और एड्रेस वेरिफिकेशन तुरंत ऑटो-फैच हो जाता है।
- नाबालिगों के लिए सख्त नियम व जुर्माना – यदि 18 वर्ष से कम उम्र का व्यक्ति (बिना गियर 50cc के अलावा) गाड़ी चलाते पकड़ा जाता है, तो वाहन मालिक/अभिभावक पर ₹25,000 का जुर्माना, जेल और वाहन की RC रद्द करने का कड़ा नियम लागू है। इसके साथ ही नाबालिक 25 वर्ष की उम्र तक लाइसेंस के लिए अयोग्य हो जाएगा।
Documents Required To Learning License
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए पात्र शर्तों और 2026 के नए नियमों को जानने के बाद अब आगे बढ़तें है अन्य जानकारियों की तरफ जिसमें सबसे पहलें आपको आवेदन के दौरान उपयोग में आने वाले डॉक्यूमेंट की लिस्ट को जानना होगा जो इस प्रकार है :
- Identity Proof – आधार कार्ड, वोटर आईडी और पैन कार्ड
- Address Proof – पासपोर्ट, राशन कार्ड तथा बिजली का बिल
- Other Document – फिजिकल फिटनेस हेतु Form 1 और 40 से अधिक वर्ष के आवेदकों के लिए Form 1A

Important Official Links
| सेवा / विवरण (Service) | आधिकारिक लिंक (Official Link) |
|---|---|
| परिवहन सेवा (मुख्य वेबसाइट) | Parivahan Sewa |
| सारथी पोर्टल (ड्राइविंग लाइसेंस होम) | Sarathi Parivahan Portal |
| नया लर्निंग लाइसेंस आवेदन (Apply LL) | Apply for New Learner’s Licence |
| ऑनलाइन LL टेस्ट (Online Test / STALL) | Online Learner’s Licence Test (STALL) Guide |
| आवेदन की स्थिति जांचें (Application Status) | Check Driving Licence Application Status |
Pro Tip : याद रहे ऑनलाइन आवेदन करने के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट का ही उपयोग करें जसके लिंक हमने आर्टिकल में दें रखें है।
Learning License Online Apply Kaise Kre
दोस्तों ऑनलाइन लर्निंग लाइसेंस अप्लाई करने की प्रक्रिया बहुत सरल और तेज है माध्यम से आप बिना RTO जाएं घर बैठे ही आवेदन कर सकते है जिसके लिए आपको इन आसान से स्टेप्स को फॉलो करना होगा :

Step#1
- सबसे पहले आपको अपने मोबाइल फ़ोन या कंप्यूटर के ब्राउज़र में परिवहन विभाग (parivahan.gov.in) की अधिकारिक वेबसाइट सर्च करनी होगी।
- जहाँ होम पेज पर नीचे की तरफ स्क्रॉल करने पर आपको “Drivers/ Learners License” का विकल्प दिखेगा जिस पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जिसमे आपको अपने राज्य का चयन करना होगा।
- राज्य चुनने के बाद डैशबोर्ड पर “Apply for Learner License” का ऑप्शन दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें। निर्देशों को पढ़ें और “Continue” बटन पर दबाएं।
- इसके बाद आपके सामने 2 विकल्प चुनने का आप्शन आयेगा – Submit via Aadhaar Authentication OR Submit without Aadhaar Authentication.
- जहाँ आपको अपनी सुविधा के हिसाब से आप्शन का चयन करके OTP वेरिफिकेशन करना होगा।

Step#2
- इतना करने के बाद आधार से वेरिफिकेशन करने की वजह से आपकी बेसिक जानकारी फैच होकर आ जायेगी।
- अब आपको अपनी अन्य जानकारी पोर्टल पर दर्ज करनी होगी जैसे – शैक्षिणिक योग्यता, फ़ोन नंबर और वाहन की श्रेणी।
- इसके बाद Self Declaration Form 1 फॉर्म भरें और सबमिट का विकल्प चुनें।
- अपनी वाहन श्रेणी के अनुसार निर्धारित फीस जा ऑनलाइन भुगतान करें और पेमेंट रिसीप्ट सुरक्षित डाउनलोड कर लें।
- पेमेंट सफल होने के बाद, ऑनलाइन टेस्ट से पहले एक “Road Safety Tutorial” वीडियो देखना अनिवार्य होता है। इस वीडियो को पूरा देखें, तभी ऑनलाइन टेस्ट का लिंक जनरेट होगा।
Pro Tip : याद रहें अगर आपने बिना आधार के ऑथेंटिकेशन किया है तो आपको सम्बन्धित दस्तावेज और फोटो भी अपलोड करनी होगी।

Related Articles
|
RTO Learner Licence test Pass Karne Ke Simple Steps |
Click Here |
|
Permanent Driving Licence Kaise Banaye |
Click Here |
Online LL Test Pattern & Tips
एक बार जब आप विडियो ट्यूटोरियल पूरा कर लेते हैं, तो आपको अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एक Password/Password Link प्राप्त होता है। इसके जरिए आप अपने घर से ही लैपटॉप/कंप्यूटर या मोबाइल (वेबकैम के साथ) पर ऑनलाइन टेस्ट दे सकते हैं।
टेस्ट का पैटर्न:
-
प्रश्नों के प्रकार: बहुविकल्पीय प्रश्न (Multiple Choice Questions – MCQs)।
-
कुल प्रश्न: राज्य के अनुसार 10 से 20 प्रश्न पूछे जाते हैं।
-
पासिंग मार्क्स: पास होने के लिए कम से कम 60% से 70% उत्तर सही देने होते हैं।
-
समय सीमा: प्रत्येक प्रश्न के लिए 30 से 60 सेकंड का समय मिलता है।
-
मुख्य विषय: ट्रैफिक सिग्नल, सड़क सुरक्षा नियम, संकेत और प्राथमिक चिकित्सा।
How to Download Learning License
अगर आपने ऑनलाइन टेस्ट क्लियर कर लिया है तो तुरंत या 24 घंटे बाद आपका भी लर्निंग लाइसेंस सिस्टम द्वारा अप्रूव चुका है तो बस अब इस प्रक्रिया को फॉलो करके डाउनलोड करें अपना Learners License. जिसके लिए अपने फ़ोन या कंप्यूटर के ब्राउज़र में Parivahan Sewa सर्च करें और अपना राज्य चुने, फिर इसके बाद मेनू बार में “Learner License” टैब पर क्लिक करें, अब यहाँ “Print Learner License (FORM 3)” विकल्प का चयन करें, अपना Application Number और Date of Birth दर्ज करें, आपके रजिस्टर्ड मोबाइल पर एक OTP आएगा, उसे दर्ज करके सबमिट करें इतना करते ही आपका Learning License (PDF Format) स्क्रीन पर आ जाएगा, जिसे आप डाउनलोड या प्रिंट कर सकते हैं।
Learning License Fee Structure
लर्निंग लाइसेंस बनवाने के लिए हर राज्य की अलग निर्धारित फीस होती है और इसके अलावा आपके के द्वारा चुने गयें वाहन श्रेणी के हिसाब से भी फीस का भुगतान तय होता है हमने आपको फीस का एक चार्ट दिया है जिसमे अनुमानित फीस के बारे में बताया गया है :
| सेवा / मद (Service Head) | शुल्क (रुपये में) |
| लर्निंग लाइसेंस आवेदन शुल्क (प्रति श्रेणी) | ₹150 – ₹200 |
| लर्निंग टेस्ट फीस | ₹50 |
| कुल अनुमानित खर्च (एक श्रेणी के लिए) | ₹200 – ₹350 |
Expert Tip : ध्यान रहे फीस का भुगतान आपको ऑनलाइन ही करना होगा जिसे करने के लिए आप नेट बैंकिंग, UPI, डेबिट/क्रेडिट कार्ड से पेमेंट कर सकते हैं।
FAQs – Aksar Pooche Jane Wale Sawal
Q1. Kya Learning License Ke Liye RTO Jana Zaroori Hai?
Nhi Aap Aadhar Madhyam se Online Apply Kr Sakte Hai OR Ghar Baithe LL Test Bhi De sakte Hai.
Q2. Agar Mai Learner’s Test Fail Ho Jau To Kya Hoga?
Aise Me Apko 24 Hour Ke Baad Dobara Test Dena Hoga Jiske Liye Fir Se ₹50 Fees Deni Hogi.
Q3. Learning Driving License Ki Validity Kitne Din Ki Hoti Hai?
Learners Licence 6 Months Yani 180 Days Ke liye Manya Hoga Hai.
Q4. Kya Learning License Se Pure Desh Me Gadi Chala Sakte Hai?
Han Agar Aapka Learning Licence Ban Gya Hai To Uska Upyog Desh Me Kahin Bhi Kr sakte Hai.
Q5. अगर लर्निंग लाइसेंस बन गया है तो परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस के लिए कब आवेदन करें?
लर्निंग लाइसेंस जारी होने के 1 महीने बाद आप परमानेंट लाइसेंस बनवा सकते है।
Nishkarsh:
तो दोस्तों ये थी आज की खास जानकारी जिसमे हमे आपको Learning Licence Kaise Banaye? के बारे में विस्तार से बताया गया है मैं उम्मीद करता हूँ की इस आर्टिकल की जानकारी आपके लिए काफी उपयोगी साबित हुई होगी लेकिन अगर आपके मन में अभी भी कोई सवाल रह गया है तो आप कमेंट के ज़रिये हमसे पूँछ सकते है क्यूंकि आप को अपडेट रखना हमारी जिम्मेदारी है।

हर ब्रांड के पीछे एक कहानी होती है, और मेरा काम उस कहानी को शब्दों में पिरोना है। एक वेबसाइट राइटर के तौर पर, मैं सिर्फ पेज भरने के लिए नहीं लिखता, बल्कि यह सोचकर लिखता हूँ कि वेबसाइट पर आने वाले विज़िटर को क्या पढ़कर अच्छा लगेगा। मुझे रिसर्च करना और फिर उसे एक आसान, खूबसूरत कंटेंट का रूप देना पसंद है।