Maandhan Yojana Online Apply 2026
क्या आप भी मजदूरी करके अपना जीवन चला रहे है और भविष्य को लेकर हमेशा चिंता करते है तो आज यह आर्टिकल आप सभी लोगों के लिए एक ऐसी योजना की जानकारी लेकर आया है जिसके माध्यम से आप लोग घर बैठे उठा सकते है 3000 रू प्रतिमाह का लाभ, इस योजना के तहत 18 से 40 वर्ष की आयु के पात्र श्रमिक हर महीने एक छोटी राशि का योगदान करके 60 वर्ष की आयु के बाद ₹3,000 प्रति माह तक की सुनिश्चित पेंशन प्राप्त कर सकते हैं। योजना का नाम है प्रधानमंत्री श्रम योगी Maandhan Yojana (PM-SYM)
यहाँ आप जानेंगे कि ऑनलाइन आवेदन कैसे करें, कौन-कौन से दस्तावेज आवश्यक हैं, आयु सीमा क्या है, मासिक प्रीमियम कितना देना होगा तथा 60 वर्ष की आयु के बाद मिलने वाली पेंशन का लाभ कैसे प्राप्त किया जा सकता है। तो यदि आप मानधन योजना से जुड़ी पूरी जानकारी, आवेदन प्रक्रिया और सरकारी दिशा-निर्देश जानना चाहते हैं, तो इस पेज को अंत तक पढ़ें और अपने परिवार तथा अन्य पात्र लोगों के साथ भी साझा करें, ताकि अधिक से अधिक नागरिक इस लाभकारी पेंशन योजना का लाभ उठा सकें।
Maandhan Yojana Kya Hai?
प्रधानमंत्री श्रम योगी मान-धन योजना (PM-SYM) केंद्र सरकार के श्रम और रोजगार मंत्रालय द्वारा संचालित एक पेंशन योजना है। इसे साल 2019 में लॉन्च किया गया था, और वर्तमान में लाखों कामगार इसका लाभ उठा रहे हैं।यह योजना मुख्य रूप से उन लोगों के लिए है जो असंगठित क्षेत्रों में काम करते हैं और जिनके पास भविष्य निधि (EPF) जैसी कोई सामाजिक सुरक्षा नहीं होती। इस योजना के तहत, लाभार्थी को 60 वर्ष की आयु पूरी होने के बाद न्यूनतम ₹3,000 प्रति माह की सुनिश्चित पेंशन दी जाती है। इस योजना का फंड मैनेजर भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) है, जो पेंशन भुगतान की पूरी जिम्मेदारी संभालता है।
यह योजना मुख्य रूप से इन वर्गों के लिए शुरू की गयी है –
- असंगठित क्षेत्र के श्रमिक
- छोटे दुकानदार
- स्वरोजगार करने वाले व्यक्ति
- मजदूर
- घरेलू कामगार
- रिक्शा चालक
- कृषि मजदूर
- छोटे व्यापारी
Maandhan Yojana Benefits
इस योजना में निवेश करने के कई फायदें है जो इसे अन्य पेंशन योजनाओं से अलग और सुरक्षित बनाते है :
» न्यूनतम ₹3,000 की गारंटीड पेंशन:
लाभार्थी को 60 साल की उम्र के बाद जीवनभर हर महीने ₹3,000 की राशि सीधे उनके बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है।
» बराबर का सरकारी योगदान:
यह इस योजना की सबसे बड़ी खासियत है। जितनी राशि आप जमा करेंगे, ठीक उतनी ही राशि केंद्र सरकार भी आपके पेंशन खाते में अपनी तरफ से जमा करेगी।
» पारिवारिक पेंशन का प्रावधान:
यदि पेंशन मिलने के दौरान लाभार्थी की मृत्यु हो जाती है, तो उनके जीवनसाथी को आधी पेंशन यानी ₹1,500 प्रति माह पारिवारिक पेंशन के रूप में दी जाएगी।
» मृत्यु या विकलांगता पर सुरक्षा:
यदि 60 वर्ष की आयु से पहले किसी कारणवश लाभार्थी की मृत्यु हो जाती है, तो उनका जीवनसाथी नियमित योगदान देकर योजना को जारी रख सकता है।
इसे भी पढ़े : 2026 में ऐसे निकालें जमीन की ऑनलाइन जानकारी !
Objective of Pradhan Mantri Maandhan Yojana
दोस्तों इस लाभकारी पेंशन योजना का उदेश्य इस प्रकार है :
- असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को पेंशन उपलब्ध कराना।
- वृद्धावस्था में आर्थिक निर्भरता कम करना।
- सामाजिक सुरक्षा को मजबूत बनाना।
- गरीब एवं निम्न आय वर्ग के लोगों को नियमित आय उपलब्ध कराना।
- भविष्य के लिए बचत की आदत विकसित करना।
प्रधानमंत्री मानधन योजना
| प्रवेश आयु (Age) | आवेदक का अंशदान (₹) | प्रवेश आयु (Age) | आवेदक का अंशदान (₹) |
| 18 वर्ष | ₹55 | ₹55 | ₹110 |
| 22 वर्ष | ₹61 | ₹61 | ₹122 |
| 25 वर्ष | ₹80 | ₹80 | ₹160 |
| 30 वर्ष | ₹105 | ₹105 | ₹210 |
| 35 वर्ष | ₹150 | ₹150 | ₹300 |
| 40 वर्ष | ₹200 | ₹200 | ₹400 |
Eligibility for Pradhan Mantri Maandhan Yojana
तो अगर आप भी इस सरकारी पेंशन योजना का लाभ उठाना चाहतें है तो इन शर्तों को पूरा करना आवश्यक है :
- भारतीय नागरिक होना चाहिए।
- आयु 18 से 40 वर्ष के बीच हो।
- असंगठित क्षेत्र में कार्यरत होना चाहिए।
- नियमित आयकरदाता नहीं होना चाहिए (योजना की लागू शर्तों के अनुसार)।
- पात्रता संबंधी अन्य सरकारी नियमों का पालन करना होगा।
Documents Required
ऑनलाइन आवेदन करने से पहले सुनिश्चित करलें की आवेदन में मांगे जाने वाले ये महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट आपके पास है या नही :
-
आधार कार्ड (Aadhaar Card) – पहचान और बायोमेट्रिक सत्यापन के लिए।
-
बचत बैंक खाता / जन-धन खाता पासबुक – जिससे मासिक प्रीमियम ऑटो-डेबिट (Auto-Debit) हो सके।
-
मोबाइल नंबर – ओटीपी (OTP) और एसएमएस अलर्ट प्राप्त करने के लिए।
-
स्व-घोषणा पत्र (Self-Certification) – यह ऑनलाइन फॉर्म भरते समय ही सिस्टम में सबमिट हो जाता है।
Maandhan Yojana Online Apply Process
इस योजना में ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया बेहद सरल और सुरक्षित है नीचे दिए गये स्टेप्स को फॉलो करके कुछ ही मिनटों में आप कर सकते है आवेदन :

सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर पर प्रधानमंत्री मानधन योजना की ऑफिशियल वेबसाइट को ओपन करें। होमपेज पर आपको ‘Click here to apply now’ या ‘Register’ का विकल्प दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।

यदि आप खुद आवेदन कर रहे हैं, तो Self Enrollment पर क्लिक करें। इसके बाद अपना चालू मोबाइल नंबर दर्ज करें और ‘Proceed’ पर क्लिक करें। आपके नंबर पर आए OTP को भरकर सत्यापित करें।

लॉगिन होने के बाद ‘Enrollment’ टैब के अंतर्गत ‘PM-SYM’ योजना को चुनें। अब आवेदक का नाम, आधार कार्ड नंबर, जन्मतिथि और मोबाइल नंबर दर्ज करें। आधार को OTP वेरिफाई करें।

इसके बाद आपको अपने बैंक का नाम, IFSC कोड और अकाउंट नंबर ध्यानपूर्वक भरना होगा। इसी चरण में आपको नॉमिनी (Nominee) का विवरण भी भरना होगा। ध्यान रहे कि बैंक अकाउंट से Auto-Debit सुविधा एक्टिव की जाएगी ताकि हर महीने प्रीमियम अपने आप कट सके।

सबमिट करने के बाद, आपको अपनी उम्र के हिसाब से स्क्रीन पर दिख रहा पहला मासिक प्रीमियम ऑनलाइन चुकाना होगा। सफल भुगतान के बाद, आपका PM-SYM Shram Yogi Maandhan Card जनरेट हो जाएगा। इसे डाउनलोड करके प्रिंट कर लें।
Rules for Exiting the Scheme
आमतौर पर असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिकों को आये सदा एक जैसी नही रहती है जिसको ध्यान में रखते हुए सरकार ने योजना से बाहर निकालनें के नियमों को काफी लचीला रखा है :
-
10 साल से पहले बाहर निकलने पर: यदि कोई कामगार योजना शुरू होने के 10 साल के भीतर इसे छोड़ना चाहता है, तो उसे केवल उसके द्वारा जमा की गई राशि ही वापस मिलेगी, जिस पर साधारण सेविंग बैंक अकाउंट जितना ब्याज दिया जाएगा।
-
10 साल बाद लेकिन 60 साल से पहले: यदि कोई 10 साल बाद लेकिन 60 वर्ष की आयु पूरी होने से पहले बाहर निकलता है, तो उसे उसकी जमा राशि के साथ संचित वास्तविक ब्याज के साथ पैसा वापस मिल जाएगा।
-
अंशदान बीच में रुकने पर: यदि किसी कारणवश आपका मासिक प्रीमियम बाउंस हो जाता है, तो आप बकाया राशि और देरी के लिए तय मामूली जुर्माने का भुगतान करके अपने पेंशन खाते को दोबारा एक्टिवेट करा सकते हैं।
Key features of the scheme
- भारत सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजना।
- 60 वर्ष के बाद ₹3000 मासिक पेंशन।
- सरकार का समान योगदान।
- ऑनलाइन आवेदन की सुविधा।
- बैंक खाते से ऑटो डेबिट।
- पूरे भारत में लागू।
- कम मासिक योगदान।
- वृद्धावस्था में आर्थिक सुरक्षा।
इसे भी पढ़े : 2026 में ऐसे निकालें जमीन की ऑनलाइन जानकारी !
Important Suggestions:
- आवेदन करते समय सही आधार नंबर दर्ज करें।
- बैंक खाते में पर्याप्त राशि रखें।
- मोबाइल नंबर अपडेट रखें।
- आवेदन की रसीद सुरक्षित रखें।
- समय-समय पर योजना की स्थिति जांचते रहें।
- केवल आधिकारिक माध्यम से आवेदन करें।
General Questions (FAQs):
Q1. क्या PM-SYM योजना सरकारी कर्मचारियों के लिए है ?
नही. यह योजना केवल असंगठित मजदूरों के लिए है जिनके पास भविष्य सुरक्षा के लिए EPFO सेवा का लाभ नही होता है |
Q2. इस योजना के लिए कौन आवेदन कर सकता है ?
18 से 40 वर्ष की आयु के पात्र भारतीय नागरिक, जो योजना की पात्रता शर्तें पूरी करते हैं।
Q3. क्या मानधन योजना के लिए कोई शैक्षिणिक योग्यता होनी चाहिए ?
नहीं योजना का लाभ लेने के लिए किसी भी पढ़ाई – लिखाई या सर्टिफिकेट की जरूरत नही होती है |
Q4. एक परिवार के दो लोग इस योजना का लाभ ले सकतें है ?
अगर परिवार के दो लोग अगल -अलग क्षेत्र में कार्य करतें है तो परिवार के दोनों लोग योजना में आवेदन कर सकते है |
Q5. किसी भी समस्या या शिकायत हेतु हेल्पलाइन नंबर क्या है ?
इस योजना से संबंधित किसी भी शिकायत या सहायता के लिए आप सरकार के टोल-फ्री कस्टमर केयर नंबर 1800 267 6888 पर संपर्क कर सकते हैं।
Conclusion:
तो दोस्तों देखा आपने आज के इस आर्टिकल में हमने आपको Maandhan Yojana से जुड़ी हर जानकारी बताई है साथ ही इससे होने वाले लाभ और आवेदन पात्रता क्या है, जरूरी दस्तावेज क्या है, योजना में कैसे आवेदन करना है सब कुछ बताया है मैं उम्मीद करता हो आज का ये आर्टिकल आपको पसंद आया होगा ऐसी ही जानकारियां पाने के लिए जुड़े रहिये हमारे साथ |

हर ब्रांड के पीछे एक कहानी होती है, और मेरा काम उस कहानी को शब्दों में पिरोना है। एक वेबसाइट राइटर के तौर पर, मैं सिर्फ पेज भरने के लिए नहीं लिखता, बल्कि यह सोचकर लिखता हूँ कि वेबसाइट पर आने वाले विज़िटर को क्या पढ़कर अच्छा लगेगा। मुझे रिसर्च करना और फिर उसे एक आसान, खूबसूरत कंटेंट का रूप देना पसंद है।