Minor Pan Card : बच्चों का पैन कार्ड बनाना हुआ और भी आसान (नए नियम)

Minor Pan Card Online Apply 2026

हमने अक्सर देखा है की पैन कार्ड जैसे सरकारी डॉक्यूमेंट को बनाने के लिए कम से कम आयु 18 साल होनी चाहिए लेकिन हाल ही में सरकार द्वारा जारी किए गए नए PAN 2.0 Framework के तहत यदि आपके बच्चे की उम्र 18 वर्ष से कम है, तो आप घर बैठे Minor PAN Card Online अप्लाई कर सकते हैं। Minor PAN Card Online के माध्यम से अब 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए PAN Card बनवाना पहले से कहीं अधिक आसान हो गया है। यदि आप अपने बच्चे के नाम पर बैंक खाता खोलना चाहते हैं, निवेश करना चाहते हैं, या भविष्य की वित्तीय आवश्यकताओं के लिए PAN Card बनवाना चाहते हैं, तो ऑनलाइन आवेदन सबसे सुविधाजनक विकल्प है।

Minor PAN Card के लिए माता-पिता या कानूनी अभिभावक की सहायता से आवेदन किया जाता है। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है, जिसमें आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करने के बाद आवेदन सफलतापूर्वक जमा किया जा सकता है। इस लेख में हम आपको Minor PAN Card Online Apply करने की पूरी प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज़, पात्रता, फीस, आवेदन की स्थिति (Status) चेक करने का तरीका और PAN Card डाउनलोड करने की जानकारी विस्तार से देंगे।

साथ ही, यह भी बताएंगे कि Minor PAN Card को 18 वर्ष की आयु पूरी होने के बाद कैसे अपडेट किया जाता है। यदि आप पहली बार Minor PAN Card बनवा रहे हैं या आवेदन से जुड़ी किसी भी जानकारी की तलाश में हैं, तो यह गाइड आपके लिए बेहद उपयोगी साबित होगी।

Minor Pan Card Kya hota Hai ?

कानूनी रूप से, जिस व्यक्ति की उम्र 18 वर्ष से कम होती है, उसे ‘माइनर’ या नाबालिग कहा जाता है। जब किसी नाबालिग के नाम पर पैन कार्ड जारी किया जाता है, तो उसे Minor PAN Card कहते हैं।

Key Highlights:

माइनर पैन कार्ड पर बच्चे का फोटो और सिग्नेचर नही होता है इसकी जगह कार्ड पर माता – पिता के हस्ताक्षर होतें है लेकिन जब बच्चा 18 साल का हो जाता है तो इस पैन कार्ड को मेजर पैन कार्ड में अपडेट करना होता है |

Benefits & Need 

ज्यादातर लोग सोचे है की बच्चे तो टैक्स नही भरतें फिर उन्हें पैन कार्ड की ज़रुरत क्यों होती है ये है कुछ कारण :

ο बैंक खाता खोलने के लिए

यदि आप अपने बच्चे के नाम पर एक माइनर बैंक अकाउंट या सेविंग्स अकाउंट खोलना चाहते हैं।

ο निवेश के लिए

यदि आप अपने बच्चे के नाम पर म्यूचुअल फंड, शेयर मार्केट या फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में निवेश करना चाहते हैं।

ο सरकारी योजनाएं

सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) या अन्य बाल बचत योजनाओं में खाता खोलने और क्लेम करने के लिए।

ο बच्चे की खुद की कमाई

यदि आपका बच्चा किसी रियलिटी शो, स्पोर्ट्स, या अपनी किसी विशेष कला/टैलेंट से कमाई करता है, तो उसके टैक्स असेसमेंट के लिए पैन कार्ड ज़रूरी है।

ο नॉमिनी (Nominee) बनने के लिए

यदि आप अपनी किसी संपत्ति या बीमा पॉलिसी में बच्चे को नॉमिनी बनाना चाहते हैं।

इसे भी पढ़ें : घर बैठे करें सुधारे पैन कार्ड, ऑनलाइन प्रोसेस !

Eligibility For Minor Pan Card 

अगर आपका बच्चा भी एक माइनर है और पैन कार्ड बनवाना चाहता है तो इस पात्रता पर पूरा उतरना होगा :

  • आवेदक भारतीय नागरिक हो।
  • उसकी आयु 18 वर्ष से कम हो।
  • माता-पिता या अभिभावक आवेदन करने के लिए उपलब्ध हों।
  • आवश्यक दस्तावेज मौजूद हों।

Minor Pan Card Documents Required

दोस्तों बच्चों का पैन कार्ड ऑनलाइन बनाने के लिए इस डाक्यूमेंट्स की ज़रुरत होती है :

बच्चे का पहचान प्रमाण

  • आधार कार्ड
  • जन्म प्रमाण पत्र (Birth Certificate)
  • पासपोर्ट

माता-पिता का पहचान प्रमाण

  • आधार कार्ड
  • वोटर आईडी
  • पासपोर्ट
  • ड्राइविंग लाइसेंस

पता प्रमाण

  • आधार कार्ड
  • बिजली बिल
  • बैंक स्टेटमेंट
  • पासपोर्ट

Minor PAN Card Online Apply Process

PAN 2.0 नियमों के तहत अब बच्चों का पैन कार्ड ऑनलाइन बनवाना बहुत ही आसान है जिसके लिए इन चरणों को फॉलो करें :

Minor Pan Card
Minor Pan Card
1.पोर्टल पर जाएं
सबसे पहले Protean की आधिकारिक वेबसाइट या UTIITSL पोर्टल पर जाएं। होमपेज पर ‘Online PAN Application’ के विकल्प पर क्लिक करें।

2.एप्लीकेशन टाइप और कैटेगरी चुनें

Application Type में “New PAN – Indian Citizen (Form No. 93)” चुनें, Category में “Individual” का चयन करें।

3.माइनर की बेसिक डिटेल्स दर्ज करें

अब बच्चे का टाइटल, फर्स्ट नेम, लास्ट नेम, जन्मतिथि, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर दर्ज करें। कैप्चा कोड भरकर सबमिट करें। ऐसा करते ही आपको एक Token Number मिलेगा, इसे नोट कर लें।

4.अभिभावक की जानकारी भरें

चूंकि आवेदक नाबालिग है, इसलिए फॉर्म में माता-पिता या कानूनी अभिभावक की डिटेल्स ‘Representative Assessee’ के रूप में भरनी होगी। उनका नाम, पैन नंबर और पता बिल्कुल सही-सही भरें।

Minor Pan Card
Minor Pan Card

5.दस्तावेज़ अपलोड और फीस का भुगतान करें

बच्चे का बर्थ सर्टिफिकेट और अभिभावक के आईडी/एड्रेस प्रूफ की स्कैन कॉपी अपलोड करें। इसके बाद ऑनलाइन माध्यम से ₹107 की निर्धारित फीस का भुगतान करें।

6.e-Sign और एक्नॉलेजमेंट

भुगतान सफल होने के बाद, माता-पिता के आधार कार्ड से जुड़े मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा। इसके ज़रिए e-Sign प्रक्रिया पूरी करें। अंत में आपको एक Acknowledgement Number मिलेगी, जिससे आप स्टेटस ट्रैक कर सकते हैं।

What is the Application Fee

यदि आप ऑनलाइन आवेदन कर रहें है तो फीस इस बात पर निर्भर करेगी की आपको कौन का पैन कार्ड चाहिए :

  • फिजिकल पैन कार्ड : ₹107 (GST सहित)

  • विदेशी पते के लिए : ₹989

  • केवल e-PAN : लगभग ₹66 से ₹72

इसे भी पढ़ें : घर बैठे करें सुधारे पैन कार्ड, ऑनलाइन प्रोसेस !

Check Status To online?

अब आप घर बैठे आवेदन करने के बाद ऑनलाइन माध्यम से आवेदन की स्थिति की भी जाँच कर सकते है जिसके लिए :

  • Protean या UTIITSL के “Track PAN Status” पेज पर जाएं।

  • अपना 15 अंकों का Acknowledgement Number दर्ज करें।

  • कैप्चा कोड भरकर ‘Submit’ पर क्लिक करें। आपके स्क्रीन पर पैन कार्ड का लाइव स्टेटस

Pan Card Minor to Major Update

जैसे बच्चा 18 साल का हो जायेगा तो पैन कार्ड को अपडेट करने की आवश्यकता पड़ती है जिससे उसकी वित्तीय उपयोगिता सीमित न हो :

  • बच्चे की लाइव फोटो अपलोड की जाती है।

  • बच्चे के खुद के सिग्नेचर (हस्ताक्षर) कार्ड पर आते हैं।

  • अभिभावक का नाम ‘Representative Assessee’ से हट जाता है।

  • पैन कार्ड नंबर वही रहेगा, केवल कार्ड की डिटेल्स अपडेट होंगी।

General Questions (FAQs):

Q1. माइनर पैन कार्ड बनने में कितना समय लगता है ?

आमतौर पर आवेदन जमा करने के बाद 15 से 20 दिनों के अन्दर फिजिकल पैन कार्ड आपके पते पर पहुँच जाता है |

Q2. नाबालिग पैन कार्ड आवेदन शुल्क कितना है ?

भारतीय नियमों के अनुसार अगर कोई बच्चा पैन कार्ड के लिए आवेदन करता है तो उसे 107रू का शुल्क देना होता है |

Q3. क्या 18 साल के बाद नया पैन कार्ड बनवाना पड़ेगा ?

नही जब बच्चा 18 साल का हो जाए तो पैन कार्ड अपडेट करना पड़ता है जिसने पैन कार्ड का नंबर वही रहता है बस जानकारी बदल जाती है |

Q4. माइनर पैन कार्ड फॉर्म पर किसके सिग्नेचर होने चाहिए ?

क्यूंकि बच्चा 18 साल से कम है इस लिये पैन कार्ड पर माता – पिता के सिग्नेचर होते है |

Q5. क्या Minor Pan Card का उपयोग पहचान पत्र के रूप में किया जा सकता है ?

हाँ Minor Pan Card में भलें ही फोटो न हो लेकीन जरूरी जानकारी होती है इसलिए यह एक मान्य डॉक्यूमेंट माना जाता है ?

Q6. क्या 5 साल के बच्चे का पैन कार्ड बन सकता है ?

हाँ माइनर पैन कार्ड के लिए कोई विशेष आयु नही बताई गयी है बच्चे के जन्म के बाद जन्म प्रमाण पत्र के माध्यम से आवेदन कर सकते है  फिर चाहे बच्चा कितने साल का ही क्यूँ न हो |

Leave a Comment