LPG Gas E KYC Online 2026:
अगर आप भी अपने घर के किचेन में करते है LPG Gas का इस्तेमाल तो 16 अगस्त से पहले आपको भी करनी होगी LPG Gas E KYC. वरना आने वाले दिनों में आपको नहीं मिलेगा गैस सिलेंडर, गैस एजेंसीज लगातार अपने ग्राहकों को सोशल मिडिया और SMS के जरिये ये अलर्ट भेज रही है जो की इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है तो अगर आप भी जानना चाहते है LPG Gas E KYC के बारे में तो आप बिल्कुल सही जगह आयें है आज के आर्टिकल में आपको eKYC की प्रक्रिया से जुड़ी तमाम जानकारी, e-KYC करने का पूरा प्रोसेस और किन डॉक्यूमेंट की ज़रुरत होगी इसके बारे में बताया गया है !
Quick Summary
- क्यों जरूरी है – सब्सिडी बंद न हो और लाभ सही लाभार्थी तक पहुंचे इसलिए e-KYC अनिवार्य है।
- जरूरी डॉक्यूमेंट – आधार कार्ड एलपीजी कस्टमर आईडी, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और Aadhaar FaceRD app.।
- प्रोसेस – घर बैठे मोबाइल एप्लीकेशन से करें प्रक्रिया पूरी।
- शुल्क – गैस एजेंसीज के मुताबिक पूरी तरह ऑनलाइन और निशुल्क प्रक्रिया।
आपको बता दूं की LPG Gas E KYC प्रक्रिया को पूरा करने के लिए आपको कहीं जाने की कोई जरूरत नहीं बस Google Play Store से अपने गैस एजेंसी का अधिकारिक मोबाइल एप्लीकेशन अपने फ़ोन में इंस्टाल करें और फेस ऑथेंटिकेशन के माध्यम से अपनी e-KYC को पूरा कर सकते है, लेकिन इस प्रक्रिया को पूरा करने के लिए सभी गैस एजेंसीज ने 16 अगस्त तक टाइम दिया है ताकि उन्हें गैस से जुड़ी समस्या से होने वाली परेशानी से बचाया जा सकें।

LPG Gas E KYC Online करने के लिए आपके पास आधार कार्ड, एलपीजी कस्टमर आईडी, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और इसके अलावा अपने गैस एजेंसी का आधिकारिक मोबाइल एप तथा Video KYC करने के लिए Aadhaar FaceRD मोबाइल एप्लीकेशन की ज़रुरत होती है
LPG Gas E KYC Online Kya Hai?
देखिये इसे ऐसे समझिये अगर आप e-KYC की प्रक्रिया को नहीं करेंगे तो गैस सब्सिडी और गैस डिलीवरी में लगातार हो रही धोखाधड़ी को रोकना न मुमकिन है, लेकिन इस प्रक्रिया को पूरा करते की आपको गैस कनेक्शन से जुड़ी हर सुविधा का ऑनलाइन माध्यम से लाभ मिल सकता है, यह एक डिजिटल प्रक्रिया है, जिसे ग्राहक अपने मोबाइल के माध्यम से Video वेरिफिकेशन के जरिये अपनी पुरानी जानकारी को अपडेट तथा नई जानकारी को सत्यापित करता है, पहले LPG KYC करने के लिए उपभोक्ता को गैस एजेंसी या अपने एरिया के डिस्ट्रीब्यूटर के पास जाकर डॉक्यूमेंट जमा करने पड़ते थे लेकिन बार-बार कहने के बाद भी लोगों पर इसका कोई असर नहीं होता था, इन्ही चीजों को देखते हुए गैस एजेंसीज ने यह फैसला किया की सभी ग्राहक घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से e-KYC करेंगे जिसकी अंतिम तिथि 16 अगस्त 2026 सुनिश्चित करी गयी है।
LPG Gas E-KYC Online 2026 – Key Highlights
| Key Highlight | जानकारी |
|---|---|
| 🔹 LPG E-KYC | LPG कनेक्शन की KYC को ऑनलाइन/डिजिटल माध्यम से अपडेट करने की सुविधा |
| 🔹 Aadhaar Authentication | e-KYC में Aadhaar आधारित authentication का उपयोग किया जा सकता है। |
| 🔹 प्रमुख LPG कंपनियां | Indane, Bharat Gas और HP Gas के उपभोक्ता अपनी संबंधित कंपनी की उपलब्ध डिजिटल सेवाओं का उपयोग कर सकते हैं। |
| 🔹 जरूरी जानकारी | LPG Consumer Number/ID और Aadhaar जैसी जानकारी प्रक्रिया के अनुसार आवश्यक हो सकती है। |
| 🔹 KYC Status | e-KYC पूरी होने के बाद संबंधित LPG सेवा/पोर्टल पर उपलब्ध status-check सुविधा से जानकारी देखी जा सकती है। |
| 🔹 ऑनलाइन LPG Services | LPG booking, consumer services और अन्य सुविधाएं ऑनलाइन उपलब्ध हैं। IndianOil के LPG Services portal पर ऐसी सेवाएं दी जाती हैं। |
| 🔹 2026 में डिजिटल सुविधा | LPG उपभोक्ताओं के लिए डिजिटल सेवाओं का विस्तार जारी है, जिससे कई सेवाएं घर बैठे एक्सेस की जा सकती हैं। |
Kyun Zaroori hai?
अपने इससे पहले भी कई बार KYC की प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से की होगी लेकिन यह प्रक्रिया औरों के मुकाबले थोड़ी अलग है इस प्रक्रिया में ग्राहक को अपने फ़ोन में Aadhaar FaceRD App डाउनलोड करनी होती है इसके बाद ग्राहक को अपने चेहरे का डिजिटल वेरिफिकेशन करना होता है, यह प्रक्रिया क्यों जरूरी है इसके लिए यह जानकारी देखें :
1. फर्जी कनेक्शन ख़त्म करना – देश भर में एक ही व्यक्ति के नाम पर चल रहें कई गैस कनेक्शन की पहचान करना और उसे ख़त्म करना इस प्रक्रिया का मुख्य उद्देश्य है।
2. सही लाभार्थी को सब्सिडी देना – सरकार गैस एजेंसी की मदद से यह सुनिश्चित करना चाहती है की एलपीजी सब्सिडी असली ग्राहक के बैंक अकाउंट में सीधे पहुँच रही है या नहीं।
3. कमर्शियल दुरुपयोग रोकना – लोग अपने कारोबार में डोमेस्टिक (घरेलू) सिलेंडरों का उपयोग कमर्शियल कामों में कर रहें है LPG Gas E KYC Online प्रक्रिया की मदद से इस दुरूपयोग को रोका जा सकता है।
Documents Required
यह प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है इसलिए इसे पूरा करने के लिए आपके पास कुछ चीजें पहलें से तैयार होना बहुत आवश्यक है :
- आधार कार्ड – ग्राहक के पास जानकारी अपडेट करने के लिए 12 अंकों का आधार नंबर होना बहुत ज़रूरी है।
- LPG Consumer ID – 17 अंकों की उपभोगता गैस आईडी जिससे यह पहचान हो सके ही वर्तमान खाता किस धारक का है।
- रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर – आधार और गैस कनेक्शन से लिंक मोबाइल नंबर OTP वेरिफिकेशन के लिए।
- Aadhaar FaceRD App – फेस ऑथेंटिकेशन के लिए आधार का डिजिटल एप्लीकेशन।
Important Links & Resources
| Application | Links |
|---|---|
| Indane LPG Gas E-KYC | Click Now |
| HP Gas E-KYC Online | Click Now |
| Bharat Gas E-KYC Online | Click Now |
| Aadhaar FaceRD App | Click Now |
LPG Gas E KYC Online Kaise Kre
मैंने आपको ऊपर ऑफिसियल लिंक दिए है जहाँ से आप अपनी गैस एजेंसी का मोबाइल एप्लीकेशन डाउनलोड कर सकते है और साथ-ही-साथ आप लोगों की सुविधा के लिए मैंने आधार द्वारा जारी Aadhaar FaceRD एप्लीकेशन का भी लिंक आपको प्रोवाइड करा दिया है ताकि आप कोई गलत एप्लीकेशन न इनस्टॉल कर लें, अब मैं आपको बारी हर गैस एजेंसी का e-KYC प्रोसेस बताने वाला हूँ जिसे फॉलो करके आप भी ऑनलाइन सेवा का लाभ उठा सकते है :

#1. Indane LPG Gas E-KYC
अगर आप Indane Gas के उपभोक्ता है और अपने अभी तक e-KYC नहीं की है तो मैं बताता हूँ की कैसे आप ऑनलाइन केवाईसी कर सकते है इसके लिए आपको सबसे पहले Google Play Store पर जाना होगा और सर्च बॉक्स में Indian Oil One सर्च करना होगा इसके बाद पहले ही एप्लीकेशन पर क्लिक करके अपने फ़ोन में इनस्टॉल कर लेना होगा, इसी के साथ-साथ आपको UIDAI द्वारा निर्मित मोबाइल एप्लीकेशन Aadhaar Face RD भी अपने फ़ोन में इंस्टाल करना होगा, दोनों एप इनस्टॉल होने के बाद Indian Oil One App को खोलें।
जब एप्लीकेशन ओपेन करेंगे तो आपको कई परमिशन की अनुमति देनी होती है, इसके बाद आपके सामने एप में Login करने का एक पॉपअप आयेगा, लेकिन अगर आप पहली बार इस एप्लीकेशन का उपयोग कर रहें है तो आपको पहले रजिस्टर करना होगा, रजिस्टर्ड करने के बाद अपना मोबाइल नंबर और पासवर्ड डालकर एप्लीकेशन में लॉग इन करें, इसके बाद आपको होम पेज पर कई सारी सुविधाएँ देखने को मिलेंगी जिसमे आपको eKYC के विकल्प को चुनना होगा।
अब आपको स्क्रीन पर दिख रहें Face Scan के आप्शन पर क्लिक करना होगा और अपना चेहरा सामने दिखाई दे रहे गोले में सीधा रखना होगा, जब गोला लाल से हरा हो जाए तो दो बार पलके झपकादें ताकि स्केनिंग में आसानी हो, इतना करने के बाद आप देखेंगे की आपके मोबाइल नंबर पर e-KYC पूरी होने का मेसेज आ जायेगा।

#2. HP Gas E-KYC Online
अब Indane Gas के बाद आते है जिनके पास HP Gas e-KYC की जानकारी की तरह तो यदि आपके भी पास HP Gas सिलेंडर है, तो आपको Google Play Store पर जाकर सर्च करना होगा HP Pay. आपके सामने सर्च रिजल्ट में आये पहले ही एप्लीकेशन को अपने फ़ोन में इनस्टॉल करें और ओपन के टैब पर क्लिक करें, लेकिन आपको HP Pay App को ओपेन करने से पहले एक और एप्लीकेशन डाउनलोड करनी होगी जो UIDAI द्वारा जारी की गयी है जिसका नाम Aadhaar Face RD है, इसे भी इनस्टॉल करें ताकि फेस वेरिफिकेशन को पूरा किया जा सकें।
अब एप्लीकेशन ओपेन होने के बाद होम पेज पर आपको Login करने का आप्शन मिलेगा लेकिन अगर आप पहली बार इस एप का उपयोग कर रहें है तो आपको पहले रजिस्टर करना होगा, रजिस्ट्रेशन में मांगी जाने वाली व्यक्तिगत जानकारी को दर्ज करें और सबमिट के विकल्प पर क्लिक करें, इसके बाद 4 डिजिट की MPIN सेट करें ताकि आपको बार-बार इस प्रक्रिया को दोहराना न पड़े और केवल MPIN से ही लॉग इन हो सकें।
लॉग इन करने के बाद आपको होम पेज पर नीचे की तरफ HP Gas KYC का विकल्प देखने को मिलेगा उस पर क्लिक करें, अब इसके बाद Capture Face पर क्लिक करें और अपने चेहरे को सामने दिख रहें गोले में सीधा रखे जब गोले का रंग लाल से हरा हो जाए तो 2 बार अपनी पलके झपका देन ताकि प्रक्रिया पूरी हो सकें इसके बाद आपकी KYC पूरी हो जाएगी जिसकी पुष्टि आपके मोबाइल नंबर पर SMS के माध्यम से की जाएगी।

#3. Bharat Gas E-KYC Online
Bharat Gas e-KYC करने के लिए आपको अपने Google Play Store से भारत गैस का आधिकारिक मोबाइल एप्लीकेशन Hello BPCL अपने फ़ोन में इनस्टॉल करना होगा और फिर एप ओपेन करने पर आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा फिर Get Started वाले विकल्प पर क्लिक करें, अब आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर वेरिफिकेशन के लिए एक OTP आएगा जिसके सामने दिख रहें बॉक्स में भरें।
अब आपको इस एप्लीकेशन का उपयोग करने के लिए MPIN सेट करना होगा, पिन सेट करने के बाद आप एप लॉग इन हो जायेंगे, इसके बाद अपने होम स्क्रीन पर दिख रहे E KYC के विकल्प को चुने लेकिन एक बात ज़रूर याद रखें की Bharat Gas e-KYC करने के लिए आपको Play Store से UIDAI का एक और एप्लीकेशन इनस्टॉल करना होगा एप का नाम है Aadhaar FaceRD.
e-KYC के आप्शन पर क्लिक करते ही आप देखेंगे की आपके सामने कई नियम और शर्तें आयेंगी जिन्हें पढ़ने के बाद Proceed का विकल्प चुने, अब आपके स्क्रीन पर एक सर्कल नुमा कैमरा आएगा जिसमे आपको अपना फेस स्कैन करना होगा जब सर्कल का कलर लाल से हरा हो जाएं तब 2 बाद अपनी पलकों को झपकाएं ताकि आपकी KYC पूरी हो सकें, इतना करने के बाद आपकी e-KYC की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
LPG Gas E-KYC Online Important Points Chart
| महत्वपूर्ण विवरण | Indane Gas (इंडियन) | HP Gas (एचपी) | Bharat Gas (भारत) |
| आधिकारिक मोबाइल ऐप | IndianOil One | HP PAY | Hello BPCL |
| सहायक/जरूरी ऐप | Aadhaar FaceRD | Aadhaar FaceRD | Aadhaar FaceRD |
| वेबसाइट पोर्टल | cx.indianoil.in |
myhpgas.in |
mybharatgas.in |
| ऑथेंटिकेशन का तरीका | OTP + Face Verification | OTP + Face / Biometric | OTP + Face Verification |
| ऐप में मैन्यू पाथ | Menu ➔ My Profile ➔ e-KYC |
LPG Section ➔ Aadhaar KYC |
LPG Services ➔ Complete e-KYC |
| मुख्य आवश्यक दस्तावेज | आधार नंबर + कंज्यूमर आईडी | आधार नंबर + कंज्यूमर आईडी | आधार नंबर + कंज्यूमर आईडी |
| आवेदन शुल्क | निःशुल्क (FREE) | निःशुल्क (FREE) | निःशुल्क (FREE) |
| ऑफलाइन विकल्प | गैस एजेंसी पर फिंगरप्रिंट | गैस एजेंसी पर फिंगरप्रिंट | गैस एजेंसी पर फिंगरप्रिंट |
Expert Tip: याद रहे आप किसी भी गैस एजेंसी का ग्राहक हो लेकिन Online e-KYC करने के लिए आपको Aadhaar FaceRD एप्लीकेशन इनस्टॉल करना ही होगा।
FAQs – Aksar Pooche Jane Wale Sawal
Q1. LPG Gas E KYC Online Karne Ki Last Date Kya Hai?
Government Ke Nirdeshon Ke Anusar Gas Agency Ko Apne Costumer se KYC Krane Ke liye 16 August 2026 Last Date Rakhi Gyi Hai.
Q2. Kya LPG Gas e-KYC Karne Ke liye Koi Fees Deni Hoti Hai?
Nhi LPG Gas E KYC Online Process Bilkul Free Hai Iske Liye Aapko Koi Kharch Krne Ki Koi Zaroorat Nhi Hai.
Q3. Agar Aadhaar Se Mobile Number Link Nhi Hai to Kya Kre?
Aadhaar Se Mobile Number Link Na Hone Par Aap Online LPG Gas e-KYC Seva Ka Labh Nhi Le Sakte Iskiye Pehle Apna Mobile Number Link Kre.
Nishkarsh:
LPG Gas E KYC Online 2026 सभी गैस उपभोक्ताओं के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। यदि आपने अभी तक अपनी ई-केवाईसी पूरी नहीं की है, तो ऊपर बताए गए आसान तरीकों का पालन करें और घर बैठे अपने मोबाइल से Indane, HP या Bharat Gas की e-KYC तुरंत अपडेट करें, तो दोस्तों ये थी आज की खास जानकारी जिसमे हमने आपको LPG Gas E KYC Online के बारे में विस्तार से बताया गया है मैं उम्मीद करता हूँ की इस आर्टिकल की जानकारी आपके लिए काफी उपयोगी साबित हुई होगी लेकिन अगर आपके मन में अभी भी कोई सवाल रह गया है तो आप कमेंट के ज़रिये हमसे पूँछ सकते है क्यूंकि आप को अपडेट रखना हमारी जिम्मेदारी है।

हर ब्रांड के पीछे एक कहानी होती है, और मेरा काम उस कहानी को शब्दों में पिरोना है। एक वेबसाइट राइटर के तौर पर, मैं सिर्फ पेज भरने के लिए नहीं लिखता, बल्कि यह सोचकर लिखता हूँ कि वेबसाइट पर आने वाले विज़िटर को क्या पढ़कर अच्छा लगेगा। मुझे रिसर्च करना और फिर उसे एक आसान, खूबसूरत कंटेंट का रूप देना पसंद है।