LPG Gas Subsidy 2026 Rules:
अगर आप भी अभी तक LPG Gas पर मिलने वाली Subsidy का लाभ उठाते आये है तो अब हो जाईये होशियार क्योंकि भारत सरकार ने घरेलु Gas Subsidy पर एक नया एलान किया है, जिसके मुताबिक देश के सभी गैस उपभोक्ताओं को कुछ काम करने होंगे वरना सरकार के मुताबिक उनका Gas Connection तो चलता रहेगा, बस वो उपभोक्ता Gas Cylinder Booking और LPG Gas Subsidy जैसे महत्वपूर्ण सुविधाओं का लाभ नही उठा सकते है, जिन लोगों के सरकार से नियमों का पालन नहीं किया उन्हें 1 अक्टूबर से घरेलु गैस असल कीमत पर खरीदना पड़ेगा
Quick Summary
- नया अनिवार्य नियम: 1 अक्टूबर से एलपीजी सिलेंडर पर सब्सिडी का लाभ जारी रखने के लिए उपभोक्ताओं का बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण (BAA) अनिवार्य कर दिया गया है।
- मुख्य उद्देश्य: फर्जी कनेक्शनों और कमर्शियल इस्तेमाल के लिए सब्सिडी वाले सिलेंडरों की कालाबाजारी को रोकना तथा केवल वास्तविक लाभार्थियों तक वित्तीय सहायता (DBTL) पहुंचाना।
- BAA न कराने का प्रभाव: सिलेंडर रिफिल बुकिंग तो मिलेगी, लेकिन मिलने वाली सब्सिडी राशि बैंक खाते में आना बंद हो जाएगी और आपको बाजार दर (RSP) पर सिलेंडर खरीदना होगा।
- निःशुल्क सेवा: BAA या e-KYC प्रमाणीकरण के लिए किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाता।
- आवेदन प्रक्रिया: ऑनलाइन, गैस एजेंसी और डिलीवरी बॉय के माध्यम से।
19 सितंबर 2026 में सरकार ने ये एलान किया था की 1 अक्टूबर 2026 से घरेलु सब्सिडी वाले गैस रिफिल को बुक करने के लिए BAA (Biometric Aadhaar Authentication) की प्रक्रिया को पूरा करना ज़रूरी है लेकिन जिन भी ग्राहकों का BAA प्रोसेस पहले हो पूरा हो चुका है उन्हें दोबारा इस प्रक्रिया को करने की कोई ज़रुरत नहीं है।

अक्सर बहुत से लोग LPG Subsidy को सिलिंडर की असल कीमत समझ लेतें है लेकिन असल में ऐसा नही है, इसे ऐसे समझते है अगर किसी घरेलु गैस उपभोक्ता ने ₹900 में गैस सिलिंडर खरीदा तो सरकार द्वारा DBT माध्यम से ₹300 उपभोक्ता के बैंक खाते में भेज दिए जाते है जिससे उन्हें LPG Gas ₹600 में मिलती है लेकिन अब ऐसा नहीं होगा अगर इस सब्सिडी सुविधा का लाभ लेना है तो BAA की प्रक्रिया को पूरा करना अनिवार्य है।
LPG Gas Subsidy BBA Rule Kya Hai?
19 सितंबर 2026 की जानकारी के अनुसार सरकार एलपीजी गैस सब्सिडी का लाभ लेने के लिए BAA Rules यानी Biometric Aadhaar Authentication की प्रक्रिया को पूरा करना अनिवार्य कर दिया गया है जिसे भारत वर्ष में 1 अक्टूबर 2026 में लागू किया जा रहा है इसका सीधा से ये मतलब है की जिन भी उपभोक्ताओं के इस प्रक्रिया को पूरा नही किया होगा उन्हें LPG Cylinder Booking और LPG Gas Subsidy जैसी सुविधाएं नहीं मिलेगीं और इसके अलावा उन्हें घरेलु गैस सिलिंडर की असल कीमत कर सिलिंडर लेना होगा।
अगर आकड़ों की बात करें तो पुरे भारत में 32.77 करोड़ LPG Consumer है, लेकिन 19 सितंबर तक केवल 27.43 करोड़ ने ही e-KYC की प्रक्रिया को पूरा किया है जो की कुल संख्या का 89.9% भाग हैं, इसके अलावा अभी भी 3 करोड़ लोग ऐसे है जिन्होंने अभी तक BAA या e-KYC की प्रक्रिया को पूरा नहीं किया है, अब ऐसे में लोगों के मन में ये सवाल ज़रूर उठेगा की की क्या उनका Gas Connection बंद हो जायेगा तो जान लीजिये की गैस कनेक्शन तो वही रहेगा लेकिन सब्सिडी और गैस बुकिंग की सुविधा बंद हो जाएगी।
LPG Gas Subsidy 2026 – Overview
| विषय | जानकारी |
|---|---|
| योजना/व्यवस्था | LPG Subsidy / PAHAL / PMUY |
| BAA का मतलब | Biometric Aadhaar Authentication |
| BAA लागू होने की महत्वपूर्ण तारीख | 1 अक्टूबर 2026 |
| मुख्य लाभार्थी | पात्र घरेलू LPG उपभोक्ता, विशेष रूप से PMUY लाभार्थी |
| PMUY लक्षित सब्सिडी | ₹300 प्रति 14.2 किग्रा सिलेंडर, लागू सरकारी व्यवस्था के अनुसार |
| सब्सिडी का तरीका | DBT के माध्यम से बैंक खाते में |
| BAA के विकल्प | OMC App, डिलीवरी के समय या LPG Distributor |
| Indane App | IndianOil ONE |
| Bharatgas App | HelloBPCL |
| HP Gas App | HP PAY |
| LPG हेल्पलाइन | 1800 2333 555 |
BAA Verification Krna Zaroori Hai
यहाँ मैं आपको बता देना चाहता हूँ सरकार ने यह ज़रूरी नियम कई कारणों के चलते लागू किये है जिनमें से ये कुछ प्रमुख कारण है :
फर्जी कनेक्शन पर लगाम: हमारे बीच बहुत से लोग ऐसे है जो घरेलु गैस सिलिंडर को कमर्शियल मार्केट में खपत कर देते है जिनकी वजह से हक़दार उपभोक्ता को उनका सिलेंडर नही मिल पता था, जिसकी वजह से सरकार ने एक व्यक्ति के नाम पर एक से अधिक कनेक्शन पर रोक लगाने के लिए यह कदम उठाया है।
लक्षित लाभार्थी तक लाभ: इसके पीछे सरकार का एजेंडा एक साफ़ था जो लोग पीएम उज्ज्वला योजना से जुड़ें है उन ज़रुरतमंद परिवारों तक मिलने वाली सब्सिडी सही तरीके से पहुँच रही है या नहीं।
पारदर्शिता को बढ़ाना: ऑथेंटिकेशन के मदद से एलपीजी उपभोक्ताओं का सही डेटा सरकार और ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (IOCL, BPCL, HPCL) के पास पहुँच सकें।
कालाबाजारी को रोकना: कई उपभोक्ता सब्सिडी के लाभ के चक्कर में अपने घरेलु सिलिंडर को कमर्शियल मार्केट में बेच देते है जिससे हालही में सभी गैस उपभोक्ता ने गैस के संकट को झेला है।
Important Links & Resources
| Application | Links |
|---|---|
| Indane LPG Gas E-KYC | Click Now |
| HP Gas E-KYC Online | Click Now |
| Bharat Gas E-KYC Online | Click Now |
| Aadhaar FaceRD App | Click Now |
LPG Gas Subsidy BBA Verification Kaise Kre
एलपीजी गैस उपभोक्ताओं के लिए पेट्रोलियम मंत्रालय ने BAA वेरिफिकेशन की प्रक्रिया को बहुत लचीला और सरल बनया है कोई गैस धारक इसे मुख्य तीन तरीकों के पूरा कर सकता है चलिए जानतें है उन तरीकों के बारे में :

1. Self Authentication – OMC Mobile App
अगर आप बिना गैस एजेंसी जाए इस प्रक्रिया को पूरा करना चाहतें है तो यह तरीका आपके लिए है, इस प्रक्रिया में कोई भी उपभोक्ता सेल्फ-ऑथेंटिकेशन कर सकता है जिसके लिए आपको अपने फ़ोन में Google Play Store से Aadhaar FaceRD और आप जिस भी कंपनी का सिलिंडर उपयोग करते है उसका आधिकारिक मोबाइल एप्लीकेशन इनस्टॉल करना होगा
इसके बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से एप में Login करें, और होम पेज पर मौजूद Services वाले भाग में KYC/BAA का विकल्प चुने, फिर इसके बाद अपना आधार नंबर स्क्रीन पर दर्ज करें और मोबाइल नंबर पर प्राप्त OTP वेरिफिकेशन को पूरा करें इतना करने के बाद आपके सामने गोलानुमा कैमरा खुलेगा जिसमे अपने फेस को सीधा रखें, जब गोला हरा हो जाए तो अपनी पलकों को झपकाएं इतना करने के बाद आपकी BAA की प्रक्रिया पुरी हो जाएगी।
2. LPG Distributor/Gas Agency
यह प्रक्रिया उन लोगों के लिए है जिनके पास ऑनलाइन सुविधा या स्मार्ट फ़ोन नही है, इस तरीके के माध्यम से गैस उपभोक्ता को अपनी नजदीकी गैस एजेंसी पर जाना होगा और वहां मौजूद स्टाफ की मदद से बायोमेट्रिक स्कैनर की मदद से इस प्रक्रिया को पूरा किया जा सकता है लेकिन इस प्रक्रिया में एक बात और है जो आपको जान लेना बहुत ज़रूरी है आप जब भी BAA के लिए LPG Distributor के पास जाएं तो अपने साथ आधार कार्ड, गैस पासबुक और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर ले जाना न भूले तभी आप प्रक्रिया को पूरा कर सकते है।
3. At the time of Delivery
इस प्रक्रिया के तहत सभी उपभोक्ता को घर पर ही BAA करने की सुविधा मिलती है, जिसके तहत सिलिंडर की डिलीवरी करने वाले व्यक्ति के माध्यम से इस प्रक्रिया को पूरा कर सकते है, आपको बता दें डिलीवरी बॉय के पास PoS मशीन या आधिकारिक मोबाइल ऐप उपलब्ध रहता है। जिसकी माध्यम से वह आपके अंगूठे (Fingerprint) या आईरिस (Iris scan) के जरिए तुरंत BAA ऑथेंटिकेशन कर देता है।
Note: इन तीनों प्रक्रिया को पूरा करने के लिए आपका मोबाइल नंबर आधार से लिंक होना बहुत ज़रूरी है तभी आप इस प्रक्रिया को पूरा कर सकते है।
Related Articles
| How to withdraw PF Amount In 2026 | 5 Minute Me Kare Mobile Number Aadhaar Se Link |
|---|---|
| MSME Certificate Online Kaise Banaye 2026 | Best Government Apps Every Indian Must Use in 2026 |
LPG Subsidy Status Kaise Dekhe
अगर आपको यह जानना है की आपके बैंक खातें में सब्सिडी का पैसा आ रहा है या नही तो इसके लिए आपको इन स्टेप को फॉलो करना होगा:
सबसे पहले अपने फ़ोन या कंप्यूटर के ब्राउज़र में MyLPG.in सर्च करें इसके बाद आपके बाद आपके सामने सरकार का अधिकारिक होम पेज खुलकर आयेगा जहाँ दायें कोने में दी गयी गैस कम्पनियों में से अपनी डिस्ट्रीब्यूटर का चयन करें अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जहाँ Check Subsidy Status का विकल्प चुनें, यहाँ अपनी 17 अंकों का LPG ID और पंजीकृत मोबाइल नंबर दर्ज करें इसके बाद OTP वेरिफिकेशनपूरा करें, इतना करने के बाद स्क्रीन पर आपकी पिछली रिफिल बुकिंग, डिलीवरी डेट और ट्रांसफर हुई सब्सिडी राशि की पूरी सूची आ जाएगी।
Nishkarsh:
1 अक्टूबर 2026 से LPG Gas Subsidy के नए नियम लागू हो रहें है तो अगर अभी तक आप इसके जानकारी के बारे में नहीं जानते है या फिर अभी तक आपने इस प्रक्रिया को पूरा नहीं किया है तो जल्द से जल्द से पूरा करें, तो दोस्तों ये थी आज की खास जानकारी जिसमे हमने आपको LPG Gas Subsidy के बारे में विस्तार से बताया गया है मैं उम्मीद करता हूँ की इस आर्टिकल की जानकारी आपके लिए काफी उपयोगी साबित हुई होगी लेकिन अगर आपके मन में अभी भी कोई सवाल रह गया है तो आप कमेंट के ज़रिये हमसे पूँछ सकते है क्यूंकि आप को अपडेट रखना हमारी जिम्मेदारी है।
FAQs-Aksar Pooche Jane Wale Sawal
Q1. LPG Gas Subsidy Ke Naye Niyam Kab Se Lagu Honge?
Sarkar ke Anusaar 1 October 2026 se Ye Niyam Lagu Honge.
Q2. BAA Or Normal e-KYC Me Kya Anter Hai?
Normal e-KYC Kawal Documents Based Hoti Hai Lekin BAA Ke Liye Biometric Authentication Hoti Hai.
Q3. Kya BAA Karne ke Liye Koi Fees Deni Padti hai?
Nhi Ye Pura Process Free Me hi Hota Hai Is Liye Aapko Ek Paisa Bhi Nhi Karch Krna Hota Hai.
Q4. Bina BAA Ke Gas Connection Kat Jata Hai?
Nhi Apka Gas Connection Chalu Rehta Hai Lekin Gas Subsidy Band Ho Jati Hai.
Q5. Senior Citizen Ke Finger Print Mach Na Hone Par Kya kre?
Aise Mamle Me Aadhaar Face RD App Se Face Authentication Kr Sakte Hai.

हर ब्रांड के पीछे एक कहानी होती है, और मेरा काम उस कहानी को शब्दों में पिरोना है। एक वेबसाइट राइटर के तौर पर, मैं सिर्फ पेज भरने के लिए नहीं लिखता, बल्कि यह सोचकर लिखता हूँ कि वेबसाइट पर आने वाले विज़िटर को क्या पढ़कर अच्छा लगेगा। मुझे रिसर्च करना और फिर उसे एक आसान, खूबसूरत कंटेंट का रूप देना पसंद है।