Married Woman SIR Enumeration Form Kaise Bhare?
Quick Summary:
- Kaise Bharen – Process Jin Se Married Woman SIR Enumeration Form Bhar Sakti hai.
- Form Kahan Milega – The BLO for your area will personally bring the form to your home.
- Jama Kahan Kre – Aapke Area Ke BLO Ke Pass
- Voter List 2003 – VOTERS’ SERVICE PORTAL
आपको तो पता है की आज पुरे देश में हर जगह वोटर लिस्ट में बदलाव का प्रोसेस चल रहा है चुनाव आयोग के नए नियम के अनुसार अगर आपको वोटर लिस्ट में अपना नाम बनाये रखना है तो आपको SIR – (Special Intensive Revision) फॉर्म भरना होगा लेकिन सबसे बड़ा सवाल खास कर विवाहित महिलाओं के लिए ये है की Married Woman SIR Enumeration Form Kaise Bhare? Kya SIR Form में गार्डियन की जगह पर अपने पति का नाम भरे या फिर अपने पिता का नाम भरे?
तो अगर आपके मन में भी ये सवाल आ रहा है तो परेशान होने की कोई बात नही है आज के इस आर्टिकल में आपको Married Woman SIR Enumeration Form Kaise Bhare? की पूरी जानकारी मिलेगी जिससे आप बार-बार फॉर्म भरने में होने वाली गलतियों को सुधार सकें इसके अलावा फॉर्म भरने के दौरान आपको किन डॉक्यूमेंट की ज़रुरत पड़ेगी, फॉर्म कैसे भरना है और किन गलतियों से बचना है इस बारे में बताया जायेगा।

Married Woman SIR Enumeration Form Kaise Bhare?
अगर मान लीजिये किसी विवाहित महिला को SIR Enumeration Form भरना है, तो सबसे पहले यह तय करें कि वह शादी के बाद किस निर्वाचन क्षेत्र में मतदाता के रूप में पंजीकृत होना चाहती है। यदि महिला अपने पति के निवास स्थान पर वोटर आईडी बनवाना चाहती है, तो फॉर्म में वर्तमान पता, पति का नाम और नए निवास से संबंधित जानकारी सही-सही दर्ज करनी चाहिए।
वहीं, अगर वह अपने मायके के पते पर ही मतदाता के रूप में बनी रहना चाहती है, तो उसी पते की जानकारी भरनी होगी। फॉर्म भरते समय नाम, जन्म तिथि, मोबाइल नंबर, आधार, परिवार के सदस्य की वोटर आईडी और अन्य आवश्यक विवरण सावधानीपूर्वक भरें ताकि किसी प्रकार की त्रुटि न हो। SIR Enumeration Form के साथ आवश्यक दस्तावेज़ भी जोड़ना भी जरूरी है। इनमें निवास प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण पत्र, पहचान प्रमाण और आवश्यकता होने पर विवाह से संबंधित दस्तावेज़ शामिल किए जा सकते हैं।
SIR Form Fill Up करने के बाद भरा हुआ फॉर्म अपने क्षेत्र के BLO, निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी या संबंधित निर्वाचन कार्यालय में जमा करें। फॉर्म जमा करते समय यदि रसीद या प्राप्ति पर्ची दी जाती है, तो उसे भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित रखें। सत्यापन के दौरान अधिकारी आपके द्वारा दी गई जानकारी और दस्तावेजों की जांच कर सकते हैं। इसलिए केवल सही और प्रमाणित जानकारी ही दर्ज करें।
What’s New In 2026 : SIR Enumeration Form Updates
| नया अपडेट / विषय | 2026 में क्या नया नियम है? | वोटर्स के लिए इसका क्या मतलब है? |
| सुप्रीम कोर्ट की हरी झंडी | 27 मई 2026 को सुप्रीम कोर्ट ने SIR प्रक्रिया की संवैधानिक वैधता को पूरी तरह सही ठहराया है। | यह प्रक्रिया अब पूरी तरह कानूनी रूप से अनिवार्य है। सभी नागरिकों को इसमें भाग लेना होगा। |
| फेज-3 का विस्तार | देश के 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों (UTs) में फेज-3 लागू हो चुका है। | लगभग पूरे देश में BLO घर-घर जाकर इस फॉर्म को भरवा रहे हैं। |
समय सीमा में बढ़ोतरी |
15 जुलाई 2026 को चुनाव आयोग ने दिल्ली, कर्नाटक, तेलंगाना और पंजाब के लिए अंतिम तारीखें बढ़ा दी हैं। | कर्नाटक में घर-घर सर्वे अब 8 अगस्त तक चलेगा और दिल्ली की फाइनल वोटर लिस्ट 19 अक्टूबर 2026 को आएगी। |
| 2002 रिकॉर्ड से लिंकेज (Progeny Mapping) | आपके डेटा को साल 2002-2005 के पुराने चुनावी रिकॉर्ड से लिंक किया जा रहा है। | यदि आपका नाम 2003 की लिस्ट में नहीं है, तो आप अपने माता-पिता या दादा-दादी के पुराने रिकॉर्ड का विवरण देकर फॉर्म भर सकते हैं। |
| आधार कार्ड नियम | फॉर्म में आधार नंबर भरने का विकल्प दिया गया है। | आधार देना पूरी तरह वैकल्पिक है, यह अनिवार्य नहीं है। इसे केवल पहचान पत्र के रूप में माना जाएगा, नागरिकता के सबूत के रूप में नहीं। |
| ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों विकल्प | फॉर्म को आप BLO के पास फिजिकल जमा कर सकते हैं या नेशनल वोटर सर्विस पोर्टल पर ऑनलाइन भी भर सकते हैं। | यदि BLO आपके घर नहीं आया है, तो आप वेबसाइट से फॉर्म डाउनलोड करके खुद भी जमा कर सकते हैं। |
| दस्तावेज न होने पर राहत | यदि आपके पास पुराने रिकॉर्ड्स की कोई जानकारी नहीं है, तो भी फॉर्म को खाली न छोड़ें। | केवल अपना वर्तमान पर्सनल विवरण भरकर और साइन करके फॉर्म BLO को दे दें, आपका नाम सुरक्षित रहेगा। |
Read Also: 2003 Voter List Kaise Nikale?
Married Woman Ko Form Bharne Me Difficulty Kyu Aa Rhi hai ?
चुनाव आयोग के मुताबिक SIR Form Filling के लिए वोटर्स को अपने माता-पिता या दादा-दादी के पुरानी मतदान के रिकॉर्ड की जरूरत होती है जिसके लिए मुख्य रूप से 2003 की मतदान सूची की मांगी जाती है लेकिन किसी भी विवाहित महिला के मामलें में यह दिक्कत आती है की वे शादी के बाद अपने मायके को छोड़ चुकी है और कई महिलाओं को तो 15 से 20 साल हो चुके है, उनके पास मायके का पुराना वोटर आईडी रिकॉर्ड ढूंढना मुश्किल हो रहा है। इसी उलझन को दूर करने के लिए चुनाव आयोग ने आसान रास्ते भी बताए हैं।
Pro Tip : Agar Aap Bhi SIR Enumeration Form bharne ke liye ek dum taiyar hai to pehle jaan lijiye ki iske liye kin documents ki Zaroorat Hoti Hai :
Married Woman SIR Enumeration Me Kon Si Jankari Kahan Bhare?
अब सबसे बड़ा सवाल ये है की किस खाने (भाग) में कौन सी जानकारी भरनी है तो जान लें की जुलाई 2026 में इस फॉर्म के पेटर्न को बदल दिया गया है जिससे अब नए तरीके से फॉर्म भरना होगा आईये 3 भागों में समझते है जानकारियों को :
भाग 1. Left Column(Agar 2003 Ki List Me Aapka Naam hai)

जिन विवाहित महिलाओं का नाम 2003 की वोटर लिस्ट में पहले से शामिल था उन्हें SIR Form का लेफ्ट कॉलम भरना होगा लेकिन अगर आपका नाम मतदान सूची में नही था तो इस खाने में आप छोड़ देंगी :
वोटर का नाम: आपको वह नाम लिखना होगा जो 2002 की वोटर लिस्ट में था, जो शायद आपका पहला नाम होगा। उदाहरण के लिए, अगर आपका अभी का नाम रूबी दत्ता है, लेकिन 2002 में आपका नाम रूबी मुखर्जी था, तो आपको रूबी मुखर्जी लिखना होगा इसके बाद EPIC नंबर भरें।
रिलेटिव नेम : इस खाने में आपको लिस्ट के अनुसार सम्बन्धी का नाम भरना होगा और उनसे आपका क्या संम्बध है इसकी पुष्टि करनी होगी।
एड्रेस – आखिर में, 2003 की लिस्ट के अनुसार जिला, विधानसभा क्षेत्र, पार्ट नंबर और सीरियल नंबर भरें।
भाग 2. Right Column(2003 Ki List Me Naam Nahi hai To)

यह कॉलम उन महिलाओं के लिए है जिनका नाम 2003 की वोटर लिस्ट में नहीं है, लेकिन उनके माता-पिता या किसी दूसरे रिश्तेदार का नाम लिस्ट में था, उन्हें फॉर्म का राईट कॉलम भरना होगा।
जरूरी जानकारी – फॉर्म के इस भाग में आपको अपने पिता का नाम भरना होगा लेकिन जैसा नाम 2003 Voter List में था इसके इसके साथ उन्ही का EPIC नंबर भी भरना होगा।
रिलेटिव नेम : इस खाने में आपको लिस्ट के अनुसार सम्बन्धी का नाम भरना होगा और उनसे क्या संम्बध है इसकी पुष्टि करनी होगी (सम्बन्ध वाले खाने में दादा का नाम)।
एड्रेस – आखिर में, 2003 की लिस्ट के अनुसार जिला, विधानसभा क्षेत्र, पार्ट नंबर और सीरियल नंबर भरें।
भाग 3. The Bottom Column(Updated Form)

अब यहाँ आपको ध्यान देने की ज़रुरत है क्युकी चुनाव आयोग द्वारा जुलाई 2026 में इस Enumeration Form में बड़े बदलाव किये गयें है जिसके कारण अब SIR Form नए तरीके से भरा जायेगा। इस भाग में आपको अपना जन्म तिथि, आधार नंबर, मोबाइल नंबर इसके साथ-साथ अपने माता-पिता का नाम जो वोटर आईडी पर मौजूद हो और उनका EPIC नंबर डालना होगा।
मान लीजिये किसी महिला की अभी जल्द शादी हुई है तो वह Spouse’s वाले कॉलम में अपने पति का नाम भरेंगी और अपने पति का EPIC Number भरना होगा। फॉर्म के अंत में महिला को अपने हस्ताक्षर या अंगूठे का निशान लगाना होगा। फॉर्म पूरी तरह भरने के बाद इसे अपने क्षेत्र के बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) के पास जमा कर दें।
2003 Ki Details Kaise Dekhe?
लोग अक्सर मुझसे एक सवाल पूँछते है की वोटर लिस्ट में निर्वाचन क्षेत्र संख्या, भाग संख्या और क्रम संख्या कैसे देखे तो जान लीजिये की सबसे पहले आपको क्या करना होगा :

- अपने क्षेत्र के BLO के पास जाकर 2003 की वोटर लिस्ट मांगिये जब आपके पास वोटर लिस्ट होतो सबसे ऊपर कोने में आपको निर्वाचन क्षेत्र का नाम और संख्या दिखाई देगी।
- अब लिस्ट के दूसरे कोने में देखें जहाँ भाग संख्या भी नज़र आयेगी।
- जब आप 2003 वोटर लिस्ट में अपना या अपने सम्बन्धी का नाम देखेंगे तो नाम के आगे एक क्रम संख्या दिखाई देगी।
Apna Name Voter List me Online Check Kre.
Form Bharte Samay Kin Baton Ka Rakhe Dhyan?
- सभी जानकारी स्पष्ट और सही लिखें।
- नाम, जन्म तिथि और पता दस्तावेजों के अनुसार ही भरें।
- कोई भी कॉलम खाली न छोड़ें, यदि लागू न हो तो निर्देशानुसार भरें।
- केवल पढ़ने योग्य और स्पष्ट दस्तावेजों की प्रतियां संलग्न करें।
- फॉर्म जमा करने से पहले एक बार पूरी जानकारी की जांच अवश्य करें।
- जमा किए गए फॉर्म की फोटो या कॉपी अपने पास सुरक्षित रखें।
Expert Tip- स्पेलिंग में सुधार की कोशिश न करें !
SIR फॉर्म भरते समय अपने पुराने 2002 के रिकॉर्ड में दर्ज नाम की स्पेलिंग को हूबहू वैसा ही लिखें, जैसा वह पुरानी लिस्ट में था। यदि नाम में सुधार करना है, तो इस फॉर्म के साथ अलग से Form 8 (फॉर्म-8) भरें। गणना फॉर्म में बदलाव करने से डेटा मिसमैच का एरर आ सकता है।
FAQs – Aksar Pooche Jane Wale Sawal
Q1. SIR Enumeration Form Kya hai?
yah Chunav Ayog Dwara Voter List Ko Update Krne Ke Liye Chalaya Jane Wala ek Abhiyan hai.
Q2. Kya Married Women Ke Liye Ye Form Bharna Zaroori Hai?
Ha Yah Enumeration Form Bharna Har Kisi Ke Liye Anivarya hai Jisse Voter List Me Nam Juda Rhe.
Q3. Agar Mujhe Purana Voter Record Number Yaad Nhi To Kya Kre?
Chunav Ayog Ke Niyam Anusaar Agar Apko Purana Record Nhi Yaad to Aap Column Ko Khali Chhod Sakte hai.
Read Also: 2003 Voter List Kaise Nikale?
Q4. After Married Mera Surname Badal Gya Hai To Mai Form Me Kon Sa Name Likhu?
Form Ke Bhag-3 Me Apni Wahi Name Likhe Jo Aaj ke Samay Par Apki Voter ID Par HAi.
Q5. Kya Mai Is Form Ki Madad Se Nya Pata Badal Sakti Hoon?
Nhi Agar Aapko Pata Badalna Hai To Apko Form 8 Bharna Hoga.
Q6. Kya SIR Form Online Bhi Bhara Ja Sakta hai?
Han Aap VOTERS’ SERVICE PORTAL Par Ja Kar Online Form Bhar Sakte Hai.
Q7. क्या इस फॉर्म के लिए आधार कार्ड देना अनिवार्य है ?
नहीं फॉर्म में आधार कार्ड देने का विकल्प वैकल्पिक है।
Q8. अगर BLO घर नहीं आये तो मैं फॉर्म कहाँ जमा कर सकती हूँ ?
BLO आपके घर नहीं पहुँच पता तो आप मतदाता पंजीकरण कार्यालय (VREO) में फॉर्म जमा कर सकती है।
Q9. क्या SIR Form न भरने पर मेरा नाम वोटर आईडी ब्लॉक हो जायेगा?
नहीं फॉर्म न भरने पर आपका नाम केवल वोटर लिस्ट से हटता और भविष्य में आप मतदान में भाग नहीं ले सकती।
Q10. वर्ष 2026 में इस फॉर्म को भरने की आखिरी तारीख क्या है?
भारत के कई इलाकों में SIR Form भरने की तारीख 8 अगस्त 2026 कर दी गयी है।
Nishkarsh:
तो दोस्तों ये थी आज की खास जानकारी जिसमे हमे आपको Married Woman SIR Enumeration Form Kaise Bhare? के बारे में विस्तार से बताया गया है मैं उम्मीद करता हूँ की इस आर्टिकल की जानकारी आपके लिए काफी उपयोगी साबित हुई होगी लेकिन अगर आपके मन में अभी भी कोई सवाल रह गया है तो आप कमेंट के ज़रिये हमसे पूँछ सकते है क्यूंकि आप को अपडेट रखना हमारी जिम्मेदारी है।

हर ब्रांड के पीछे एक कहानी होती है, और मेरा काम उस कहानी को शब्दों में पिरोना है। एक वेबसाइट राइटर के तौर पर, मैं सिर्फ पेज भरने के लिए नहीं लिखता, बल्कि यह सोचकर लिखता हूँ कि वेबसाइट पर आने वाले विज़िटर को क्या पढ़कर अच्छा लगेगा। मुझे रिसर्च करना और फिर उसे एक आसान, खूबसूरत कंटेंट का रूप देना पसंद है।
